नीचे दिए गए सभी Questions Bihar Board परीक्षा 2026 के लिए “Very Important Questions” (अत्यंत महत्वपूर्ण प्रश्न) हैं। इन सभी Class 12th के (Physics/भौतिकी ) = भौतिकी भाग-1 (Hindi Medium) Book Chapter-8 विद्युतचुंबकीय तरंगें का Questions का Solve का वीडियो Youtube और Website पर Upload किया गया है।

1. तरंगदैर्ध्य के बढ़ते क्रम में प्रकाश के रंग हैं :
(A) लाल, पीला, नीला
(B) पीला, लाल, नीला
(C) नीला, लाल, पीला
(D) नीला, पीला, लाल
2. विद्युत चुम्बकीय तरंग के संचरण की दिशा होती है : [BSEB, 2015, 2017 (A), 2019 (A), 2021 (A)]
(A) $\vec{B}$ के समांतर
(B) $\vec{E}$ के समांतर
(C) $\vec{B} \times \vec{E}$ के समांतर
(D) $\vec{E} \times \vec{B}$ के समांतर
3. निम्नलिखित में किसका उपयोग पौधा घरों में होता है ?
(A) गामा किरणों का
(B) X-किरणों का
(C) पराबैंगनी किरणों का
(D) अवरक्त किरणों का
4. $\sqrt{\frac{\mu_0}{\epsilon_0}}$ का मात्रक है : [BSEB, 2025 (A)]
(A) न्यूटन/कूलॉम
(B) ओम
(C) हेनरी
(D) फैराड
5. निर्वात में प्रकाश की चाल $c$ है। काँच ($\mu = 3/2$) में इसका मान होगा : [BSEB, 2021 (A)]
(A) $3c/2$
(B) $2c/3$
(C) $4c/3$
(D) $c/2$
6. निम्नलिखित में से कौन-सी तरंगें विद्युत क्षेत्र या चुम्बकीय क्षेत्र द्वारा विक्षेपित नहीं होती हैं ? [BSEB, 2022 (A)]
(A) कैथोड किरणें
(B) $\alpha$-किरणें
(C) $\gamma$-किरणें
(D) $\beta$-किरणें
7. विद्युत चुम्बकीय तरंगों की प्रकृति होती है : [BSEB, 2020 (A), 2022 (A)]
(A) अनुप्रस्थ
(B) अनुदैर्ध्य
(C) अनुप्रस्थ एवं अनुदैर्ध्य दोनों
(D) यांत्रिक
8. विस्थापन धारा का मात्रक है :
(A) ऐम्पियर
(B) Am
(C) OmA
(D) J
9. रडार (Radar) प्रणाली में उपयोग होने वाली तरंगें हैं : [BSEB, 2021 (A)]
(A) पराबैंगनी तरंगें
(B) अवरक्त तरंगें
(C) सूक्ष्म तरंगें (Microwaves)
(D) रेडियो तरंगें
10. मृग-मरीचिका का कारण है : [BSEB, 2020 (A)]
(A) पूर्ण आंतरिक परावर्तन
(B) विवर्तन
(C) प्रकीर्णन
(D) व्यतिकरण
11. निम्नलिखित में कौन-सी वैद्युत चुंबकीय तरंग नहीं है ? [BSEB, 2025 (A)]
(A) अल्फा किरणें
(B) गामा किरणें
(C) अवरक्त किरणें
(D) एक्स किरणें
12. किसी द्रव्यात्मक माध्यम में विद्युत-चुंबकीय तरंग की चाल निर्भर नहीं करती है ? [BSEB, 2025 (A)]
(A) इसके तरंगदैर्घ्य पर
(B) इसकी आवृत्ति पर
(C) इसकी तीव्रता पर
(D) इसकी परावैद्युत्ता पर
13. चुम्बकीय क्षेत्र (B) तथा विद्युतीय क्षेत्र (E) के अनुपात ($\frac{B}{E}$) का मात्रक होता है : [BSEB, 2017 (A)]
(A) $ms^{-1}$
(B) $sm^{-1}$
(C) $ms$
(D) $ms^{-2}$
14. हर्ट्ज (Hertz) ने अपने प्रयोग में विद्युत चुम्बकीय तरंगों को किस विधि से उत्पन्न किया था ?
