Class-10 Ch-2 Acids, Bases and Salts अम्ल, क्षार और लवण
💁 Study Raw
📅 08/01/2026
नीचे दिए गए सभी Questions Bihar Board परीक्षा 2026 के लिए “Hot Questions” (अत्यंत महत्वपूर्ण प्रश्न) हैं। इन सभी Class 10th के Chemistry रसायन विज्ञान Chapter-2 Acids, Bases and Salts अम्ल, क्षार और लवण के Questions का Solve का वीडियो Youtube और Website पर Upload किया गया है।
चींटी के डंक में कौन-सा अम्ल पाया जाता है? [21 A, 25 A]
(A) इथेनॉइक अम्ल
(B) सिट्रिक अम्ल
(C) मिथेनॉइक अम्ल
(D) ऑक्जेलिक अम्ल
अम्लीय ऑक्साइड के विलयन का pH मान क्या होगा? [22 A]
(A) 12
(B) 7
(C) 8
(D) 4
श्वसन किस प्रकार की रासायनिक अभिक्रिया है? [16 A, 22 A]
(A) उपचयन (ऑक्सीकरण)
(B) संयोजन
(C) ऊष्माशोषी
(D) इनमें से कोई नहीं
CO2 एक है—
(A) अम्लीय ऑक्साइड
(B) क्षारकीय ऑक्साइड
(C) उदासीन ऑक्साइड
(D) कोई नहीं
नमक का रासायनिक सूत्र कौन है? [11 C]
(A) MgCl2
(B) MgSO4
(C) NaCl
(D) Na2SO4
कली चूना का रासायनिक सूत्र है— [22 A, 24 A]
(A) Ca(OH)2
(B) CaCO3
(C) CaO
(D) Ca(HCO3)2
ताजे दूध का pH मान 6 है। जब दूध दही में परिवर्तित होता है तो उसका pH मान बढ़ता है या घटता है? [BM]
(A) बढ़ता है
(B) घटता है
(C) अपरिवर्तित रहता है
(D) कोई नहीं
शुद्ध जल का pH मान होता है— [19 A]
(A) 6
(B) 7
(C) 8
(D) 9
उदासीन विलयन का pH जाँचने के लिए उपयोग किया जा सकता है—
(A) लाल लिटमस पत्र
(B) नीला लिटमस पत्र
(C) फिनॉल्फथेलिन
(D) सार्वत्रिक सूचक
संगमरमर का रासायनिक सूत्र क्या है? [13 A, 15 A, 19 A]
(A) CaCO3
(B) MgCO3
(C) Ca(HCO3)2
(D) Mg(HCO3)2
सोडियम कार्बोनेट का अणु सूत्र है— [15 A]
(A) Na2CO3
(B) NaHCO3
(C) Na2CO2
(D) NaCl
लिटमस विलयन बैंगनी रंजक होता है, जो निम्न में किससे निकाला जाता है? [13 A]
(A) लाइकेन
(B) लाल पत्तागोभी
(C) हल्दी
(D) पेटूनिया फूल
आधुनिक आवर्त सारणी में समूहों की संख्या कितनी है? [12 A, 19 A]
(A) 7
(B) 8
(C) 9
(D) 18
विरंजक चूर्ण का आण्विक सूत्र क्या है? [BM, 15 A, 18 C, 19 A, 25 A]
(A) CaOCl2
(B) CaO
(C) CaSO4
(D) CaOCl
मिल्क ऑफ मैग्नीशिया का pH मान होता है— [22 A]
(A) 4
(B) 3
(C) 7
(D) 10.5
जिप्सम का रासायनिक सूत्र है— [20 A, 23 A]
(A) CaSO4 · 1/2 H2O
(B) CaSO4 · 2H2O
(C) CaSO4 · 10H2O
(D) इनमें से कोई नहीं
