Class-12 जीवविज्ञान Ch-3 मानव जनन MCQs Exam 2027 New

💁 Ankit Raj

📅 26/02/2026

Class-12 जीवविज्ञान Ch-3 मानव जनन MCQs Exam 2027

Class 12 जीवविज्ञान Ch- 3 मानव जनन MCQs Exam 2027 Details: नीचे दिए गए सभी Questions Bihar Board परीक्षा 2027 के लिए “Very Very Important Multiple Choice Questions (MCQs) Objective” (अत्यंत महत्वपूर्ण प्रश्न) हैं। इन सभी Class 12th के (Biology / जीवविज्ञान ) = जीवविज्ञान भाग-1 (Hindi Medium) Book Chapter-3 मानव जनन का Questions का Solve का वीडियो Youtube और Website पर Upload किया है।

Class-12 जीवविज्ञान Ch-3 मानव जनन MCQs Exam 2027

I. नर जनन तंत्र (Male Reproductive System)

  1. वृषण (Testes) उदर गुहा के बाहर वृषण कोष (Scrotum) में क्यों होते हैं? [2016A]

    (A) सुरक्षा के लिए

    (B) शुक्राणुजनन हेतु कम तापमान के लिए

    (C) जनन अंगों के विकास के लिए

    (D) मूत्र विसर्जन की सुगमता के लिए

  2. स्तनधारियों में वृषण वृषणकोषों में उतरते हैं— [2010A]

    (A) शुक्राणुजनन के लिए

    (B) निषेचन के लिए

    (C) जनन अंगों के विकास के लिए

    (D) विसरल अंगों के विकास के लिए

  3. सर्टोली कोशिकाएँ (Sertoli cells) सहायता करती हैं— [2018A]

    (A) एंजाइम उत्पादन में

    (B) अंडाणु उत्पादन में

    (C) शुक्राणु के पोषण में

    (D) हार्मोन उत्पादन में

  4. सर्टोली कोशिकाएँ पाई जाती हैं— [2021A]

    (A) वृषण में

    (B) गर्भाशय में

    (C) अंडाशय में

    (D) यकृत में

  5. सेमिनिफेरस नलिकाओं में निम्नलिखित में से कौन सी कोशिकाएँ पाई जाती हैं? [2026]

    (A) सर्टोली कोशिकाएँ

    (B) अंतराली कोशिकाएँ

    (C) स्पर्मेटोगोनिया

    (D) (A) और (C) दोनों

  6. लेडिग कोशिकाएँ (Leydig cells) कहाँ पाई जाती हैं? [2015A]

    (A) यकृत में

    (B) वृषण में

    (C) वृक्क में

    (D) आंत में

  7. वृषण में हार्मोन स्रावित करने वाली कोशिका है— [2013A]

    (A) स्पर्मेटोगोनिया

    (B) स्पर्मेटोसाइट

    (C) सस्टेंटाकुलर कोशिका

    (D) लेडिग कोशिकाएँ

  8. मनुष्य में शुक्र-नलिका (Vas deferens) किससे निकलती है? [2012A]

    (A) कौडा एपिडिडिमिस

    (B) कैपपुट एपिडिडिमिस

    (C) कॉर्पोरा केवरनोसा

    (D) ग्लोमस मेजर

  9. मनुष्य में शुक्राणु का संग्रहण एवं पोषण किसमें होता है? [2014A]

    (A) वृषण

    (B) वासा एफरेंशिया

    (C) एपिडिडिमिस

    (D) स्पर्मेटिक कॉर्ड

  10. काउपर्स ग्रंथि (Cowper’s gland) उपस्थित होती है— [2015A]

    (A) स्तनधारी के वृषण में

    (B) नर खरगोश एवं मानव के प्रजनन तंत्र में

    (C) मादा स्तनधारी के प्रजनन तंत्र में

    (D) इनमें से कोई नहीं

  11. नर में निम्नलिखित में से क्या नहीं होता है? [2010A]

    (A) बल्बोयूरेथ्रल ग्रंथियां

    (B) बर्थोलिन ग्रंथियां

    (C) प्रोस्टेट ग्रंथियां

    (D) काउपर्स ग्रंथियां

  12. मूत्रमार्ग (Urethra) का मुख्य कार्य क्या है? [2023A]

    (A) केवल मूत्र विसर्जन

    (B) केवल शुक्र विसर्जन

    (C) मूत्र और शुक्र दोनों का विसर्जन

    (D) इनमें से कोई नहीं

  13. मानव शुक्र (Human Semen) में क्या नहीं पाया जाता है? [2019A]

