नीचे दिए गए सभी Questions Bihar Board परीक्षा 2026 के लिए “Very Important Questions” (अत्यंत महत्वपूर्ण प्रश्न) हैं। इन सभी Class 12th के (Physics/भौतिकी ) = भौतिकी भाग-1 (Hindi Medium) Book Chapter-6 विद्युत चुम्बकीय प्रेरण का Questions का Solve का वीडियो Youtube और Website पर Upload किया गया है।

1. अपचायी ट्रांसफार्मर (Step-down transformer) में कौन-सी राशि घटती है? [BSEB, 2020 (A)]
(A) धारा
(B) वोल्टेज
(C) शक्ति
(D) आवृति
2. ट्रांसफार्मर के कोर को परतदार (Laminated) बनाया जाता है ताकि: [BSEB, 2024 (A)]
(A) उच्च वोल्टेज प्राप्त हो सके
(B) धारा कम हो सके
(C) भँवर धाराओं (Eddy currents) से होने वाली ऊर्जा हानि कम हो सके
(D) चुम्बकीय क्षेत्र बढ़ सके
3. स्व-प्रेरकत्व का S.I. मात्रक है : [BSEB, 2016 (A), 2024 (A)]
(A) कूलॉम
(B) वोल्ट
(C) ओम
(D) हेनरी
4. $L-R$ परिपथ की प्रतिबाधा (Impedance) होती है: [BSEB, 2016 (A), 2023 (A)]
(A) $R + \omega L$
(B) $\sqrt{R^2 + \omega L}$
(C) $\sqrt{R + \omega^2 L^2}$
(D) $\sqrt{R^2 + \omega^2 L^2}$
5. लेंज का नियम पालन करता है : [BSEB, 2016 (A), 2022 (A)]
(A) बायो-सावर्त नियम का सिद्धांत
(B) संवेग संरक्षण का सिद्धांत
(C) ऊर्जा संरक्षण का सिद्धांत
(D) आवेश संरक्षणता का सिद्धांत
6. यदि किसी उच्चायी ट्रांसफार्मर (Step-up transformer) के प्राथमिक एवं द्वितीयक कुंडली में क्रमशः $N_1$ और $N_2$ फेरे हैं, तो : [BSEB, 2018 (A), 2021 (A)]
(A) $N_1 > N_2$
(B) $N_2 > N_1$
(C) $N_1 = N_2$
(D) $N_1 = 0$
7. चुम्बकीय फ्लक्स का S.I. मात्रक होता है : [BSEB, 2022 (A)]
(A) वेबर
(B) वाट
(C) टेसला
(D) जूल
8. डायनेमो की क्रिया निम्नलिखित में से किस सिद्धांत पर आधारित है? [BSEB, 2016 (A), 2018 (C), 2019 (A), 2024 (A)]
(A) विद्युत धारा का ऊष्मीय प्रभाव
(B) विद्युत चुम्बकीय प्रेरण
(C) विद्युत धारा का रासायनिक प्रभाव
(D) इनमें से कोई नहीं
9. प्रेरकीय प्रतिघात (Inductive Reactance) बराबर होता है : [BSEB, 2021 (A), 2024 (A)]
(A) $\omega L$
(B) $\frac{1}{\omega L}$
(C) $\frac{\omega}{L}$
(D) $\frac{L}{\omega}$
10. तप्त तार एमीटर (Hot wire ammeter) मापता है, प्रत्यावर्ती धारा का : [BSEB, 2016 (A), 2020 (A)]
(A) उच्चतम मान
(B) औसत मान
(C) मूल औसत वर्ग धारा (rms value)
(D) इनमें से कोई नहीं
11. किसी बंद परिपथ का प्रतिरोध $10 \, \Omega$ है। इस परिपथ से $t$ समय में चुम्बकीय फ्लक्स $\phi = 6t^2 – 5t + 1$ से परिवर्तित होता है। $t = 0.25$ sec पर परिपथ में प्रवाहित धारा (एम्पियर में) होगी : [BSEB, 2018 (A)]
(A) $0.4 \, A$
(B) $0.2 \, A$
(C) $2.0 \, A$
