नीचे दिए गए सभी Questions Bihar Board परीक्षा 2026 के लिए “Very Important Questions” (अत्यंत महत्वपूर्ण प्रश्न) हैं। इन सभी Class 12th के (Physics/भौतिकी ) = भौतिकी भाग-1 (Hindi Medium) Book Chapter-1 वैद्युत आवेश तथा क्षेत्र का Questions का Solve का वीडियो Youtube और Website पर Upload किया गया है।

1. विद्युत् क्षेत्र में एक आवेशित कण पर लगने वाला बल का मान होता है : [BSEB, 2021 (A)]
(A) $qE$
(B) $q/E$
(C) $E/q$
(D) $\sqrt{qE}$
2. दो आवेशों के बीच की दूरी आधी कर दी जाती है तथा एक आवेश को भी आधा कर दिया जाता है। दोनों के बीच लगने वाला बल, पहले की अपेक्षा हो जाएगा : [BSEB, 2025 (A)]
(A) आधा
(B) दुगुना
(C) तिगुना
(D) इनमें से कोई नहीं
3. निम्नलिखित में किस राशि का मात्रक वोल्ट/मीटर होता है? [BSEB, 2020 (A)]
(A) विद्युतीय फ्लक्स
(B) विद्युतीय विभव
(C) विद्युतीय धारिता
(D) विद्युतीय क्षेत्र
4. किसी वस्तु का परावैद्युत् स्थिरांक हमेशा अधिक होता है :
(A) शून्य से
(B) 0.5 से
(C) 1 से
(D) 2 से
5. विद्युतीय फ्लक्स का S.I. मात्रक है : [BSEB, 2021 (A)]
(A) ओम-मीटर
(B) एम्पियर-मीटर
(C) वोल्ट-मीटर
(D) (बोल्ट)(मीटर)$^{-1}$
6. आवेशित खोखले गोलाकार चालक के केन्द्र पर :
(A) विद्युत् क्षेत्र एवं विभव दोनों ही शून्य होते हैं
(B) विभव शून्य होता है, विद्युत् क्षेत्र नहीं
(C) विद्युत् क्षेत्र शून्य होता है, विभव नहीं
(D) दोनों ही शून्य नहीं होते हैं
7. विद्युत द्वि-ध्रुव आघूर्ण का S.I. मात्रक होता है : [BSEB, 2021 (A), 2022 (A)]
(A) $\text{C} \cdot \text{m}$
(B) $\text{C}/\text{m}$
(C) $\text{C} \cdot \text{m}^2$
(D) $\text{C}^2 \cdot \text{m}$
8. मुक्त आकाश (Free space) की परावैद्युतता ($\varepsilon_0$) होती है :
(A) $9 \times 10^9$ mF$^{-1}$
(B) $1.6 \times 10^{-19}$ C
(C) $8.85 \times 10^{-12}$ Fm$^{-1}$
(D) इनमें कोई नहीं
9. विद्युत् शीलता का S.I. मात्रक होता है :
(A) N$^{-1}$M$^{-2}$C$^2$
(B) NM$^2$C$^{-2}$
(C) N$^{-1}$M$^2$C$^2$
(D) इनमें कोई नहीं
10. यदि गोले पर आवेश $10 \mu\text{C}$ हो, तो उसकी सतह पर विद्युतीय फ्लक्स है : [BSEB, 2013 (A)]
(A) $36\pi \times 10^4 \text{ Nm}^2/\text{C}$
(B) $36\pi \times 10^{-4} \text{ Nm}^2/\text{C}$
(C) $36\pi \times 10^6 \text{ Nm}^2/\text{C}$
(D) $36\pi \times 10^{-6} \text{ Nm}^2/\text{C}$
11. संधारित्रों के समांतर संयोजन में जो राशि प्रत्येक संधारित्र के समान रहती है, वह है :
(A) आवेश
(B) ऊर्जा
(C) विभवांतर
(D) धारिता
12. विद्युत विभव की विमा है: [BSEB, 2020 (A)]
(A) $[\text{ML}^2\text{T}^{-3}\text{A}^{-1}]$
(B) $[\text{ML}^2\text{T}^{-3}\text{A}^{-2}]$
(C) $[\text{MLT}^{-3}\text{A}^{-1}]$
(D) $[\text{ML}^2\text{T}^{-2}\text{A}^{-1}]$
13. किसी अनावेशित वस्तु पर एक कूलम्ब आवेश होने के लिए उसमें से निकाले गए इलेक्ट्रॉन की संख्या होगी : [BSEB, 2021 (A)]
(A) $6.25 \times 10^{18}$
(B) $6.25 \times 10^8$
(C) $6.23 \times 10^{23}$
(D) इनमें से कोई नहीं
14. साबुन के एक बुलबुले को जब आवेशित किया जाता है, तो उसकी त्रिज्या :
(A) बढ़ती है
(B) घटती है
(C) अपरिवर्तित रहती है
(D) शून्य हो जाता है
15. गौस का नियम कहता है कि किसी बंद सतह से गुजरने वाला विद्युत् फ्लक्स : [BSEB, 2025 (A)]
(A) संलग्न आवेश के समानुपाती होता है
(B) संलग्न आवेश के व्युत्क्रमानुपाती होता है
(C) शून्य होता है
(D) संलग्न आवेश के वर्ग के समानुपाती होता है
16. इलेक्ट्रॉन और प्रोटॉन के बीच विद्युतीय एवं गुरुत्वीय बलों के अनुपात निम्न में से किस क्रम में होता है ?
