

Class 12 भौतिकी Ch-11 विकिरण तथा द्रव्य की द्वैत प्रकृति MCQs Exam 2027 Details: नीचे दिए गए सभी Questions Bihar Board परीक्षा 2027 के लिए “Very Very Important Multiple Choice Questions (MCQs) Objective” (अत्यंत महत्वपूर्ण प्रश्न) हैं। इन सभी Class 12th के (Physics /भौतिकी ) = भौतिकी भाग-2 (Hindi Medium) Book Chapter-11 विकिरण तथा द्रव्य की द्वैत प्रकृति का Questions का Solve का वीडियो Youtube और Website पर Upload किया है।

कैथोड किरणें समूह हैं : [BSEB, 2026]
(A) इलेक्ट्रॉनों के
(B) प्रोटॉनों के
(C) न्यूट्रॉनों के
(D) परमाणुओं के
कैथोड किरणें होती हैं : [BSEB, 2024 (A)]
(A) ऋणावेशित कण
(B) धनावेशित कण
(C) उदासीन कण
(D) फोटॉन
इलेक्ट्रॉन का विशिष्ट आवेश ($e/m$) होता है : [BSEB, 2011, 2025]
(A) $1.8 \times 10^{11} \text{ C/kg}$
(B) $1.8 \times 10^{-19} \text{ C/kg}$
(C) $1.9 \times 10^{-11} \text{ C/kg}$
(D) $1.7 \times 10^{10} \text{ C/kg}$
इलेक्ट्रॉन पर आवेश के लिए निम्नलिखित में कौन सही है? [BSEB, 2022]
(A) $1.6 \times 10^{-16} \text{ C}$
(B) $1.6 \times 10^{-17} \text{ C}$
(C) $1.6 \times 10^{-18} \text{ C}$
(D) $1.6 \times 10^{-19} \text{ C}$
कैथोड किरणें विक्षेपित होती हैं : [BSEB, 2019]
(A) केवल चुंबकीय क्षेत्र में
(B) केवल विद्युत क्षेत्र में
(C) चुंबकीय एवं विद्युत क्षेत्र दोनों में
(D) किसी में नहीं
मिलिकन की तेल बूँद विधि द्वारा ज्ञात किया जाता है : [BSEB]
(A) इलेक्ट्रॉन का द्रव्यमान
(B) इलेक्ट्रॉन का आवेश
(C) इलेक्ट्रॉन का वेग
(D) इनमें से कोई नहीं
इलेक्ट्रॉन का द्रव्यमान ($m$) होता है : [BSEB]
(A) $9.1 \times 10^{-31} \text{ kg}$
(B) $1.6 \times 10^{-27} \text{ kg}$
(C) $9.1 \times 10^{-25} \text{ kg}$
(D) शून्य
थॉमसन विधि द्वारा इलेक्ट्रॉन का क्या मापा जाता है? [BSEB]
(A) संवेग
(B) केवल द्रव्यमान
(C) विशिष्ट आवेश ($e/m$)
(D) केवल आवेश
$\alpha$-कण पर आवेश होता है : [BSEB]
(A) $e$
(B) $2e$
(C) $4e$
(D) शून्य
इलेक्ट्रॉन को ‘पदार्थ का मौलिक कण’ किसने सिद्ध किया? [BSEB]
(A) रदरफोर्ड
(B) जे. जे. थॉमसन
(C) मिलिकन
(D) बोर
कैथोड किरणों का वेग होता है : [BSEB]
(A) प्रकाश के वेग के बराबर
(B) प्रकाश के वेग का लगभग 1/10 भाग
(C) ध्वनि के वेग के बराबर
(D) अनंत
इलेक्ट्रॉन वोल्ट ($eV$) मात्रक है : [BSEB, 2015, 2020]
(A) आवेश का
(B) विभवांतर का
(C) ऊर्जा का
(D) शक्ति का
$1 \text{ eV}$ का मान होता है : [BSEB, 2024]
(A) $1.6 \times 10^{-19} \text{ J}$
(B) $1.6 \times 10^{-18} \text{ J}$
(C) $3.2 \times 10^{-19} \text{ J}$
(D) $1 \text{ J}$
तापायनिक उत्सर्जन में क्या उत्सर्जित होता है? [BSEB]
(A) फोटॉन
(B) इलेक्ट्रॉन
(C) प्रोटॉन
(D) न्यूट्रॉन
कैथोड किरणों के गुण किसके समान होते हैं? [BSEB]
(A) $\alpha$-किरणों के
(B) $\beta$-किरणों के
(C) $\gamma$-किरणों के
(D) एक्स-किरणों के
प्रकाश-विद्युत सेल में कैथोड पर कैसी परत चढ़ाई जाती है? [BSEB]
(A) तांबे की
(B) प्रकाश-सुग्राही पदार्थ की
(C) लोहे की
(D) कुचालक की
विशिष्ट आवेश का मात्रक है : [BSEB]
(A) $\text{C-kg}$
(B) $\text{C/kg}$
(C) $\text{kg/C}$
(D) $\text{Coulomb}$
कैथोड किरणें होती हैं : [BSEB]
(A) तीव्रगामी इलेक्ट्रॉनों की धारा
(B) विद्युत चुंबकीय तरंगें
(C) धनावेशित कणों की धारा
(D) इनमें से कोई नहीं
इलेक्ट्रॉन की खोज का श्रेय किसे जाता है? [BSEB]
(A) गोल्डस्टीन
