Class-10 Ch-4 Carbon and its Compounds कार्बन एवं उसके यौगिक
💁 Study Raw
📅 09/01/2026
नीचे दिए गए सभी Questions Bihar Board परीक्षा 2026 के लिए “Hot Questions” (अत्यंत महत्वपूर्ण प्रश्न) हैं। इन सभी Class 10th के Chemistry रसायन विज्ञान Chapter 4 Carbon and its Compounds कार्बन एवं उसके यौगिक के Questions का Solve का वीडियो Youtube और Website पर Upload किया गया है।
निम्न में से कौन-सा यौगिक ईंधन के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है? [19 A]
(A) एथेनॉल
(B) प्रोपेनॉल
(C) एथेनॉइक अम्ल
(D) इनमें से सभी
सबसे कठोर प्राकृतिक पदार्थ है— [BM, 11 C, 22 A]
(A) सोना
(B) चाँदी
(C) लोहा
(D) हीरा
इथाइल अल्कोहल का अणु सूत्र होता है— [15 A]
(A) CH3OH
(B) C2H5OH
(C) C2H2OH
(D) C2H2O2H
प्रोपेनोन का क्रियाशील मूलक है— [22 A]
(A) -OH
(B) -COOH
(C) >C=O
(D) -CHO
CnH2n निम्नलिखित में किसका सामान्य सूत्र है? [21 A]
(A) एल्केन
(B) एल्कीन
(C) एल्काइन
(D) इनमें से कोई नहीं
पोटैशियम की परमाणु संख्या क्या है? [20 A]
(A) 18
(B) 19
(C) 20
(D) 21
बायोगैस के संघटन में मुख्य गैस है— [BM, 14 A, 24 A]
(A) CO2
(B) H2S
(C) H2
(D) CH4
वेल्डिंग में किस गैस का उपयोग होता है? [24 A]
(A) मेथेन
(B) एथाइन
(C) एथेन
(D) एथीन
एथेनॉल का क्रियाशील मूलक है— [13 C, 20 A]
(A) -OH
(B) -CHO
(C) -COOH
(D) >CO
एल्काइन का सामान्य सूत्र है— [18 C, 19 A]
(A) CnH2n+2
(B) CnH2n
(C) CnHn
(D) CnH2n-2
बेंजीन का अणुसूत्र क्या है? [21 A]
(A) CH4
(B) C2H6
(C) C6H6
(D) C2H4
सोडियम इथैनोएट को सोडालाइम के साथ गर्म करने पर क्या प्रतिफल बनता है? [BM]
(A) C2H6
(B) C2H2
(C) CH4
(D) C3H8
एल्केन में कार्बन परमाणुओं के बीच रहता है— [BM]
(A) एकल आबंध
(B) द्विआबंध
(C) त्रिआबंध
(D) बहुबंधन
एथीन के एक अणु में कार्बन के दो परमाणुओं के बीच कितने आबंध होते हैं? [BM, 21 A]
(A) एक
(B) दो
(C) तीन
(D) चार
चीनी का रासायनिक सूत्र क्या है? [15 A]
(A) CH3COOH
(B) C6H12O6
(C) C12H22O11
(D) CH3CHO
फॉर्मिक अम्ल का IUPAC नाम है— [19 C]
(A) मेथेनोइक अम्ल
(B) ऐथेनोइक अम्ल
(C) प्रोपेनोइक अम्ल
(D) इनमें से कोई नहीं
निम्नलिखित में कौन सह-संयोजक यौगिक है? [13 C, 21 A]
(A) CH4
(B) NaCl
(C) CaCl2
(D) Na2O
ओजोन के अणु में ऑक्सीजन की परमाणु की संख्या होती है— [22 A]
(A) 1
(B) 2
(C) 3
(D) 4
एथिल अल्कोहल का IUPAC नाम है— [21 A]
(A) एथेनल
(B) एथेनॉल
(C) एथेनोन
(D) एथेनोइक अम्ल
डालडा में उपस्थित वसा अम्ल किस प्रकृति का होता है? [22 A]
(A) संतृप्त
(B) असंतृप्त
(C) आंशिक संतृप्त
(D) अति संतृप्त
कार्बन की परमाणु संख्या है— [20 A]
(A) 6
(B) 8
(C) 9
(D) 11
एथिलीन के बहुलीकरण से प्राप्त होता है—
(A) पॉलिथीन
(B) इथाइन
(C) बेंजीन
(D) इनमें से कोई नहीं
हाइड्रोजन के दो परमाणुओं के बीच कितने आबंध बनते हैं? [19 A]
(A) एक आबंध
(B) द्वि-आबंध
(C) त्रि-आबंध
(D) इनमें से कोई नहीं
Al4C3 के जल-अपघटन से निम्नांकित में क्या बनता है? [22 A]
(A) एथेन
(B) मेथेन
(C) एल्काइन
(D) एल्कीन
विनेगर निम्न में से है— [BM]
(A) फॉर्मिक एसिड
(B) एसीटिक एसिड
(C) सोडियम एसीटेट
(D) कोई नहीं
हीरा एवं ग्रेफाइट—
(A) समावयवी हैं।
(B) समस्थानिक हैं।
(C) धातु हैं।
(D) कार्बन के अपररूप हैं।
N2 अणु में नाइट्रोजन परमाणुओं के बीच कितने सह-संयोजक आबंध होते हैं? [12 C, 18 C]
(A) 1
(B) 2
(C) 3
(D) इनमें से कोई नहीं
निम्नांकित में कौन एल्केन है?