(A) $10^{42}$
(B) $10^{39}$
(C) $10^{36}$
(D) $1$
17. $50 \mu\text{F}$ धारितावाला एक संधारित्र $10\text{V}$ विभव तक आवेशित किया जाता है। इसकी ऊर्जा है :
(A) $2.5 \times 10^{-3} \text{ J}$
(B) $2.5 \times 10^{-4} \text{ J}$
(C) $5 \times 10^{-2} \text{ J}$
(D) $1.2 \times 10^{-8} \text{ J}$
18. एक आवेशित चालक का क्षेत्र आवेश घनत्व $\sigma$ है। इसके पास विद्युत् क्षेत्र का मान होता है : [BSEB, 2017 (C), 2019 (C)]
(A) $\frac{\sigma}{2 \varepsilon_0}$
(B) $\frac{\sigma}{\varepsilon_0}$
(C) $\frac{2\sigma}{\varepsilon_0}$
(D) $\frac{\sigma}{3 \varepsilon_0}$
19. आवेश का विमा होता है : [BSEB, 2020 (A)]
(A) AT
(B) AT$^{-1}$
(C) A$^{-1}$T
(D) AT$^2$
20. धातु का परावैद्युतांक (Dielectric constant) होता है: [BSEB, 2019 (A)]
(A) 0
(B) 1
(C) 10
(D) अनंत ($\infty$)
21. एक बंद पृष्ठ के अन्दर एक विद्युत् द्विध्रुव स्थित है। बंद पृष्ठ से निर्गत कुल विद्युत् फ्लक्स होगा :
(A) $q / \varepsilon_0$
(B) $2q / \varepsilon_0$
(C) शून्य
(D) अनन्त
22. परावैद्युत सामर्थ्य का मात्रक होता है : [BSEB, 2020 (A)]
(A) $\text{V} \cdot \text{m}$
(B) $\text{V} \cdot \text{m}^{-1}$
(C) $\text{V} \cdot \text{m}^{-2}$
(D) $\text{V}^{-1} \cdot \text{m}$
23. विद्युत् तीव्रता की विमा है : [BSEB, 2024 (A)]
(A) $[\text{MLT}^{-2}\text{I}^{-1}]$
(B) $[\text{MLT}^{-3}\text{I}^{-1}]$
(C) $[\text{ML}^2\text{T}^{-3}\text{I}^{-2}]$
(D) $[\text{ML}^2\text{T}^2\text{I}^2]$
24. 8 कूलॉम ऋण आवेश में उपस्थित इलेक्ट्रॉनों की संख्या है : [BSEB, 2024 (A)]
(A) $5 \times 10^{19}$
(B) $2.5 \times 10^{19}$
(C) $12.8 \times 10^{19}$
(D) $1.6 \times 10^{19}$
25. कूलम्ब बल है : [BSEB, 2009 (A)]
(A) केन्द्रीय बल
(B) विद्युत बल
(C) ‘A’ और ‘B’ दोनों
(D) इनमें कोई नहीं
26. आवेश का पृष्ठ-घनत्व होता है : [BSEB, 2022 (A)]
(A) $\sigma = \frac{Q}{A}$
(B) $\sigma = \frac{Q}{l}$
(C) $\sigma = \frac{Q}{V}$
(D) $\sigma = QA$
27. $\vec{E}$ तीव्रता के विद्युत् क्षेत्र में $\vec{p}$ द्विध्रुव आघूर्ण वाले विद्युत् द्विध्रुव पर लगने वाला बल आघूर्ण है : [BSEB, 2016 (A)]
(A) $\vec{p} \times \vec{E}$
(B) $\vec{p} \cdot \vec{E}$
(C) $\vec{E} \times \vec{p}$
(D) $p/E$
28. किसी संधारित्र की धारिता का मात्रक होता है :
(A) वोल्ट (V)
(B) न्यूटन (N)
(C) फैराड (F)
(D) ऐम्पियर (A)
29. एक ही पदार्थ के दो गोले A तथा B दिए गए हैं। एक पर $+Q$ आवेश तथा दूसरे पर $-Q$ आवेश दिया गया है :
(A) A का द्रव्यमान बढ़ जाएगा
(B) B का द्रव्यमान बढ़ जाएगा
(C) द्रव्यमान पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा
(D) इनमें से कोई नहीं
30. $E = 0$ वाले क्षेत्र में विभव $V$ का दूरी के साथ विवरण होगा :
(A) $V \propto r$
(B) $V \propto 1/r$
(C) $V \propto 1/r^2$
(D) $V$ का मान $r$ पर निर्भर नहीं करता
31. विद्युत तीव्रता का मात्रक होता है: [BSEB, 2018 (C)]
(A) $\text{N/C}$
(B) $\text{V/m}$
(C) ‘A’ और ‘B’ दोनों
(D) इनमें से कोई नहीं
32. आवेश का रेखीय घनत्व का मात्रक होता है : [BSEB, 2024 (A)]
(A) कूलॉम/मीटर
(B) कूलॉम $\times$ मीटर
(C) मीटर/कूलॉम
(D) इनमें से कोई नहीं
33. यदि समरूप विद्युत् क्षेत्र X-अक्ष की दिशा में विद्यमान है, तो सम-विभव होगा : [BSEB, 2009 (A)]
(A) XY-तल की दिशा में
(B) XZ-तल की दिशा में
(C) YZ-तल की दिशा में
(D) कहीं भी
34. किसी घिरे हुए बंद पृष्ठ पर विद्युतीय फ्लक्स भीतर स्थित आवेश का होता है :
(A) $\frac{1}{\varepsilon_0}$ गुणा
(B) $\varepsilon_0$ गुणा
(C) $4\pi\varepsilon_0$ गुणा
(D) $\frac{1}{4\pi\varepsilon_0}$ गुणा