(A) तापायनिक उत्सर्जन द्वारा
(B) स्फुर (Spark) विसर्जन द्वारा
(C) प्रकाश विद्युत प्रभाव द्वारा
(D) इनमें से कोई नहीं
15. विद्युत चुम्बकीय तरंगों के अस्तित्व की प्रायोगिक पुष्टि करने वाले वैज्ञानिक थे :
(A) फैराडे
(B) मैक्सवेल
(C) हर्ट्ज
(D) मार्कोनी
16. $\gamma$-किरणों की तरह होता है — [BSEB, 2020 (A), 2022 (A)]
(A) $\alpha$ किरणें
(B) $\beta$ किरणें
(C) कैथोड किरणें
(D) X-किरणें
17. दृश्य स्पेक्ट्रम के रंगों में किसका अधिक तरंगदैर्घ्य होता है ? [BSEB, 2023 (A)]
(A) लाल का
(B) पीला का
(C) नीला का
(D) बैंगनी का
18. $\mu_0\epsilon_0$ का मान होता है : [BSEB, 2024 (A)]
(A) $3 \times 10^8$ m/s
(B) $1 / (3 \times 10^8)^2$ $s^2/m^2$
(C) $(3 \times 10^8)^2$ $m^2/s^2$
(D) $3 \times 10^9$ m/s
19. दूरसंचार के लिए उपयुक्त विकिरण है :
(A) पराबैंगनी
(B) दृश्य प्रकाश
(C) X-किरणें
(D) माइक्रो-तरंगें
20. एक्स-किरणों (X-rays) की भेदन क्षमता निर्भर नहीं करती है :
(A) आरोपित विभवांतर पर
(B) तन्तु (Filament) की धारा पर
(C) लक्ष्य के पदार्थ के परमाणु क्रमांक पर
(D) इनमें से कोई नहीं
21. $\frac{1}{(\mu_0 \epsilon_0)^2}$ का मान होता है : [BSEB, 2018 (C), 2024 (A)]
(A) $3 \times 10^7$ m/s
(B) $3 \times 10^8$ m/s
(C) $3 \times 10^9$ m/s
(D) $3 \times 10^{10}$ m/s
22. रेडियो तरंग की उत्पत्ति किसके द्वारा होता है ?
(A) दोलित इलेक्ट्रॉन द्वारा
(B) क्लिस्ट्रॉन नली द्वारा
(C) ‘A’ तथा ‘B’ दोनों
(D) इनमें से कोई नहीं
23. अवरक्त किरणों के अध्ययन के लिए जिस पदार्थ का प्रिज्म प्रयुक्त करते हैं, वह है :
(A) क्राउन कांच
(B) रॉक साल्ट
(C) फ्लिण्ट कांच
(D) क्वार्ट्ज
24. प्रकाश की अनुप्रस्थ तरंग प्रकृति पुष्टि करता है : [BSEB, 2020 (A), 2023 (A)]
(A) व्यतिकरण को
(B) परावर्तन को
(C) ध्रुवण को
(D) वर्ण-विक्षेपण को
25. निम्नलिखित में सबसे अधिक तरंगदैर्घ्य होती है :
(A) माइक्रो-तरंगों की
(B) लाल प्रकाश की
(C) पराबैंगनी विकिरण की
(D) $\gamma$-किरणों की
