Class-12 Biology Ch-3 मानव जनन MCQs

💁 Study Raw

📅 11/02/2026

नीचे दिए गए सभी Questions Bihar Board परीक्षा 2026 के लिए “Very Important Questions” (अत्यंत महत्वपूर्ण प्रश्न) हैं। इन सभी Class 12th के (Biology/जीव विज्ञान) = जीवविज्ञान इकाई-6 (Hindi Medium) Book Chapter-3 मानव जनन का Questions का Solve का  वीडियो Youtube और Website पर Upload किया गया है।

Class-12 Biology Ch-3 मानव जनन MCQ

1. नर में वृषण (Testes) उदर गुहा के बाहर वृषण कोष (Scrotum) में क्यों होते हैं? [2016A]
(A) सुरक्षा के लिए
(B) शुक्राणुजनन हेतु कम तापमान के लिए
(C) जनन अंगों के विकास के लिए
(D) मूत्र विसर्जन की सुगमता के लिए

2. सगर्भता के कितने माह के बाद, भ्रूण के पाद एवं अंगुलियाँ विकसित होती हैं? [2024A]
(A) 2 माह
(B) 3 माह
(C) 1 माह
(D) 6 माह

3. सरटोली कोशिकाएँ (Sertoli cells) सहायता करती हैं— [2018A]
(A) एंजाइम उत्पादन में
(B) अंडाणु उत्पादन में
(C) शुक्राणु के पोषण में
(D) हॉर्मोन उत्पादन में

4. निम्नलिखित में से कौन भारी मात्रा में प्रोजेस्टेरोन स्रावित करता है? [2024A]
(A) ग्राफी पुटक
(B) श्वेत पिंड
(C) पीत पिंड
(D) प्राथमिक पुटक

5. हीमोकोरियल अपरा निम्नलिखित में से किसमें पाया जाता है? [2023A]
(A) बिल्ली में
(B) कुत्तों में
(C) मानव में
(D) घोड़ों में

6. परिपक्व शुक्राणु के शीर्ष पर एक टोपीनुमा संरचना पायी जाती है, उसे क्या कहते हैं? [2019A]
(A) एक्रोसोम
(B) मेसोसोम
(C) एपीसोम
(D) स्फेरोसोम

7. ‘कॉर्पस ल्यूटियम’ द्वारा स्रावित होने वाला मुख्य हॉर्मोन कौन-सा है? [2019A]
(A) एस्ट्रोजन
(B) प्रोजेस्टेरोन
(C) टेस्टोस्टेरोन
(D) ह्यूमोन कोरिओनिक गोनाडोट्रॉपिन

8. शुक्राणु अण्डे के घेरे को घोलने के लिए एक एन्जाइम युक्त पदार्थ उत्पन्न करता है। वह कहलाता है— [2013A]
(A) हाइलुरोनिक अम्ल
(B) हाइलुरोनिडेज
(C) एण्ड्रोगेमोन
(D) डिएस्टेज

9. एक स्वस्थ महिला के पूरे जीवन काल में उत्पन्न कुल अंडों की संख्या कितनी होती है? [2018A]
(A) 4000
(B) 400
(C) 40
(D) 365

10. निषेचन के बाद माता के मूत्र में कौन-सा हॉर्मोन होता है? [2014A]
(A) LH
(B) प्रोजेस्ट्रोन
(C) FSH
(D) hCG

11. मानव में निषेचन (Fertilization) कहाँ होता है? [2021A]
(A) गर्भाशय
(B) योनि
(C) अंडाशय
(D) फैलोपियन नलिका (Ampulla)

12. 400 शुक्राणु निर्माण में कितने द्वितीयक शुक्राणु कोशिका की आवश्यकता होगी? [2015A]
(A) 100
(B) 200
(C) 40
(D) 400

13. स्तनधारी के शुक्राणु के मध्य भाग में क्या पाया जाता है? [2012A, 2021A]
(A) केन्द्रक
(B) रसधानी
(C) माइटोकॉन्ड्रिया
(D) सेन्ट्रिओल

14. सरटोली कोशिकाएँ पायी जाती हैं— [2021A]
(A) वृषण
(B) गर्भाशय
(C) अंडाशय
(D) यकृत

15. ऋतुस्राव चक्र किसमें होता है? [2021A]
(A) मनुष्य में
(B) बंदर में
(C) चिंपैंजी में
(D) इन सभी में

16. मानव शुक्र (Human Semen) में क्या नहीं पाया जाता है? [2019A]
(A) फ्रुक्टोज
(B) कैल्शियम
(C) ग्लूकोज
(D) एंजाइम

17. ग्राफियन पुटक पाया जाता है [2023A]
(A) नर मानव के वृषण में
(B) पौधों के अंडाशय में
(C) मानव यकृत में
(D) मादा मानव के अंडाशय में

18. किसी निषेचन के समय शुक्राणु का पूँछ— [2013A]
(A) अंडाणु के अंदर प्रवेश कर जाता है
(B) अंडाणु के बाहर ही रह जाता है
(C) अंडा के प्लाज्माझिल्ली तक पहुँचता है
(D) अंडा के कोशिकाद्रव्य तक पहुँचता है