निम्नांकित में कौन लवण है? [20 A]
(A) HCl
(B) NaOH
(C) K2SO4
(D) NH4OH
ऐसीटिक अम्ल का तनु विलयन के बारे में कौन-सा अवलोकन सत्य है? [18 C]
(A) यह सिरका-सी गंध देता है।
(B) यह प्याज-सी गंध देता है।
(C) यह सड़े अंडे-सी गंध देता है।
(D) यह सड़े मांस-सी गंध देता है।
टूथ-पेस्ट कैसा होता है? [20 A]
(A) अम्लीय
(B) क्षारीय
(C) उदासीन
(D) इनमें से सभी
CaOCl2 यौगिक का प्रचलित नाम क्या है? [23 A]
(A) सोडा
(B) विरंजक चूर्ण
(C) नमक
(D) बेकिंग सोडा
हमारे शरीर pH के कितने परास के बीच कार्य करता है? [15 A, 18 C, 19 A, 24 A]
(A) 6.0 से 6.8
(B) 7.0 से 7.8
(C) 2.1 से 3.8
(D) 5.1 से 5.8
अम्ल का जलीय विलयन ……. का सुचालक होता है।
(A) विद्युत
(B) चुम्बक
(C) विद्युत एवं चुम्बक का नहीं
(D) इनमें से सभी
सिरका में निम्न में कौन-सा अम्ल पाया जाता है? [21 A, 24 A]
(A) गंधकाम्ल
(B) हाइड्रोक्लोरिक अम्ल
(C) फॉर्मिक अम्ल
(D) ऐसीटिक अम्ल
जब लिटमस विलयन न तो अम्लीय होता है, न ही क्षारीय, तब इस विलयन का रंग होता है— [18 C]
(A) लाल
(B) हरा
(C) बैंगनी
(D) पीला
ग्लूकोज का रासायनिक सूत्र निम्नलिखित में कौन है? [24 A]
(A) C2H5OH
(B) C6H6O6
(C) C6H12O6
(D) C6H6
निम्नांकित में कौन प्राकृतिक सूचक है? [21 A, 23 A]
(A) हल्दी
(B) मेथिल ऑरेंज
(C) फेनॉलफ्थैलीन
(D) इनमें से कोई नहीं
अम्ल प्रतिक्रिया कर सकता है—
(A) AgCl
(B) Na2CO3
(C) PbSO4
(D) Na2SO4
पोटैशियम (K) की परमाणु संख्या क्या है? [20 A]
(A) 17
(B) 18
(C) 19
(D) 20
प्लास्टर ऑफ पेरिस का रासायनिक नाम है— [22 A, 24 A]
(A) कैल्सियम सल्फेट
(B) कैल्सियम सल्फेट मोनोहाइड्रेट
(C) कैल्सियम क्लोराइड
(D) कैल्सियम सल्फेट हैमीहाइड्रेट
किस pH मान वाला विलयन सबसे अधिक अम्लीय होगा? [22 A]
(A) 1
(B) 2
(C) 3
(D) 4
कोई विलयन लाल लिटमस को नीला कर देता है, इसका pH संभवतः क्या होगा? [12 A, 13 C, 23 A]
(A) 1
(B) 4
(C) 5
(D) 10
दाँतों को साफ करने के लिए दंत-मंजन प्राय: होता है— [19 A, 20 A]
(A) क्षारीय
(B) अम्लीय
(C) लवणयुक्त
(D) इनमें से कोई नहीं
कोई विलयन अंडे के पिसे हुए कवच से अभिक्रिया कर एक गैस उत्पन्न करता है जो चूने के पानी को दूधिया कर देती है। इस विलयन में क्या होगा?
(A) NaCl
(B) HCl
(C) LiCl
(D) KCl
CO2 गैस जल में घुलकर कौन-सा अम्ल बनाती है?