26. निर्वात में विद्युत् चुम्बकीय तरंगों की चाल निम्न समीकरण से प्राप्त होती है : [BSEB, 2022 (A)]
(A) $c = \sqrt{\mu_0 \epsilon_0}$
(B) $c = \frac{1}{\sqrt{\mu_0 \epsilon_0}}$
(C) $c = \sqrt{\frac{\mu_0}{\epsilon_0}}$
(D) $c = \sqrt{\frac{\epsilon_0}{\mu_0}}$
27. किसी विद्युत चुम्बकीय विकिरण की ऊर्जा 13.2 keV है। यह विकिरण जिस क्षेत्र से संबंधित है, वह है : [BSEB, 2018 (A)]
(A) दृश्य प्रकाश
(B) X-किरण
(C) पराबैंगनी
(D) अवरक्त
28. माइक्रो-तरंगों की आवृत्ति होती है :
(A) रेडियो तरंगों की आवृत्ति से कम
(B) रेडियो तरंगों की आवृत्ति से अधिक
(C) प्रकाश तरंगों की आवृत्ति से अधिक
(D) अवरक्त किरणों की आवृत्ति से अधिक
29. ओजोन मण्डल अवशोषित करती है : [BSEB, 2019 (A)]
(A) दृश्य प्रकाश को
(B) सूक्ष्म तरंगों को
(C) इन्फ्रा-रेड (अवरक्त) विकिरण को
(D) पराबैंगनी (Ultraviolet) विकिरण को
30. विद्युत चुम्बकीय तरंगें विक्षेपित हो सकती हैं : [BSEB, 2018 (C)]
(A) सिर्फ विद्युत क्षेत्र द्वारा
(B) सिर्फ चुम्बकीय क्षेत्र द्वारा
(C) (A) और (B) दोनों के द्वारा
(D) इनमें से कोई नहीं
31. विद्युत चुम्बकीय तरंगों की उत्पत्ति का मुख्य कारण है : [BSEB, 2016 (A)]
(A) त्वरित आवेश
(B) स्थिर आवेश
(C) एकसमान वेग से गतिशील आवेश
(D) धारावाही चालक
32. प्रयोगशाला में पराबैंगनी किरणों को उत्पन्न किया जाता है :
(A) मरकरी वेपर लैम्प द्वारा
(B) फिलामेंट लैम्प द्वारा
(C) लेजर द्वारा
(D) टंगस्टन लैम्प द्वारा
33. X-किरणें हैं : [BSEB, 2023 (A), 2025 (A)]
(A) गतिमान इलेक्ट्रॉन
(B) गतिमान धनात्मक आयन
(C) गतिमान ऋणात्मक आयन
(D) विद्युत चुम्बकीय तरंगें
34. बीटा ($\beta$) किरणें विक्षेपित होती हैं : [BSEB, 2020 (A)]
(A) गुरुत्वाकर्षण क्षेत्र में
(B) केवल चुम्बकीय क्षेत्र में
(C) केवल विद्युत क्षेत्र में
(D) चुम्बकीय एवं विद्युत क्षेत्र दोनों में
35. निम्नलिखित में किसका उपयोग पौधा घरों में होता है :
(A) अवरक्त विकिरण
(B) सूक्ष्म तरंगें
(C) पराबैंगनी विकिरण
(D) X-किरणें
36. पराबैंगनी किरणों को फोकस करने के लिए किस पदार्थ का लेन्स प्रयुक्त करेंगे ?
