Class-10 Ch-1 Chemical Reactions and Equations रासायनिक अभिक्रियाएँ एवं समीकरण
💁 Study Raw
📅 08/01/2026
नीचे दिए गए सभी Questions Bihar Board परीक्षा 2026 के लिए “Hot Questions” (अत्यंत महत्वपूर्ण प्रश्न) हैं। इन सभी Class 10th के Chemistry रसायन विज्ञान Chapter-1 Chemical Reactions and Equations रासायनिक अभिक्रियाएँ एवं समीकरण के Questions का Solve का वीडियो Youtube और Website पर Upload किया गया है।
सिल्वर नाइट्रेट के जलीय विलयन में सोडियम क्लोराइड का जलीय विलयन डालने पर अविलेय सिल्वर क्लोराइड विलयन से पृथक हो जाता है। इस अभिक्रिया को कहते हैं—
(A) उदासीनीकरण
(B) अपघटन
(C) अवक्षेपण
(D) ऊष्माक्षेपी
सोडियम हाइड्रॉक्साइड और हाइड्रोक्लोरिक अम्ल के बीच अभिक्रिया होने पर सोडियम क्लोराइड एवं जल बनते हैं। यह अभिक्रिया कहलाती है—
(A) अवक्षेपण
(B) उदासीनीकरण
(C) अपघटन
(D) विस्थापन
एक भूरे रंग का चमकदार तत्व ‘X’ को वायु की उपस्थिति में गर्म करने पर वह काले रंग का हो जाता है। तत्व ‘X’ का नाम बताइए। [18 C]
(A) Na
(B) Mg
(C) Cu
(D) K
नीचे दी गयी अभिक्रिया के संबंध में कौन-सा कथन सत्य है? [18 C]
ZnO + C → Zn + CO
(A) कार्बन उपचयित हो रहा है।
(B) ZnO उपचयित हो रहा है।
(C) कार्बन अपचयित हो रहा है।
(D) कार्बन मोनो-ऑक्साइड उपचयित हो रहा है।
निम्नांकित में रेडॉक्स अभिक्रिया कौन-सी है?
(A) CaCO3 → CaO + CO2
(B) H2 + Cl2 → 2HCl
(C) CaO + 2HCl → CaCl2 + H2O
(D) NaOH + HCl → NaCl + H2O
रासायनिक अभिक्रियाओं को व्यक्त किया जाता है—
(A) संकेतों के रूप में
(B) अणुसूत्रों के रूप में
(C) समीकरणों के द्वारा
(D) सरल सूत्रों के द्वारा
रासायनिक अभिक्रिया के दौरान किसी पदार्थ में ऑक्सीजन का ह्रास कहलाता है— [19 A]
(A) उपचयन
(B) अपचयन
(C) संक्षारण
(D) इनमें से कोई नहीं
निम्नांकित में कौन-सा युग्म एकल विस्थापन अभिक्रिया प्रदर्शित करता है? [22 A]
(A) MgCl2(aq) एवं Cu(s)
(B) AgNO3(aq) एवं Cu(s)
(C) NaCl(aq) एवं Cu(s)
(D) FeSO4(aq) एवं Ag(s)
समीकरण के बाएँ एवं दाएँ दोनों ओर, प्रत्येक प्रकार के परमाणुओं की संख्या समान है। यह समीकरण है—
(A) असंतुलित
(B) संतुलित
(C) द्रव्यमान संरक्षण के नियम के प्रतिकूल
(D) इनमें से कोई नहीं
निम्नलिखित में कौन समीकरण असंतुलित है?
(A) H2 + Cl2 = 2HCl
(B) 2KClO3 = 2KCl + 3O2
(C) Pb(NO3)2 = PbO + NO2 + O2
(D) 2H2 + O2 = 2H2O
इनमें से कौन ऑक्सीकारक एवं अवकारक दोनों हैं?