(B) थॉमसन
(C) चैडविक
(D) रदरफोर्ड
वोल्ट में त्वरित इलेक्ट्रॉन की गतिज ऊर्जा होती है : [BSEB]
(A) $eV$
(B) $V/e$
(C) $e/V$
(D) $e^2 V$
तापायनिक उत्सर्जन की दर निर्भर करती है : [BSEB]
(A) केवल पदार्थ की प्रकृति पर
(B) केवल तापमान पर
(C) पदार्थ की प्रकृति और तापमान दोनों पर
(D) प्रकाश की तीव्रता पर
प्रकाश-विद्युत प्रभाव क्या है? [BSEB]
(A) रसायनिक क्रिया
(B) भौतिक परिघटना
(C) परमाणु क्रिया
(D) इनमें से कोई नहीं
कैथोड किरणों का द्रव्यमान होता है : [BSEB]
(A) प्रोटॉन के समान
(B) इलेक्ट्रॉन के द्रव्यमान के समान
(C) शून्य
(D) अनंत
प्रदीप्तिशील पर्दे पर कैथोड किरणें क्या उत्पन्न करती हैं? [BSEB]
(A) प्रतिदीप्ति (Fluorescence)
(B) ऊष्मा
(C) ध्वनि
(D) चुंबकत्व
इलेक्ट्रॉन का आविष्कार किस वर्ष हुआ? [BSEB]
(A) 1905
(B) 1897
(C) 1920
(D) 1850
गैसों में विद्युत विसर्जन के लिए आवश्यक है : [BSEB]
(A) उच्च दाब
(B) निम्न दाब
(C) निम्न विभवांतर
(D) इनमें से कोई नहीं
विसर्जन नलिका में कैथोड के सामने वाले काँच का चमकना कहलाता है : [BSEB]
(A) परावर्तन
(B) प्रतिदीप्ति
(C) अपवर्तन
(D) विवर्तन
कैथोड किरणों की वेधन क्षमता (Penetrating Power) होती है : [BSEB]
(A) बहुत कम
(B) बहुत अधिक
(C) शून्य
(D) मध्यम
मिलिकन के प्रयोग में तेल की बूँद पर कैसा बल कार्य करता है? [BSEB]
(A) केवल गुरुत्व बल
(B) केवल विद्युत बल
(C) गुरुत्व और विद्युत बल दोनों
(D) चुंबकीय बल
इलेक्ट्रॉन का द्रव्यमान प्रोटॉन के द्रव्यमान का लगभग कितना भाग है? [BSEB]
(A) 1/100
(B) 1/1840
(C) 1/1000
(D) 2 गुना
फोटॉन की ऊर्जा ($E$) होती है : [BSEB, 2016, 2022]
(A) $h\nu$
(B) $h/\nu$
(C) $\nu/h$
(D) $h\nu/c$
फोटॉन का विराम-द्रव्यमान (Rest Mass) होता है : [BSEB, 2021]
(A) शून्य
(B) अनंत
(C) $9.1 \times 10^{-31} \text{ kg}$
(D) $1.6 \times 10^{-27} \text{ kg}$
फोटॉन का संवेग ($p$) होता है : [BSEB, 2026]
(A) $\lambda/h$
(B) $h/\lambda$
(C) $hc/\lambda$
(D) $h$
प्लांक नियतांक ($h$) का SI मात्रक है : [BSEB]
(A) $Js^{-1}$
(B) $J^{-1}s$
(C) $Js$
(D) $J$
प्लांक नियतांक का मान होता है : [BSEB]
(A) $6.626 \times 10^{-34} \text{ Js}$
(B) $6.6 \times 10^{-27} \text{ erg-s}$
(C) दोनों (A) और (B)
(D) कोई नहीं
$\lambda$ तरंगदैर्ध्य वाले फोटॉन की ऊर्जा होती है : [BSEB, 2019]
(A) $hc\lambda$
(B) $hc/\lambda$
(C) $h\lambda/c$
(D) $\lambda/hc$
फोटॉन के गतिज द्रव्यमान का सूत्र है : [BSEB, 2025]
(A) $h\nu/c$
(B) $h\nu/c^2$
(C) $hc/\nu$
(D) $c^2/h\nu$
प्रकाश की कण प्रकृति (Particle Nature) की पुष्टि किसके द्वारा होती है? [BSEB, 2023]
(A) व्यतिकरण
(B) विवर्तन
(C) प्रकाश-विद्युत प्रभाव
(D) ध्रुवण
इनमें से कौन आवेश रहित (Charge-less) है? [BSEB, 2017, 2021]
(A) $\alpha$-कण
(B) $\beta$-कण
(C) फोटॉन
(D) प्रोटॉन
प्लांक नियतांक की विमाएँ किसके समान हैं? [BSEB]
(A) बल
(B) कार्य
(C) कोणीय संवेग
(D) शक्ति
किसी विकिरण के एक क्वांटम को कहा जाता है : [BSEB, 2018]
(A) प्रोटॉन
(B) फोटॉन
(C) ड्यूट्रॉन
(D) इलेक्ट्रॉन
फोटॉन की ऊर्जा ($E$) और संवेग ($p$) में संबंध है : [BSEB, 2026]
(A) $E = pc^2$
(B) $E = pc$
(C) $E = p/c$
(D) $E = \sqrt{pc}$
$h\nu$ ऊर्जा वाले फोटॉन का संवेग होता है : [BSEB]
(A) $h\nu/c$
(B) $h\nu/c^2$
(C) $h/c$
(D) $h\lambda$
दृश्य प्रकाश के फोटॉन की ऊर्जा परास (Range) लगभग होती है : [BSEB]
(A) $0.5 – 1.0 \text{ eV}$