19. ‘मूत्रमार्ग’ (Urethra) का मुख्य कार्य क्या है? [2023A]
(A) केवल मूत्र विसर्जन
(B) केवल शुक्र विसर्जन
(C) मूत्र और शुक्र दोनों का विसर्जन
(D) इनमें से कोई नहीं

20. गैमीट निर्माण को कहते हैं— [2021A]
(A) गैमीटोजेनेसिस
(B) सायटोकायनेसिस
(C) स्पोरोजेनेसिस
(D) इनमें से कोई नहीं

21. कोरिओनिक विलाई (Chorionic Villai) किसमें विकसित होते हैं? [2024A]
(A) अंतःस्तर में
(B) ट्रोफोब्लास्ट में
(C) एक्टोडर्म में
(D) इन सभी में

22. किसकी अनुपस्थिति में निषेचन नहीं हो सकता है? [2012A]
(A) सोडियम
(B) पोटेशियम
(C) कैल्सियम
(D) लौह

23. प्रोजेस्टेरोन हॉर्मोन का स्रवण कहाँ से होता है? [2020A]
(A) कॉर्पस कैलोसम से
(B) कॉर्पस यूटेरी से
(C) कॉर्पस ल्यूटियम से
(D) कॉर्पस एल्बिकेंस से

24. शुक्राणु का संचलन किनके द्वारा होता है? [2023A]
(A) एक्रोसोम
(B) मध्य भाग
(C) शीर्ष
(D) पूँछ

25. निम्न में से कौन-सी अगुणित संरचना है? [2023A]
(A) युग्मनज
(B) अण्डाणु
(C) युग्मक
(D) (B) और (C) दोनों

26. गर्भाशय की दीवार के आंतरिक स्तर को क्या कहते हैं? [2022A]
(A) मायोमीट्रियम
(B) एंडोमीट्रियम
(C) पेरीमीट्रियम
(D) एपिथीलियम

27. मानव मादा में गर्भकाल (Gestation period) कितना होता है? [2017A]
(A) 30 दिन
(B) 90 दिन
(C) 9 माह
(D) 7 माह

28. अंडाणु के कोशिका द्रव्य में कौन-सी संरचना नहीं होती है? [2013A]
(A) राइबोसोम
(B) माइटोकॉन्ड्रिया
(C) सेंट्रोसोम
(D) गॉल्जीकाय

29. द्विगुणित (Diploid) संरचना इनमें से कौन है? [2017A, 2021A]
(A) अंड
(B) शुक्राणु
(C) युग्मनज
(D) (A) और (B) दोनों

30. प्रसव (Parturition) के लिए जिम्मेदार मुख्य हॉर्मोन कौन-सा है? [2023A]
(A) ऑक्सीटोसिन
(B) इंसुलिन
(C) थायरोक्सिन
(D) एड्रीनालिन

31. एक्रोसोम (Acrosome) इनमें से किसका संभाग है? [2014A, 2017A]
(A) मानव शुक्राणु के सिर का
(B) मानव शुक्राणु के मध्य भाग का
(C) मानव शुक्राणु के पूँछ का
(D) इनमें से कोई नहीं

32. स्पर्मेटिड से शुक्राणु बनने को कहते हैं— [2021A]
(A) शुक्राणु जनन
(B) स्पर्मियोजेनेसिस
(C) स्पर्मियेशन
(D) सभी

33. नर जनन कोशिकाएं (Spermatogonia) किस विभाजन द्वारा शुक्राणु उत्पन्न करती हैं? [2020A]
(A) अर्धसूत्री विभाजन
(B) समसूत्री विभाजन
(C) एमीटोसिस
(D) कोई नहीं

34. भ्रूण की 16 कोशिकीय अवस्था क्या कहलाती है? [2024A]
(A) ब्लास्टुला
(B) गैस्ट्रुला
(C) मोरुला
(D) ब्लास्टोमीयर

35. गैमीट (Gamete) बनने की क्रिया को क्या कहते हैं? [2019A]
(A) गेमिटोजेनेसिस
(B) साइटोकाइनेसिस
(C) स्पोरोोजेनेसिस
(D) मियोसाइट

36. कैपेसीटेशन एक प्राकृतिक क्रिया है, जो होती है— [2022A]
(A) अधिवृषण में
(B) मादा जनन मार्ग में
(C) शुक्रवाहिनी में
(D) वृषण जालिका में

37. कूपर ग्रंथि (Cowper’s gland) उपस्थित होता है— [2015A]
(A) स्तनधारी के वृषण में
(B) नर खरगोश एवं मानव के प्रजनन तंत्र में
(C) मादा स्तनधारी के प्रजनन तंत्र में
(D) इनमें से कोई नहीं

38. मानव भ्रूण संरक्षित रहता है— [2022A]
(A) एलेंटोइस में
(B) एम्नियोटिक गुहा में
(C) फुफ्फुस गुहा में
(D) पेरिटोनियल गुहा में