(A) HNO2
(B) KCl
(C) H2S
(D) SO3
SnCl2 है—
(A) ऑक्सीकारक
(B) अवकारक
(C) ऑक्सीकारक एवं अवकारक
(D) इनमें से कोई नहीं
निम्नलिखित में कौन ऑक्सीकारक है?
(A) H2
(B) CO
(C) H2S
(D) O2
निम्न में से कौन अवकारक नहीं है? [15 A]
(A) H2
(B) CO
(C) O2
(D) H2S
प्रतिक्रिया PbO + C → Pb + CO
(A) PbO ऑक्सीकृत होता है।
(B) C, ऑक्सीकारक है।
(C) C, एक अवकारक है।
(D) यह रेडॉक्स प्रतिक्रिया नहीं है।
रासायनिक रूप से जंग है—
(A) हाइड्रेटेड फेरस ऑक्साइड
(B) हाइड्रेटेड फेरिक ऑक्साइड
(C) अनार्द्र फेरिक ऑक्साइड
(D) कोई नहीं
निम्नलिखित में कौन समीकरण संतुलित है?
(A) Fe + Cl2 = FeCl3
(B) NH4NO2 = N2 + 2H2O
(C) Fe + O2 = Fe2O3
(D) KBr + Cl2 = KCl + Br2
निम्नलिखित में से कौन-सा उत्पाद लेड नाइट्रेट को गर्म करने पर प्राप्त होता है? [14 A]
(A) O2
(B) NO2
(C) NO2 और N2
(D) NO2 और O2
लौंग तेल किस प्रकार का सूचक है? [22 A]
(A) प्राकृतिक
(B) संश्लेषित
(C) गंधीय
(D) इनमें से कोई नहीं
उपचयन वह प्रक्रिया है जिसमें— [20 A, 23 A, 25 A]
(A) ऑक्सीजन का योग
(B) हाइड्रोजन का वियोग
(C) इलेक्ट्रॉन का त्याग
(D) सभी
सिल्वर क्लोराइड का रंग होता है— [21 A]
(A) काला
(B) पीला
(C) हरा
(D) श्वेत
सिल्वर आयोडाइड का रंग कैसा होता है? [22 A, 24 A]
(A) श्वेत
(B) पीला
(C) लाल
(D) हरा
फेरस सल्फेट से लोहा को निम्नांकित में कौन-सी धातु विस्थापित करेगी?
(A) Sn
(B) Cu
(C) Zn
(D) Ag
शाक-सब्जियों का विघटित होकर कम्पोस्ट बनना किस अभिक्रिया का उदाहरण है? [14 A]
(A) ऊष्माशोषी
(B) ऊष्माक्षेपी
(C) उभयगामी
(D) प्रतिस्थापन
सिल्वर क्लोराइड को सूर्य प्रकाश में रखने पर प्राप्त होता है—
(A) Cu
(B) Ag
(C) S
(D) इनमें से कोई नहीं
Fe2O3 + 2Al → Al2O3 + 2Fe ऊपर दी गई अभिक्रिया किस प्रकार की है? [19 C, 23 A]
(A) संयोजन अभिक्रिया
(B) द्विविस्थापन अभिक्रिया
(C) वियोजन अभिक्रिया
(D) विस्थापन अभिक्रिया
लौह-चूर्ण पर तनु हाइड्रोक्लोरिक अम्ल डालने से क्या होता है?
(A) हाइड्रोजन गैस एवं आयरन क्लोराइड बनता है।
(B) क्लोरीन गैस एवं आयरन हाइड्रॉक्साइड बनता है।
(C) कोई अभिक्रिया नहीं होती है।
(D) आयरन लवण एवं जल बनता है।
कैल्शियम कार्बोनेट को ऊष्मा द्वारा कैल्शियम ऑक्साइड एवं कार्बन डाइऑक्साइड में टूटने की अभिक्रिया किस प्रकार की रासायनिक अभिक्रिया है?