(B) $1.6 – 3.2 \text{ eV}$
(C) $10 – 20 \text{ eV}$
(D) $100 – 500 \text{ eV}$
फोटॉन का पथ होता है : [BSEB]
(A) वृत्ताकार
(B) सरल रेखीय
(C) परवलयाकार
(D) यादृच्छिक
फोटॉन की तरंगदैर्ध्य $\lambda$ बढ़ाने पर उसकी ऊर्जा : [BSEB]
(A) बढ़ती है
(B) घटती है
(C) अपरिवर्तित रहती है
(D) शून्य हो जाती है
फोटॉन के लिए कौन-सा कथन सत्य है? [BSEB]
(A) इसका वेग माध्यम पर निर्भर नहीं करता
(B) यह चुंबकीय क्षेत्र में मुड़ता है
(C) इसका वेग प्रकाश के वेग के बराबर होता है
(D) यह एक भौतिक कण है
आइंस्टीन के अनुसार प्रकाश ऊर्जा के छोटे पैकेटों के रूप में चलता है, जिन्हें कहते हैं : [BSEB]
(A) इलेक्ट्रॉन
(B) प्रोटॉन
(C) फोटॉन या क्वांटा
(D) न्यूट्रॉन
$10^{14} \text{ Hz}$ आवृत्ति की $6.62 \text{ J}$ ऊर्जा में फोटॉन्स की संख्या होगी : [BSEB, 2018]
(A) $10^{10}$
(B) $10^{15}$
(C) $10^{20}$
(D) $10^{25}$
प्रकाश की द्वैत प्रकृति का अर्थ है कि प्रकाश व्यवहार करता है : [BSEB]
(A) केवल कण जैसा
(B) केवल तरंग जैसा
(C) कण और तरंग दोनों जैसा
(D) किसी जैसा नहीं
फोटॉन की ऊर्जा अधिकतम होती है : [BSEB]
(A) $\gamma$-किरणों के लिए
(B) एक्स-किरणों के लिए
(C) अवरक्त किरणों के लिए
(D) दृश्य प्रकाश के लिए
प्लांक नियतांक ($h$) की विमा है : [BSEB]
(A) $[ML^2T^{-1}]$
(B) $[ML^2T^{-2}]$
(C) $[MLT^{-1}]$
(D) $[ML^2T]$
फोटॉन का अस्तित्व होता है : [BSEB]
(A) केवल स्थिर अवस्था में
(B) केवल गतिज अवस्था में
(C) दोनों में
(D) किसी में नहीं
विद्युत चुंबकीय विकिरण के एक क्वांटम की ऊर्जा होती है : [BSEB]
(A) $h\nu$
(B) $h/\nu$
(C) $\nu/h$
(D) $h\lambda$
यदि किसी फोटॉन की आवृत्ति दोगुनी कर दी जाए, तो उसका संवेग : [BSEB]
(A) आधा हो जाएगा
(B) दोगुना हो जाएगा
(C) चार गुना हो जाएगा
(D) अपरिवर्तित रहेगा
अवरक्त प्रकाश के फोटॉन की ऊर्जा दृश्य प्रकाश से होती है : [BSEB]
(A) अधिक
(B) कम
(C) बराबर
(D) बहुत अधिक
फोटॉन का गतिज द्रव्यमान शून्य कब होता है? [BSEB]
(A) जब वेग $c$ हो
(B) जब वेग $v < c$ हो
(C) कभी नहीं (विराम द्रव्यमान शून्य होता है)
(D) हमेशा
प्लांक के क्वांटम सिद्धांत के अनुसार ऊर्जा उत्सर्जित होती है : [BSEB]
(A) सतत रूप में
(B) विविक्त (Discrete) पैकेटों में
(C) तरंगों के रूप में
(D) इनमें से कोई नहीं
निर्वात में फोटॉन की चाल होती है : [BSEB]
(A) $3 \times 10^8 \text{ m/s}$
(B) $3 \times 10^{10} \text{ m/s}$
(C) $332 \text{ m/s}$
(D) शून्य
एक फोटॉन की ऊर्जा $E$ है, तो इसका तरंगदैर्ध्य $\lambda$ होगा : [BSEB, 2020]
(A) $hc/E$
(B) $E/hc$
(C) $hE/c$
(D) $c/hE$
किसी सतह से प्रकाश-विद्युत उत्सर्जन प्रारंभ होने के लिए आवश्यक न्यूनतम आवृत्ति कहलाती है : [BSEB, 2015]
(A) तरंग आवृत्ति
(B) देहली आवृत्ति
(C) फोटॉन आवृत्ति
(D) उच्चतम आवृत्ति
सोडियम (Na) का कार्य-फलन ($\phi_0$) होता है : [BSEB, 2022]
(A) $2.35 \text{ eV}$
(B) $2.65 \text{ eV}$
(C) $2.75 \text{ eV}$
(D) $2.14 \text{ eV}$
कार्य-फलन का मान सामान्यतः मापा जाता है : [BSEB, 2016]
(A) जूल में
(B) वाट में
(C) इलेक्ट्रॉन-वोल्ट ($eV$) में
(D) एम्पियर में
देहली आवृत्ति ($\nu_0$) पर प्रकाश-विद्युत धारा का मान होता है : [BSEB, 2014]
(A) अधिकतम
(B) न्यूनतम
(C) शून्य
(D) इनमें से कोई नहीं
निम्न में से किस धातु का कार्य-फलन न्यूनतम है? [BSEB]
(A) लोहा
(B) तांबा
(C) बेरियम
(D) सीजियम (Cs)
प्लेटिनम के कार्य-फलन का मान लगभग होता है : [BSEB]
