नीचे दिए गए सभी Questions Bihar Board परीक्षा 2026 के लिए “Very Important Questions” (अत्यंत महत्वपूर्ण प्रश्न) हैं। इन सभी Class 12th के (Biology/जीव विज्ञान) = जीवविज्ञान इकाई 9- जैव प्रौद्योगिकी (Hindi Medium) Book Chapter-Class-12 Biology Ch-12 जैव प्रौद्योगिकी एवं इसके उपयोग MCQs का Questions का Solve का वीडियो Youtube और Website पर Upload किया गया है।

1. एथीडियम ब्रोमाइड का उपयोग निम्नलिखित में से किसके लिए किया जाता है? [2023A]
(A) DNA के खंडों को देखने के लिए
(B) DNA के पृथक्करण के लिए
(C) DNA के शुद्धिकरण के लिए
(D) इनमें से सभी
2. ‘एग्रोज’ (Agarose) जेल कहाँ से निकाला जाता है? [2022A, 2017A]
(A) समुद्री घास (Seaweed) से
(B) मक्का से
(C) पौधों से
(D) इनमें से कोई नहीं
3. अल्फा-1-एंटीट्रिप्सिन की उपयोगिता क्या है? [2024A]
(A) एमफाइसेमा के उपचार में
(B) अस्थमा के उपचार में
(C) कीटनाशक प्रोटीन के रूप में
(D) मधुमेह के उपचार में
4. सर्वप्रथम ‘ह्युमुलिन’ का उत्पादन किस कंपनी ने किया था? [2018A]
(A) एली लिली (Eli Lilly)
(B) सन फार्मा
(C) रैनबैक्सी
(D) ग्लेक्सो
5. ‘GAATTC’ निम्नलिखित में से किसका रिस्ट्रिक्शन साइट है? [2020A]
(A) Eco RI
(B) Bam HI
(C) Hind III
(D) HaellI
6. ‘सुनहरा धान’ ऐसा चावल है जो समृद्ध है: [2023A]
(A) आयरन में
(B) $\beta$-कैरोटीन में
(C) लाइसिन में
(D) विटामिन C में
7. टी-प्लाज्मिड (Ti-plasmid) निम्नलिखित में से किससे प्राप्त किया जाता है? [2021A]
(A) एग्रोबैक्टीरियम ट्यूमीफेशियंस
(B) बैसीलस थुरिंजिएंसीस
(C) ई. कोलाई
(D) इनमें से कोई नहीं
8. प्रथम मानव इन्सुलिन का नाम क्या है? [2020A]
(A) ह्युमुलिन
(B) इंसुलिन
(C) प्रो-इंसुलिन
(D) इनमें से कोई नहीं
9. क्राई-II Ab (Cry-II Ab) निम्नलिखित में से किसे नियंत्रित करता है? [2024A]
(A) मक्का के छेदक को
(B) कपास के मुकुल कृमि को
(C) गेहूं के रस्ट को
(D) धान के कीट को
10. DNA के खंडों को किस तकनीक द्वारा अलग किया जाता है? [2024A]
(A) पीसीआर (PCR)
(B) जेल इलेक्ट्रोफोरेसिस
(C) एलिसा (ELISA)
(D) रूपांतरण
11. एडिनोसिन डिएमिनेज की कमी को किस प्रकार दूर किया जा सकता है?