(A) संयोजन अभिक्रिया
(B) वियोजन अथवा अपघटन अभिक्रिया
(C) विस्थापन अभिक्रिया
(D) उभय अपघटन अभिक्रिया
निम्न में कौन ऑक्सीकरण की क्रिया नहीं है? [21 A]
(A) दहन
(B) श्वसन
(C) भोजन का पचना
(D) अवक्षेपण
समीकरण 2H2 + O2 → 2H2O है एक— [20 A]
(A) संयोजन अभिक्रिया
(B) वियोजन अभिक्रिया
(C) अवक्षेप अभिक्रिया
(D) उदासीनीकरण अभिक्रिया
कैल्शियम कार्बोनेट को गर्म करने पर कैल्शियम ऑक्साइड एवं कार्बन डाइऑक्साइड बनते हैं। यह किस प्रकार की रासायनिक अभिक्रिया है?
(A) विस्थापन
(B) उभय विस्थापन
(C) उदासीनीकरण
(D) अपघटन
क्लोरोफिल और सूर्य प्रकाश की उपस्थिति में पौधे वायु से कार्बन डाइऑक्साइड एवं मिट्टी (मृदा) से जल ग्रहण करके अपना भोजन तैयार करते हैं। यह किस प्रकार की अभिक्रिया है?
(A) संयोजन
(B) प्रकाश-रासायनिक
(C) विस्थापन
(D) अवक्षेपण
रासायनिक अभिक्रिया में भाग लेने वाले पदार्थ को कहा जाता है— [20 A, 25 A]
(A) अभिकारक
(B) उत्पाद
(C) (A) और (B) दोनों
(D) इनमें से कोई नहीं
मैग्नीशियम ऑक्सीजन के साथ संयोग कर क्या बनाता है? [BM, 13 A, 13 C]
(A) MgCO3
(B) MgO
(C) MgSO4
(D) MgCl2
सोडियम की परमाणु संख्या कितनी है?
(A) 12
(B) 11
(C) 16
(D) 10
Fe + CuSO4 = FeSO4 + Cu यह प्रतिक्रिया किस प्रकार की है?
(A) संयोजन अभिक्रिया
(B) विस्थापन अभिक्रिया
(C) वियोजन अभिक्रिया
(D) ऊष्माशोषी अभिक्रिया
H2S + I2 = 2HI + S में कौन ऑक्सीकारक पदार्थ है? [BM]
(A) H2S
(B) I2
(C) HI
(D) S
श्वसन कैसी रासायनिक अभिक्रिया है? [11 A, 22 A]
(A) ऊष्माशोषी
(B) ऊष्माक्षेपी
(C) उपचयन
(D) अपचयन
निम्नलिखित में कौन-सा पदार्थ सूर्य की किरणों के प्रभाव से अपघटित हो जाता है?
(A) NaCl
(B) HCl
(C) AgCl
(D) O3
समीकरण 2Cu + O2 = 2CuO किस प्रकार की अभिक्रिया है?
(A) अपघटन
(B) ऑक्सीकरण
(C) अवक्षेपण
(D) उदासीनीकरण
दूध से दही बनना कैसा परिवर्तन कहलाता है? [11 C, 23 A]
(A) भौतिक परिवर्तन
(B) भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन
(C) रासायनिक परिवर्तन
(D) कोई नहीं
क्या कॉपर आयरन से अधिक क्रियाशील है? [BM, 15 C]
(A) नहीं
(B) हाँ
(C) कम क्रियाशील
(D) कोई नहीं
नीचे दी गयी रासायनिक अभिक्रिया किस प्रकार की है? [24 A]
Zn + CuSO4 → ZnSO4 + Cu
(A) संयोजन अभिक्रिया
(B) विस्थापन अभिक्रिया
(C) द्विविस्थापन अभिक्रिया
(D) वियोजन अभिक्रिया
निम्नलिखित में कौन अवकारक गुण प्रदर्शित करता है?