(A) $5.65 \text{ eV}$
(B) $2.27 \text{ eV}$
(C) $4.00 \text{ eV}$
(D) $1.00 \text{ eV}$
देहली तरंगदैर्ध्य ($\lambda_0$) और कार्य-फलन ($W$) में संबंध है : [BSEB]
(A) $W = hc/\lambda_0$
(B) $W = h\lambda_0/c$
(C) $W = \lambda_0/hc$
(D) $W = h\nu$
सोडियम की देहली तरंगदैर्ध्य $6800 \text{ \AA}$ है। इसका कार्य-फलन होगा : [BSEB]
(A) $1.8 \text{ eV}$
(B) $2.5 \text{ eV}$
(C) $4.0 \text{ eV}$
(D) $1.0 \text{ eV}$
किसी धातु के लिए देहली तरंगदैर्ध्य $5000 \text{ \AA}$ है। उत्सर्जन संभव होगा यदि आपतित प्रकाश हो : [BSEB]
(A) $4500 \text{ \AA}$
(B) $5500 \text{ \AA}$
(C) $6000 \text{ \AA}$
(D) $7000 \text{ \AA}$
यदि कार्य-फलन $2.8 \text{ eV}$ है, तो देहली तरंगदैर्ध्य होगी : [BSEB, 2024]
(A) $4000 \text{ \AA}$
(B) $4433 \text{ \AA}$
(C) $5000 \text{ \AA}$
(D) $3000 \text{ \AA}$
जस्ता (Zinc) की सतह से इलेक्ट्रॉन उत्सर्जन के लिए प्रभावी विकिरण है : [BSEB]
(A) दृश्य प्रकाश
(B) अवरक्त किरणें
(C) पराबैंगनी किरणें
(D) सूक्ष्म तरंगें
धातु का कार्य-फलन वह न्यूनतम ऊर्जा है जो आवश्यक है : [BSEB]
(A) परमाणु को आयनित करने के लिए
(B) इलेक्ट्रॉन को सतह से बाहर निकालने के लिए
(C) इलेक्ट्रॉन को त्वरित करने के लिए
(D) इनमें से कोई नहीं
$5 \text{ eV}$ कार्य-फलन वाली धातु पर $4 \text{ eV}$ का फोटॉन गिरने पर : [BSEB]
(A) इलेक्ट्रॉन निकलेंगे
(B) इलेक्ट्रॉन नहीं निकलेंगे
(C) धारा बहुत कम होगी
(D) विस्फोट होगा
किसी धातु के लिए कार्य-फलन निर्भर करता है : [BSEB]
(A) प्रकाश की तीव्रता पर
(B) प्रकाश की आवृत्ति पर
(C) धातु की प्रकृति पर
(D) प्रकाश के वेग पर
देहली आवृत्ति से नीचे प्रकाश-विद्युत उत्सर्जन : [BSEB]
(A) बहुत धीरे होता है
(B) तीव्रता बढ़ाने पर होता है
(C) संभव नहीं है
(D) केवल निर्वात में होता है
प्रकाश-विद्युत उत्सर्जन के लिए सबसे उपयुक्त धातुएँ हैं : [BSEB]
(A) कठोर धातुएँ
(B) क्षारीय धातुएँ
(C) संक्रमण धातुएँ
(D) अधातुएँ
कार्य-फलन $W$ और देहली आवृत्ति $\nu_0$ में संबंध है : [BSEB]
(A) $W = h\nu_0$
(B) $W = h/\nu_0$
(C) $W = \nu_0/h$
(D) $W = hc/\nu_0$
दृश्य प्रकाश की तुलना में पराबैंगनी प्रकाश से इलेक्ट्रॉन उत्सर्जन : [BSEB]
(A) आसान होता है
(B) कठिन होता है
(C) बराबर होता है
(D) असंभव है
‘क्वांटम’ ऊर्जा का मान आवृत्ति बढ़ाने पर : [BSEB]
(A) बढ़ता है
(B) घटता है
(C) अपरिवर्तित रहता है
(D) शून्य हो जाता है
कार्य-फलन की इकाई जूल ($J$) के स्थान पर किसका प्रयोग अधिक होता है? [BSEB]
(A) $\text{Watt}$
(B) $\text{Newton}$
(C) $\text{eV}$
(D) $\text{Ampere}$
देहली आवृत्ति वह आवृत्ति है जिसके नीचे : [BSEB]
(A) धारा अधिकतम होती है
(B) कोई प्रकाश-विद्युत उत्सर्जन नहीं होता
(C) गतिज ऊर्जा अधिकतम होती है
(D) कोई नहीं
क्या तांबा दृश्य प्रकाश से प्रकाश-विद्युत प्रभाव दिखा सकता है? [BSEB]
(A) हाँ
(B) नहीं (पराबैंगनी चाहिए)
(C) केवल अंधेरे में
(D) केवल गर्म करने पर
धातु की सतह को पॉलिश करने पर कार्य-फलन : [BSEB]
(A) बदल जाता है
(B) अपरिवर्तित रहता है
(C) हमेशा बढ़ता है
(D) शून्य हो जाता है
सीजियम (Cs) का कार्य-फलन सबसे कम होने का कारण : [BSEB]
(A) यह ठोस है
(B) इसके बाहरी इलेक्ट्रॉन ढीले बंधे होते हैं
(C) यह चमकदार है
(D) यह गैस है
फोटो-इलेक्ट्रॉन उत्सर्जन की दर निर्भर करती है : [BSEB]
(A) आपतित प्रकाश की तीव्रता पर
(B) धातु के तापमान पर