(A) C2H4
(B) C3H4
(C) C7H16
(D) C5H10
निम्नलिखित में कौन संतृप्त हाइड्रोकार्बन है? [25 A]
(A) C6H6
(B) C2H2
(C) C7H12
(D) C4H10
मेथेन है एक—
(A) ऐरोमेटिक हाइड्रोकार्बन
(B) एल्कीन
(C) एल्केन
(D) एल्काइन
C12H26 वाले एक हाइड्रोकार्बन को गर्म करने पर C8H18 आण्विक सूत्र वाला एक तथा दूसरा असंतृप्त हाइड्रोकार्बन बनता है। इस परिवर्तन में होनेवाली प्रक्रिया को कहते हैं—
(A) आसवन
(B) भंजन
(C) दहन
(D) बहुलीकरण
एथेनॉल का रासायनिक सूत्र है—
(A) C3H7OH
(B) C2H2
(C) C2H5OH
(D) CH3Cl
वनस्पति तेलों में होती हैं— [21 A]
(A) लम्बी संतृप्त हाइड्रोकार्बन श्रृंखलाएं
(B) लम्बी असंतृप्त हाइड्रोकार्बन श्रृंखलाएं
(C) लघु असंतृप्त हाइड्रोकार्बन श्रृंखलाएं
(D) लघु संतृप्त हाइड्रोकार्बन श्रृंखलाएं
हीरा एवं ग्रेफाइट किसका अपररूप है? [BM, 11 A]
(A) Fe
(B) Mg
(C) C
(D) Al
सरलतम हाइड्रोकार्बन है— [21 A]
(A) मिथेन
(B) एथेन
(C) प्रोपेन
(D) ब्यूटेन
हाइड्रोकार्बन कौन है? [11 C]
(A) H2O
(B) C6H12O6
(C) CO2
(D) HNO3
उच्च अणुभार वाले एल्केन (C18 से ऊपर) किस अवस्था में पाए जाते हैं?
(A) ठोस
(B) द्रव
(C) गैस
(D) बहुलक
CH3CH2CH2OH का IUPAC नाम लिखें?