35. $r$ दूरी से अलग दो आवेशों के बीच बल $F$ लगता है। यदि आवेशों का मान दुगुना कर दिया जाए और उनके बीच की दूरी आधी कर दी जाए तो उनके बीच लगने वाला बल :
(A) $F$
(B) $4 F$
(C) $16 F$
(D) $64 F$
36. $1\text{D}$ (डिबाई) मात्रक है : [BSEB, 2022 (A)]
(A) विद्युत विभव का
(B) विद्युत धारिता का
(C) विद्युत द्विध्रुव आघूर्ण का
(D) विद्युत फ्लक्स का
37. किसी आवेशित खोखले गोलाकार चालक के भीतर विद्युतीय तीव्रता का मान होता है : [BSEB, 2017 (A)]
(A) $E_0 \sigma$
(B) $\frac{\sigma}{E_0}$
(C) Zero (शून्य)
(D) $\frac{E_0}{2}$
38. विद्युतीय फ्लक्स का विमीय सूत्र होता है :
(A) $[\text{ML}^3\text{T}^{-3}\text{A}^{-1}]$
(B) $[\text{ML}^{-3}\text{T}^{-3}\text{A}]$
(C) $[\text{ML}^2\text{T}^{-3}\text{A}^{-1}]$
(D) इनमें कोई नहीं
39. मुक्त आकाश (Free space) की परावैद्युतता ($\varepsilon_0$) का मान होता है: [BSEB, 2016 (A)]
(A) $9 \times 10^9 \text{ F/m}$
(B) $1.6 \times 10^{-19} \text{ C}$
(C) $8.85 \times 10^{-12} \text{ F/m}$
(D) $8.85 \times 10^{-9} \text{ F/m}$
40. किसी आवेशित चालक के बाहरी सतह पर विद्युत् क्षेत्र होता है : [BSEB, 2025 (A)]
(A) सतह के समानांतर
(B) सतह के लंबवत्
(C) सतह के साथ $45^\circ$ के कोण पर
(D) शून्य
41. 1 स्टैट कूलॉम = …… कूलॉम : [BSEB, 2012 (A)]
(A) $3 \times 10^9$
(B) $3 \times 10^{-9}$
(C) $\frac{1}{3} \times 10^9$
(D) $\frac{1}{3} \times 10^{-9}$
42. आविष्ट खोखले गोलीय चालक के अन्दर विद्युत् क्षेत्र की तीव्रता होती है : [BSEB, 2017 (A)]
(A) $\sigma \varepsilon_0$
(B) $\sigma / \varepsilon_0$
(C) $\frac{\varepsilon_0}{\sigma}$
(D) शून्य
43. संधारित्रों के श्रेणीक्रम में जुड़े तीन संधारित्र, जिनमें प्रत्येक की धारिता C है। उनकी तुल्य धारिता होगी: [BSEB, 2017 (A)]
(A) $3C$
(B) $3/C$
(C) $C/3$
(D) $1/3C$
44. विद्युतीय द्विध्रुव आघूर्ण $\vec{P}$ एवं विद्युत क्षेत्र की तीव्रता $\vec{E}$ के बीच के कोण का मान कितना होगा कि द्विध्रुव स्थिर साम्यावस्था स्थिति में रहे ? [BSEB, 2023 (A)]
(A) $\frac{\pi}{4}$
(B) $\pi$
(C) $\frac{\pi}{2}$
(D) $0$
45. यदि किसी चालक को बाहरी विद्युत् क्षेत्र में रखा जाए, तो चालक के अंदर का क्षेत्र क्या होगा ? [BSEB, 2025 (A)]
(A) शून्य
(B) बाहरी क्षेत्र के बराबर
(C) बाहरी क्षेत्र का दुगुना
(D) बाहरी क्षेत्र का आधा
46. कूलॉम नियम का सदिश रूप होता है : [BSEB, 2022 (A)]
(A) $\vec{F} = \frac{1}{4\pi\varepsilon_0} \frac{q_1q_2}{r^3} \vec{r}$
(B) $\vec{F} = \frac{1}{4\pi\varepsilon_0} \frac{q_1q_2}{r^2} \hat{r}$
(C) $\vec{F} = \frac{1}{4\pi\varepsilon_0} \frac{q_1q_2}{r} \vec{r}$
(D) $\vec{F} = \frac{1}{4\pi\varepsilon_0} \frac{q_1q_2}{r^2} \vec{r}$
47. विद्युत-धारिता का मात्रक होता है : [BSEB, 2020 (A)]
(A) वोल्ट
(B) न्यूटन
(C) फैराड
(D) एम्पियर
48. वायु के लिए परावैद्युत सामर्थ्य होता है : [BSEB, 2022 (A)]
(A) $3 \times 10^6 \text{ Vm}^{-1}$
(B) $4 \times 10^6 \text{ Vm}^{-1}$
(C) $5 \times 10^6 \text{ Vm}^{-1}$
(D) $10^6 \text{ Vm}^{-1}$
49. परावैद्युतांक ($\varepsilon_0$) का मात्रक है : [BSEB, 2020 (A)]
(A) Nm$^{-1}$
(B) Fm$^{-1}$
(C) CV$^{-1}$
(D) Fm
50. एक त्रिभुज के तीनों शीर्षों पर $q$ आवेश स्थित है, तो उसके केन्द्रक पर विद्युत क्षेत्र होगा :
(A) 0
(B) $\frac{\sqrt{2}Kq}{r^2}$
(C) $\frac{Kq}{\sqrt{2}r^2}$
(D) $\frac{3Kq}{r^2}$
51. निर्वात पर परावैद्युतांक होता है : [BSEB, 2022 (A)]
(A) $8.85 \times 10^{-12} \text{ F/m}$
(B) $8.85 \times 10^{-11} \text{ F/m}$
(C) $8.85 \times 10^{12} \text{ F/m}$
(D) $8.85 \times 10^{11} \text{ F/m}$
52. स्थिर विद्युत् क्षेत्र होता है : [BSEB, 2010 (A), 2011 (A)]
(A) संरक्षी
(B) असंरक्षी