    (A) फ्रुक्टोज

    (B) कैल्शियम

    (C) ग्लूकोज

    (D) एंजाइम

  14. मानव के सेमिनाल प्लाज्मा में प्रचुर रूप में पाया जाता है— [2014A]

    (A) फ्रुक्टोज व कैल्शियम परंतु एंजाइम नहीं

    (B) ग्लूकोज व कुछ एंजाइम परंतु कैल्शियम अल्प मात्रा में

    (C) फ्रुक्टोज, कैल्शियम व कुछ एंजाइम

    (D) फ्रुक्टोज व कैल्शियम

  15. मानव वीर्य (Semen) का pH होता है— [2012A]

    (A) 4.5-5.5

    (B) 6.5-6.8

    (C) 7.3-7.5

    (D) 8.2-8.5

  16. किस स्राव में फ्रुक्टोज, कैल्शियम एवं एंजाइम्स सबसे अधिक पाया जाता है? [2012A]

    (A) नर सहायक ग्रंथि

    (B) यकृत

    (C) अग्न्याशय

    (D) लार ग्रंथि

  17. प्रोस्टेट कैंसर के लिए प्रयुक्त प्रतीक एंजाइम नैदानिक जाँच कौन-सा है? [2011A]

    (A) एमाइलेज

    (B) एल्कलाइन फॉस्फेटेज

    (C) $\gamma$-GT pase

    (D) एसिड फॉस्फेटेज

  18. निम्न में से कौन-सा प्राथमिक जनन अंग है? [2011A]

    (A) वृषणकोष (Scrotum)

    (B) शिश्न (Penis)

    (C) वृषण (Testis)

    (D) प्रोस्टेट

  19. परिवार नियोजन के लिए शुक्रवाहिका (Vas deferens) को काटकर बांधने की विधि को कहते हैं— [2015A]

    (A) ट्यूबेक्टॉमी

    (B) ओवेरेक्टॉमी

    (C) वेसेक्टॉमी

    (D) कैस्ट्रोक्टॉमी

II. मादा जनन तंत्र (Female Reproductive System)

  1. गर्भाशय (Uterus) किससे संबंधित है? [2019A]

    (A) नर जननतंत्र से

    (B) मादा/स्त्री जननतंत्र से

    (C) पादप जननतंत्र से

    (D) इन सभी से

  1. गर्भाशय की दीवार के आंतरिक स्तर को क्या कहते हैं? [2022A]

    (A) मायोमेट्रियम

    (B) एंडोमेट्रियम

    (C) पेरीमेट्रियम

    (D) एपिथीलियम

  2. एंडोमेट्रियम किसका आवरण बनाता है? [2012A]

    (A) मूत्राशय

    (B) योनि

    (C) गर्भाशय

    (D) अंडवाहिनी

  3. ग्रीवा (Cervix) किसमें पाया जाता है? [2011A]

    (A) वृक्क में

    (B) फेलोपियन ट्यूब में

    (C) गर्भाशय के मुख्य भाग एवं योनि के बीच में

    (D) एपिडिडिमिस में

  4. अंडाशय के नजदीक का फेलोपियन ट्यूब का भाग है— [2013A]

    (A) इस्थमस

    (B) इन्फंडिबुलम

    (C) ग्रीवा

    (D) एम्पुला

  5. ग्राफियन पुटिका (Graafian Follicle) कहाँ पाई जाती है? [2015A, 2023A]

    (A) मेंढक के अंडाशय में

    (B) नर मानव के वृषण में

    (C) मादा मानव के अंडाशय में

    (D) खरगोश के वृषण में

  6. मादा में भगशेफ (Clitoris) किसके समजात है? [2012A]

    (A) नर के शिश्न (Penis) के

    (B) नर के प्रोस्टेट के

    (C) अवशेषी अंग

    (D) इनमें से कोई नहीं

III. युग्मक जनन (Gametogenesis)

  1. युग्मक निर्माण को कहते हैं— [2019A, 2021A]

    (A) गैमेटोजेनेसिस

    (B) साइटोकाइनेसिस

    (C) स्पोरोजेनेसिस

    (D) मियोसाइट

  2. युग्मक (Gametes) सामान्यतः किस प्रकार के होते हैं? [2016A]

    (A) एकगुणित (Haploid)

    (B) द्विगुणित (Diploid)

    (C) बहुगुणित (Polyploid)

    (D) शून्यगुणित

  3. निम्न में से कौन-सी अगुणित (Haploid) संरचना है? [2023A, 2024A]

    (A) अंडाणु

    (B) युग्मक

    (C) द्वितीयक अंडक

    (D) इनमें से सभी

  4. एक प्राथमिक शुक्राणु कोशिका (Primary Spermatocyte) है— [2015A]