(A) इथेनॉल
(B) ब्यूटेनॉल
(C) प्रोपेनॉल
(D) कीटोन
निम्नलिखित में से कौन-सा विजातीय यौगिक है? [22 A]
(A) चूना पत्थर
(B) खड़िया
(C) संगमरमर
(D) प्लास्टर ऑफ पेरिस
साबुन है—
(A) सोडियम स्टीयरेट
(B) C15H31COOK
(C) सोडियम एसीटेट
(D) मिथाइल फॉर्मेट
उच्चवसीय अम्लों के सोडियम लवण कहलाते हैं— [BM, 23 A]
(A) अपमार्जक
(B) साबुन
(C) प्लास्टिक
(D) रबड़
एथाइन में कार्बन-कार्बन परमाणुओं के बीच कितने सह-संयोजक बंधन होते हैं? [22 A]
(A) 1
(B) 2
(C) 3
(D) 4
मेथेनॉइक अम्ल का सामान्य नाम है— [21 A]
(A) फॉर्मिक अम्ल
(B) एसीटीक अम्ल
(C) टारटरिक अम्ल
(D) लैक्टीक अम्ल
CH3Cl का IUPAC नाम लिखें। [14 A]
(A) इथाइल क्लोराइड
(B) क्लोरोमेथेन
(C) मिथेन
(D) कोई नहीं
अल्कोहल का सामान्य सूत्र है—
(A) CnH2n+1OH
(B) CnH2n+1CHO
(C) CnH2n+1COOH
(D) CnH2n+1NH2
C60 फुलेरीन की आकृति निम्नलिखित में किसके जैसी होती है? [22 A]
(A) नाशपाती
(B) फुटबॉल
(C) डमरू
(D) चतुष्फलकीय
कार्बन क्या है? [12 C]
(A) धातु
(B) अधातु
(C) उपधातु
(D) इनमें से कोई नहीं
अमोनिया के अणु में नाइट्रोजन एवं हाइड्रोजन के परमाणुओं की संख्या का अनुपात है— [12 C, 21 A, 23 A, 25 A]
(A) 2 : 1
(B) 1 : 2
(C) 1 : 3
(D) 3 : 1
इथैनॉल को सान्द्र H2SO4 अम्ल के साथ गर्म करते हैं तो क्या प्राप्त होता है? [BM, 22 A]
(A) C2H2
(B) C2H4
(C) C2H6
(D) C3H8
खड़िया का रासायनिक सूत्र है— [24 A]
(A) MgCO3
(B) Na2CO3
(C) CaCO3
(D) Mg(HCO3)2
एथाइन में कार्बन-कार्बन परमाणुओं के बीच कितने सह-संयोजक बंधन होते हैं? [22 A]
(A) 1
(B) 2
(C) 3
(D) 4
ऐरोमेटिक हाइड्रोकार्बन है— [21 A]
(A) मिथेन
(B) एसीटिलीन
(C) बेंजीन
(D) इथिलीन
किसमें सह-संयोजक बंधन नहीं है?
(A) पॉलिथीन
(B) इथाइन
(C) बेंजीन
(D) इनमें से कोई नहीं
कार्बनिक यौगिकों का आवश्यक तत्त्व है— [BM]
(A) C
(B) S
(C) P
(D) H
क्रियात्मक समूह ‘-COO-‘ वाले यौगिक कहलाते हैं—
(A) अल्कोहॉल
(B) एथर
(C) एस्टर
(D) एल्डिहाइड
निम्नलिखित में कौन-सा ऐरोमेटिक हाइड्रोकार्बन है? [14 C]
(A) CH4
(B) C2H4
(C) C6H6
(D) C3H8
मेंडलीफ के आवर्त नियम में तत्त्वों के वर्गीकरण का आधार क्या है? [21 A]
(A) परमाणु त्रिज्या
(B) परमाणु घनत्व
(C) परमाणु संख्या
(D) परमाणु द्रव्यमान
एथेन का आण्विक सूत्र C2H6 है। इसमें सह-संयोजक बंधनों की संख्या है— [22 A, 24 A]
(A) 11
(B) 10
(C) 9
(D) 7
कार्बनिक यौगिकों में कार्बन की संयोजकता होती है— [BM, 25 A]
(A) 2
(B) 4
(C) 6
(D) 8
CH3CH2OH में उपस्थित क्रियाशील मूलक है— [11 A, 19 C]
(A) CO
(B) COOH
(C) CHO
(D) -OH
इथैनॉल इथैनोइक अम्ल के साथ अभिक्रिया कर क्या बनाता है? [BM]
(A) CH3COOC2H4
(B) CH3COOC2H5
(C) CH3COOC2H6
(D) CH3Cl
निम्नलिखित में कौन-सा युग्म सजातीय श्रेणी का है?