(A) कार्बोनिक अम्ल
(B) कार्बोलीक अम्ल
(C) कार्बोक्सीलिक अम्ल
(D) सल्फ्यूरिक अम्ल
NH4Cl, NaOH से अभिक्रिया कर एक गैस देता है, जो है—
(A) N2
(B) Cl2
(C) H2
(D) NH3
अम्लीय ऑक्साइड के विलयन का pH मान क्या होगा? [22 A]
(A) 12
(B) 7
(C) 8
(D) 4
बेकिंग पाउडर एक मिश्रण है— [21 A]
(A) Na2CO3 एवं CaO का
(B) NaHCO3 एवं ऐसीटिक अम्ल का
(C) Ca(OH)2 एवं Na2O का
(D) NaHCO3 एवं टार्टरिक अम्ल का
आयोडीनयुक्त नमक है— [22 A, 23 A, 24 A]
(A) NaCl + KI
(B) NaCl + KIO3
(C) (A) और (B) दोनों
(D) इनमें से कोई नहीं
जब CO2 गैस को पानी में घोला जाता है, तो विलयन का pH होता है— [18 C]
(A) 7 से अधिक
(B) 7
(C) 7 से कम
(D) इनमें से कोई नहीं
एक जलीय विलयन, जिसका pH शून्य है—
(A) अम्लीय
(B) क्षारीय
(C) उदासीन
(D) उभयधर्मी
लोहा को जिंक से लेपित करने की क्रिया को क्या कहते हैं? [13 A, 21 A]
(A) संक्षारण
(B) गैल्वेनीकरण
(C) पानी चढ़ाना
(D) विद्युत अपघटन
ऑक्जेलिक अम्ल का प्राकृतिक स्रोत निम्नलिखित में कौन है? [18 A]
(A) संतरा
(B) टमाटर
(C) सिरका
(D) इमली
टार्टरिक अम्ल निम्नलिखित में से किसमें पाया जाता है? [20 A, 24 A]
(A) टमाटर
(B) संतरा
(C) सिरका
(D) इमली
बुझा हुआ चूना है— [21 A]
(A) Ca(OH)2
(B) CaO
(C) CaCO3
(D) Ca
अम्ल का pH मान होता है— [BM, 20 A]
(A) 7 से कम
(B) 7 से अधिक
(C) 7
(D) 14
pH का कौन-सा मान क्षारक विलयन को निरूपित करता है? [22 A]
(A) 2
(B) 7
(C) 13
(D) 6
निम्नलिखित में से कौन गैस चूने के पानी को दूधिया कर देता है? [20 A]
(A) Cl2
(B) SO2
(C) CO2
(D) O2
दही में कौन-सा अम्ल है? [22 A]
(A) टार्टरिक अम्ल
(B) फार्मिक अम्ल
(C) लैक्टिक अम्ल
(D) ऐसीटिक अम्ल
सोडा ऐश का रासायनिक सूत्र है— [22 A, 23 A]
(A) CaCO3
(B) Na2CO3
(C) Ca(HCO3)2
(D) NaHCO3
हाइड्रोक्लोरिक अम्ल विलयन का pH 4 है तो उस विलयन का मोलैरिटी है—
(A) 4.0
(B) 0.4
(C) 0.0001
(D) 0.04
जब कली चूना में जल मिलाया जाता है तो प्रक्रिया होती है—
(A) विस्फोटक
(B) ऊष्माशोषी
(C) ऊष्माक्षेपी
(D) प्रकाश रासायनिक
कार्बोनिक अम्ल (H2CO3) है—
(A) प्रबल अम्ल
(B) क्षीण अम्ल
(C) प्रबल क्षार
(D) क्षीण भस्म
एक प्रबल अम्ल एवं क्षीण क्षार से बने लवण को जल में घुलाया जाता है तो प्राप्त विलयन है—
(A) अम्लीय
(B) क्षारीय
(C) उदासीन
(D) इनमें से कोई नहीं
निम्न में से कौन अम्लीय लवण नहीं बनाता है?
(A) H3PO4
(B) HCl
(C) H2CO3
(D) H2SO4(aq)
यदि विलयन का pH ’13’ है, इसका अर्थ है कि यह है—
(A) क्षीण अम्लीय
(B) क्षीण भाष्मिक
(C) प्रबल अम्लीय
(D) प्रबल भाष्मिक
कौन भस्म है परन्तु क्षार नहीं?