(C) कहीं संरक्षी कहीं असंरक्षी
(D) इनमें से कोई नहीं
53. किसी माध्यम की आपेक्षिक परावैद्युतता ($\varepsilon_r$) होती है : [BSEB, 2021 (A)]
(A) $\varepsilon / \varepsilon_0$
(B) $\varepsilon \times \varepsilon_0$
(C) $\varepsilon + \varepsilon_0$
(D) $\varepsilon – \varepsilon_0$
54. विद्युत् क्षेत्र में प्रवेश करने वाले एक इलेक्ट्रॉन का प्रारम्भिक वेग विद्युत् क्षेत्र से भिन्न दिशा में है। विद्युत् क्षेत्र में इलेक्ट्रॉन का पथ होगा :
(A) सरल रेखीय
(B) वृत्त
(C) दीर्घ वृत्त
(D) परिवलय (Parabola)
55. किसी गाउसीय पृष्ठ में $(-q), (+2q)$ तथा $(-q)$ आवेश है। पृष्ठ में परिणामी विद्युतीय फ्लक्स होगा :
(A) 0
(B) $\frac{1}{\varepsilon_0} \times q$
(C) $-\frac{q}{\varepsilon_0}$
(D) कोई नहीं
56. पानी का परावैद्युत् स्थिरांक होता है : [BSEB, 2021 (A)]
(A) 80
(B) 60
(C) 1
(D) 42.5
57. $\frac{1}{4\pi\varepsilon_0}$ का मान होता है : [BSEB, 2021 (A)]
(A) $9 \times 10^9 \text{ Nm}^2\text{C}^{-2}$
(B) $9 \times 10^{-9} \text{ Nm}^2\text{C}^{-2}$
(C) $9 \times 10^{12} \text{ Nm}^2\text{C}^{-2}$
(D) $9 \times 10^{-12} \text{ Nm}^2\text{C}^{-2}$
58. एक फैराड (F) बराबर होता है : [BSEB, 2021 (A)]
(A) $1 \text{ CV}$
(B) $1 \text{ CV}^{-1}$
(C) $1 \text{ CV}^{-2}$
(D) $1 \text{ CV}^2$
59. किसी बिंदु पर विद्युत-तीव्रता होती है : [BSEB, 2022 (A)]
(A) $E = Fq$
(B) $E = F/q$
(C) $E = \frac{1}{2}Fq$
(D) $E = \frac{q}{F}$
60. जब किसी वस्तु को आवेशित किया जाता है, तो उसका द्रव्यमान : [BSEB, 2018 (A)]
(A) बढ़ता है
(B) घटता है
(C) अचर रहता है
(D) बढ़ या घट सकता है
61. किसी वस्तु पर आवेश की न्यूनतम मात्रा कम नहीं हो सकती: [BSEB, 2017 (A)]
(A) $1.6 \times 10^{-19}$ C से
(B) $3.2 \times 10^{-19}$ C से
(C) $4.8 \times 10^{-19}$ C से
(D) 1 C से
62. संबंध $Q = ne$ में निम्नलिखित में कौन $n$ का मान संभव नहीं है ? [BSEB, 2021 (A)]
(A) 4
(B) 8
(C) 4.2
(D) 100
63. विद्युत विभव बराबर होता है : [BSEB, 2021 (A)]
(A) $\frac{q}{W}$
(B) $\frac{W}{q}$
(C) $Wq$
(D) $\sqrt{Wq}$
64. आवेश का पृष्ठ-घनत्व बराबर होता है : [BSEB, 2021 (A)]
(A) कुल आवेश $\times$ कुल क्षेत्रफल
(B) $\frac{\text{कुल आवेश}}{\text{कुल क्षेत्रफल}}$
(C) $\frac{\text{कुल आवेश}}{\text{कुल आयतन}}$
(D) कुल आवेश $\times$ कुल आयतन
65. दो सजातीय व बराबर आवेश $Q$ को मिलाने वाली रेखा के बीच में एक अन्य आवेश $q$ रखने पर निकाय सन्तुलित हो जाता है। $q$ का मान है : [BSEB, 2023 (A)]
(A) $Q/2$
(B) $-Q/2$
(C) $Q/4$
(D) $-Q/4$
66. आवेश के पृष्ठीय घनत्व का मात्रक होता है : [BSEB, 2021 (A)]
(A) $\text{C}/\text{m}^2$
(B) $\text{N}/\text{m}$
(C) $\text{C}/\text{m}$
(D) $\text{C}\cdot\text{m}$
67. एक आवेशित चालक की सतह के किसी बिंदु पर विद्युतीय क्षेत्र की तीव्रता : [BSEB, 2020 (A)]
(A) शून्य होती है
(B) सतह के लम्बवत होती है
(C) सतह के स्पर्शीय होती है
(D) सतह से $60^\circ$ पर होती है
68. 1 कूलॉम आवेश = …… e.s.u. [BSEB, 2011 (A)]
(A) $3 \times 10^9$
(B) $9 \times 10^9$
(C) $8.85 \times 10^{-12}$
(D) इनमें से कोई नहीं
69. $\vec{P}$ आघूर्ण वाला एक विद्युतीय द्विध्रुव क्षेत्र $\vec{E}$ के साथ $90^\circ$ का कोण बनाता है, तब इस पर लगा बल आघूर्ण :
(A) $pE$
(B) शून्य
(C) $\frac{1}{2} pE$
(D) $2 pE$
70. किसी चालक की विद्युत् धारिता का व्यंजक है : [BSEB 2022 (A)]
(A) $C = Q/V$
(B) $C = V/Q$
(C) $C = QV$
(D) $C = Q^2/V$
71. विद्युत क्षेत्र और विभव $V$ के बीच सम्बन्ध होता है : [BSEB, 2024 (A)]
(A) $E = -\frac{dv}{dx}$
(B) $E = \frac{dV}{dx}$
(C) $V = \frac{dE}{dx}$
(D) $V = -\frac{dE}{dx}$