(A) H2SO4
(B) H2S
(C) HNO3
(D) O2
सबसे अधिक विद्युत ऋणात्मक तत्व का नाम बताएँ। [BM]
(A) Cl
(B) F
(C) Br
(D) I
एक ऐसे यौगिक का नाम बताएँ जो ऑक्सीकारक एवं अवकारक दोनों जैसा कार्य करता है? [BM]
(A) SO3
(B) H2S
(C) H2O2
(D) कोई नहीं
निम्न में कौन संतुलित समीकरण नहीं है?
(A) Fe + Cl2 → FeCl3
(B) Mg + CuSO4 → MgSO4 + Cu
(C) NaOH + HCl → NaCl + H2O
(D) Zn + S → ZnS
निम्नलिखित में कौन-सा पदार्थ बिना ज्वाला के जलता है? [23 A]
(A) मोमबत्ती
(B) किरोसिन
(C) कोयला
(D) मेथेन गैस
समीकरण CaCO3(s) → CaO(s) + CO2(g) किस प्रकार का समीकरण है? [14 A, 24 A]
(A) वियोजन
(B) संयोजन
(C) उभयगामी
(D) प्रतिस्थापन
CO2 गैस जल में घुलकर कौन-सा अम्ल बनाती है? [BM]
(A) कार्बोनिक अम्ल
(B) ऑक्जेलिक अम्ल
(C) सल्फ्यूरिक अम्ल
(D) नाइट्रिक अम्ल
निम्न में से कौन विस्थापन प्रतिक्रिया है?
(A) 2KClO3 → 2KCl + 3O2
(B) 2H2 + O2 → 2H2O
(C) Zn + 2HCl → ZnCl2 + H2
(D) N2 + 3H2 → 2NH3
प्रतिक्रिया H2 + Cl2 → 2HCl प्रदर्शित करता है—
(A) उपचयन
(B) वियोजन
(C) अपचयन
(D) संयोजन
अभिक्रिया, CaO + H2O → Ca(OH)2 किस प्रकार की अभिक्रिया है? [22 A]
(A) वियोजन
(B) संयोजन
(C) योगशील
(D) प्रतिस्थापन
निम्नांकित में ऊष्माशोषी अभिक्रिया कौन-सी है?
(A) H2 + Cl2 → 2HCl + 44.12 kcal
(B) S + O2 → SO2 + 71.0 kcal
(C) C + O2 → CO2 + 94.45 kcal
(D) H2 + I2 → 2HI – 11.82 kcal
अम्लीय ऑक्साइड के विलयन का pH क्या होगा? [BM]
(A) 7 के बराबर
(B) 7 से अधिक
(C) 7 से कम
(D) इनमें से कोई नहीं
अभिक्रिया, CuO + H2 → Cu + H2O, किस प्रकार की अभिक्रिया है? [BM, 16 A]
(A) रेडॉक्स
(B) अपघटन
(C) अपचयन
(D) उपचयन
निम्नलिखित में से कौन एक भौतिक परिवर्तन है? [12 A]
(A) कोयले का जलना
(B) दूध से दही का बनना
(C) बर्फ का पिघलना
(D) फलों का पकना
विकृतगंधिता से बचने के लिए वसा एवं तेल युक्त खाद्य पदार्थों के भंडारण में किस गैस का उपयोग किया जाता है? [16 A, 21 A]
(A) ऑक्सीजन
(B) हाइड्रोजन
(C) नाइट्रोजन
(D) कार्बन डाइऑक्साइड
हमारे शरीर में भोजन का पचना किस प्रकार की अभिक्रिया है? [11 A, 23 A]
(A) अपचयन
(B) उपचयन (वियोजन)
(C) विस्थापन
(D) उदासीनीकरण
निम्नलिखित में से कौन द्विविस्थापन अभिक्रिया है? [18 A, 22 A]
(A) 2H2 + O2 → 2H2O
(B) Mg + 2HCl → MgCl2 + H2
(C) AgNO3 + NaCl → AgCl + NaNO3
(D) H2 + Cl2 → 2HCl
लेड नाइट्रेट और पोटैशियम आयोडाइड की अभिक्रिया से बने अवक्षेप का रंग क्या होता है? [20 A]
(A) श्वेत
(B) पीला
(C) नीला
(D) लाल
जब जिंक की अभिक्रिया तनु सल्फ्यूरिक अम्ल से कराई जाती है, तो कौन-सी गैस निकलती है? [14 A, 23 A]
(A) O2
(B) CO2
(C) H2
(D) N2
जंग का रासायनिक सूत्र है: [22 A, 24 A]
(A) Fe2O3 • xH2O
(B) Fe3O4
(C) FeO
(D) Fe(OH)3
मैग्नीशियम रिबन को जलाने से पहले रेगमाल से रगड़कर साफ किया जाता है क्योंकि उस पर परत होती है: [21 A]
