नीचे दिए गए सभी Questions Bihar Board परीक्षा 2026 के लिए “Very Important Questions” (अत्यंत महत्वपूर्ण प्रश्न) हैं। इन सभी Class 12th के (Physics/भौतिकी ) = भौतिकी भाग-1 (Hindi Medium) Book Chapter-11 विकिरण तथा द्रव्य की द्वैत प्रकृति का Questions का Solve का वीडियो Youtube और Website पर Upload किया गया है।

1. किसी सतह से प्रकाश-विद्युत उत्सर्जन तभी प्रारंभ होता है जब आपतित प्रकाश की आवृत्ति एक निश्चित न्यूनतम आवृत्ति से अधिक होती है, जिसे कहते हैं : [BSEB, 2015 (C)]
(A) तरंग आवृत्ति
(B) देहली आवृत्ति
(C) फोटॉन आवृत्ति
(D) इनमें से कोई नहीं
2. फोटो सेल आधारित है : [BSEB, 2024 (A)]
(A) धारा के रासायनिक प्रभाव पर
(B) प्रकाश-विद्युत प्रभाव पर
(C) धारा के चुंबकीय प्रभाव पर
(D) विद्युत-चुंबकीय प्रेरण पर
3. इलेक्ट्रॉन-वोल्ट (eV) द्वारा मापा जाता है : [BSEB, 2015 (A), 2016 (A), 2019 (C), 2020 (A)]
(A) आवेश
(B) विभवांतर
(C) धारा
(D) ऊर्जा
4. 500 nm तरंगदैर्ध्य वाले एक फोटॉन की ऊर्जा क्या होगी? ($c = 3 \times 10^{8} \text{ m/s}, h = 6.626 \times 10^{-34} \text{ Js}$) [BSEB, 2025 (A)]
(A) $4 \times 10^{-19} \text{ J}$
(B) $2.5 \times 10^{-19} \text{ J}$
(C) $1.2 \times 10^{-18} \text{ J}$
(D) $6.6 \times 10^{-19} \text{ J}$
5. निम्नलिखित में से कौन-सी राशि का मात्रक ‘इलेक्ट्रॉन-वोल्ट’ (eV) है? [BSEB, 2020 (A), 2023 (A)]
(A) विभवांतर
(B) आवेश
(C) ऊर्जा
(D) शक्ति
6. सोडियम की देहली तरंगदैर्ध्य $6800 \text{ \AA}$ है। तो इसका कार्यफलन होगा : [BSEB]
(A) $1.8 \text{ eV}$
(B) $1.4 \text{ eV}$
(C) $2.5 \text{ eV}$
(D) $2.1 \text{ eV}$
7. कैथोड किरणें होती हैं : [BSEB, 2020 (A), 2024 (A)]
(A) इलेक्ट्रॉन
(B) न्यूट्रॉन
(C) प्रोटॉन
(D) फोटॉन
8. प्लांक नियतांक का SI मात्रक होता है : [BSEB]
(A) $Js^{-1}$
(B) $J^{-1}s$
(C) $Js$
(D) कोई नहीं
9. एक इलेक्ट्रॉन को विभवान्तर $V$ के अधीन विराम से त्वरित करने पर इसकी चाल होगी : [BSEB, 2025 (A)]
(A) $V$ के समानुपाती
(B) $\sqrt{V}$ के समानुपाती
(C) $\frac{1}{V}$ के समानुपाती
(D) $V^{2}$ के समानुपाती
10. फोटॉन का विराम-द्रव्यमान होता है : [BSEB, 2021 (A)]
(A) शून्य
(B) अनंत
(C) $9.1 \times 10^{-31} \text{ kg}$
(D) $1.6 \times 10^{-27} \text{ kg}$
11. प्रकाश-विद्युत प्रभाव की खोज सर्वप्रथम किसने की थी? [BSEB, 2017 (C)]
(A) आइंस्टीन
(B) लेनार्ड
(C) हर्ट्ज़
(D) हॉलवैश
12. ‘$\lambda$’ तरंगदैर्ध्य वाले फोटॉन का संवेग (Momentum) होता है : [BSEB, 2022 (A)]
(A) $h\lambda$
(B) $h/\lambda$
(C) $\lambda/h$
(D) $hc/\lambda$
13. प्रकाश-वैद्युत उत्सर्जन की घटना में आपतित प्रकाश की तीव्रता बढ़ाने पर प्रकाश-वैद्युत धारा : [BSEB, 2025 (A)]
(A) बढ़ती है
(B) घटती है
(C) अपरिवर्तित रहती है
(D) पहले बढ़ती है फिर नियत हो जाती है