72. वान डी ग्राफ जनित्र एक ऐसी युक्ति है जो उत्पन्न करती है : [BSEB, 2021 (A)]
(A) केवल अल्प धारा
(B) केवल उच्च वोल्टेज
(C) उच्च धारा एवं उच्च वोल्टेज दोनों
(D) केवल अल्प वोल्टेज
73. हवा में $\varepsilon_r$ का मान होता है : [BSEB, 2021 (A)]
(A) शून्य
(B) अनंत
(C) 1
(D) $9 \times 10^9$
74. किसी संधारित्र पर आवेश की स्थितिज ऊर्जा का व्यंजक है :
(A) $E = \frac{1}{2}CV^2$
(B) $E = \frac{1}{2}QV^2$
(C) $E = CV$
(D) $E = C^2V^2$
75. विद्युत्-धारिता की विमा है :
(A) $[\text{M}^{-1}\text{L}^{-2}\text{T}^4\text{I}^2]$
(B) $[\text{ML}^2\text{T}^4\text{I}^{-2}]$
(C) $[\text{M}\text{L}^2\text{T}^{-4}\text{I}^{-2}]$
(D) $[\text{M}^{-2}\text{L}^2\text{T}^2\text{I}^2]$
76. किसी गोलीय पृष्ठ के अंदर यदि $+q$ आवेश रख दिया जाए तो सम्पूर्ण पृष्ठ से निकलने वाला विद्युतीय फ्लक्स होगा : [BSEB, 2019 (A), 2019 (C)]
(A) $q \times \varepsilon_0$
(B) $\frac{q}{\varepsilon_0}$
(C) $\frac{\varepsilon_0}{q}$
(D) $\frac{q^2}{\varepsilon_0}$
77. प्रभावी धारिता $5\mu\text{F}$ को प्राप्त करने के लिए सिर्फ $2\mu\text{F}$ के कम-से-कम कितने संधारित्र की आवश्यकता होगी ? [BSEB, 2017 (A)]
(A) 4
(B) 3
(C) 5
(D) 6
78. $0.2 \mu\text{C}$ के दो बराबर तथा विपरीत आवेशों के बीच की दूरी 3.0 सेमी है। इनका वैद्युत द्विध्रुव आघूर्ण होगा : [BSEB, 2025 (A)]
(A) $6.0$ कूलॉम-मीटर
(B) $0.6 \times 10^{-8}$ कूलॉम-मीटर
(C) $12.0$ कूलॉम-मीटर
(D) $12.0 \times 10^{-8}$ कूलॉम-मीटर
79. $\varepsilon_0$ की विमाएँ हैं :
(A) $[\text{M}^{-1}\text{L}^{-3}\text{T}^3\text{A}]$
(B) $[\text{M}^{-1}\text{L}^{-3}\text{T}^4\text{A}^2]$
(C) $[\text{M}^0\text{L}^0\text{T}^0\text{A}^0]$
(D) $[\text{M}^3\text{L}^{-3}\text{T}^3\text{A}^3]$
80. $6 \mu\text{F}$ धारिता के तीन संधारित्र उपलब्ध हैं। उनके द्वारा प्राप्त न्यूनतम एवं अधिकतम धारिता होती है : [BSEB, 2023 (A)]
(A) $3 \mu\text{F}, 12 \mu\text{F}$
(B) $2 \mu\text{F}, 12 \mu\text{F}$
(C) $2 \mu\text{F}, 18 \mu\text{F}$
(D) $4 \mu\text{F}, 18 \mu\text{F}$
81. विद्युत तीव्रता की विमा है : [BSEB, 2024 (A)]
(A) $[\text{MLT}^2\text{A}^{-1}]$
(B) $[\text{MLT}^{-3}\text{A}^{-1}]$
(C) $[\text{MLT}^{-3}\text{A}]$
(D) $[\text{ML}^2\text{T}^{-3}\text{A}^{-1}]$
82. 5 कूलॉम के दो बराबर तथा विपरीत आवेश परस्पर 5.0 सेमी दूरी पर रखे गये हैं। इस निकाय का वैद्युत द्विध्रुव आघूर्ण है : [BSEB, 2024 (A)]
(A) $5 \times 10^{-2}$ कूलॉम-मीटर
(B) $25 \times 10^{-2}$ कूलॉम-मीटर
(C) 1 कूलॉम-मीटर
(D) शून्य
83. किसी अचालक पदार्थ के गोले को आवेश देने पर वह वितरित होता है :
(A) सतह पर
(B) सतह के अलावा अंदर भी
(C) केवल भीतर
(D) इनमें से कोई नहीं
84. एक आवेशित चालक की सतह से किसी बिन्दु पर विद्युतीय क्षेत्र की तीव्रता: [BSEB, 2015 (A)]
(A) शून्य होती है
(B) सतह के लम्बवत् होती है
(C) सतह के स्पर्शीय होती है
(D) सतह पर $45^\circ$ पर होती है
85. एक स्थिर आवेश उत्पन्न करता है :
(A) केवल विद्युत् क्षेत्र
(B) केवल चुम्बकीय क्षेत्र
(C) विद्युत् क्षेत्र तथा चुम्बकीय क्षेत्र दोनों
(D) कोई क्षेत्र उत्पन्न नहीं करता
86. विद्युत् आवेश का क्वांटक e.s.u. मात्रक में होता है : [BSEB, 2010 (A)]
(A) $4.78 \times 10^{-10}$
(B) $1.6 \times 10^{-19}$
(C) $2.99 \times 10^9$
(D) $-1.6 \times 10^{-19}$
87. किसी सूक्ष्म विद्युत द्विध्रुव के मध्य बिंदु से बहुत दूर $r$ दूरी पर विद्युत विभव समानुपाती होता है : [BSEB, 2018 (A)]
(A) $r$ के
(B) $1/r$ के
(C) $1/r^2$ के
(D) $1/r^3$ के
88. एक समांतर पट्टिका संधारित्र की पट्टियों के बीच अभ्रक (Mica) की एक पतली प्लेट रख दी जाए, तो उसकी धारिता: [BSEB, 2018 (A)]
(A) बढ़ती है