(A) क्वार्ट्ज
(B) कैलसाइट
(C) कांच
(D) उच्च घनत्व वाला कांच
37. विद्युत चुम्बकीय तरंग में विद्युतीय तरंग तथा चुम्बकीय तरंग के बीच कलान्तर होता है : [BSEB, 2023 (A)]
(A) $\pi$
(B) $\frac{\pi}{2}$
(C) $\frac{\pi}{3}$
(D) शून्य
38. $1/2 \epsilon_0 E^2$ के विमीय सूत्र के समतुल्य विमा की राशि है : [BSEB, 2018 (A)]
(A) $B^2 / 2\mu_0$
(B) $1/2 B^2\mu_0$
(C) $\mu_0^2 / 2B$
(D) $1/2 B\mu_0^2$
39. जल को कीटाणु रहित करने के लिए उपयुक्त है :
(A) अवरक्त विकिरण
(B) पराबैंगनी विकिरण
(C) पीला प्रकाश
(D) माइक्रो-तरंगें
40. विनाशकारी व्यतिकरण के लिए पथांतर होना चाहिए : [BSEB, 2021 (A)]
(A) $n\lambda$
(B) $(2n + 1) \lambda/2$
(C) शून्य
(D) इनमें से कोई नहीं
41. आपेक्षिक चुंबकशीलता बराबर होता है : [BSEB, 2022 (A)]
(A) $\frac{\mu}{\mu_0}$ के
(B) $\frac{\mu_0}{\mu}$ के
(C) $\mu \cdot \mu_0$ के
(D) $\sqrt{\mu \cdot \mu_0}$ के
42. सबसे अधिक आवृत्ति होती है :
(A) $\gamma$-किरणों की
(B) नीले प्रकाश की
(C) अवरक्त किरणों की
(D) पराबैंगनी विकिरण की
43. कुहरे में फोटोग्राफी के लिए प्रयुक्त फिल्म होती है :
(A) पोलेरॉयड
(B) अवरक्त
(C) पराबैंगनी
(D) साधारण
44. विद्युत-चुंबकीय तरंगों के संचरण के लिए माध्यम की आवश्यकता : [BSEB, 2021 (A)]
(A) होती है
(B) नहीं होती है
(C) केवल ठोस माध्यम में होती है
(D) इनमें से कोई नहीं
45. एक उत्तल लेंस को ऐसे द्रव में डुबाया जाता है जिसका अपवर्तनांक लेंस के पदार्थ के अपवर्तनांक के बराबर है, तो लेंस की फोकस दूरी : [BSEB, 2022 (A)]
(A) शून्य हो जाएगी
(B) अनंत हो जाएगी
(C) घट जाएगी
(D) बढ़ जाएगी
46. बहुमूल्य नगों की पहचान में कौन सहायक होता है :
(A) पराबैंगनी किरणें
(B) अवरक्त किरणें
(C) एक्स किरणें
(D) इनमें से कोई नहीं
47. विद्युत चुम्बकीय तरंगों के इतिहास में किसका नाम नहीं है ?
(A) चंद्रशेखर वेंकटरमन
(B) जगदीशचन्द्र बोस
(C) हर्ट्ज
(D) मार्कोनी
48. इनमें से कौन-सा नियम मैक्सवेल द्वारा संसोधित किया गया ? [BSEB, 2024 (A)]
(A) फैराडे का नियम
(B) गॉस का नियम
(C) एम्पियर का परिपथीय नियम
(D) कूलॉम का नियम
49. निम्नलिखित में कौन विद्युत चुम्बकीय तरंग नहीं है ? [BSEB, 2020 (A), 2022 (A)]
(A) प्रकाश तरंगें
(B) X-किरणें
(C) ध्वनि तरंगें
(D) अवरक्त किरणें
50. समय के साथ बदलते हुए विद्युतीय क्षेत्र के कारण एक विद्युतीय धारा $\epsilon_0 \frac{d\Phi_E}{dt} = i$ परिभाषित होती है। इसे कहा जाता है : [BSEB, 2018 (C)]
(A) चालन धारा
(B) प्रेरित धारा
(C) (A) और (B) दोनों
(D) विस्थापन धारा
51. निर्वात में विद्युत चुम्बकीय तरंग का वेग $c$, परावैद्युतांक $\epsilon_0$ तथा चुम्बकशीलता $\mu_0$ के बीच संबंध है : [BSEB, 2015 (A)]
(A) $c^2 = \mu_0 \epsilon_0$
(B) $c = \frac{1}{\sqrt{\mu_0 \epsilon_0}}$