39. निम्नलिखित में से कौन कोशिका अगुणित है? [2024A]
(A) अंडजननी
(B) प्राथमिक अंडक
(C) द्वितीयक अंडक
(D) युग्मनज

40. मानव शुक्राणु के एक्रोसोम का निर्माण होता है— [2022A]
(A) केन्द्रक द्वारा
(B) लाइसोसोम द्वारा
(C) गॉल्जी निकाय द्वारा
(D) अंत:प्रद्रव्यी जालिका द्वारा

41. अण्डोत्सर्ग के पश्चात् अंडाणु किस कोशिका समूह से घिरा होता है? [2024A]
(A) अरीय किरीट (कोरोना रेडियेटा)
(B) जोना पेल्युसिडा
(C) कणिकामय कोशिकाएं
(D) प्रावरक स्तर (थीका लेयर)

42. मनुष्य में अपरा का निर्माण होता है— [2022A]
(A) एम्निनॉन द्वारा
(B) एलेंटोइस द्वारा
(C) कोरियॉन द्वारा
(D) कोरियॉन तथा एलेंटोइस द्वारा

43. निम्नलिखित में से कौन गर्भाशय के अस्तर में प्रत्यारोपित होता है? [2022A]
(A) मोरूला
(B) गैस्ट्रुला
(C) युग्मनज
(D) ब्लास्टोसिस्ट

44. शुक्राणु का सरटोली कोशिका से विमुक्त होकर Seminiferous tubule की गुहा में आने की क्रिया कहते हैं— [2015A]
(A) स्पर्मियोजेनेसिस
(B) स्पर्मियेशन
(C) स्पर्मेटोजेनेसिस
(D) कोई नहीं

45. सहेली (Saheli), जो कि मादा गर्भनिरोधक पुटिका (गोली) है, प्रयोग की जाती है: [2018A]
(A) रोजाना
(B) साप्ताहिक
(C) तिमाही
(D) मासिक

46. युग्मक (Gametes) सामान्यतः किस प्रकार के होते हैं? [2016A]
(A) एकगुणक (Haploid)
(B) द्विगुणक (Diploid)
(C) बहुगुणक (Polyploid)
(D) नलगुणक

47. किस जनन परत (Germ layer) से हृदय का निर्माण होता है? [2018A]
(A) एक्टोडर्म
(B) मीजोडर्म
(C) एंडोडर्म
(D) एक्टो-एंडोडर्म

48. मानव मादा के अंडाशय से अंडों का निकलना (Ovulation) क्या कहलाता है? [2021A]
(A) रोपण
(B) गर्भधान
(C) अंडोत्सर्ग
(D) प्रसव

49. लीडिग कोशिकाएं (Leydig cells) कहाँ पाई जाती हैं? [2015A]
(A) यकृत में
(B) वृषण में
(C) वृक्क में
(D) आंत में

50. ग्राफियन पुटिका (Graafian Follicle) कहाँ पाई जाती है? [2015A]
(A) मेढक के अंडाशय में
(B) मानव के वृषण में
(C) मानव के अंडाशय में
(D) खरगोश के वृषण में

51. मनुष्य में किस प्रकार का विदलन (Cleavage) पाया जाता है? [2022A]
(A) पूर्णभंजी (Holoblastic)
(B) अपूर्णभंजी (Meroblastic)
(C) सतही (Superficial)
(D) इनमें से कोई नहीं

52. शुक्राणु का मध्य भाग (Middle piece) क्या प्रदान करता है? [2020A]
(A) पोषण
(B) ऊर्जा
(C) गति
(D) आनुवंशिक पदार्थ

53. गर्भाशय किससे संबंधित है? [2019A]
(A) नर जननतंत्र से
(B) मादा/स्त्री जननतंत्र से
(C) पादप जननतंत्र से
(D) इन सभी से

54. मादा जंतु जिसमें मद चक्र होता है— [2022A]
(A) बंदर
(B) मनुष्य
(C) (A) और (B)
(D) गाय

55. किसी स्त्री में मासिक चक्र का बंद होना कहलाता है— [2011A]
(A) मीनार्च
(B) मीनोपॉज
(C) अंडोत्सर्जन
(D) लैक्टेशन

56. जनन छिद्र (Germ pore) वह स्थान है जहाँ— [2016A]
(A) एक्साइन (Exine) पतला होता है
(B) एक्साइन अनुपस्थित होता है
(C) इंटाइन (Intine) मोटा होता है
(D) इनमें से कोई नहीं

57. एक प्राथमिक शुक्राणु कोशिका (Primary Spermatocyte) से कितने शुक्राणु (Sperms) बनते हैं? [2017A]
(A) 1
(B) 2
(C) 4
(D) 8

58. इनमें से कौन नर युग्मक (Male Gamete) से संयोजन करके भ्रूणपोष (Endosperm) बनाता है? [2011A]
(A) अनिशेचित अंड
(B) सहायक कोशिका
(C) एंटीपोडल्स
(D) द्वितीयक केंद्रक