(A) जीन थेरेपी द्वारा
(B) एंटीबायोटिक्स बनाकर
(C) मानव-वृद्धि हार्मोन द्वारा
(D) इंटरफेरॉन का उत्पादन करके
12. ‘बायोपायरेसी’ (Biopiracy) निम्नलिखित में से किससे संबंधित है? [2021A]
(A) जैव संसाधन
(B) जैव अणु
(C) पारंपरिक ज्ञान
(D) उपर्युक्त सभी
13. निम्नलिखित में से कौन जीवाणु कीटनाशक प्रोटीन संश्लेषित करता है? [2024A]
(A) एग्रोबैक्टीरियम
(B) बैसीलस थुरिंजिएंसीस
(C) इश्रिचिया कोली
(D) आर्किबैक्टीरिया
14. पीसीआर (PCR) की खोज किसने की थी? [2017A]
(A) कैरी मुलिस
(B) कोल्लर
(C) मिलर
(D) इनमें से कोई नहीं
15. पुनर्योगज प्रोटीन ‘ह्यूमन ग्रोथ हार्मोन’ (hGH) का उत्पादन किसके उपयोग द्वारा किया जाता है? [2022A]
(A) ई. कोलाई
(B) यीस्ट
(C) बैसीलस
(D) इनमें से कोई नहीं
16. तंबाकू के पौधों में सूत्रकृमि के संक्रमण को रोकने हेतु RNA इंटरफेरेंस का प्रयोग किया जाता है जिसमें विशिष्ट जीनों को किस संवाहक द्वारा डाला जाता है? [2024A]
(A) जीवाणुभोजी
(B) रेट्रोवायरस
(C) इश्रिचिया कोली
(D) एग्रोबैक्टीरियम
17. आनुवंशिकतः संशोधित फसलों का उत्पादन किया जा सकता है? [2023A]
(A) सूक्ष्म प्रजनन द्वारा
(B) पार प्रजनन द्वारा
(C) पुनर्योगज DNA प्रौद्योगिकी द्वारा
(D) कायिक संकरण द्वारा
18. डीएनए फिंगरप्रिंटिंग का क्या आधार है? [2023A]
(A) एलील प्ररूप
(B) बहुरूपता (Polymorphism)
(C) उपग्रह DNA
(D) (B) और (C) दोनों
19. शरीर से एडीए (ADA) उत्पादन का स्थल है: [2022A]
(A) ब्लड प्लाज्मा
(B) लिम्फोसाइट्स
(C) ऑस्टियोसाइट्स
(D) इरिथ्रोसाइट्स
20. ‘परजीवी’ (Transgenic) जंतुओं में सबसे अधिक संख्या किसकी है? [2021A]
(A) चूहों की (Mice)
(B) गायों की
(C) सूअर की
(D) मछलियों की
21. किस pH पर बैसीलस थुरिंजिएंसीस के द्वारा संश्लेषित कीटनाशक प्रोटीन सक्रिय हो जाता है? [2024A]
(A) अम्लीय pH
(B) क्षारीय pH
(C) उदासीन pH
(D) पहले अम्लीय फिर क्षारीय pH
22. सर्वप्रथम निर्मित परजीवी गाय का नाम इनमें से कौन था? [2018A]
(A) डेजी
(B) मेजी
(C) डॉली
(D) रोजी
23. फ्लेवर सेवर (Flavr Savr) इनमें से क्या है? [2018A]
(A) पीड़कनाशी
(B) चूहों की प्रजाति
(C) परजीवी टमाटर
(D) कीटनाशी प्रोटीन
24. क्राई IAb किसे नियंत्रित करता है? [2019A]
(A) कॉर्न छेदक को
(B) गेहूँ के रस्ट को
(C) कपास के कीटों को
(D) मक्का के कीटों को
25. निम्नलिखित में से किस विधि से पुनर्योगज DNA को सीधे जन्तु कोशिका के केन्द्रक में अंतःक्षेपित किया जाता है? [2024A]
(A) ट्रांसफेक्शन
(B) रूपांतरण
(C) जीन गन
(D) सूक्ष्म अंतःक्षेपण
26. सर्वप्रथम क्लीनिकल जीन चिकित्सा का उपयोग किसके लिए किया गया था? [2018A]
(A) एडिनोसिन डिएमिनेज की कमी
(B) चिकन पॉक्स
(C) डायबिटीज मेलिटस
(D) रुमेटॉइड अर्थराइटिस
27. बी-लिम्फोसाइट का निर्माण कहाँ होता है? [2020A]
(A) अस्थि मज्जा में
(B) थाइमस में
(C) रक्त में
(D) लसिका में
28. एक ट्यूमर उत्प्रेरक प्लास्मिड जिसका व्यापक रूप से परजीवी पौधों के उत्पादन में उपयुक्त किया जाता है, वह है: [2023A]
(A) बैसीलस थुरिंजिएंसीस
(B) एग्रोबैक्टीरियम ट्यूमीफेशियंस
(C) स्टेफाइलोकोक्कस ऑरियस
(D) ई. कोलाई
29. एड्स के निदान के लिए किसका उपयोग किया जाता है? [2020A]
(A) एलिसा (ELISA)
(B) वेस्टर्न ब्लॉट
(C) पी.सी.आर. (PCR)
(D) इनमें से सभी
30. निम्नलिखित में से कौन-सा ट्रांसजेनिक पौधा नहीं है? [2018A]
(A) सोयाबीन
(B) मक्का
(C) गोल्डन राइस
(D) खीरा
31. पौधों की जड़ में ट्यूमर कौन पैदा करता है?