(B) घटती है
(C) समान रहती है
(D) इनमें से कोई नहीं
89. धातु के आवेशित गोले के पृष्ठ से गोले के केन्द्र की ओर जाने पर वैद्युत क्षेत्र : [BSEB, 2024 (A)]
(A) घटता है
(B) बढ़ता है
(C) उतना ही रहता है जितना पृष्ठ पर है
(D) सर्वत्र शून्य रहता है
90. आवेशित चालक की ऊर्जा होती है : [BSEB, 2021 (A)]
(A) $E = CV^2$
(B) $E = \frac{1}{2}CV^2$
(C) $E = \frac{1}{2}C^2V$
(D) $E = \frac{1}{2}CV$
91. यदि किसी खोखले गोलीय चालक को धन आवेशित किया जाए, तो उसके भीतर का विभव :
(A) शून्य होगा
(B) धनात्मक और समरूप होगा
(C) धनात्मक और असम्रूप होगा
(D) ऋणात्मक और समरूप होगा
92. वायु में दो धनावेशों के बीच परावैद्युत् पदार्थ रख देने पर उनके बीच प्रतिकर्षण बल का मान : [BSEB, 2025 (A)]
(A) बढ़ जाएगा
(B) घट जाएगा
(C) वही रहेगा
(D) शून्य हो जाएगा
93. एक समांतर पट्टिका संधारित्र की धारिता के लिए निम्नलिखित में कौन सही है ? [BSEB, 2021 (A)]
(A) $\frac{\varepsilon_0 A}{d}$
(B) $\frac{\varepsilon_0 d}{A}$
(C) $\frac{d}{\varepsilon_0 A}$
(D) $\frac{A}{\varepsilon_0 d}$
94. इनमें से कौन विद्युत्-क्षेत्र की तीव्रता का मात्रक है ? [BSEB, 2022 (A)]
(A) कूलॉम (C)
(B) न्यूटन (N)
(C) वोल्ट (V)
(D) $\text{NC}^{-1}$
95. किसी विद्युतीय क्षेत्र में चालक को रखने पर उसके अन्दर विद्युतीय क्षेत्र का मान :
(A) घट जाता है
(B) बढ़ जाता है
(C) शून्य होता है
(D) अपरिवर्तित रहता है
96. समान धारिता के $n$ संधारित्रों को पहले समानांतर क्रम और फिर श्रेणी क्रम में जोड़ा जाता है। दोनों अवस्थाओं की तुल्य धारिताओं का अनुपात है :
(A) $n$
(B) $n^3$
(C) $n^2$
(D) $\frac{1}{n^2}$
97. यदि $C_1 = 2\mu\text{F}$ तथा $C_2 = 4\mu\text{F}$ के दो संधारित्रों को श्रेणीक्रम में जोड़ा जाए और उनके सिरों के बीच 1200 वोल्ट का विभवांतर आरोपित किया जाए, तो $2\mu\text{F}$ वाले संधारित्र के सिरों के बीच का विभवांतर होगा : [BSEB, 2021 (A)]
(A) 400 वोल्ट
(B) 600 वोल्ट
(C) 800 वोल्ट
(D) 900 वोल्ट
98. दिए गए चित्र में, यदि आवेश $Q$ पर कुल प्रभावी बल शून्य है, तो $Q/q$ का मान है : [BSEB, 2018 (A)]
(A) $\sqrt{2}$
(B) $2\sqrt{2}$
(C) $\frac{1}{2\sqrt{2}}$
(D) $\frac{1}{\sqrt{2}}$
99. किसी विद्युत् द्विध्रुव के अक्ष से $r$ दूरी पर विद्युत् क्षेत्र की तीव्रता होती है :
(A) $E \propto r^2$
(B) $E \propto \frac{1}{r^2}$
(C) $E \propto r^3$
(D) $E \propto \frac{1}{r^3}$
100. किसी वस्तु पर आवेश होने के लिए इलेक्ट्रॉन की संख्या का अस्तित्व सम्भव नहीं है :
(A) $3.2 \times 10^{-19}$ C
(B) $6.4 \times 10^{-19}$ C
(C) $2.4 \times 10^{-19}$ C
(D) $1.6 \times 10^{-19}$ C
101. विपरीत चिह्न के दो बिन्दु आवेशों के लिए निम्नलिखित में कौन-सा कथन सही है ? [BSEB, 2025 (A)]
(A) स्थितिज ऊर्जा हमेशा ऋणात्मक होती है
(B) स्थितिज ऊर्जा हमेशा धनात्मक होती है
(C) स्थितिज ऊर्जा धनात्मक या ऋणात्मक दोनों हो सकती है
(D) स्थितिज ऊर्जा शून्य होती है
102. दो संधारित्र उपलब्ध हों, तो उच्चतम धारिता प्राप्त करने के लिए उन्हें जोड़ना चाहिए :
(A) श्रेणीक्रम में
(B) समानांतर क्रम में
(C) मिश्रित क्रम में
(D) इनमें से कोई नहीं
103. किसी आवेशित खोखले गोलाकार चालक के केन्द्र पर विभव और विद्युत् क्षेत्र:
(A) विद्युत् क्षेत्र एवं विभव दोनों ही शून्य होते हैं
(B) विभव शून्य होता है, विद्युत् क्षेत्र नहीं
(C) विद्युत् क्षेत्र शून्य होता है, विभव नहीं
(D) दोनों ही शून्य नहीं होते हैं
104. द्रव की एक बूँद को आवेशित करने पर उसके सिकुड़ने की प्रवृत्ति :
(A) बढ़ती है
(B) घटती है
(C) अपरिवर्तित रहती है
(D) इनमें से कोई नहीं
105. चार संधारित्रों में प्रत्येक की धारिता $2 \mu\text{F}$ है। एक $8 \mu\text{F}$ का संधारित्र बनाने के लिए उन्हें जोड़ना होगा :