    (A) द्विगुणित

    (B) अगुणित

    (C) त्रिगुणित

    (D) बहुगुणित

  5. निम्न में से किसमें प्रथम अर्ध-सूत्री विभाजन होता है? [2010A]

    (A) प्राथमिक स्पर्मेटोसाइट्स

    (B) द्वितीयक स्पर्मेटोसाइट्स

    (C) सर्टोली कोशिका

    (D) लेडिग कोशिका

  6. शुक्राणु-जनन (Spermatogenesis) की प्रक्रिया किसके द्वारा शुरू की जाती है? [2015A]

    (A) GnRH

    (B) TSH

    (C) PRL

    (D) MSH

  7. शुक्राणु-जनन किसके द्वारा सुगम (promote) होता है? [2014A]

    (A) FSH

    (B) MSH

    (C) ACTH

    (D) hCG

  8. नर जनन कोशिकाएं (Spermatogonia) किस विभाजन द्वारा शुक्राणु उत्पन्न करती हैं? [2020A]

    (A) अर्ध-सूत्री विभाजन

    (B) सम-सूत्री विभाजन

    (C) एमाइटोसिस

    (D) कोई नहीं

  9. एक प्राथमिक शुक्राणु कोशिका से कितने शुक्राणु (Sperms) बनते हैं? [2017A]

    (A) 1

    (B) 2

    (C) 4

    (D) 8

  10. चार प्राथमिक स्पर्मेटोसाइट से कितने शुक्राणु का निर्माण होगा? [2014A]

    (A) 4

    (B) 1

    (C) 16

    (D) 32

  11. एक द्वितीयक स्पर्मेटोसाइट से कितने शुक्राणु का निर्माण होगा? [2013A]

    (A) दो

    (B) तीन

    (C) चार

    (D) सोलह

  12. 400 शुक्राणु निर्माण में कितने द्वितीयक शुक्राणु कोशिका की आवश्यकता होगी? [2015A]

    (A) 100

    (B) 200

    (C) 40

    (D) 400

  13. स्पर्मेटिड से शुक्राणु बनने की क्रिया को कहते हैं— [2021A]

    (A) शुक्राणु जनन

    (B) स्पर्मियोजेनेसिस

    (C) स्पर्मिएशन

    (D) उपरोक्त सभी

  14. स्पर्मेटिड्स का रूपांतरण स्पर्मेटोजोआ में किस विधि द्वारा होता है? [2013A, 2015A]

    (A) स्पर्मियोजेनेसिस

    (B) स्पर्मेटोजेनेसिस

    (C) स्पर्मिएशन

    (D) स्पर्मेटोसिस

  15. शुक्राणु का सर्टोली कोशिका से विमुक्त होकर सेमिनिफेरस नलिका की गुहा में आने की क्रिया कहते हैं— [2015A]

    (A) स्पर्मियोजेनेसिस

    (B) स्पर्मिएशन

    (C) स्पर्मेटोजेनेसिस

    (D) कोई नहीं

  16. स्पर्मेटिड से शुक्राणु बनने के अंतिम क्षण में क्या होता है? [2010A]

    (A) एक्रोसोम का निर्माण

    (B) माइक्रोट्यूब्यूल्स का निर्माण

    (C) पूँछ निर्माण

    (D) कोशिकाद्रव्य का ह्रास

IV. शुक्राणु की संरचना (Sperm Structure)

  1. परिपक्व शुक्राणु के शीर्ष पर एक टोपीनुमा संरचना पायी जाती है, उसे क्या कहते हैं? [2019A]

    (A) एक्रोसोम

    (B) मेसोसोम

    (C) एपिसोम

    (D) स्फीरोसोम

  1. एक्रोसोम (Acrosome) इनमें से किसका भाग है? [2014A, 2017A]

    (A) मानव शुक्राणु के सिर का

    (B) मानव शुक्राणु के मध्य भाग का

    (C) मानव शुक्राणु के पूँछ का

    (D) इनमें से कोई नहीं

  2. मानव शुक्राणु के एक्रोसोम का निर्माण होता है— [2012A, 2022A]

    (A) केंद्रक द्वारा

    (B) लाइसोसोम द्वारा

    (C) गॉल्जी काय द्वारा

    (D) अंतःप्रद्रव्यी जालिका द्वारा

  3. किसी शुक्राणु में केंद्रकयुक्त आनुवंशिक पदार्थ किसमें पाया जाता है? [2012A]