(A) मिथाइल अल्कोहॉल एवं मिथाइल क्लोराइड
(B) एथेन एवं एथीन
(C) एथीन एवं इथाइन
(D) मेथेन एवं एथेन
एथेनॉइक अम्ल का संरचना सूत्र निम्न में कौन-सा है? [12 A] [Image of ethanoic acid chemical structure]
(A) CH3CHO
(B) C3H7COOH
(C) CH3COOH
(D) CH3OH
ब्यूटानेान का संरचना सूत्र क्या है? [14 C]
(A) CH3COCH2CH3
(B) HCHO
(C) CH3CH2CH2COOH
(D) C2H2
प्रोपीन (C3H6) का संरचना सूत्र कौन-सा है? [14 C]
(A) CH3CH=CH2
(B) CH3CH2CH3
(C) CH2=CH2
(D) HCHO
फॉर्मेल्डिहाइड का संरचना सूत्र निम्न में कौन है? [12 A] [Image of formaldehyde chemical structure]
(A) HCHO
(B) CH2=CH2
(C) CH3OH
(D) C2H6
एथिलीन का संरचना सूत्र है— [BM] [Image of ethene chemical structure]
(A) C2H5OH
(B) C2H6
(C) CH2=CH2
(D) C2H2
इथैनॉल का संरचना सूत्र क्या है? [12 A, 13 C] [Image of ethanol chemical structure]
(A) CH3OH
(B) CH3CH2OH
(C) C3H7OH
(D) C4H9OH
निम्न में ब्यूटेन का संरचना सूत्र कौन-सा है? [19 C] [Image of butane chemical structure]
(A) CH4
(B) CH3Cl
(C) C3H8
(D) C4H10
सल्फर परमाणु की बाह्यतम कक्षा में इलेक्ट्रॉनों की संख्या कितनी होती है? [19 A]
(A) 4
(B) 5
(C) 6
(D) 7
इथेन का संरचना सूत्र है— [Image of ethane chemical structure]
(A) C3H7OH
(B) CH3CH3
(C) C2H2
(D) C2H5OH
निम्न में ब्रोमोपेंटेन का संरचना सूत्र कौन-सा है? [14 C]
(A) C2H5Br
(B) C5H11Br
(C) C3H7Br
(D) C4H9Br
वसा अम्लों का सामान्य सूत्र है—
(A) CnH2n+1OH
(B) RCHO
(C) CnH2n+2COOH
(D) CnH2n+1COOH
अभिक्रियाशील समूह >CO को कहते हैं— [24 A]
(A) एल्डिहाइड समूह
(B) ईथर समूह
(C) अल्कोहल समूह
(D) कार्बोनिल समूह
इथिलीन है— [22 A]
(A) पैराफिन
(B) ओलीफिन
(C) ऐल्केन
(D) ऐल्काइन
कार्बन की संयोजकता होती है— [19 C, 25 A]
(A) 4
(B) 3
(C) 2
(D) 1
N2 अणु में नाइट्रोजन परमाणुओं के बीच कितने सह-संयोजक आबंध होते हैं? [12 C, 18 C]
(A) 1
(B) 2
(C) 3
(D) इनमें से कोई नहीं
निम्नांकित में कौन समावयवी है? [13 C]
(A) C2H6 और C6H6
(B) C4H5 और C4H10
(C) C2H5OH और CH3O-CH3
(D) C5H10 और C6H12
घरेलू गैस (LPG) का प्रमुख अवयव है— [22 A, 25 A]
(A) मेथेन
(B) ब्यूटेन
(C) एथेन
(D) प्रोपेन
क्लोरीन की सह-संयोजकता क्या है? [11 C]
(A) 1
(B) 2
(C) -1
(D) -2
पेंटेन (C5H12) के कितने संरचना-समावयवी सम्भव हैं? [22 A, 24 A]
(A) 2
(B) 3
(C) 4
(D) 5
अपमार्जक बनाने में उपयोग होता है—
(A) ईथर का
(B) कॉस्टिक पोटाश का
(C) अल्कोहल का
(D) गंधकाम्ल का
मेथेन में कितने सह-संयोजक बन्धन होते हैं? [15 A]
(A) 2
(B) 4
(C) 6
(D) 8
निम्न में से कौन-सा असंतृप्त हाइड्रोकार्बन है? [21 A]
(A) CH4
(B) C2H6
(C) C2H4
(D) इनमें से सभी
-CHO क्रियाशील मूलक को क्या कहते हैं? [12 C, 22 A]
(A) कीटोन
(B) एल्डिहाइड
(C) अल्कोहल
(D) इनमें से कोई नहीं
निम्न में से कौन-सा असंतृप्त हाइड्रोकार्बन है? [19 C]
(A) CH4
(B) C2H6
(C) C2H4