(A) श्रेणीक्रम में
(B) समानांतर क्रम में
(C) कुछ श्रेणी में, कुछ समानांतर क्रम में
(D) इनमें से कोई नहीं
106. दो बिन्दु आवेश पहले वायु में तथा फिर $k$ परावैद्युतांक वाले माध्यम में उतनी ही दूरी पर रखे जाते हैं। लगने वाले बलों का अनुपात है :
(A) $1 : k$
(B) $k : 1$
(C) $1 : k^2$
(D) इनमें कोई नहीं
107. यदि दो आवेशों के बीच दूरी दुगुनी कर दी जाए, तो उनके बीच लगने वाला बल हो जाता है :
(A) $1/2$ गुना
(B) $2$ गुना
(C) $1/4$ गुना
(D) $4$ गुना
108. किसी विद्युत्रोधी माध्यम का परावैद्युतांक ($\varepsilon_r$) हो सकता है :
(A) $-1$
(B) $0$
(C) $0.5$
(D) $5$
109. दो समान धनावेशित बिन्दु आवेशों ($1\mu\text{C}$ प्रत्येक) को 1 मीटर की दूरी पर रखने पर स्थितिज ऊर्जा होगी : [BSEB, 2025 (A)]
(A) 1 जूल
(B) 1 eV
(C) $9 \times 10^{-3}$ जूल
(D) शून्य
110. निम्नलिखित में किसका मात्रक वोल्ट-मीटर$^{-1}$ है ? [BSEB, 2025 (A)]
(A) विद्युत् फ्लक्स
(B) विद्युत् विभव
(C) विद्युत् क्षेत्र
(D) विद्युत् धारिता
111. एक बंद पृष्ठ के अन्दर $n$ द्विध्रुव स्थित है। बन्द पृष्ठ से निर्गत कुल विद्युत फ्लक्स होगा : [BSEB, 2024 (A)]
(A) $q / \varepsilon_0$
(B) $2q / \varepsilon_0$
(C) $nq / \varepsilon_0$
(D) शून्य
112. एक खोखले गोले के केन्द्र पर विद्युत् विभव होगा (आवेश $q$, त्रिज्या $r$) : [BSEB, 2021 (A)]
(A) शून्य
(B) $\frac{q}{4\pi\varepsilon_0 r^2}$
(C) $\frac{q}{4\pi\varepsilon_0 r}$
(D) $\frac{qr}{4\pi\varepsilon_0}$
113. विद्युत द्विध्रुव आघूर्ण $P$ वाले द्विध्रुव को $E$ तीव्रता के विद्युत क्षेत्र में रखने पर बल आघूर्ण: [BSEB, 2016 (A)]
(A) $\vec{p} \times \vec{E}$
(B) $\vec{p} \cdot \vec{E}$
(C) $\vec{E} \times \vec{p}$
(D) $p/E$
114. वायु में स्थित स्थिर इकाई आवेश से निकलने वाले सम्पूर्ण विद्युत फ्लक्स का मान होता है : [BSEB, 2023 (A)]
(A) $\varepsilon_0$
(B) $(\varepsilon_0)^{-1}$
(C) $4\pi \varepsilon_0$
(D) $(4\pi \varepsilon_0)^{-1}$
115. किसी एकाकी चालक के लिए निम्न में से कौन अनुपात अचर होता है : [BSEB, 2010 (A)]
(A) कुल आवेश/विभव
(B) दिया गया आवेश/विभवांतर
(C) कुल आवेश/विभवांतर
(D) इनमें से कोई नहीं
116. परावैद्युतता ($\varepsilon / \varepsilon_0$) किसके बराबर होती है : [BSEB, 2021 (A)]
(A) $\varepsilon_r$
(B) $\varepsilon \times \varepsilon_0$
(C) $\varepsilon + \varepsilon_0$
(D) $\varepsilon – \varepsilon_0$
117. दो प्रोटॉनों के बीच विद्युतीय एवं गुरुत्वीय बलों के अनुपात का क्रम होता है :
(A) $10^{42}$
(B) $10^{39}$
(C) $10^{36}$
(D) $10^{1}$
118. $R_1$ व $R_2$ त्रिज्याओं के चालक गोलों के पृष्ठों पर आवेश घनत्व बराबर हैं। विद्युत् क्षेत्र का अनुपात है :
(A) $R_1^2 / R_2^2$
(B) $R_2^2 / R_1^2$
(C) $R_1 / R_2$
(D) $1:1$
119. आवेश वितरण से क्या होता है :
(A) ऊर्जा का ह्रास होता है
(B) ऊर्जा की वृद्धि होती है
(C) ऊर्जा का मान नियत रहता है
(D) इनमें से कोई नहीं
120. जब समांतर पट्टिका संधारित्र की पट्टिकाओं के बीच की दूरी बढ़ती जाती है तब इसकी धारिता :
(A) बढ़ती जाती है
(B) घटती है
(C) में कोई परिवर्तन नहीं होता
(D) शून्य हो जाता है
121. $9 \times 10^{-15}$ मीटर त्रिज्या के नाभिक $(z = 50)$ की सतह पर विद्युत् विभव होगा :
(A) 80 वोल्ट
(B) $8 \times 10^6$ वोल्ट
(C) 9 वोल्ट
(D) $9 \times 10^5$ वोल्ट
122. किसी परावैद्युत को हटा देने पर दो आवेशों के बीच क्रियाशील बल का मान होगा :
(A) $\sqrt{\varepsilon_r} F$
(B) $\varepsilon_r F$
(C) $F / \sqrt{\varepsilon_r}$
(D) $F / \varepsilon_r$
123. गोलीय संधारित्र की धारिता $1 \mu\text{F}$ है। रिक्तियां 1 मिमी. है तो बाहरी गोले की त्रिज्या होगी :
(A) 0.30 मीटर
(B) 3 सेमी.