(D) $2.0 \, A$
12. प्रेरण कुण्डली एक यंत्र है जिसके द्वारा उत्पन्न होती है : [BSEB, 2024 (A)]
(A) उच्च धारा
(B) उच्च वोल्टता
(C) अल्प धारा
(D) अल्प वोल्टता
13. $L-R$ परिपथ का शक्ति गुणांक (Power factor) होता है : [BSEB, 2015 (A), 2023 (A)]
(A) $R + \omega L$
(B) $\frac{R}{\sqrt{R^2 + \omega^2 L^2}}$
(C) $R \sqrt{R^2 + \omega^2 L^2}$
(D) $\frac{\omega L}{R}$
14. एक हेनरी बराबर होता है : [BSEB, 2021 (A)]
(A) $10^3 \, mH$
(B) $10^6 \, mH$
(C) $10^{-3} \, mH$
(D) $10^{-6} \, mH$
15. प्रत्यावर्ती धारा के मूल माध्य वर्ग मान ($I_{rms}$) और शिखर मान ($I_0$) के बीच संबंध होता है: [BSEB, 2020 (A), 2024 (A)]
(A) $I_{rms} = 0.505 \, I_0$
(B) $I_{rms} = 0.707 \, I_0$
(C) $I_{rms} = 0.606 \, I_0$
(D) $I_{rms} = I_0$
16. निम्न में से कौन-सा नियम ऊर्जा संरक्षण के सिद्धान्त पर आधारित है? [BSEB, 2025 (A)]
(A) एम्पियर का नियम
(B) फैराडे का विद्युत-अपघटन नियम
(C) लेंज का नियम
(D) इनमें से कोई नहीं
17. यदि किसी अल्टरनेटिंग करंट (A.C.) का समीकरण $I = 60 \sin(100\pi t)$ है, तो धारा की आवृत्ति (Frequency) होगी: [BSEB, 2021 (A)]
(A) $50$
(B) $100$
(C) $100\pi$
(D) $60$
18. स्व-प्रेरकत्व (Self-inductance) की विमा है : [BSEB, 2015 (A), 2017 (A)]
(A) $[ML^2T^{-2}A^{-2}]$
(B) $[ML^2T^{-2}A^{-1}]$
(C) $[MLT^{-2}A^{-2}]$
(D) $[ML^2T^{-1}A^{-2}]$
19. एक चोक-कुण्डली का स्वप्रेरकत्व 5 हेनरी है। इससे बहती धारा $2 A S^{-1}$ की दर से बढ़ रही है। चोक-कुण्डली का प्रेरित विद्युत वाहक बल होगा : [BSEB, 2023 (A)]
(A) $2.5 \, V$
(B) $5 \, V$
(C) $-10 \, V$
(D) $10 \, V$
20. धातु के बने किसी गोलक को चुम्बकीय क्षेत्र में दोलन कराने पर उसकी दोलनी गति होती है : [BSEB, 2024 (A)]
(A) त्वरित
(B) अवमंदित
(C) एकसमान
(D) इनमें से कोई नहीं
21. ट्रांसफार्मर एक युक्ति है : [BSEB, 2020 (A)]
(A) d.c. को a.c. में बदलने के लिए
(B) a.c. को d.c. में बदलने के लिए
(C) d.c. वोल्टता बढ़ाने या घटाने के लिए
(D) a.c. वोल्टता बढ़ाने या घटाने के लिए
22. यांत्रिक ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में बदलने वाला यंत्र कहलाता है: [BSEB, 2020 (A)]
(A) ट्रांसफार्मर
(B) मोटर
(C) डायनेमो
(D) प्रेरण कुण्डली
23. अन्योन्य प्रेरकत्व (Mutual Induction) का S.I. मात्रक है : [BSEB, 2015 (A), 2022 (A)]
(A) हेनरी
(B) ओम
(C) टेसला
(D) वेबर
24. किसी प्रत्यावर्ती धारा परिपथ में धारा एवं विभवान्तर के बीच कलान्तर $\phi$ है, तो शक्ति गुणांक (Power Factor) होगा: [BSEB, 2015 (A), 2018 (A)]
(A) $\cos \phi$
(B) $\sin \phi$