14. एक ही तरंगदैर्ध्य के इलेक्ट्रॉन तथा फोटॉन की कौन-सी भौतिक राशि समान होगी? [BSEB, 2023 (A)]
(A) वेग
(B) ऊर्जा
(C) संवेग
(D) कोणीय संवेग
15. आइन्स्टीन को निम्न कार्य के लिए नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया : [BSEB]
(A) सापेक्षता का सिद्धांत
(B) लेजर सिद्धांत
(C) प्रकाश विद्युत प्रभाव
(D) धातुओं का विशिष्ट ऊष्मा
16. निम्नलिखित में कौन इलेक्ट्रॉन पर आवेश के लिए सही है? [BSEB, 2022 (A)]
(A) $e = 1.602 \times 10^{-16} \text{ C}$
(B) $e = 1.602 \times 10^{-17} \text{ C}$
(C) $e = 1.602 \times 10^{-18} \text{ C}$
(D) $e = 1.602 \times 10^{-19} \text{ C}$
17. फोटॉन के गतिज द्रव्यमान का सूत्र है : [BSEB, 2025 (A)]
(A) $\frac{h\nu}{c}$
(B) $\frac{h\nu}{c^{2}}$
(C) $\frac{hc}{\nu}$
(D) $\frac{c^{2}}{h\nu}$
18. इनमें से कौन आवेश रहित है? [BSEB, 2017 (A), 2021 (A)]
(A) अल्फा कण
(B) बीटा कण
(C) फोटॉन कण
(D) प्रोटॉन
19. किसी गतिमान कण से सम्बद्ध डी-ब्रोग्ली तरंग की तरंगदैर्ध्य निर्भर नहीं करती है : [BSEB, 2025 (A)]
(A) द्रव्यमान पर
(B) आवेश पर
(C) वेग पर
(D) संवेग पर
20. $\lambda$ तरंगदैर्ध्य वाले फोटॉन की ऊर्जा होती है : [BSEB, 2019 (A)]
(A) $hc\lambda$
(B) $\frac{hc}{\lambda}$
(C) $\frac{h\lambda}{c}$
(D) $\frac{\lambda}{hc}$
21. एक इलेक्ट्रॉन 5 वोल्ट विभवान्तर तक त्वरित किया जाता है। इलेक्ट्रॉन द्वारा अर्जित ऊर्जा होगी : [BSEB, 2024 (A)]
(A) 5 जूल
(B) 5 इलेक्ट्रॉन-वोल्ट
(C) 5 अर्ग
(D) 5 वाट
22. फोटोइलेक्ट्रिक प्रभाव में प्रकाश विद्युत धारा स्वतंत्र है : [BSEB, 2023 (A)]
(A) आपतित प्रकाश की तीव्रता से
(B) दो इलेक्ट्रोडों के बीच लगाये गये विभवान्तर से
(C) उत्सर्जक पदार्थ की प्रकृति से
(D) आपतित प्रकाश की आवृत्ति से
23. डी-ब्रोग्ली तरंगदैर्ध्य है : [BSEB, 2024 (A)]
(A) $\lambda = hmv$
(B) $\lambda = \frac{h}{mv}$
(C) $\lambda = \frac{mc^{2}}{\nu}$
(D) $\lambda = h\nu$
24. प्रकाश विद्युत प्रभाव की व्याख्या में प्रकाश को माना जाता है : [BSEB, 2016 (A), 2022 (A)]
(A) तरंग
(B) कण
(C) ‘A’ और ‘B’ दोनों
(D) इनमें से कोई नहीं
25. प्लांक नियतांक का मान होता है : [BSEB]
(A) $6.63 \times 10^{-34} \text{ Js}$
(B) $6.6 \times 10^{-24} \text{ Js}^{-1}$
(C) $6.67 \times 10^{-11} \text{ NKg}^{-1}$
(D) $9 \times 10^{9} \text{ N}$
26. कैथोड किरणें समूह हैं : [BSEB]
(A) इलेक्ट्रॉनों का
(B) प्रोटॉनों का
(C) न्यूट्रॉनों का
(D) परमाणुओं का
27. यदि द्रव्यमान $m$ का कोई कण $v$ चाल से गतिमान हो, तो सम्बद्ध तरंग दैर्ध्य होता है : [BSEB]
(A) $\frac{mv}{\lambda}$
(B) $\frac{h}{mv}$
(C) $\frac{m}{hv}$
(D) $\frac{v}{hm}$
28. सोडियम (Cs) का कार्य फलन होता है : [BSEB]
(A) 2.14
(B) 2.75
(C) 4.25
(D) 5.5
29. प्लेटिनम के कार्य फलन का मान होता है : [BSEB]
(A) 5.15
(B) 6.35