(C) आपतित प्रकाश की आवृत्ति पर
(D) (A) और (C) दोनों पर
प्रकाश-विद्युत प्रभाव में उत्सर्जित इलेक्ट्रॉनों की संख्या समानुपाती होती है : [BSEB]
(A) आवृत्ति के
(B) आपतित प्रकाश की तीव्रता के
(C) तरंगदैर्ध्य के
(D) कार्य-फलन के
क्या प्रकाश-विद्युत उत्सर्जन तात्कालिक प्रक्रिया है? [BSEB]
(A) हाँ ($10^{-9}$ से. से कम समय)
(B) नहीं
(C) केवल तीव्रता कम होने पर
(D) केवल उच्च ताप पर
फोटो-कैथोड की सुग्राहिता (Sensitivity) बढ़ाने के लिए : [BSEB]
(A) निम्न कार्य-फलन वाली धातु का उपयोग करते हैं
(B) उच्च कार्य-फलन का उपयोग करते हैं
(C) काँच का उपयोग करते हैं
(D) इनमें से कोई नहीं
क्षारीय धातुओं के लिए देहली आवृत्ति किस क्षेत्र में पड़ती है? [BSEB]
(A) पराबैंगनी क्षेत्र
(B) दृश्य प्रकाश क्षेत्र
(C) अवरक्त क्षेत्र
(D) एक्स-रे क्षेत्र
प्रकाश-विद्युत उत्सर्जन में ‘समय पश्चता’ (Time lag) का मान होता है लगभग : [BSEB]
(A) $1 \text{ s}$
(B) $10^{-3} \text{ s}$
(C) $10^{-9} \text{ s}$
(D) शून्य
प्रकाश-विद्युत प्रभाव की व्याख्या में प्रकाश को माना जाता है : [BSEB, 2022]
(A) तरंग
(B) कण (Photon)
(C) दोनों
(D) कोई नहीं
आइंस्टीन को नोबेल पुरस्कार किस कार्य के लिए दिया गया? [BSEB]
(A) सापेक्षता का सिद्धांत
(B) प्रकाश-विद्युत प्रभाव की व्याख्या
(C) द्रव्यमान-ऊर्जा संबंध
(D) ब्राउनी गति
उत्सर्जित इलेक्ट्रॉनों की अधिकतम गतिज ऊर्जा निर्भर करती है : [BSEB, 2012]
(A) तीव्रता पर
(B) आपतित प्रकाश की आवृत्ति पर
(C) केवल कार्य-फलन पर
(D) तीव्रता और आवृत्ति दोनों पर
आइंस्टीन का प्रकाश-विद्युत समीकरण है : [BSEB]
(A) $K_{\max} = h\nu – \phi_0$
(B) $K_{\max} = h\nu + \phi_0$
(C) $h\nu = K_{\max} / \phi_0$
(D) $E = mc^2$
निरोधी विभव ($V_0$) पर प्रकाश-विद्युत धारा होती है : [BSEB]
(A) अधिकतम
(B) शून्य
(C) संतृप्त
(D) न्यूनतम
निरोधी विभव का मान आपतित प्रकाश की तीव्रता बढ़ाने पर : [BSEB]
(A) बढ़ता है
(B) घटता है
(C) अपरिवर्तित रहता है
(D) दोगुना होता है
अधिकतम वेग $v$ और निरोधी विभव $V_0$ में संबंध है : [BSEB]
(A) $\frac{1}{2}mv^2 = eV_0$
(B) $mv = eV_0$
(C) $v = eV_0$
(D) $v^2 = e/V_0$
प्रकाश-विद्युत प्रभाव की खोज सर्वप्रथम किसने की थी? [BSEB, 2017]
(A) आइंस्टीन
(B) हर्ट्ज़
(C) लेनार्ड
(D) हॉलवैश
फोटो-इलेक्ट्रॉन की ऊर्जा निर्भर करती है : [BSEB, 2017]
(A) तीव्रता पर
(B) तरंगदैर्ध्य पर
(C) प्रकाश के वेग पर
(D) समय पर
प्रकाश-विद्युत धारा का मान अधिकतम होता है जब एनोड विभव कहलाता है : [BSEB]
(A) निरोधी विभव
(B) संतृप्त विभव (Saturated Potential)
(C) शून्य विभव
(D) देहली विभव
आइंस्टीन का समीकरण किस संरक्षण नियम पर आधारित है? [BSEB]
(A) संवेग संरक्षण
(B) ऊर्जा संरक्षण
(C) आवेश संरक्षण
(D) द्रव्यमान संरक्षण
यदि आवृत्ति $\nu$ को दोगुना कर दिया जाए, तो अधिकतम गतिज ऊर्जा : [BSEB]
(A) दोगुनी हो जाएगी
(B) दोगुनी से अधिक हो जाएगी
(C) अपरिवर्तित रहेगी
(D) आधी हो जाएगी
निरोधी विभव और आवृत्ति के बीच ग्राफ की ढाल (Slope) होती है : [BSEB]
(A) $h/e$
(B) $e/h$
(C) $h$
(D) $e$
प्रकाश-विद्युत सेल (Photo-cell) : [BSEB]
(A) विद्युत को प्रकाश में बदलता है
(B) प्रकाश को विद्युत में बदलता है
(C) ऊष्मा को प्रकाश में बदलता है
(D) चुंबकत्व को विद्युत में बदलता है
फोटो-इलेक्ट्रिक धारा समानुपाती होती है : [BSEB]
(A) आवृत्ति के
(B) प्रकाश की तीव्रता के
(C) तरंगदैर्ध्य के
(D) निरोधी विभव के