(C) $\tan \phi$
(D) $1 \cdot \cos \phi$
25. जब किसी कुंडली में धारा $0.1 \, s$ में $5 \, A$ से $2 \, A$ में परिवर्तित होती है तो $50 \, V$ का औसत वोल्टेज उत्पन्न होता है। कुंडली का स्वप्रेरकत्व है : [BSEB, 2023 (A)]
(A) $1.67$ हेनरी
(B) $6$ हेनरी
(C) $3$ हेनरी
(D) $0.67$ हेनरी
26. प्रतिघात (Reactance) का मात्रक है: [BSEB, 2016 (A), 2023 (A)]
(A) ओम
(B) म्हो
(C) फैराड
(D) एम्पियर
27. एक चोक कुण्डली का कार्य सिद्धांत निम्न पर आधारित है : [BSEB, 2016 (A)]
(A) कोणीय संवेग संरक्षण
(B) स्व-प्रेरण
(C) अन्योन्य प्रेरण
(D) संवेग संरक्षण
28. $5$ tesla (टेसला) का चुम्बकीय क्षेत्र बराबर होता है : [BSEB, 2021 (A)]
(A) $5 \times \frac{\text{वेबर}}{(\text{मीटर})^2}$
(B) $5 \times 10^5 \frac{\text{वेबर}}{(\text{मीटर})^2}$
(C) $5 \times 10^2 \frac{\text{वेबर}}{(\text{मीटर})^2}$
(D) $5 \times 10^2 \text{वेबर} (\text{मीटर})^2$
29. एक पूरे चक्र में प्रत्यावर्ती धारा का माध्य मान होता है : [BSEB, 2021 (A)]
(A) शून्य
(B) $I/2$
(C) $I$
(D) $2I/\pi$
30. धारितीय प्रतिघात (Capacitive Reactance) होता है : [BSEB, 2021 (A)]
(A) $\omega C$
(B) $\frac{1}{\omega C}$
(C) $\frac{\omega}{C}$
(D) $\frac{C}{\omega}$
31. विद्युत चुम्बकीय प्रेरण की घटना खोजी गई थी—
(A) फैराडे द्वारा
(B) फ्लेमिंग द्वारा
(C) लेंज द्वारा
(D) रूमकार्फ द्वारा
32. लेंज का नियम सम्बद्ध है—
(A) आवेश से
(B) द्रव्यमान से
(C) ऊर्जा से
(D) संवेग से
33. यदि $d\vec{s}$ क्षेत्रफल सदिश पर चुम्बकीय क्षेत्र $\vec{B}$ लंबवत् हो, तब $ds$ क्षेत्र पर चुम्बकीय फ्लक्स होगा : [BSEB, 2024 (A)]
(A) $B \, ds \cos \theta$
(B) $B \, ds \sin \theta$
(C) $B \, ds \tan \theta$
(D) शून्य
34. एक वृत्ताकार कुण्डली में तार के 500 फेरे हैं और उसकी त्रिज्या $5 \, \text{cm}$ है। इस कुण्डली के स्व-प्रेरकत्व का मान (लगभग) होगा :
(A) $2.5 \times 10^{-3} \, H$
(B) $50 \times 10^{-3} \, H$
(C) $25 \times 10^{-3} \, mH$
(D) $25 \, mH$
35. $L-C$ परिपथ की स्वाभाविक आवृत्ति होती है : [BSEB, 2022 (A)]
(A) $f = \frac{1}{2\pi \sqrt{LC}}$
(B) $f = \frac{1}{2\pi} \sqrt{\frac{L}{C}}$
(C) $f = 2\pi \sqrt{LC}$
(D) $f = \frac{1}{2\pi} \sqrt{LC}$
36. चुम्बकीय क्षेत्र $\vec{B}$ का ऊर्जा घनत्व होता है :
(A) $\frac{B^2}{2\mu_0}$
(B) $\frac{B^2}{\mu_0}$
(C) $\frac{B^2}{4\mu_0}$
(D) $\frac{B^2}{3\mu_0}$
37. एक बंद चालक के निकट एक चुम्बक स्थित है। चालक में धारा उत्पन्न की जा सकती है यदि : [BSEB, 2024 (A)]
(A) केवल चुम्बक गतिशील हो
(B) केवल चालक गतिशील हो
(C) चुम्बक और चालक दोनों गतिशील हों