59. अंडोत्सर्जन किस हॉर्मोन के प्रयास से संभव है? [2015A]
(A) LH
(B) FSH
(C) Estrogen
(D) Progesterone

60. ग्राफियन पुटी की वृद्धि तथा परिपक्वयन किसके द्वारा नियंत्रित होता है? [2013A]
(A) FSH-LH
(B) FSH-LTH
(C) ACTH-LH
(D) GH-ADH

61. Follicles का फटना तथा ova का बाहर निकलना कहलाता है— [2010A]
(A) copulation
(B) conjugation
(C) ovulation
(D) oviposition

62. Cleavage के लिए क्या सही कथन है? [2012A]
(A) भ्रूण का आकार बढ़ता है
(B) कोशिका का आकार घटता है
(C) कोशिका का आकार बढ़ता है
(D) भ्रूण का आकार घटता है

63. Human female के भ्रूण में किस प्रकार का Cleavage होता है? [2014A]
(A) Holoblastic एवं समान
(B) Meroblastic
(C) Holoblastic एवं असमान
(D) Diploblastic

64. मानव में किस तरह का प्लासेंटा पाया जाता है? [2015A]
(A) Chorionic
(B) हीमोकोरियल
(C) Metadiscoidal
(D) इनमें से सभी

65. विखंडन (Cleavage) समसूत्री विभाजन से अलग होता है, किस मायने में? [2013A]
(A) यह शरीर की सभी कोशिकाओं में होता है
(B) यह zygote में होता है
(C) इससे identical पुत्री कोशिका बनता है
(D) यह सिर्फ अकेशरुकी में होता है

66. स्तनधारी अंडे में Cleavage होता है— [2011A]
(A) Meroblastic
(B) Holoblastic
(C) Unequal
(D) Spiral

67. मानव अंड लगभग चोकहित होता है, इसे कहते हैं— [2010A]
(A) Microlecithal
(B) Alecithal
(C) Macrolecithal
(D) Merolecithal

68. किसी Teleocithal egg में yolk पाया जाता है— [2012A]
(A) दोनों सिरे पर
(B) एक सिरे पर
(C) मध्य में
(D) पूरे egg के कोशिकाद्रव्य में

69. शुक्राणुजनन किसके द्वारा Promote होता है? [2014A]
(A) FSH
(B) MSH
(C) ACTH
(D) hCG

70. अंडा के कोशिकाद्रव्य में क्या नहीं होता है? [2013A]
(A) राइबोसोम
(B) माइटोकॉन्ड्रिया
(C) गॉल्जीकाय
(D) सेंट्रोसोम

71. Spermatids का रूपांतरण Spermatozoa में किस विधि द्वारा होता है? [2015A]
(A) Spermiation
(B) Spermatogenesis
(C) Spermiogenesis
(D) Spermatosis

72. Egg के Cortex में मौजूद Cortical granules में पाया जाता है, मुख्यत:— [2012A]
(A) लिपिड कणिका
(B) ग्लाइकोजन
(C) प्रोटीन
(D) म्यूकोपोलीसैकेराइड्स

73. Fertilizine एक ग्लाइकोप्रोटीन है, जो पाया जाता है— [2011A]
(A) egg पर
(B) शुक्राणु पर
(C) गर्भाशय की दीवार पर
(D) शुक्राणु की दीवार पर

74. अण्डोत्सर्ग व कॉर्पस ल्यूटियम के विकास के लिए उत्तरदायी हॉर्मोन है— [2014A]
(A) FSH
(B) LH
(C) LTH
(D) ICSH

75. मासिक चक्र की अवस्था जो 7-8 दिनों पर समाप्त होती है, कहलाती है— [2013A]
(A) रजोद्धर्म
(B) ल्यूटियल प्रावस्था
(C) अण्डोत्सर्ग प्रावस्था
(D) पुटकीय प्रावस्था

76. मादा (औरत) में निषेचित अंडे का प्रतिस्थापन गर्भाशय में कब होता है? [2010A]
(A) निषेचन के दो महीने के बाद
(B) निषेचन के तीन सप्ताह के बाद
(C) निषेचन के सात दिन बाद
(D) निषेचन के एक महीने के बाद

77. अंडे के गैस्ट्रुला अवस्था में endoderm कोशिका को यदि हटा दिया जाय तो नये जीव में क्या नहीं बनेगा? [2012A]
(A) आँख
(B) हृदय
(C) आंतरिक अंग
(D) आँख एवं मस्तिष्क

78. निम्न में से कौन द्विगुणित संरचना है? [2015A]
(A) अण्डाणु
(B) शुक्राणु
(C) युग्मनज
(D) इनमें से सभी

79. स्तनधारी के भ्रूण में, नाभि में रक्त प्रवाह होता है— [2013A]
(A) 50% Maternal एवं 50% Foetal
(B) 100% Foetal
(C) 100% Maternal
(D) 75% Maternal एवं 25% Foetal