(A) NaOH
(B) KOH
(C) Fe(OH)3
(D) इनमें से कोई नहीं
प्लास्टर ऑफ पेरिस का जमना ……. के कारण है।
(A) उपचयन
(B) अपचयन
(C) निर्जलीकरण
(D) जलांशन
सॉल्वे विधि से Na2CO3 के निर्माण के लिए आवश्यक कच्चा पदार्थ है—
(A) CaCl2, (NH4)2CO3, NH3
(B) NH4Cl, NaCl, Ca(OH)2
(C) NaCl, (NH4)2CO3, NH3
(D) NaCl, NH3, CaCO3
निम्नांकित यौगिकों में कौन अम्ल है? [21 A]
(A) CuO
(B) H2SO4
(C) Na2O
(D) Ca(OH)2
निम्नलिखित में कौन विजातीय यौगिक है? [14 A, 22 A, 23 A]
(A) चूना पत्थर
(B) खड़िया
(C) संगमरमर
(D) प्लास्टर ऑफ पेरिस
जिप्सम एवं प्लास्टर ऑफ पेरिस के जल के अणु में अंतर—
(A) 5/2
(B) 2
(C) 1/2
(D) 3/2
एक घोल नीले लिटमस पत्र को लाल कर देता है। घोल का pH क्या हो सकता है? [21 A]
(A) 2
(B) 9
(C) 7
(D) 10
जब सोडियम हाइड्रोक्साइड जिंक से अभिक्रिया करता है, तो कौन-सा उत्पाद बनता है? [13 A]
(A) Na2ZnO + H2
(B) NaZnO2 + H2
(C) NaOZn2 + H2
(D) Na2ZnO2 + H2
जल में घुलनशील क्षारक कहलाते हैं— [22 A]
(A) अम्ल
(B) क्षार
(C) लवण
(D) इनमें से कोई नहीं
सोडियम कार्बोनेट के जलीय घोल में मिथाइल ऑरेंज का घोल मिलाने पर घोल का रंग परिवर्तित होकर कैसा हो जाता है? [15 A]
(A) पीला
(B) लाल
(C) हरा
(D) नीला
जब Ca क्लोरीन (Cl2) से अभिक्रिया करता है, तो—
(A) Ca(OCl)Cl बनता है।
(B) CaCl2 बनता है।
(C) Ca3N2 बनता है।
(D) इनमें से कोई नहीं
शल्य-चिकित्सा में टूटी हड्डियों को जोड़ने के लिए प्रयुक्त होने वाला रासायनिक पदार्थ है— [22 A, 24 A]
(A) धोने का सोडा
(B) जिप्सम
(C) प्लास्टर ऑफ पेरिस
(D) खाने का सोडा
बैटरी का अम्ल है— [22 A]
(A) सान्द्र HCl
(B) सान्द्र HNO3
(C) सान्द्र H2SO4
(D) इनमें से कोई नहीं
उदासीन ऑक्साइड के दो उदाहरण लिखें— [BM]
(A) ZnO और CaO
(B) CO और H2O
(C) Na2O और MgO
(D) Al2O3 और Fe2O3
उभयधर्मी ऑक्साइड का एक उदाहरण दें। [14 A]
(A) Al2O3
(B) MgO
(C) Na2O
(D) Fe2O3
नीला थोथा (तुतिया) का रासायनिक सूत्र क्या है? [15 A, 21 A]
(A) CuSO4 · 7H2O
(B) CuSO4 · 5H2O
(C) CuSO4 · 4H2O
(D) CuSO4 · 10H2O
अमोनियम क्लोराइड का जलीय विलयन होगा— [BM, 22 A, 24 A]
(A) अम्लीय
(B) क्षारकीय
(C) उदासीन
(D) इनमें से कोई नहीं
तनु HCl का pH मान होगा—
(A) 6
(B) 7
(C) 8
(D) 0
सिल्वर क्लोराइड (AgCl) का रंग क्या है? [14 C]
(A) श्वेत
(B) पीला
(C) हरा
(D) काला
उदासीन विलयन का pH कितना होता है? [BM, 12 C, 13 A, 13 C, 15 C, 16 C]
(A) 9
(B) 8
(C) 5
(D) 7
NaOH का 10 ml विलयन, HCl के 8 ml विलयन में पूर्णतः उदासीन हो जाता है। यदि हम NaOH के उसी विलयन का 20 ml लें तो इसे उदासीन करने के लिए HCl के उसी विलयन की कितनी मात्रा की आवश्यकता होगी?
(A) 4 ml
(B) 8 ml
(C) 12 ml
(D) 16 ml
अपच का उपचार करने के लिए निम्न में से किस औषधि का उपयोग होता है?