(C) 5.00
(D) 4.70
30. किसी $m$ द्रव्यमान तथा $q$ आवेश के कण को $v$ विभव द्वारा त्वरित किया जाता है। कण की डी. ब्रोग्ली तरंगदैर्ध्य होगी : [BSEB, 2018 (A)]
(A) $\frac{vh}{\sqrt{2qm}}$
(B) $\frac{q}{\sqrt{2mv}}$
(C) $\frac{h}{\sqrt{2mv}}$
(D) $\frac{h}{\sqrt{2qv}}$
31. $10^{14} \text{ Hz}$ आवृत्ति की $6.62 \text{ Joule}$ विकीर्ण ऊर्जा में फोटॉन्स की संख्या होगी : [BSEB, 2018 (A)]
(A) $10^{10}$
(B) $10^{15}$
(C) $10^{20}$
(D) $10^{25}$
32. डेविसन जर्मर प्रयोग से इलेक्ट्रॉन की जिस प्रकृति का सत्यापन हुआ, वह थी : [BSEB]
(A) कण प्रकृति
(B) तरंग प्रकृति
(C) आवेशित कण
(D) कोई नहीं
33. प्लांक नियतांक की विमा है : [BSEB]
(A) $ML^{2}T^{-1}$
(B) $ML^{2}T^{-2}$
(C) $MLT^{-1}$
(D) $MLT^{-2}$
34. किसी विकिरण के एक क्वांटम को जिसमें एक निश्चित ऊर्जा होती है, कहा जाता है : [BSEB, 2018 (C)]
(A) प्रोटॉन
(B) फोटॉन
(C) ड्यूट्रॉन
(D) लेप्टॉन
35. पूर्ण तरंग दिष्टकारक में उपयोग होता है : [BSEB, 2017 (C)]
(A) दो डायोड
(B) तीन डायोड
(C) चार डायोड
(D) पाँच डायोड
36. इलेक्ट्रॉन का विशिष्ट आवेश होता है : [BSEB, 2011 (A), 2025 (A)]
(A) $1.8 \times 10^{11} \text{ C/kg}$
(B) $1.8 \times 10^{-19} \text{ C/kg}$
(C) $1.9 \times 10^{-19} \text{ C/kg}$
(D) इनमें से कोई नहीं
37. द्रव्य तरंग सिद्धान्त के प्रतिपादक थे : [BSEB]
(A) डी-ब्रोग्ली
(B) हाइगेन्स
(C) एच. ए. विल्सन
(D) फ्रेनेल
38. फोटॉन की ऊर्जा है : [BSEB, 2016 (A), 2022 (A)]
(A) $h\nu$
(B) $h\nu/c^{2}$
(C) $h/\lambda$
(D) $h\nu/c$
39. प्रकाश-विद्युत सेल : [BSEB]
(A) विद्युत ऊर्जा को प्रकाश में बदलता है
(B) प्रकाश को विद्युत में बदलता है
(C) प्रकाश का संचय करता है
(D) विद्युत का संचय करता है
40. फोटो-इलेक्ट्रॉनों के लिए निरोधी विभव : [BSEB]
(A) आपतित प्रकाश की आवृत्ति पर निर्भर नहीं करता
(B) कैथोड के पदार्थ की प्रकृति पर निर्भर नहीं करता
(C) आपतित प्रकाश की आवृत्ति तथा कैथोड के पदार्थ की प्रकृति दोनों पर निर्भर करता है
(D) आपतित प्रकाश की तीव्रता पर निर्भर करता है
41. निम्न में से किस धातु का विद्युतीय कार्यफलन न्यूनतम है : [BSEB]
(A) लोहा
(B) तांबा
(C) बेरियम
(D) सोडियम
42. उत्सर्जित फोटो इलेक्ट्रॉन की ऊर्जा निर्भर करती है : [BSEB, 2017 (A)]
(A) प्रकाश की तीव्रता पर
(B) प्रकाश के तरंगदैर्ध्य पर
(C) धातु के कार्य फलन पर
(D) इनमें से कोई नहीं
43. वैसी युक्ति जो सौर ऊर्जा को विद्युत् ऊर्जा में परिवर्तित करता है, उसे कहते हैं : [BSEB]
(A) सौर सेल
(B) शुष्क सेल
(C) संचायक सेल
(D) बटन सेल
44. सौर सेल पैनल का उपयोग किया जाता है : [BSEB]
(A) कृत्रिम उपग्रह में
(B) चन्द्रमा पर
(C) मंगल ग्रह पर
(D) कभी भी नहीं
45. निम्नलिखित में कौन सोडियम का कार्य-फलन होता है? [BSEB, 2022 (A)]
(A) $\phi_{0} = 2.35 \text{ eV}$