80. Implantation से पहले भ्रूण को पोषण मिलता है— [2011A]
(A) Ovary से
(B) अंडवाहिनी से
(C) गर्भाशय के स्रवण से
(D) अपने ही yolk से

81. स्तनधारियों में वृषण वृषणकोषों में उतरते हैं— [2010A]
(A) शुक्राणुजनन के लिए
(B) निषेचन के लिए
(C) जनन अंगों के विकास के लिए
(D) विसरल अंगों के विकास के लिए

82. सरटोली कोशिका किस पिट्यूटरी हॉर्मोन द्वारा नियंत्रित होता है? [2012A]
(A) LH
(B) FSH
(C) GH
(D) प्रोलैक्टिन

83. मानव के सेमीनॅल प्लाज्मा में प्रचुर रूप में पाया जाता है— [2014A]
(A) फ्रुक्टोज व कैल्शियम परन्तु एंजाइम नहीं
(B) ग्लूकोज व कुछ एंजाइम परन्तु कैल्शियम अल्प मात्रा में
(C) फ्रुक्टोज, कैल्शियम व कुछ एंजाइम
(D) फ्रुक्टोज व कैल्शियम

84. प्रोस्टाग्लैंडीन है— [2013A]
(A) प्रोटीन
(B) कार्बोहाइड्रेट
(C) लिपिड
(D) असंतृप्त वसीय अम्ल

85. Seminal vesicle के स्रवण द्वारा Fructose की उपस्थिति Forensic जाँच में क्या प्रदर्शित करता है? [2015A]
(A) सिफिलिस
(B) AIDS
(C) बलात्कार
(D) Hepatitis

86. किस स्रावण में फ्रुक्टोज, कैल्सियम एवं enzymes सबसे अधिक पाया जाता है? [2012A]
(A) नर सहायक ग्रंथि
(B) यकृत
(C) अग्न्याशय
(D) लार ग्रंथि

87. प्रोस्टेट कैंसर के लिए प्रयुक्त प्रतीक एंजाइम क्लीनिकल जाँच के कौन-सा है? [2011A]
(A) एमाइलेज
(B) क्षारीय फास्फेटेज
(C) $\gamma$-GT pase
(D) अम्लीय फास्फेटेज

88. निम्नलिखित में से किसमें प्रथम अर्द्धसूत्री विभाजन होता है? [2010A]
(A) प्राथमिक स्पर्मेटोसाइट्स
(B) द्वितीयक स्पर्मेटोसाइट्स
(C) सरटोली कोशिका
(D) लीडिंग कोशिका

89. मनुष्य में शुक्रनलिका (vas deferens) किससे निकलता है? [2012A]
(A) cauda epididymis
(B) caput epididymis
(C) corpora cavernosa
(D) glomus major

90. मनुष्य में शुक्राणु का संग्रहण एवं पोषण किसमें होता है? [2014A]
(A) वृषण
(B) vasa efferentia
(C) एपिडिडिमिस
(D) spermatic cord

91. वृषण में हॉर्मोन स्रावित कोशिका है— [2013A]
(A) spermatogonia
(B) spermatocyte
(C) sustentacular cell
(D) leydig cells

92. परिवार नियोजन के लिए vas deferens को काटकर बाँधने की विधि को कहते हैं— [2015A]
(A) Tubectomy
(B) Ovarectomy
(C) Vasectomy
(D) Castractomy

93. मानव वीर्य (semen) का pH है— [2012A]
(A) 4.5-5.5
(B) 6.5-6.8
(C) 7.3-7.5
(D) 8.2-8.5

94. निम्नलिखित में कौन-सा प्राथमिक जनन अंग है? [2011A]
(A) scrotum
(B) penis
(C) वृषण
(D) प्रोस्टेट

95. नर में क्या नहीं होता है? [2010A]
(A) Bulbourethral glands
(B) Bertholin’s glands
(C) Prostate glands
(D) Cowper’s glands

96. मादा में Clitoris किसके समजात है? [2012A]
(A) नर के Penis के समजात
(B) नर के Penis के समरूप
(C) Vestigeal organ
(D) प्रोस्टेट के समजात

97. चार Primary spermatocyte से कितने शुक्राणु का निर्माण होगा? [2014A]
(A) 4
(B) 1
(C) 16
(D) 32

98. एक secondary spermatocyte से कितने शुक्राणु का निर्माण होगा? [2013A]
(A) दो
(B) तीन
(C) चार
(D) सोलह

99. किसी स्त्री में एक Primary oocyte से कितने अंडाणु का निर्माण होगा? [2015A]
(A) दो
(B) एक
(C) चार
(D) कोई नहीं

100. एन्द्रम किसकी गुहा है? [2012A]
(A) अण्डाशय
(B) ग्राफियन पुटिका
(C) ब्लास्टुला
(D) गैस्ट्रुला

101. निम्न में से किसमें गमन अत्यधिक घट जाता है? [2011A]
(A) एजोस्पर्मिया
(B) बहुशुक्राणुता
(C) अल्पशुक्राणुता
(D) एस्थेनोस्पर्मिया (Asthenospermia)