(C) $c = \mu_0 \epsilon_0$
(D) $c^2 = \frac{1}{\mu_0 \epsilon_0}$
52. X-किरणों की तरंगदैर्ध्य लगभग होती है :
(A) $10^{-10}$ Å
(B) $10^{-10}$ m
(C) 1 Å
(D) $10^{10}$ Å
53. किसी माध्यम में विद्युत चुम्बकीय तरंग की चाल $v$ होती है : [BSEB, 2023 (A)]
(A) $v = \frac{1}{\sqrt{\mu \epsilon}}$
(B) $v = \sqrt{\mu \epsilon}$
(C) $v = \frac{\mu}{\epsilon}$
(D) $v = \frac{\epsilon}{\mu}$
54. निम्नलिखित में से किस तरंग की तरंगदैर्ध्य न्यूनतम होती है ? [BSEB, 2023 (A)]
(A) अवरक्त किरणें
(B) पराबैंगनी किरणें
(C) $\gamma$-किरणें
(D) X-किरणें
55. जब प्रकाश की एक किरण स्लैब में प्रवेश करती है, तो इसका तरंगदैर्घ्य : [BSEB, 2017 (A)]
(A) घटता है
(B) बढ़ता है
(C) अपरिवर्तित रहता है
(D) शून्य हो जाता है
56. विद्युत चुम्बकीय तरंग की उत्पत्ति का कारण है :
(A) आवेश की एक समान गति
(B) आवेश की त्वरित गति
(C) आवेश की स्थिर स्थिति
(D) तार में प्रवाहित एक समान धारा
| Q. No. | Ans. | Q. No. | Ans. | Q. No. | Ans. | Q. No. | Ans. |
| 1 | (D) | 15 | (C) | 29 | (D) | 43 | (B) |
| 2 | (D) | 16 | (D) | 30 | (C) | 44 | (B) |
| 3 | (D) | 17 | (A) | 31 | (A) | 45 | (B) |
| 4 | (B) | 18 | (B) | 32 | (A) | 46 | (A) |
| 5 | (B) | 19 | (D) | 33 | (D) | 47 | (A) |
| 6 | (C) | 20 | (B) | 34 | (D) | 48 | (C) |
| 7 | (A) | 21 | (B) | 35 | (A) | 49 | (C) |
| 8 | (A) | 22 | (A) | 36 | (A) | 50 | (D) |
| 9 | (C) | 23 | (B) | 37 | (D) | 51 | (B) |
| 10 | (A) | 24 | (C) | 38 | (A) | 52 | (C) |
| 11 | (A) | 25 | (A) | 39 | (B) | 53 | (A) |
| 12 | (C) | 26 | (B) | 40 | (B) | 54 | (C) |
| 13 | (B) | 27 | (B) | 41 | (A) | 55 | (A) |
| 14 | (B) | 28 | (B) | 42 | (A) | 56 | (B) |
Study Raw: Education World of India आप सभी Students के सहूलियत के लिए Social Media पर भी सारे Students को Bihar के सारे News से Updated रखते है। आपलोग नीचे दिए किसी भी Social Media से जुर सकते हैं। Follow us with following link mentioned below.
| University Name | Syllabus |
|---|---|
| BRABU Universit BA BSc BCom Syllabus | Syllabus |
| LNMU Universit BA BSc BCom Syllabus | Syllabus |
| TMBU Universit BA BSc BCom Syllabus | Syllabus |
| VKSU Universit BA BSc BCom Syllabus | Syllabus |
| BNMU Universit BA BSc BCom Syllabus | Syllabus |
| Jai Prakash Universit BA BSc BCom Syllabus | Syllabus |
| Patliputra University BA BSc BCom Syllabus | Syllabus |
| Purnea University BA BSc BCom Syllabus | Syllabus |
| Magadh University BA BSc BCom Syllabus | Syllabus |
| Munger University BA BSc BCom Syllabus | Syllabus |
| Patna University BA BSc BCom Syllabus | Syllabus |
Leave a Reply