यदि प्रकाश की तीव्रता दोगुनी कर दी जाए, तो संतृप्त धारा हो जाएगी : [BSEB]
(A) आधी
(B) दोगुनी
(C) चार गुनी
(D) अपरिवर्तित
किसी धातु पृष्ठ से उत्सर्जित इलेक्ट्रॉन का अधिकतम वेग दोगुना हो जाता है जब आवृत्ति दोगुनी होती है। कार्यफलन है : [BSEB, 2026]
(A) $2h\nu/3$
(B) $h\nu/3$
(C) शून्य
(D) $h\nu/2$
फोटो-सेल का उपयोग कहाँ होता है? [BSEB]
(A) चोर अलार्म में
(B) सिनेमा में ध्वनि उत्पादन में
(C) प्रकाश की तीव्रता मापने में
(D) उपर्युक्त सभी
निरोधी विभव ($V_0$) निर्भर करता है : [BSEB]
(A) केवल आवृत्ति पर
(B) केवल धातु की प्रकृति पर
(C) आवृत्ति और धातु की प्रकृति दोनों पर
(D) तीव्रता पर
प्रकाश-विद्युत उत्सर्जन की दर किस पर निर्भर नहीं करती? [BSEB]
(A) तीव्रता पर
(B) समय पर
(C) कैथोड के पदार्थ पर
(D) आवृत्ति पर (देहली से ऊपर)
संतृप्त धारा का मान आपतित प्रकाश की किस राशि पर निर्भर करता है? [BSEB]
(A) आवृत्ति
(B) तीव्रता
(C) वेग
(D) इनमें से कोई नहीं
क्या निरोधी विभव ऋणात्मक होता है? [BSEB]
(A) हाँ (एनोड पर लगाया गया ऋणात्मक विभव)
(B) नहीं
(C) हमेशा शून्य
(D) धनात्मक
प्रकाश-विद्युत प्रभाव तरंग सिद्धांत द्वारा क्यों नहीं समझाया जा सका? [BSEB]
(A) समय पश्चता के कारण
(B) देहली आवृत्ति की उपस्थिति के कारण
(C) गतिज ऊर्जा का तीव्रता पर निर्भर न होना
(D) उपर्युक्त सभी
फोटो-सेल में प्रयुक्त एनोड होता है : [BSEB]
(A) मोटा तांबे का तार
(B) पतला तार (ताकि प्रकाश न रुके)
(C) लोहे की प्लेट
(D) चाँदी की परत
हर्ट्ज़ के प्रयोग में विद्युत चुंबकीय तरंगों का पता किससे चला? [BSEB]
(A) स्फुलिंग (Sparking) से
(B) ध्वनि से
(C) बल्ब जलने से
(D) सुई घूमने से
हॉलवैश और लेनार्ड ने क्या पाया? [BSEB]
(A) ऋणावेशित कणों का उत्सर्जन
(B) धनावेशित कणों का उत्सर्जन
(C) न्यूट्रॉन का उत्सर्जन
(D) कोई उत्सर्जन नहीं
संतृप्त धारा के बाद विभव बढ़ाने पर धारा : [BSEB]
(A) बढ़ती है
(B) घटती है
(C) स्थिर रहती है
(D) शून्य हो जाती है
आइंस्टीन के समीकरण में ‘$\phi_0$‘ क्या दर्शाता है? [BSEB]
(A) वेग
(B) कार्य-फलन
(C) संवेग
(D) आवृत्ति
क्या एक फोटॉन एक से अधिक इलेक्ट्रॉन निकाल सकता है? [BSEB]
(A) हाँ
(B) नहीं (एक फोटॉन – एक इलेक्ट्रॉन)
(C) केवल उच्च तीव्रता पर
(D) केवल गैसों में
सौर सेल किस प्रभाव पर आधारित है? [BSEB]
(A) चुंबकीय प्रभाव
(B) प्रकाश-विद्युत प्रभाव
(C) तापीय प्रभाव
(D) रासायनिक प्रभाव
डी-ब्रोग्ली तरंगदैर्ध्य ($\lambda$) का सूत्र है : [BSEB, 2024]
(A) $\lambda = hmv$
(B) $\lambda = h/mv$
(C) $\lambda = mc^2/h$
(D) $\lambda = h\nu$
49 V और 64 V से त्वरित दो इलेक्ट्रॉनों के डी-ब्रोग्ली तरंगदैर्ध्य का अनुपात है : [BSEB, 2026]
(A) 49/64
(B) 64/49
(C) 7/8
(D) 8/7
द्रव्य तरंग (Matter Wave) सिद्धांत के प्रतिपादक थे : [BSEB]
(A) डी-ब्रोग्ली
(B) हाइगेन्स
(C) न्यूटन
(D) मैक्सवेल
किसी $m$ द्रव्यमान और $q$ आवेश के कण को $V$ विभव से त्वरित करने पर $\lambda$ होगा : [BSEB, 2018]
(A) $h/\sqrt{2mV}$
(B) $q/\sqrt{2mV}$
(C) $h/\sqrt{2mqV}$
(D) $h/V$
डेविसन-जर्मर प्रयोग से इलेक्ट्रॉन की किस प्रकृति का सत्यापन हुआ? [BSEB]
(A) कण प्रकृति
(B) तरंग प्रकृति
(C) आवेशित प्रकृति
(D) कोई नहीं
एक ही तरंगदैर्ध्य के इलेक्ट्रॉन और फोटॉन का क्या समान होता है? [BSEB, 2023]
(A) वेग
(B) ऊर्जा
(C) संवेग ($p$)
(D) कोणीय संवेग
डी-ब्रोग्ली तरंगदैर्ध्य किस पर निर्भर नहीं करती? [BSEB, 2025]