(A) मेथनोजेन
(B) एग्रोबैक्टीरियम
(C) ई. कोलाई
(D) इनमें से कोई नहीं
32. आर. एन. ए. आई. (RNAi) का प्रयोग रोगाणुओं को नियंत्रित करने हेतु किस पौधे में किया जाता है? [2019A]
(A) तम्बाकू
(B) आम
(C) आलू
(D) पोपी
33. क्राई प्रोटीन (Cry protein) निम्नलिखित में से किस फसल को बॉलवर्म से बचाता है? [2021A]
(A) कपास
(B) आम
(C) चाय
(D) गेहूं
34. किसी हत्या (Murder) की जगह खून के धब्बे मिले। यदि DNA प्रोफाइल करना हो तो जाँच के लिए निम्नलिखित में से क्या सबसे उपयुक्त रहेगा? [2024A]
(A) RBC
(B) WBC
(C) प्लेटलेट्स
(D) प्लाज्मा
35. निम्नलिखित में से कौन संगठन जी. एम. अनुसंधान संबंधी कार्यों की वैधानिकता एवं जी. एम. जीवों के सन्निवेश की सुरक्षा पर निर्णय लेती है? [2024A]
(A) विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग
(B) जैव प्रौद्योगिकी विभाग
(C) जी. ई. ए. सी.
(D) भारतीय एकस्व कार्यालय
36. ह्युमुलिन क्या है? [2020A]
(A) एक वैक्सीन
(B) एक हॉर्मोन
(C) एक एंजाइम
(D) एक एंटीबायोटिक
37. एग्रोबैक्टीरियम ट्यूमीफेशियंस का उपयोग पौधों में किसके प्रवेश के लिए किया जाता है? [2020A]
(A) इच्छित जीन
(B) प्रोटीन
(C) लिपिड्स
(D) इनमें से कोई नहीं
38. जब DNA के एक विलगन टुकड़े को $82^{\circ}-90^{\circ}\text{C}$ पर रखा जाता है, तब: [2022A]
(A) इस पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता
(B) इसका विकुण्डलन हो जाता है
(C) यह दस लाख टुकड़ों में विभाजित हो जाता है
(D) यह RNA में बदल जाता है
39. क्राई-I Ab (Cry-I Ab) किसे नियंत्रित करता है? [2023A]
(A) कॉर्न बोरर (Corn borer) को
(B) कपास के कीटों को
(C) तंबाकू के सूत्रकृमि को
(D) गेहूं के रस्ट को
40. आनुवंशिकतः अभियांत्रिक जीवाणुओं को किसके उत्पादन के लिए संयोजित किया जाता है? [2022A]
(A) प्रोजेस्टेरॉन
(B) इन्सुलिन
(C) एस्ट्रोजन
(D) थायरॉक्सिन
41. एक प्रोटोटॉक्सिन है: [2022A]
(A) एक प्रारंभिक टॉक्सिन
(B) एक विकृतित टॉक्सिन
(C) प्रोटोजोआ द्वारा उत्पन्न टॉक्सिन
(D) निष्क्रिय टॉक्सिन
42. ट्रांसजेनिक मूसों (चूहों) का प्रयोग किसके लिए कर सकते हैं? [2019A]
(A) वैक्सीन की सुरक्षात्मक जाँच हेतु
(B) उर्वरक की क्षमता के प्रभाव हेतु
(C) प्रतिजैविक की खुराक हेतु
(D) इन सभी हेतु
43. पॉलीमरेज चेन रिएक्शन (PCR) का उपयोग किसके लिए किया जाता है? [2022A]
(A) प्रोटीन के संश्लेषण के लिए
(B) एमीनो अम्ल के संश्लेषण के लिए
(C) DNA के प्रवर्धन (Amplification) के लिए
(D) इनमें से कोई नहीं
44. ‘एलिसा’ (ELISA) का उपयोग निम्नलिखित में से किस बीमारी का पता लगाने के लिए किया जाता है? [2021A]
(A) टीबी (TB)
(B) एड्स (AIDS)
(C) कैंसर
(D) टाइफाइड
45. इंसुलिन के आण्विक रचना की खोज किसने की थी?