(A) एंटीबायोटिक (प्रतिजैविक)
(B) एनालजेसिक (पीड़ाहारी)
(C) एंटैसिड
(D) एंटीसेप्टिक (प्रतिरोधी)
प्लास्टर ऑफ पेरिस का आण्विक सूत्र कौन-सा है? [BM, 13 A, 15 A, 21 A]
(A) CaSO4 · H2O
(B) CaSO4 · 2H2O
(C) CaSO4 · 1/2 H2O
(D) CaSO4 · 3H2O
सोडियम क्लोराइड के जलीय विलयन से विद्युत धारा प्रवाहित करने पर यह वियोजित होकर सोडियम हाइड्रोक्साइड बनाता है और क्लोरीन गैस मुक्त होता है। इस प्रक्रिया को कहते हैं— [14 A]
(A) क्लोर-क्षार अभिक्रिया
(B) क्लोर अभिक्रिया
(C) वियोजन अभिक्रिया
(D) संयोजन अभिक्रिया
Mn अति तनु HNO3 से अभिक्रिया कर कौन-सी गैस देती है? [14 C]
(A) N2
(B) O2
(C) H2
(D) कोई नहीं
निम्नलिखित में कौन क्षारक है? [BM]
(A) ZnO
(B) SO2
(C) CO2
(D) NO2
निम्नांकित में कौन क्षारीय ऑक्साइड है? [21 A]
(A) SO2
(B) NO2
(C) P2O5
(D) Na2O
निम्न में कौन भस्म नहीं है? [21 A]
(A) CaO
(B) NaCl
(C) NaOH
(D) Na2CO3
निम्नांकित में कौन संक्षारक अम्ल है? [22 A]
(A) मेथेनोइक अम्ल
(B) सल्फ्यूरिक अम्ल
(C) एथेनोइक अम्ल
(D) इनमें से कोई नहीं
टूथपेस्ट की प्रकृति होती है— [21 A]
(A) अम्लीय
(B) क्षारीय
(C) उदासीन
(D) इनमें से कोई नहीं
निम्नांकित में कौन सबसे अधिक सक्रिय धातु है? [23 A]
(A) Mg
(B) Ca
(C) Na
(D) K
आवर्त सारणी के प्रथम वर्ग के सदस्य होते हैं— [11 A, 16 A]
(A) अम्लीय धातु
(B) क्षार धातु
(C) अक्रिय गैस
(D) मिश्र धातु
सल्फ्यूरिक अम्ल का आण्विक सूत्र होता है— [15 A]
(A) H2SO3
(B) H2SO4
(C) H2S2O7
(D) H2S2O8
एथेनॉल को सान्द्र H2SO4 के साथ गर्म करने पर निम्नांकित में कौन-सी गैस बनती है? [21 A]
(A) CH4
(B) C2H2
(C) C2H6
(D) C2H4
किसी विलयन का pH ज्ञात करने के लिए आवश्यक नहीं है—
(A) pH पेपर
(B) लिटमस पत्र
(C) सार्वत्रिक सूचक
(D) प्रमाणिक pH चार्ट
pH पेपर पर एक बूंद द्रव डाला जाता है। pH पेपर का रंग नीला हो जाता है। द्रव नमूना हो सकता है—
(A) नींबू रस
(B) हाइड्रोक्लोरिक अम्ल
(C) NaHCO3
(D) इथैनोइक अम्ल
एक pH के पेपर पर तनु हाइड्रोक्लोरिक अम्ल गिराया जाता है तो pH पेपर का रंग बदलता है—
(A) लाल
(B) हल्का हरा
(C) हल्का नीला
(D) चमकीला पीला
कौन-सा पदार्थ लाल लिटमस को नीला कर देता है? [19 A]
(A) अम्ल
(B) क्षार
(C) लवण
(D) इनमें से कोई नहीं
अल्कोहल में उबली पत्ती पर आयोडीन विलयन की कुछ बूँद डालने पर पत्ती का रंग हो जाता है— [18 C]
(A) गुलाबी
(B) नीला
(C) नीला-काला
(D) काला
निम्नलिखित में कौन अम्ल है? [BM]
(A) CaO
(B) KOH
(C) NaCl
(D) HCl
Bihar Board Class 10th के Chemistry रसायन विज्ञान Chapter-2 Acids, Bases and Salts अम्ल, क्षार और लवणExam 2026 MCQs Questions Answer Key
Study Raw: Education World of India आप सभी Students के सहूलियत के लिए Social Media पर भी सारे Students को Bihar के सारे News से Updated रखते है। आपलोग नीचे दिए किसी भी Social Media से जुर सकते हैं। Follow us with following link mentioned below.
Disclaimer: Some content is used under fair use for Educational Purposes. Copyright Disclaimer under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for "fair use" for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing. Non-profit, educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
This website will not be responsible at all in case of minor or major mistakes or inaccuracy. I hereby declare that all the information provided by this website is true and accurate according to the news papers and official notices or advertisement or information brochure etc. But sometimes might be happened mistakes by website owner by any means just as typing error or eye deception or other or from recruiter side. Our effort and intention is to provide correct details as much as possible, before taking any action please look into the news papes, official notice or advertisement or portal. "I Hope You Will Understand Our Word".
Leave a Reply