102. शुक्राणुजनन की स्वतः गतिशीलता वीर्य में शुक्राणुओं की कमी का घट जाना— [2010A]
(A) एस्ट्रोजन
(B) L.H.
(C) एण्ड्रोजन
(D) इनमें से कोई नहीं

103. किसी शुक्राणु में केंद्रकयुक्त आनुवंशिक पदार्थ किसमें पाया जाता है? [2012A]
(A) एक्रोसोम
(B) सिर
(C) मध्य पीस
(D) पूँछ

104. Acrosome विहीन शुक्राणु के लिए क्या नहीं हो सकता है? [2014A]
(A) यह भोजन नहीं ले सकता
(B) प्रचलन नहीं कर सकता
(C) Seminal vesicle में छेद नहीं कर सकता
(D) अंडाणु में छेद नहीं कर सकता

105. Spermatid का Spermatozoon में रूपांतरण को कहते हैं— [2013A]
(A) Spermatogenesis
(B) Spermiogenesis
(C) Spermatocytogenesis
(D) Gametogenesis

106. एक प्राथमिक शुक्राणु कोशिका है— [2015A]
(A) द्विगुणित
(B) अगुणित
(C) त्रिगुणित
(D) बहुगुणित

107. एक्रोसोम का निर्माण किससे होता है? [2012A]
(A) centriole
(B) गॉल्जीकाय
(C) माइटोकॉन्ड्रिया
(D) केंद्रक

108. शुक्राणु पूँछ में Microtubules का विन्यास होता है:— [2011A]
(A) 9 + 0
(B) 9 + 2
(C) 7 + 0
(D) 7 + 2

109. Spermatid से शुक्राणु बनने के अंतिम क्षण होता है— [2010A]
(A) एक्रोसोम का निर्माण
(B) Microtubules का निर्माण
(C) पूँछ निर्माण
(D) कोशिकाद्रव्य का ह्रास

110. वलयाकार माइटोकॉन्ड्रिया (Nebenkern) का अक्षीय तंतु के चारों ओर arrangement कहाँ होता है? [2012A]
(A) Head
(B) मध्यपीस
(C) पूँछ का end piece
(D) पूँछ का मुख्य पीस

111. हॉर्मोन जिसका मासिक चक्र में कोई योगदान न हो— [2014A]
(A) LH
(B) FSH
(C) Estradiol
(D) TSH

112. अंडोत्सर्जन के पश्चात पुटिक कोशिका का regression सर्वप्रथम किसमें होता है? [2013A]
(A) Corpus atresia
(B) कॉर्पस कैलोसम
(C) कॉर्पस ल्यूटियम
(D) कॉर्पस अल्बीकन्स

113. निम्नलिखित में मासिक चक्र अवधि के लिए कौन-सा सही कथन है? [2015A]
(A) अंड का सर्जन : 5 वें दिन
(B) Endometrium का पुनर्निर्माण : 5-10 वें दिन
(C) Endometrium द्वारा पोषक का निर्माण Implantation के लिए : 11-18 वें दिन
(D) प्रोजेस्ट्रोन स्तर में वृद्धि : 1-15 वें दिन

114. परिपक्व ग्राफियन पुटिक सामान्यत: मादा अंडाशय में कब मौजूद होता है? [2012A]
(A) मासिक चक्र के 5-8 वें दिन में
(B) मासिक चक्र के 11-17 वें दिन में
(C) मासिक चक्र के 18-23 वें दिन में
(D) मासिक चक्र के 24-28 वें दिन में

115. किसके भ्रूण में परजीवी की तरह पोषण होता है? [2011A]
(A) पक्षी में
(B) उभयचर में
(C) सरीसृप में
(D) स्तनधारी में

116. Implantation के बाद Parturition होता है, इसका तात्पर्य है— [2010A]
(A) भ्रूण का अलग होना
(B) भ्रूण का विकास
(C) जन्म की क्रिया
(D) गर्भाशय का सिकुड़न

117. गर्भस्थ शिशु पोषण तथा श्वसन किसके द्वारा लेता है? [2012A]
(A) Allantois
(B) अपरा (Placenta)
(C) yolk sac
(D) कोरियॉन

118. मूत्रजाँच से गर्भधारण को निर्धारित किया जाता है किसकी उपस्थिति द्वारा? [2014A]
(A) hCG
(B) एस्ट्रोजन
(C) प्रोजेस्ट्रोन
(D) LH

119. अंडाशय से निकलने पर मानव अंडे में निहित होते हैं— [2013A]
(A) एक Y-गुणसूत्र
(B) दो X-गुणसूत्र
(C) एक X-गुणसूत्र
(D) XY गुणसूत्र

120. किसी मादा में blastocyst के लिए क्या सही है? [2015A]
(A) यह Implantation से पहले प्लासेंटा बनाता है
(B) अंडोत्सर्जन के तीन दिन बाद Implanted होता है
(C) Implantation के बाद गर्भाशय की दीवार से पोषक पदार्थ लेता है
(D) Endometrium के साथ trophoblast कोशिका द्वारा Implanted होता है