(A) कोरेनबर्ग
(B) स्वामीनाथन
(C) रिचर्डसन
(D) सैंगर
46. अल्जाइमर रोग मनुष्य में निम्न में से किसकी कमी से सम्बन्धित है?
(A) डोपामीन
(B) ग्लूटैमिक अम्ल
(C) एसीटाइलकोलिन
(D) गामा एमीनो ब्यूटिरिक अम्ल
47. मोनोक्लोनल एंटीबॉडीज प्राप्त की जाती हैं:
(A) एक प्रतिजन के लिए एक पैतृक से
(B) एक प्रतिजन के लिए अनेक पैतृक से
(C) अनेक प्रतिजनों के लिए एक पैतृक से
(D) अनेक प्रतिजनों के लिए अनेक पैतृक से
48. क्लोरेला निम्न में से क्या है?
(A) जीवाणु
(B) शैवाल
(C) प्रोटोजोआ
(D) एकल कोशिका प्रोटीन
49. एकल कोशीय प्रोटीन (SCP) किससे प्राप्त किया जाता है?
(A) एककोशीय सूक्ष्मजीवों से
(B) बहुकोशीय सूक्ष्मजीवों से
(C) जीवाणु द्वारा
(D) (A) एवं (B) दोनों से
50. प्रथम ट्रांसजेनिक फसल है:
(A) रुई
(B) मटर
(C) तम्बाकू
(D) फ्लैक्स
51. किसी आनुवंशिक रोग को किस चिकित्सा पद्धति से दुरुस्त किया जा सकता है?
(A) एलोपैथी
(B) जीन पद्धति
(C) जीन चिकित्सा
(D) अन्य विधि
52. इंटरफेरॉन क्या है?
(A) प्रति-विषाणु प्रोटीन
(B) प्रति-जीवाणु प्रोटीन
(C) प्रति-कैंसर प्रोटीन
(D) इनमें से कोई नहीं
53. RNAi का प्रयोग किसमें किया जाता है?
(A) जीन साइलेंसिंग में
(B) जीन क्लोनिंग में
(C) जीन मैप में
(D) इनमें से कोई नहीं
54. ट्रांसजेनिक सुनहरे धान में किस विटामिन की प्रचुरता होती है?
(A) विटामिन A
(B) विटामिन B12
(C) विटामिन C
(D) विटामिन D
55. निम्नलिखित में से कौन सा जीव उर्वरक के रूप में उपयोग किया जाता है?
(A) सायनोबैक्टीरिया
(B) कवक
(C) राइजोबियम
(D) इनमें से सभी
56. Bt कपास (Bt Cotton) इनमें से किसका प्रतिरोध करता है? [2021A]
(A) कीटों का
(B) खरपतवारनाशक का
(C) लवणता का
(D) सूखा का
57. एडीए (ADA) का पूर्ण रूप क्या है? [2022A]
(A) एडिनोसिन डिएमिनेज
(B) एस्पार्टेट डिएमिनेज
(C) आर्जिनिन डिएमिनेज
(D) इनमें से कोई नहीं
58. जैव डकैती (Biopiracy) को रोकने के लिए भारत सरकार ने कौन सा कदम उठाया है? [2023A]
(A) भारतीय पेटेंट बिल
(B) जैव प्रौद्योगिकी विभाग की स्थापना
(C) नई शिक्षा नीति
(D) पर्यावरण अधिनियम
59. प्रतिबंध एंजाइम (Restriction Enzymes) क्या कहलाते हैं? [2018A]
(A) आणविक कैंची
(B) आणविक गोंद
(C) आणविक चाकू
(D) (A) और (C) दोनों
60. निम्नलिखित में से कौन सा जीवाणु दूध को दही में बदल देता है? [2021A]
(A) लैक्टोबैसिलस
(B) राइजोबियम
(C) ई. कोलाई
(D) इनमें से कोई नहीं
61. PCR तकनीक में प्रयुक्त ‘Taq Polymerase’ एंजाइम किससे प्राप्त किया जाता है? [2022A]
(A) थर्मस एक्वाटिकस
(B) बैसीलस सबटिलिस
(C) एग्रोबैक्टीरियम
(D) साल्मोनेला
62. जैव प्रौद्योगिकी द्वारा निर्मित प्रथम मानव हार्मोन कौन सा है? [2023A]