(A) क्षारीय मैग्नीशियम कार्बोनेट की
(B) क्षारीय मैग्नीशियम ऑक्साइड की
(C) क्षारीय मैग्नीशियम सल्फाइड की
(D) क्षारीय मैग्नीशियम क्लोराइड की
निम्नलिखित में से कौन संयोजन अभिक्रिया का उदाहरण है? [15 A]
(A) CaCO3 → CaO + CO2
(B) C + O2 → CO2
(C) Zn + CuSO4 → ZnSO4 + Cu
(D) NaOH + HCl → NaCl + H2O
जब कॉपर चूर्ण को चाइना डिश में गर्म किया जाता है, तो क्या होता है? [18 C]
(A) वह सफेद हो जाता है
(B) वह काला हो जाता है
(C) वह नीला हो जाता है
(D) वह पीला हो जाता है
रासायनिक अभिक्रिया में इलेक्ट्रॉनों को ग्रहण करने की प्रक्रिया कहलाती है: [23 A]
(A) उपचयन
(B) अपचयन
(C) संक्षारण
(D) विद्युत अपघटन
चिप्स निर्माता अक्सर चिप्स के थैलों में उपचयन को रोकने के लिए किस गैस का उपयोग करते हैं? [19 A, 25 A]
(A) ऑक्सीजन
(B) नाइट्रोजन
(C) हीलियम
(D) क्लोरीन
निम्नलिखित में से कौन एक संतुलित रासायनिक समीकरण है? [13 A, 22 A]
(A) H2 + O2 → H2O
(B) Mg + O2 → MgO
(C) Zn + H2SO4 → ZnSO4 + H2
(D) Fe + H2O → Fe3O4 + H2
दीवारों की सफेदी के दौरान कौन सी अभिक्रिया होती है? [17 A]
(A) CaO + H2O → Ca(OH)2
(B) Ca(OH)2 + CO2 → CaCO3 + H2O
(C) CaCO3 → CaO + CO2
(D) Ca + O2 → CaO
Bihar Board Class 10th के Chemistry रसायन विज्ञान Chapter-1 Chemical Reactions and Equations रासायनिक अभिक्रियाएँ एवं समीकरण Exam 2026 MCQs Questions Answer Key
Study Raw: Education World of India आप सभी Students के सहूलियत के लिए Social Media पर भी सारे Students को Bihar के सारे News से Updated रखते है। आपलोग नीचे दिए किसी भी Social Media से जुर सकते हैं। Follow us with following link mentioned below.
Disclaimer: Some content is used under fair use for Educational Purposes. Copyright Disclaimer under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for "fair use" for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing. Non-profit, educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
This website will not be responsible at all in case of minor or major mistakes or inaccuracy. I hereby declare that all the information provided by this website is true and accurate according to the news papers and official notices or advertisement or information brochure etc. But sometimes might be happened mistakes by website owner by any means just as typing error or eye deception or other or from recruiter side. Our effort and intention is to provide correct details as much as possible, before taking any action please look into the news papes, official notice or advertisement or portal. "I Hope You Will Understand Our Word".
Leave a Reply