(D) चालक और चुम्बक के बीच आपेक्षिक गति हो
38. प्रेरकत्व $L$ में बहने वाली $i$ धारा के कारण गतिज ऊर्जा होती है :
(A) शून्य
(B) $\frac{1}{2} L i^2$
(C) $\frac{1}{2} i L^2$
(D) $\frac{1}{2} L^2 i^2$
39. $\frac{1}{2} \epsilon_0 E^2$ के विमीय सूत्र के समतुल्य विमा की राशि है : [BSEB, 2018 (A)]
(A) $\frac{B^2}{2\mu_0}$
(B) $\frac{1}{2} B^2 \mu_0$
(C) $\frac{\mu_0^2}{2B}$
(D) $\frac{1}{2} \frac{B\mu_0^2}{B}$
40. किसी परिनालिका का स्वप्रेरकत्व होता है :
(A) $\frac{\mu_0 N^2 A}{l}$
(B) $\frac{\mu_0 N A^2}{l}$
(C) $\frac{\mu_0 N^2 A^2}{l}$
(D) कोई नहीं
41. एक परिनालिका की लम्बाई $L$ तथा अनुप्रस्थ काट का क्षेत्रफल $A$ है। $N$ फेरों की इस परिनालिका का स्व-प्रेरकत्व होगा :
(A) $\frac{\mu_0 N^2 A}{L}$
(B) $\frac{\mu_0 N A}{L}$
(C) $\mu_0 N^2 AL$
(D) $\mu_0 N AL$
42. $l$ लम्बाई का एक चालक $B$ तीव्रता के चुम्बकीय क्षेत्र के समान्तर $v$ वेग से गतिमान है। चालक में प्रेरित वि० वा० बल होगा :
(A) $lvB$
(B) $\frac{1}{2} lvB$
(C) शून्य
(D) $\frac{1}{2} l^2 vB$
43. यदि $dA$ क्षेत्र पर डाला गया लम्ब चुम्बकीय क्षेत्र $\vec{B}$ के साथ $\theta$ कोण बनाता हो तब $dA$ क्षेत्र पर चुम्बकीय फ्लक्स होगा :
(A) $B \, dA \cos \theta$
(B) $B \, dA \sin \theta$
(C) $B \, dA$
(D) शून्य
44. जब एक चुम्बकीय क्षेत्र में धातु का गोला गतिमान कराया जाता है, तब वह गर्म हो जाता है क्योंकि :
(A) प्रत्यावर्ती धारा उत्पन्न होती है
(B) दिष्ट धारा उत्पन्न होती है
(C) भँवर धारा उत्पन्न होती है
(D) अतिरिक्त धारा उत्पन्न होती है
45. यदि $L$ तथा $R$ क्रमशः प्रेरकत्व व प्रतिरोध को व्यक्त करते हों, तो $L/R$ की विमा होगी :
(A) $M^0 L^0 T^{-1}$
(B) $M^0 L T$
(C) $M^0 L^0 T$
(D) $M L T^{-2}$
46. विद्युत-चुम्बकीय प्रेरण की घटना के आविष्कारक थे :
(A) लेंज
(B) फैराडे
(C) रूमकार्फ
(D) फ्लेमिंग
47. जब किसी कुंडली के निकट से किसी चुम्बक का दक्षिणी ध्रुव दूर ले जाया जाता है तब उसमें उत्पन्न प्रेरित विद्युत-धारा की दिशा होती है :
(A) वामावर्त
(B) दक्षिणावर्त
(C) कभी वामावर्त कभी दक्षिणावर्त
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं
48. एक परिनालिका का स्व-प्रेरकत्व निर्भर करता है :
(A) इसके माध्यम से बहने वाली धारा पर
(B) प्रति इकाई लम्बाई में फेरों की संख्या पर
(C) परिनालिका की लम्बाई पर
(D) ‘B’ और ‘C’ दोनों
49. प्रेरण कुण्डली का व्यवहार किया जाता है :
(A) प्रतिरोध मापने के लिए
(B) विभवांतर मापने के लिए
(C) धारा मापने के लिए
(D) विसर्जन नलियों को चलाने के लिए
50. एक चोक कुण्डली का शक्ति गुणांक होता है: [BSEB, 2022 (A)]