(A) प्रोजेस्टेरोन
(B) टेस्टोस्टेरोन
(C) इंसुलिन
(D) एस्ट्रोजन
63. गोल्डन राइस (Golden Rice) को किस उद्देश्य से बनाया गया था? [2019A]
(A) सूखा सहिष्णुता
(B) विटामिन-A की कमी दूर करने के लिए
(C) कीट प्रतिरोध
(D) प्रोटीन की मात्रा बढ़ाने के लिए
64. जल-वैद्युत कण संचलन (Gel Electrophoresis) का उपयोग किसके पृथक्करण में होता है? [2021A]
(A) DNA
(B) RNA
(C) प्रोटीन
(D) उपर्युक्त सभी
65. निम्नांकित में से कौन-सा रिस्ट्रिक्शन एंजाइम ब्लंट एंड (Blunt end) काटता है? [2020A]
(A) Eco RV
(B) Eco RI
(C) Hind III
(D) Bam HI
66. पारजीवी गाय ‘रोजी’ के दूध में कौन सा मानव प्रोटीन पाया जाता है? [2023A]
(A) मानव अल्फा-लैक्टैल्ब्यूमिन
(B) इंसुलिन
(C) हीमोग्लोबिन
(D) इनमें से कोई नहीं
67. रिकॉम्बीनेंट DNA तकनीक की खोज किसने की थी? [2019A]
(A) हरगोविंद खुराना
(B) जेम्स वॉटसन
(C) एस. कोहेन तथा एच. बोयर
(D) सटन तथा बोवेरी
68. आनुवंशिक अभियांत्रिकी (Genetic Engineering) में प्रयुक्त आणविक कैंची (Molecular Scissors) क्या है? [2021A]
(A) एमाइलेज
(B) लाइगेज
(C) रिस्ट्रिक्शन एंडोन्यूक्लिएज
(D) हाइड्रोलॉज
69. निम्नलिखित में से किस विधि द्वारा न्यूक्लिक अम्ल का प्रवर्धन होता है? [2024A]
(A) ट्रांसफॉर्मेशन
(B) ट्रांसडक्शन
(C) PCR
(D) सूक्ष्म प्रवर्धन
70. वंशानुगत दोष एडीए (ADA) की कमी को किस प्रकार दूर किया जा सकता है?
(A) एंजाइम प्रतिस्थापन चिकित्सा द्वारा
(B) आनुवंशिक अभियांत्रिकी द्वारा लसीकाणु का सामयिक प्रवेश
(C) एडिनोसिन डिएमिनेज के सांद्रिक प्रवेशन द्वारा
(D) अस्थि-मज्जा की कोशिकाओं के आरंभिक भ्रूणीय अवस्था में प्रवेश द्वारा
71. ट्रांसजेनिक बासमती चावल की कितनी किस्में भारत में उगाई जाती हैं? [2021A]
(A) 27
(B) 15
(C) 45
(D) 10
72. क्राई-I Ac (Cry-I Ac) किसे नियंत्रित करता है? [2024A]
(A) कपास के मुकुल कृमि को
(B) मक्का के छेदक को
(C) धान के कीट को
(D) गेहूं के रस्ट को
73. आणविक निदान की वह तकनीक जिसमें बहुत कम मात्रा में बैक्टीरिया या वायरस का पता लगाया जा सकता है? [2024A]
(A) PCR
(B) एलिसा (ELISA)
(C) जीन थेरेपी
(D) हाइब्रिडोमा
74. भारत में हरित क्रांति के जनक कौन हैं? [2019A]
(A) एम. एस. स्वामीनाथन
(B) वर्गीज कुरियन
(C) बी. पी. पाल
(D) इनमें से कोई नहीं
75. DNA को देखने के लिए किसका प्रयोग किया जाता है? [2023A]
(A) एथीडियम ब्रोमाइड
(B) एनिलीन ब्लू
(C) मिथाईलिन ब्लू
(D) फास्ट ग्रीन
76. फ्लेवर सेवर (Flavr Savr) किसकी विशिष्ट किस्म है? [2020A]
(A) मक्का
(B) टमाटर
(C) धान
(D) गेहूं
77. ट्रांसजेनिक पौधों के उत्पादन हेतु प्रयुक्त होता है:
(A) ई. कोलाई
(B) प्लाज्मिड
(C) एग्रोबैक्टीरियम
(D) (B) और (C) दोनों
78. बैसीलस थुरिंजिएंसीस (Bt) द्वारा उत्पादित विष किस कीट के लिए हानिकारक है? [2022A]
(A) लेपिडोप्टेरान
(B) कोलियोप्टेरान
(C) डिप्टेरान
(D) इन सभी के लिए
79. आनुवंशिकतः संशोधित जीवों (GMO) का मुख्य लाभ क्या है? [Common Concept]
(A) फसलों की कटाई के बाद होने वाले नुकसान को कम करना
(B) कीटनाशकों पर निर्भरता कम करना
(C) भोजन का पोषण मान बढ़ाना
(D) उपर्युक्त सभी
| Q.No | Ans | Q.No | Ans | Q.No | Ans | Q.No | Ans |
| 1 | (A) | 21 | (B) | 41 | (D) | 61 | (A) |
| 2 | (A) | 22 | (D) | 42 | (A) | 62 | (C) |
| 3 | (A) | 23 | (C) | 43 | (C) | 63 | (B) |
| 4 | (A) | 24 | (A) | 44 | (B) | 64 | (D) |
| 5 | (A) | 25 | (D) | 45 | (D) | 65 | (A) |
| 6 | (B) | 26 | (A) | 46 | (C) | 66 | (A) |
| 7 | (A) | 27 | (A) | 47 | (A) | 67 | (C) |
| 8 | (A) | 28 | (B) | 48 | (B) | 68 | (C) |
| 9 | (B) | 29 | (D) | 49 | (D) | 69 | (C) |
| 10 | (B) | 30 | (D) | 50 | (C) | 70 | (D) |
| 11 | (A) | 31 | (B) | 51 | (C) | 71 | (A) |
| 12 | (D) | 32 | (A) | 52 | (A) | 72 | (A) |
| 13 | (B) | 33 | (A) | 53 | (A) | 73 | (A) |
| 14 | (A) | 34 | (B) | 54 | (A) | 74 | (A) |
| 15 | (A) | 35 | (C) | 55 | (D) | 75 | (A) |
| 16 | (D) | 36 | (B) | 56 | (A) | 76 | (C) |
| 17 | (C) | 37 | (A) | 57 | (A) | 77 | (D) |
| 18 | (D) | 38 | (B) | 58 | (A) | 78 | (D) |
| 19 | (B) | 39 | (A) | 59 | (D) | 79 | (D) |
| 20 | (A) | 40 | (B) | 60 | (A) |
Study Raw: Education World of India आप सभी Students के सहूलियत के लिए Social Media पर भी सारे Students को Bihar के सारे News से Updated रखते है। आपलोग नीचे दिए किसी भी Social Media से जुर सकते हैं। Follow us with following link mentioned below.
| University Name | Syllabus |
|---|---|
| BRABU Universit BA BSc BCom Syllabus | Syllabus |
| LNMU Universit BA BSc BCom Syllabus | Syllabus |
| TMBU Universit BA BSc BCom Syllabus | Syllabus |
| VKSU Universit BA BSc BCom Syllabus | Syllabus |
| BNMU Universit BA BSc BCom Syllabus | Syllabus |
| Jai Prakash Universit BA BSc BCom Syllabus | Syllabus |
| Patliputra University BA BSc BCom Syllabus | Syllabus |
| Purnea University BA BSc BCom Syllabus | Syllabus |
| Magadh University BA BSc BCom Syllabus | Syllabus |
| Munger University BA BSc BCom Syllabus | Syllabus |
| Patna University BA BSc BCom Syllabus | Syllabus |
Leave a Reply