(B) $\phi_{0} = 2.65 \text{ eV}$
(C) $\phi_{0} = 2.75 \text{ eV}$
(D) $\phi_{0} = 2.85 \text{ eV}$
46. प्रकाश-विद्युत प्रभाव में उत्सर्जित इलेक्ट्रॉनों की अधिकतम गतिज ऊर्जा निर्भर करती है : [BSEB, 2012 (A)]
(A) आपतित प्रकाश की तीव्रता पर
(B) आपतित प्रकाश की आवृत्ति पर
(C) कार्य-फलन पर
(D) (B) और (C) दोनों पर
47. इनमें से कौन-सा संबंध सही है? [BSEB, 2021 (A)]
(A) $E = pc$
(B) $p = Ec$
(C) $E = p/c$
(D) $E = p^{2}c$
48. प्रकाश विद्युत सेल में विद्युत धारा की प्रबलता निर्भर करती है : [BSEB, 2013 (A)]
(A) आपतित प्रकाश की आवृत्ति पर
(B) आपतित प्रकाश की तीव्रता पर
(C) कैथोड के पदार्थ पर
(D) इनमें से कोई नहीं
49. निम्नलिखित में से किसका तरंगदैर्ध्य न्यूनतम होता है? [BSEB, 2019 (C)]
(A) $\gamma$-किरणें
(B) एक्स-किरणें
(C) पराबैंगनी किरणें
(D) अवरक्त किरणें
50. कार्य-फलन (Work Function) का मान सामान्यतः मापा जाता है : [BSEB, 2016 (C)]
(A) जूल में
(B) वाट में
(C) इलेक्ट्रॉन-वोल्ट (eV) में
(D) एम्पियर में
51. एक फोटॉन की ऊर्जा $E$ है, तो इसका तरंगदैर्ध्य $\lambda$ होगा : [BSEB, 2020 (A)]
(A) $hc/E$
(B) $E/hc$
(C) $hE/c$
(D) $c/hE$
52. प्रकाश की कण प्रकृति की पुष्टि किसके द्वारा होती है? [BSEB, 2023 (A)]
(A) व्यतिकरण
(B) विवर्तन
(C) प्रकाश-विद्युत प्रभाव
(D) ध्रुवण
53. 1 इलेक्ट्रॉन-वोल्ट (1 eV) का मान जूल में होता है : [BSEB, 2011 (A), 2024 (A)]
(A) $1.6 \times 10^{-19} \text{ J}$
(B) $1.6 \times 10^{-18} \text{ J}$
(C) $1.6 \times 10^{19} \text{ J}$
(D) $3.2 \times 10^{-19} \text{ J}$
54. एक्स-किरणों (X-rays) के फोटॉन की ऊर्जा लगभग होती है : [BSEB, 2018 (C)]
(A) 10 eV
(B) 100 eV
(C) 10 keV
(D) $10^{6} \text{ eV}$
55. किसी धातु के लिए देहली तरंगदैर्ध्य $5000 \text{ \AA}$ है। वह धातु प्रकाश-विद्युत उत्सर्जन करेगी यदि आपतित प्रकाश का तरंगदैर्ध्य हो : [BSEB]
(A) $4500 \text{ \AA}$
(B) $5500 \text{ \AA}$
(C) $6000 \text{ \AA}$
(D) $7000 \text{ \AA}$
56. देहली आवृत्ति ($\nu_0$) पर प्रकाश-विद्युत धारा का मान होता है : [BSEB, 2014 (A)]
(A) अधिकतम
(B) न्यूनतम
(C) शून्य
(D) इनमें से कोई नहीं
57. यदि किसी धातु का कार्य-फलन $2.8 \text{ eV}$ है, तो उसकी देहली तरंगदैर्ध्य होगी : [BSEB, 2024 (A)]
(A) $4000 \text{ \AA}$
(B) $4433 \text{ \AA}$
(C) $5000 \text{ \AA}$
(D) $3000 \text{ \AA}$
58. $h\nu$ ऊर्जा वाले फोटॉन का संवेग होता है : [BSEB]
(A) $h\nu/c$
(B) $h\nu/c^{2}$
(C) $h/c$
(D) $h\lambda$
59. डी-ब्रोग्ली तरंगदैर्ध्य ($\lambda$) और कण के संवेग ($p$) के बीच सही ग्राफ है : [BSEB]
(A) एक सरल रेखा
(B) एक परवलय
(C) एक अतिपरवलय
(D) एक वृत्त
60. कैथोड किरणें विक्षेपित होती हैं : [BSEB, 2019 (A)]
(A) केवल चुंबकीय क्षेत्र में
(B) केवल विद्युत क्षेत्र में
(C) चुंबकीय एवं विद्युत क्षेत्र दोनों में