(C) 6 मीटर
(D) 3 मीटर
124. किसी भूयोजित चालक को आवेशित चालक के निकट ले जाने पर बाद वाले चालक की धारिता :
(A) घटती है
(B) बढ़ता है
(C) अपरिवर्तित रहता है
(D) शून्य हो जाता है
125. हाइड्रोजन परमाणु के नाभिक के पृष्ठ पर विद्युत् क्षेत्र होगा ($r = 10^{-15}$ मीटर) :
(A) $14.4 \times 10^4 \text{ V/m}$
(B) $14.4 \times 10^{10} \text{ V/m}$
(C) $14.4 \times 10^{19} \text{ V/m}$
(D) $14.4 \times 10^{20} \text{ V/m}$
126. किसी दी गई दूरी पर स्थित दो इलेक्ट्रॉनों के बीच गुरुत्वाकर्षण और विद्युतीय बल का अनुपात :
(A) $9.8$
(B) $10^9$
(C) $10^{42}$
(D) $10^{-42}$
127. $\vec{E}$ विद्युत् क्षेत्र की तीव्रता वाले स्थान पर $\vec{A}$ क्षेत्रफल से गुजरने वाला विद्युत् फ्लक्स :
(A) $\phi = \vec{E} \times \vec{A}$
(B) $\phi = \vec{E} \cdot \vec{A}$
(C) $\phi = EA$
(D) $\phi = E/A$
128. एक विद्युतीय द्विध्रुव दो विपरीत आवेशों ($3.2 \times 10^{-19}$ C) से बना है। द्विध्रुव का आघूर्ण है : [BSEB, 2015 (A)]
(A) $7.68 \times 10^{-27}$ cm
(B) $7.68 \times 10^{-29}$ cm
(C) $7.86 \times 10^{-29}$ cm
(D) $7.86 \times 10^{-27}$ cm
129. किसी संधारित्र पर आवेश की स्थितिज ऊर्जा का व्यंजक है :
(A) $E = \frac{1}{2}CV^2$
(B) $E = \frac{1}{2}QV^2$
(C) $E = CV$
(D) $E = C^2V^2$
130. विद्युतीय फ्लक्स का मान किसके समानुपाती होता है? [BSEB, 2025 (A)]
(A) संलग्न आवेश के
(B) संलग्न आवेश के व्युत्क्रमानुपाती
(C) शून्य
(D) आवेश के वर्ग के
| Q. | Ans | Q. | Ans | Q. | Ans | Q. | Ans | Q. | Ans | Q. | Ans |
| 1 | (A) | 2 | (B) | 3 | (D) | 4 | (C) | 5 | (C) | 6 | (C) |
| 7 | (A) | 8 | (C) | 9 | (A) | 10 | (A) | 11 | (C) | 12 | (A) |
| 13 | (A) | 14 | (A) | 15 | (A) | 16 | (B) | 17 | (A) | 18 | (B) |
| 19 | (A) | 20 | (D) | 21 | (C) | 22 | (B) | 23 | (B) | 24 | (A) |
| 25 | (C) | 26 | (A) | 27 | (A) | 28 | (C) | 29 | (B) | 30 | (D) |
| 31 | (C) | 32 | (A) | 33 | (C) | 34 | (A) | 35 | (C) | 36 | (C) |
| 37 | (C) | 38 | (A) | 39 | (C) | 40 | (B) | 41 | (D) | 42 | (D) |
| 43 | (C) | 44 | (0) | 45 | (A) | 46 | (A) | 47 | (C) | 48 | (A) |
| 49 | (B) | 50 | (A) | 51 | (A) | 52 | (A) | 53 | (A) | 54 | (D) |
| 55 | (A) | 56 | (A) | 57 | (A) | 58 | (B) | 59 | (B) | 60 | (D) |
| 61 | (A) | 62 | (C) | 63 | (B) | 64 | (B) | 65 | (D) | 66 | (A) |
| 67 | (B) | 68 | (A) | 69 | (A) | 70 | (A) | 71 | (A) | 72 | (B) |
| 73 | (C) | 74 | (A) | 75 | (A) | 76 | (B) | 77 | (A) | 78 | (B) |
| 79 | (B) | 80 | (C) | 81 | (B) | 82 | (B) | 83 | (D) | 84 | (B) |
| 85 | (A) | 86 | (A) | 87 | (C) | 88 | (A) | 89 | (D) | 90 | (B) |
| 91 | (B) | 92 | (B) | 93 | (A) | 94 | (D) | 95 | (C) | 96 | (C) |
| 97 | (C) | 98 | (B) | 99 | (D) | 100 | (C) | 101 | (A) | 102 | (B) |
| 103 | (C) | 104 | (B) | 105 | (B) | 106 | (B) | 107 | (C) | 108 | (D) |
| 109 | (C) | 110 | (C) | 111 | (D) | 112 | (C) | 113 | (A) | 114 | (B) |
| 115 | (A) | 116 | (A) | 117 | (C) | 118 | (D) | 119 | (A) | 120 | (B) |
| 121 | (B) | 122 | (B) | 123 | (D) | 124 | (B) | 125 | (D) | 126 | (D) |
| 127 | (B) | 128 | (B) | 129 | (A) | 130 | (A) |
Study Raw: Education World of India आप सभी Students के सहूलियत के लिए Social Media पर भी सारे Students को Bihar के सारे News से Updated रखते है। आपलोग नीचे दिए किसी भी Social Media से जुर सकते हैं। Follow us with following link mentioned below.
| University Name | Syllabus |
|---|---|
| BRABU Universit BA BSc BCom Syllabus | Syllabus |
| LNMU Universit BA BSc BCom Syllabus | Syllabus |
| TMBU Universit BA BSc BCom Syllabus | Syllabus |
| VKSU Universit BA BSc BCom Syllabus | Syllabus |
| BNMU Universit BA BSc BCom Syllabus | Syllabus |
| Jai Prakash Universit BA BSc BCom Syllabus | Syllabus |
| Patliputra University BA BSc BCom Syllabus | Syllabus |
| Purnea University BA BSc BCom Syllabus | Syllabus |
| Magadh University BA BSc BCom Syllabus | Syllabus |
| Munger University BA BSc BCom Syllabus | Syllabus |
| Patna University BA BSc BCom Syllabus | Syllabus |
Leave a Reply