(D) इनमें से कोई नहीं
एथिलीन का संरचना सूत्र है— [BM]
(A) C2H5OH
(B) C2H6
(C) CH2=CH2
(D) C2H2
H – C = O (attached to H) का IUPAC नाम बताएँ। [BM]
(A) इनेनल
(B) ब्यूटेनल
(C) मिथेनल
(D) प्रोपेनल
बायोगैस के संघटन में मुख्य गैस है— [BM, 14 A, 24 A]
(A) CO2
(B) H2S
(C) H2
(D) CH4
खाना बनाते समय यदि बर्तन की तली बाहर से काली हो रही हो तो इसका मतलब है कि—
(A) भोजन पूरी तरह नहीं पका है।
(B) ईंधन पूरी तरह से नहीं जल रहा है।
(C) ईंधन आर्द्र है।
(D) ईंधन पूरी तरह से जल रहा है।
CH3CH2CH2OH का IUPAC नाम लिखें। [BM, 25 A]
(A) ब्यूटेनॉल
(B) इथेनॉल
(C) मिथेनॉल
(D) प्रोपेनॉल
ग्लूकोज के एक अणु में ऑक्सीजन के कितने परमाणु होते हैं? [19 A]
(A) 4
(B) 6
(C) 8
(D) 12
सामान्य सूत्र CnH2n वाले यौगिक कहे जाते हैं— [15 C, 19 A, 24 A]
(A) एल्कीन
(B) एल्काइन
(C) एल्केन
(D) एल्डिहाइड
एक अणुसूत्र परन्तु विभिन्न संरचना सूत्रवाले यौगिक कहलाते हैं—
(A) अपररूप
(B) समावयवी
(C) बहुलक
(D) इनमें से कोई नहीं
एल्कीन (एल्काइन) श्रेणी के यौगिकों का सामान्य सूत्र है— [BM, 18 C, 24 A]
(A) CnH2n
(B) CnH2n+2
(C) CnH2n-2
(D) CnH2n+1
-COOH अभिक्रियाशील मूलक को क्या कहते हैं? [13 A, 23 A]
(A) कीटोन
(B) एल्डिहाइड
(C) कार्बोक्सिलिक अम्ल
(D) ईथर
मेथेन एक उत्तम—
(A) ईंधन है।
(B) घोलक है।
(C) कीटनाशक है।
(D) इनमें से कोई नहीं
निम्न में कौन कमरे के तापक्रम पर द्रव है? [21 A]
(A) एथेन
(B) एथाइन
(C) एथनॉल
(D) मिथेन
कौन-सा हाइड्रोकार्बन सबसे सरल यौगिक है? [19 A]
(A) मिथेन
(B) एथेन
(C) प्रोपेन
(D) ब्यूटेन
निम्न में कौन कार्बन के अपररूप हैं? [21 A]
(A) ग्रेफाइट
(B) हीरा
(C) फुलेरिन
(D) इनमें से सभी
इथैनॉल का क्षारीय KMnO4 के विलयन से ऑक्सीकरण के फलस्वरूप कौन-से यौगिक का निर्माण होता है? [BM]
(A) CH3COOH
(B) CH3CHO
(C) C2H5OH
(D) C2H4
बेंजीन बहुलक है—
(A) आइसोप्रोन का
(B) ब्यूटाडाइन का
(C) ड्यूप्रीन का
(D) एसीटिलीन का
असंतृप्त हाइड्रोकार्बन जिनमें कार्बन-कार्बन परमाणु के बीच त्रि-आबंध होते हैं, वे कहलाते हैं— [20 A]
(A) एल्केन
(B) एल्काइन
(C) एल्कीन
(D) इनमें से कोई नहीं
धातुओं को जोड़ने में प्रयुक्त गैस है— [BM]
(A) एथेन
(B) मिथेन
(C) एथाइन
(D) एथिलीन
कार्बोक्सिल समूह कौन है? [20 A]
(A) -CHO
(B) >CO
(C) -COOH
(D) -O-
एल्काइन कौन है? [BM]
(A) C2H6
(B) C2H6
(C) C2H2
(D) CH4
प्रकृति में पृथ्वी पर ऊर्जा का मुख्य स्रोत है— [14 A]
(A) कोयला
(B) सूर्य
(C) पानी
(D) लकड़ी
ग्लूकोज का रासायनिक सूत्र निम्नलिखित में कौन है? [20 A]
(A) C2H5OH
(B) C6H12O6
(C) C6H6O6
(D) C6H6
-OH का क्रियाशील मूलक कौन है? [11 A, 19 C, 21 A]
(A) कीटोन
(B) एल्डिहाइड
(C) अल्कोहल
(D) कोई नहीं
ऑक्सीजन के दो परमाणुओं के बीच कितने आबंध बनते हैं? [19 A, 23 A]
(A) एक आबंध
(B) द्वि-आबंध
(C) त्रि-आबंध
(D) इनमें से कोई नहीं
निम्नलिखित में कौन एल्काइन का उदाहरण है?