121. Inner cell mass किसका Precursor है? [2012A]
(A) बाह्य स्तर
(B) मध्य स्तर
(C) अंत: स्तर
(D) संपूर्ण भ्रूण

122. पाचनतंत्र यकृत एवं श्वसनली किससे बनता है? [2011A]
(A) आर्केंटेरॉन
(B) ब्लास्टोसील
(C) endoderm
(D) ectoderm

123. गर्भाशय से Decidua बाहर कब आता है? [2010A]
(A) शिशु के जन्म के साथ
(B) शिशु के जन्म के बाद
(C) शिशु के जन्म से पहले
(D) मासिक प्रवाह के समय

124. गर्भधान अवधि है— [2012A]
(A) Birth एवं Puberty के बीच का
(B) भ्रूण निर्माण एवं गर्भधारण के बीच का
(C) निषेचन एवं शिशु जन्म के बीच का
(D) निषेचन एवं Implantation के बीच का

125. अंडोत्सर्जन के बाद अंडाशय का कौन-सा भाग अंत: स्रावी ग्रंथि जैसा कार्य करता है? [2014A]
(A) स्ट्रोमा
(B) जर्मिनल एपिथीलियम
(C) विटेलाइन झिल्ली
(D) पुटिक कोशिका (Graafian follicle)

126. अंडाशय के नजदीक का फैलोपियन ट्यूब का भाग है— [2013A]
(A) इस्थमस
(B) इंफंडीबुलम
(C) ग्रीवा
(D) Ampulla

127. अंडे का जीवन-काल है— [2015A]
(A) 48 घंटे
(B) 12 घंटे
(C) 24 घंटे
(D) 8 घंटे

128. Endometrium किसका आवरण बनाता है? [2012A]
(A) Bladder
(B) योनि
(C) गर्भाशय
(D) अंडवाहिनी

129. ग्रीवा (cervix) किसमें पाया जाता है? [2011A]
(A) वृक्क
(B) फैलोपियन ट्यूब
(C) गर्भाशय के body एवं योनि के बीच में
(D) epididymis में

130. निम्नलिखित में कौन-सा भ्रूण स्तर भ्रूण के अपरा से कोरियॉन द्वारा जोड़ने में मदद करता है? [2010A]
(A) एम्निनॉन
(B) कोरियॉन
(C) एलेंटोइस
(D) योक्सैक

131. किसमें Estrogen का स्रवण होता है? [2012A]
(A) कॉर्पस ल्यूटियम
(B) Membrane granulose of graafian follicle
(C) Ovary के germinal epithelium
(D) पिट्यूटरी ग्रंथि

132. मनुष्य में गर्भधान की अवधि दिनों में है— [2014A]
(A) 200
(B) 250
(C) 260
(D) 270

133. जन्म के बाद माता से प्रथम दुग्ध स्रावण को Colustrum कहते हैं। इसमें निहित है— [2013A]
(A) IgA
(B) IgD
(C) IgE
(D) IgG

134. Parturition के लिए signal कहाँ से शुरू होता है? [2015A]
(A) प्लासेंटा
(B) प्लासेंटा तथा पूर्ण विकसित गर्भस्थ शिशु
(C) माता के पिट्यूटरी से स्रावित oxytocin द्वारा
(D) पूर्ण विकसित गर्भस्थ शिशु द्वारा

135. गर्भावस्था के किस महीने में गर्भस्थ शिशु गतिशील होता है तथा सिर पर बाल उग आते हैं? [2012A]
(A) चौथा महीना
(B) पाँचवा महीना
(C) छठा महीना
(D) तीसरा महीना

136. किस जनन परत से रक्त तथा परिवहन तंत्र का उद्भव होता है? [2020A]
(A) एक्टोडर्म
(B) मीजोडर्म
(C) एंडोडर्म
(D) इनमें से कोई नहीं

137. निषेचन आंतरिक होता है— [2022A]
(A) तारा मछलियों में
(B) शार्क में
(C) हड्डीदार मछलियों में
(D) उभयचर में

138. स्त्री में किस हॉर्मोन से प्रतिक्रिया के कारण द्वितीयक लैंगिक लक्षण विकसित होते हैं? [2016A]
(A) रिलैक्सिन
(B) प्रोजेस्ट्रन
(C) इस्ट्रोजेन
(D) गोनेडोट्रापिन

139. गर्भाशय में, एन्ड्रोमेट्रियम किससे प्रतिक्रिया में मोटाई में वृद्धि करती है? [2014A]
(A) ऑक्सीटोसिन
(B) ओस्ट्रोजेन
(C) LH
(D) रिलैक्सिन

140. निषेचन कहाँ होता है? [2018A]
(A) ग्रीवा में
(B) गर्भाशय में
(C) अंड वाहिनी के Ampullary region में
(D) अंडवाहिनी के किसी भी भाग में