(A) द्रव्यमान पर
(B) वेग पर
(C) आवेश पर
(D) संवेग पर
इलेक्ट्रॉन सूक्ष्मदर्शी किस सिद्धांत पर कार्य करता है? [BSEB]
(A) प्रकाश का अपवर्तन
(B) प्रकाश-विद्युत प्रभाव
(C) इलेक्ट्रॉन की तरंग प्रकृति
(D) चुंबकीय प्रभाव
$V$ विभवांतर से त्वरित इलेक्ट्रॉन के लिए $\lambda$ का मान एंग्स्ट्रॉम ($\text{\AA}$) में : [BSEB, 2017]
(A) $12.27/\sqrt{V}$
(B) $15/\sqrt{V}$
(C) $100/V$
(D) $1.22/V$
भारी कणों (जैसे क्रिकेट गेंद) की तरंग प्रकृति क्यों नहीं दिखती? [BSEB]
(A) वेग बहुत कम है
(B) तरंगदैर्ध्य अत्यंत सूक्ष्म (नगण्य) है
(C) वे आवेशित नहीं हैं
(D) कोई नहीं
द्रव्य तरंगें क्या हैं? [BSEB]
(A) विद्युत चुंबकीय तरंगें
(B) ध्वनि तरंगें
(C) गतिशील कणों से जुड़ी तरंगें
(D) प्रकाश तरंगें
क्या द्रव्य तरंगें निर्वात में चल सकती हैं? [BSEB]
(A) हाँ
(B) नहीं
(C) केवल उच्च ताप पर
(D) केवल गैसों में
इलेक्ट्रॉन के तरंग गुण का उपयोग किसमें किया जाता है? [BSEB]
(A) इलेक्ट्रॉन सूक्ष्मदर्शी में
(B) रेडियो में
(C) टेलीविजन में
(D) एक्सरे ट्यूब में
$\lambda \propto 1/p$ ग्राफ कैसा होता है? [BSEB]
(A) सरल रेखा
(B) आयताकार अतिपरवलय (Hyperbola)
(C) वृत्त
(D) परवलय
डेविसन-जर्मर प्रयोग में प्रयुक्त क्रिस्टल था : [BSEB]
(A) हीरा
(B) क्वार्ट्ज
(C) निकिल क्रिस्टल
(D) रॉक साल्ट
डी-ब्रोग्ली तरंगदैर्ध्य $\lambda$ और गतिज ऊर्जा $K$ में संबंध है : [BSEB]
(A) $\lambda = h/\sqrt{2mK}$
(B) $\lambda = h/2mK$
(C) $\lambda = \sqrt{2mK}/h$
(D) $\lambda = hK$
बोर के परमाणु मॉडल की व्याख्या में डी-ब्रोग्ली ने क्या माना? [BSEB]
(A) इलेक्ट्रॉन कण है
(B) इलेक्ट्रॉन एक अप्रगामी तरंग (Standing wave) है
(C) इलेक्ट्रॉन स्थिर है
(D) कोई नहीं
क्या प्रकाश का फोटॉन और द्रव्य कण दोनों तरंग जैसा व्यवहार करते हैं? [BSEB]
(A) हाँ
(B) नहीं
(C) केवल फोटॉन
(D) केवल इलेक्ट्रॉन
डेविसन-जर्मर प्रयोग में इलेक्ट्रॉन पुंज का क्या होता है? [BSEB]
(A) अपवर्तन
(B) विवर्तन (Diffraction)
(C) परावर्तन
(D) ध्रुवण
यदि इलेक्ट्रॉन का वेग बढ़ा दिया जाए, तो $\lambda$ : [BSEB]
(A) बढ़ेगी
(B) घटेगी
(C) स्थिर रहेगी
(D) शून्य हो जाएगी
$100 \text{ V}$ से त्वरित इलेक्ट्रॉन की $\lambda$ होगी : [BSEB]
(A) $1.227 \text{ \AA}$
(B) $12.27 \text{ \AA}$
(C) $0.122 \text{ \AA}$
(D) $1 \text{ \AA}$
द्रव्य तरंगों का वेग प्रकाश के वेग से होता है : [BSEB]
(A) बराबर
(B) अधिक
(C) कम
(D) बहुत अधिक
क्या द्रव्य तरंगें आवेशित कणों की विद्युत चुंबकीय तरंगें हैं? [BSEB]
(A) हाँ
(B) नहीं
(C) केवल इलेक्ट्रॉन के लिए
(D) केवल प्रोटॉन के लिए
संवेग $p$ और $\lambda$ में सही संबंध है : [BSEB, 2022]
(A) $p = h\lambda$
(B) $p = h/\lambda$
(C) $p = \lambda/h$
(D) $p = h^2\lambda$
फोटॉन और इलेक्ट्रॉन का संवेग समान होने पर किसकी ऊर्जा अधिक होगी? [BSEB]
(A) फोटॉन की
(B) इलेक्ट्रॉन की
(C) दोनों की समान
(D) द्रव्यमान पर निर्भर
डी-ब्रोग्ली तरंगदैर्ध्य $\lambda$ का मान शून्य कब होता है? [BSEB]
(A) जब $v = c$ हो
(B) जब $v$ अनंत (Infinite) हो
(C) जब $v = 0$ हो
(D) कभी नहीं
प्रकीर्णन कोण $50^\circ$ पर निकिल क्रिस्टल से विवर्तन अधिकतम कब होता है? [BSEB]
(A) $40 \text{ V}$ पर
(B) $54 \text{ V}$ पर
(C) $60 \text{ V}$ पर
(D) $100 \text{ V}$ पर
द्रव्य तरंगों का प्रायोगिक सत्यापन सबसे पहले किसने किया? [BSEB, 2021]
(A) डी-ब्रोग्ली
(B) डेविसन एवं जर्मर