(A) $0$
(B) $1$
(C) $0.5$
(D) $2$
51. प्रत्यावर्ती धारा परिपथ में यदि धारा $I$ एवं वोल्टेज $V$ के बीच कलान्तर $\phi$ हो, तो धारा का ‘वाटहीन घटक’ (Wattless component) होगा: [BSEB, 2019 (A)]
(A) $I \cos \phi$
(B) $I \sin \phi$
(C) $I \tan \phi$
(D) $I \cos^2 \phi$
52. शुद्ध प्रेरणिक परिपथ (Purely Inductive Circuit) में शक्ति गुणांक का मान होता है:
(A) $0$
(B) $1$
(C) $0.5$
(D) अनन्त
53. अन्योन्य-प्रेरकत्व का मात्रक है :
(A) वेबर
(B) ओम
(C) हेनरी
(D) गॉस
54. किसी अल्टरनेटिंग करंट (A.C.) का शिखर मान $I_0$ और वर्ग माध्य मूल मान $I_{rms}$ के लिए सही है:
(A) $I_{rms} = \sqrt{2} I_0$
(B) $I_{rms} = \frac{I_0}{\sqrt{2}}$
(C) $I_{rms} = 2 I_0$
(D) $I_{rms} = \frac{I_0}{2}$
| Q. No. | Ans. | Q. No. | Ans. | Q. No. | Ans. | Q. No. | Ans. | Q. No. | Ans. | Q. No. | Ans. |
| 1 | (B) | 10 | (C) | 19 | (C) | 28 | (A) | 37 | (D) | 46 | (B) |
| 2 | (C) | 11 | (B) | 20 | (B) | 29 | (A) | 38 | (B) | 47 | (A) |
| 3 | (D) | 12 | (B) | 21 | (D) | 30 | (B) | 39 | (A) | 48 | (D) |
| 4 | (D) | 13 | (B) | 22 | (C) | 31 | (A) | 40 | (A) | 49 | (D) |
| 5 | (C) | 14 | (A) | 23 | (A) | 32 | (C) | 41 | (A) | 50 | (A) |
| 6 | (B) | 15 | (B) | 24 | (A) | 33 | (D) | 42 | (C) | 51 | (B) |
| 7 | (A) | 16 | (C) | 25 | (A) | 34 | (D) | 43 | (A) | 52 | (A) |
| 8 | (B) | 17 | (A) | 26 | (A) | 35 | (A) | 44 | (C) | 53 | (C) |
| 9 | (A) | 18 | (A) | 27 | (B) | 36 | (A) | 45 | (C) | 54 | (B) |
Study Raw: Education World of India आप सभी Students के सहूलियत के लिए Social Media पर भी सारे Students को Bihar के सारे News से Updated रखते है। आपलोग नीचे दिए किसी भी Social Media से जुर सकते हैं। Follow us with following link mentioned below.
| University Name | Syllabus |
|---|---|
| BRABU Universit BA BSc BCom Syllabus | Syllabus |
| LNMU Universit BA BSc BCom Syllabus | Syllabus |
| TMBU Universit BA BSc BCom Syllabus | Syllabus |
| VKSU Universit BA BSc BCom Syllabus | Syllabus |
| BNMU Universit BA BSc BCom Syllabus | Syllabus |
| Jai Prakash Universit BA BSc BCom Syllabus | Syllabus |
| Patliputra University BA BSc BCom Syllabus | Syllabus |
| Purnea University BA BSc BCom Syllabus | Syllabus |
| Magadh University BA BSc BCom Syllabus | Syllabus |
| Munger University BA BSc BCom Syllabus | Syllabus |
| Patna University BA BSc BCom Syllabus | Syllabus |
Leave a Reply