141. पुटिक से अंडाणु का विमुक्तीकरण होता है— [2013A]
(A) प्राथमिक अंडकोशिका अवस्था में
(B) द्वितीयक अंडकोशिका अवस्था में
(C) Oogonial अवस्था में
(D) ‘A’ या ‘B’

142. प्रत्यारोपण बाद ट्रोफोब्लास्ट में अंगुलीनुमा उभार दिखते हैं, जिसे कहते हैं? [2020A]
(A) कोरियोनिक प्रांकुर
(B) आंत्रीय प्रांकुर
(C) अंतरा प्रांकुर
(D) सभी

143. प्रसव को प्रेरित करने हेतु चिकित्सक क्या इंजेक्ट करते हैं? [2019A]
(A) ऑक्सीटोसिन
(B) प्रोजेस्ट्रॉन
(C) LH
(D) FSH

144. एक स्पर्मेटिड से कितने शुक्राणु बनते हैं? [2017A]
(A) 1
(B) 2
(C) 4
(D) कोई नहीं

145. शुक्राणुजनन (Spermatogenesis) की प्रक्रिया किसके द्वारा शुरू की जाती है? [2015A]
(A) GnRH
(B) TSH
(C) PRL
(D) MSH

Advertisements

Bihar Board Class 12th के (Biology/जीव विज्ञान) = जीवविज्ञान इकाई-6 (Hindi Medium) Book Chapter-3 मानव जनन के Exam 2026 MCQs Questions Answer Key

Q.NoAnsQ.NoAnsQ.NoAnsQ.NoAns
1(B)2(A)3(C)4(C)
5(C)6(A)7(B)8(B)
9(B)10(D)11(D)12(B)
13(C)14(A)15(D)16(C)
17(D)18(B)19(C)20(A)
21(B)22(C)23(C)24(D)
25(D)26(B)27(C)28(C)
29(C)30(A)31(A)32(B)
33(A)34(C)35(A)36(B)
37(B)38(B)39(C)40(C)
41(A)42(D)43(D)44(B)
45(B)46(A)47(B)48(C)
49(B)50(C)51(A)52(B)
53(B)54(D)55(B)56(B)
57(C)58(D)59(A)60(A)
61(C)62(B)63(A)64(D)
65(B)66(B)67(B)68(B)
69(A)70(D)71(C)72(D)
73(A)74(B)75(D)76(C)
77(C)78(C)79(B)80(C)
81(A)82(B)83(C)84(D)
85(C)86(A)87(D)88(A)
89(A)90(C)91(D)92(C)
93(C)94(C)95(B)96(A)
97(C)98(A)99(B)100(B)
101(D)102(C)103(B)104(D)
105(B)106(A)107(B)108(B)
109(D)110(B)111(D)112(C)
113(B)114(B)115(D)116(C)
117(B)118(A)119(C)120(D)
121(D)122(C)123(B)124(C)
125(D)126(B)127(C)128(C)
129(C)130(C)131(B)132(D)
133(A)134(B)135(B)136(B)
137(B)138(C)139(B)140(C)
141(B)142(A)143(A)144(A)
145(A)
Advertisements
Advertisements

Study Raw Bihar News Social Media Links:

Study Raw: Education World of India आप सभी Students के सहूलियत के लिए Social Media पर भी सारे Students को Bihar के सारे News से Updated रखते है। आपलोग नीचे दिए किसी भी Social Media से जुर सकते हैं। Follow us with following link mentioned below.

Android AppPlay Store
YouTube ChannelSubscribe
What's AppFollow
Telegram PageFollow
Facebook PageFollow
Twitter PageFollow
Linked-InFollow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Bihar मे 4-Year Graduation का पूरा Syllabus सभी University के लिए Download करे नीचे दिए Link से

University NameSyllabus
BRABU Universit BA BSc BCom SyllabusSyllabus
LNMU Universit BA BSc BCom SyllabusSyllabus
TMBU Universit BA BSc BCom SyllabusSyllabus
VKSU Universit BA BSc BCom SyllabusSyllabus
BNMU Universit BA BSc BCom SyllabusSyllabus
Jai Prakash Universit BA BSc BCom SyllabusSyllabus
Patliputra University BA BSc BCom SyllabusSyllabus
Purnea University BA BSc BCom SyllabusSyllabus
Magadh University BA BSc BCom SyllabusSyllabus
Munger University BA BSc BCom SyllabusSyllabus
Patna University BA BSc BCom SyllabusSyllabus
Disclaimer: Some content is used under fair use for Educational Purposes. Copyright Disclaimer under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for "fair use" for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing. Non-profit, educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
This website will not be responsible at all in case of minor or major mistakes or inaccuracy. I hereby declare that all the information provided by this website is true and accurate according to the news papers and official notices or advertisement or information brochure etc. But sometimes might be happened mistakes by website owner by any means just as typing error or eye deception or other or from recruiter side. Our effort and intention is to provide correct details as much as possible, before taking any action please look into the news papes, official notice or advertisement or portal. "I Hope You Will Understand Our Word".