(D) किसी में नहीं
61. किसी इलेक्ट्रॉन के तरंग प्रकृति का प्रायोगिक सत्यापन किसने किया था? [BSEB, 2021 (A)]
(A) डी-ब्रोग्ली
(B) डेविसन एवं जर्मर
(C) मिलिकन
(D) थॉमसन
62. प्रकाश-फोटॉन की ऊर्जा $E = h\nu$ में ‘$h$’ क्या दर्शाता है? [BSEB, 2015 (A)]
(A) गैस नियतांक
(B) प्लांक नियतांक
(C) वोल्ट्जमैन नियतांक
(D) परावैद्युत नियतांक
63. निम्नलिखित में से कौन-सा कण सबसे अधिक अस्थायी (Unstable) है? [BSEB, 2023 (A)]
(A) इलेक्ट्रॉन
(B) प्रोटॉन
(C) न्यूट्रॉन
(D) फोटॉन
64. उत्सर्जित फोटोइलेक्ट्रॉन की ऊर्जा निर्भर करती है : [BSEB]
(A) प्रकाश की तीव्रता पर
(B) प्रकाश के तरंगदैर्ध्य पर
(C) धातु के कार्य फलन पर
(D) इनमें किसी पर नहीं
65. फोटॉन का संवेग $p$ किसके बराबर होता है? [BSEB, 2022 (A)]
(A) $h\nu/c$
(B) $h\nu/c^{2}$
(C) $h/c$
(D) $m/c$
66. फोटॉन का संवेग $p$ तथा तरंगदैर्ध्य $\lambda$ में संबंध है : [BSEB, 2022 (A)]
(A) $p = h\lambda$
(B) $p = h/\lambda$
(C) $p = \lambda/h$
(D) $p = \nu/c$
| Q.No | Ans | Q.No | Ans | Q.No | Ans | Q.No | Ans | Q.No | Ans | Q.No | Ans |
| 1 | B | 12 | B | 23 | B | 34 | B | 45 | A | 56 | C |
| 2 | B | 13 | A | 24 | B | 35 | A | 46 | D | 57 | B |
| 3 | D | 14 | C | 25 | A | 36 | A | 47 | A | 58 | A |
| 4 | A | 15 | C | 26 | A | 37 | A | 48 | B | 59 | C |
| 5 | C | 16 | D | 27 | B | 38 | A | 49 | A | 60 | C |
| 6 | A | 17 | B | 28 | A | 39 | B | 50 | C | 61 | B |
| 7 | A | 18 | C | 29 | B | 40 | C | 51 | A | 62 | B |
| 8 | C | 19 | B | 30 | C | 41 | D | 52 | C | 63 | C |
| 9 | B | 20 | B | 31 | C | 42 | B | 53 | A | 64 | B |
| 10 | A | 21 | B | 32 | B | 43 | A | 54 | C | 65 | A |
| 11 | C | 22 | D | 33 | A | 44 | A | 55 | A | 66 | B |
Study Raw: Education World of India आप सभी Students के सहूलियत के लिए Social Media पर भी सारे Students को Bihar के सारे News से Updated रखते है। आपलोग नीचे दिए किसी भी Social Media से जुर सकते हैं। Follow us with following link mentioned below.
| University Name | Syllabus |
|---|---|
| BRABU Universit BA BSc BCom Syllabus | Syllabus |
| LNMU Universit BA BSc BCom Syllabus | Syllabus |
| TMBU Universit BA BSc BCom Syllabus | Syllabus |
| VKSU Universit BA BSc BCom Syllabus | Syllabus |
| BNMU Universit BA BSc BCom Syllabus | Syllabus |
| Jai Prakash Universit BA BSc BCom Syllabus | Syllabus |
| Patliputra University BA BSc BCom Syllabus | Syllabus |
| Purnea University BA BSc BCom Syllabus | Syllabus |
| Magadh University BA BSc BCom Syllabus | Syllabus |
| Munger University BA BSc BCom Syllabus | Syllabus |
| Patna University BA BSc BCom Syllabus | Syllabus |
Leave a Reply