(C) आइंस्टीन
(D) बोर
किसी कण का वेग आधा करने पर $\lambda$ : [BSEB]
(A) आधी होगी
(B) दोगुनी होगी
(C) चार गुनी होगी
(D) अपरिवर्तित
आधुनिक भौतिकी के अनुसार द्रव्य की प्रकृति है : [BSEB]
(A) केवल कण
(B) केवल तरंग
(C) द्वैत (Dual)
(D) इनमें से कोई नहीं
| Q. No. | Ans | Q. No. | Ans | Q. No. | Ans | Q. No. | Ans |
| 1 | (A) | 39 | (C) | 77 | (A) | 115 | (A) |
| 2 | (A) | 40 | (C) | 78 | (A) | 116 | (A) |
| 3 | (A) | 41 | (B) | 79 | (A) | 117 | (C) |
| 4 | (D) | 42 | (B) | 80 | (C) | 118 | (B) |
| 5 | (C) | 43 | (A) | 81 | (B) | 119 | (B) |
| 6 | (B) | 44 | (B) | 82 | (B) | 120 | (B) |
| 7 | (A) | 45 | (B) | 83 | (A) | 121 | (B) |
| 8 | (C) | 46 | (B) | 84 | (B) | 122 | (D) |
| 9 | (B) | 47 | (C) | 85 | (A) | 123 | (A) |
| 10 | (B) | 48 | (C) | 86 | (B) | 124 | (C) |
| 11 | (B) | 49 | (C) | 87 | (A) | 125 | (B) |
| 12 | (C) | 50 | (C) | 88 | (A) | 126 | (C) |
| 13 | (A) | 51 | (A) | 89 | (B) | 127 | (C) |
| 14 | (B) | 52 | (A) | 90 | (C) | 128 | (C) |
| 15 | (B) | 53 | (B) | 91 | (B) | 129 | (A) |
| 16 | (B) | 54 | (A) | 92 | (B) | 130 | (B) |
| 17 | (B) | 55 | (B) | 93 | (B) | 131 | (C) |
| 18 | (A) | 56 | (B) | 94 | (A) | 132 | (A) |
| 19 | (B) | 57 | (C) | 95 | (B) | 133 | (A) |
| 20 | (A) | 58 | (B) | 96 | (C) | 134 | (B) |
| 21 | (C) | 59 | (A) | 97 | (A) | 135 | (C) |
| 22 | (B) | 60 | (A) | 98 | (B) | 136 | (A) |
| 23 | (B) | 61 | (B) | 99 | (B) | 137 | (B) |
| 24 | (A) | 62 | (C) | 100 | (B) | 138 | (A) |
| 25 | (B) | 63 | (C) | 101 | (B) | 139 | (B) |
| 26 | (B) | 64 | (C) | 102 | (B) | 140 | (B) |
| 27 | (B) | 65 | (D) | 103 | (A) | 141 | (A) |
| 28 | (A) | 66 | (A) | 104 | (B) | 142 | (C) |
| 29 | (C) | 67 | (A) | 105 | (B) | 143 | (B) |
| 30 | (B) | 68 | (A) | 106 | (B) | 144 | (B) |
| 31 | (A) | 69 | (A) | 107 | (B) | 145 | (A) |
| 32 | (A) | 70 | (B) | 108 | (D) | 146 | (B) |
| 33 | (B) | 71 | (C) | 109 | (C) | 147 | (B) |
| 34 | (C) | 72 | (B) | 110 | (B) | 148 | (B) |
| 35 | (A) | 73 | (B) | 111 | (B) | 149 | (B) |
| 36 | (B) | 74 | (C) | 112 | (A) | 150 | (C) |
| 37 | (B) | 75 | (C) | 113 | (D) | ||
| 38 | (C) | 76 | (B) | 114 | (B) |
Study Raw: Education World of India आप सभी Students के सहूलियत के लिए Social Media पर भी सारे Students को Bihar के सारे News से Updated रखते है। आपलोग नीचे दिए किसी भी Social Media से जुर सकते हैं। Follow us with following link mentioned below.
| University Name | Syllabus |
|---|---|
| BRABU Universit BA BSc BCom Syllabus | Syllabus |
| LNMU Universit BA BSc BCom Syllabus | Syllabus |
| TMBU Universit BA BSc BCom Syllabus | Syllabus |
| VKSU Universit BA BSc BCom Syllabus | Syllabus |
| BNMU Universit BA BSc BCom Syllabus | Syllabus |
| Jai Prakash Universit BA BSc BCom Syllabus | Syllabus |
| Patliputra University BA BSc BCom Syllabus | Syllabus |
| Purnea University BA BSc BCom Syllabus | Syllabus |
| Magadh University BA BSc BCom Syllabus | Syllabus |
| Munger University BA BSc BCom Syllabus | Syllabus |
| Patna University BA BSc BCom Syllabus | Syllabus |
Leave a Reply