(A) C3H8
(B) C4H8
(C) C3H6
(D) C2H2
पॉलिथीन बहुलक है—
(A) एसीटिलीन
(B) एथिलीन
(C) प्रोपिलिन
(D) ब्यूटाडाइन
संतृप्त हाइड्रोकार्बन श्रेणी के सदस्यों को कहा कहा जाता है— [22 A]
(A) ऐल्काईन
(B) ऐल्कीन
(C) ऐल्केन
(D) ऐल्केनॉल
कैल्सियम कार्बाइड जल के साथ अभिक्रिया करके देता है— [21 A]
(A) ऐल्केन
(B) एथेन
(C) ऐथीन
(D) एथाइन
नाइट्रोजन अणु में कितने सह-संयोजक बंधन होते हैं? [15 A]
(A) 1
(B) 2
(C) 4
(D) 3
कार्बोनिल ग्रुप प्रकार्यात्मक समूह कौन है? [14 A, 15 A, 23 A]
(A) -CHO
(B) >CO
(C) -COOH
(D) -O-
निम्न में से कौन-सा असंतृप्त हाइड्रोकार्बन है? [19 A]
(A) CH4
(B) C2H6
(C) C2H4
(D) इनमें से सभी
किसी कोष में इलेक्ट्रॉनों की अधिकतम संख्या होती है— [19 A, 21 A]
(A) n2
(B) 2n2
(C) 3n2
(D) 4n2
निम्नलिखित में से कौन असंतृप्त हाइड्रोकार्बन है? [18 C]
(A) मेथेन
(B) एथेन
(C) एथीन
(D) इनमें से सभी
कौन-सा कार्बन यौगिक सबसे अधिक अभिक्रियाशील है? [19 A]
(A) CH4
(B) C2H6
(C) C2H4
(D) C3H8
आयोडीन को निम्नलिखित में किस द्रव में घोलने से टिंक्चर आयोडीन बनता है? [22 A]
(A) क्लोरोफॉर्म
(B) ईथर
(C) कार्बन टेट्राक्लोराइड
(D) एथिल अल्कोहल
ब्यूटेन के कितने समावयवी सम्भव हैं? [21 A, 25 A]
(A) 5
(B) 2
(C) 3
(D) 4
कोयला किस प्रकार के ईंधन का उदाहरण है?
(A) नवीकरणीय स्त्रोत
(B) अनवीकरणीय स्त्रोत
(C) प्राकृतिक स्त्रोत
(D) कोई नहीं
आवर्त सारणी के प्रथम वर्ग के सदस्य होते हैं— [11 A, 24 A]
(A) अम्लीय धातु
(B) अक्रिय गैस
(C) क्षार धातु
(D) मिश्र धातु
अल्कोहल में कौन-सा तत्त्व उपस्थित नहीं है? [21 A]
(A) कार्बन
(B) ऑक्सीजन
(C) हाइड्रोजन
(D) नाइट्रोजन
निम्न में से किस हाइड्रोकार्बन में तीन आबंध होते हैं? [14 A]
(A) CH4
(B) C2H6
(C) C3H4
(D) C3H8
सिरका में निम्न में से कौन-सा अम्ल पाया जाता है? [22 A]
(A) गंधकाम्ल
(B) हाइड्रोक्लोरिक अम्ल
(C) फॉर्मिक अम्ल
(D) एसीटिक अम्ल
Bihar Board Class 10th के Chemistry रसायन विज्ञान Chapter-4 Carbon and its Compounds कार्बन एवं उसके यौगिक Exam 2026 MCQs Questions Answer Key
Study Raw: Education World of India आप सभी Students के सहूलियत के लिए Social Media पर भी सारे Students को Bihar के सारे News से Updated रखते है। आपलोग नीचे दिए किसी भी Social Media से जुर सकते हैं। Follow us with following link mentioned below.
Disclaimer: Some content is used under fair use for Educational Purposes. Copyright Disclaimer under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for "fair use" for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing. Non-profit, educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
This website will not be responsible at all in case of minor or major mistakes or inaccuracy. I hereby declare that all the information provided by this website is true and accurate according to the news papers and official notices or advertisement or information brochure etc. But sometimes might be happened mistakes by website owner by any means just as typing error or eye deception or other or from recruiter side. Our effort and intention is to provide correct details as much as possible, before taking any action please look into the news papes, official notice or advertisement or portal. "I Hope You Will Understand Our Word".
Leave a Reply