    (A) एक्रोसोम

    (B) सिर

    (C) मध्य भाग

    (D) पूँछ

  4. स्तनधारी के शुक्राणु के मध्य भाग में क्या पाया जाता है? [2012A, 2021A]

    (A) केंद्रक

    (B) रसधानी

    (C) माइटोकॉन्ड्रिया

    (D) सेंट्रीओल

  5. शुक्राणु का मध्य भाग (Middle piece) क्या प्रदान करता है? [2020A]

    (A) पोषण

    (B) ऊर्जा

    (C) गति

    (D) आनुवंशिक पदार्थ

  6. वलयाकार माइटोकॉन्ड्रिया (Nebenkern) का अक्षीय तंतु के चारों ओर विन्यास कहाँ होता है? [2012A]

    (A) शीर्ष में

    (B) मध्य भाग में

    (C) पूँछ के अंतिम भाग में

    (D) पूँछ के मुख्य भाग में

  7. शुक्राणु का संचालन किसके द्वारा होता है? [2023A]

    (A) एक्रोसोम

    (B) मध्य भाग

    (C) शीर्ष

    (D) पूँछ

  8. शुक्राणु पूँछ में माइक्रोट्यूब्यूल्स का विन्यास होता है— [2011A]

    (A) 9 + 0

    (B) 9 + 2

    (C) 7 + 0

    (D) 7 + 2

  9. निम्न में से किस स्थिति में शुक्राणु की गतिशीलता अत्यधिक घट जाती है? [2011A]

    (A) एजोस्पर्मिया

    (B) पॉलिस्पर्मी

    (C) ओलिगोस्पर्मिया

    (D) एस्थेनोस्पर्मिया

V. अंडाणु और अंड-जनन (Ovum & Oogenesis)

  1. एक स्वस्थ महिला के पूरे जीवन काल में उत्पन्न कुल अंडों की संख्या कितनी होती है? [2018A]

    (A) 4000

    (B) 400

    (C) 40

    (D) 365

  2. किसी स्त्री में एक प्राथमिक ओसाइट (Primary oocyte) से कितने अंडाणु का निर्माण होगा? [2015A]

    (A) दो

    (B) एक

    (C) चार

    (D) कोई नहीं

  3. अंडाणु के कोशिका द्रव्य में कौन-सी संरचना नहीं होती है? [2013A]

    (A) राइबोसोम

    (B) माइटोकॉन्ड्रिया

    (C) सेंट्रोसोम

    (D) गॉल्जीकाय

  4. अंडाणु के कोशिका द्रव्य में क्या नहीं होता है? [2013A]

    (A) राइबोसोम

    (B) माइटोकॉन्ड्रिया

    (C) गॉल्जीकाय

    (D) सेंट्रोसोम

  5. मानव अंडा लगभग पीतक-रहित (yolk-less) होता है, इसे कहते हैं— [2010A]

    (A) माइक्रोलैसिथल

    (B) एलेसिथल (Alecithal)

    (C) मैक्रोलैसिथल

    (D) मेरोलैसिथल

  6. किसी टिलोलैसिथल अंडे (Teleocithal egg) में पीतक (yolk) पाया जाता है— [2012A]

    (A) दोनों सिरों पर

    (B) एक सिरे पर

    (C) मध्य में

    (D) पूरे कोशिकाद्रव्य में

  7. अंडे के कॉर्टेक्स में मौजूद कॉर्टिकल कणिकाओं (Cortical granules) में मुख्य रूप से पाया जाता है— [2012A]

    (A) लिपिड कणिका

    (B) ग्लाइकोजन

    (C) प्रोटीन

    (D) म्यूकोपॉलीसैकेराइड्स

VI. मासिक चक्र (Menstrual Cycle)

  1. ऋतुस्राव चक्र किसमें होता है? [2021A]

    (A) मनुष्य में

    (B) बंदर में

    (C) चिंपांजी में

    (D) इन सभी में

  2. मादा जंतु जिसमें मद चक्र (Oestrus cycle) होता है— [2022A]

    (A) बंदर

    (B) मनुष्य

    (C) (A) और (B) दोनों

    (D) गाय

  3. किसी स्त्री में मासिक चक्र का बंद होना कहलाता है— [2011A]

    (A) मेनार्की (Menarche)

    (B) मेनोपॉज (Menopause)

    (C) अंडोत्सर्जन

    (D) लैक्टेशन

  4. हार्मोन जिसका मासिक चक्र में कोई योगदान न हो— [2014A]

    (A) LH

    (B) FSH

    (C) एस्ट्रैडिओल

    (D) TSH

  5. मासिक चक्र की वह अवस्था जो 7-8 दिनों पर समाप्त होती है, कहलाती है— [2013A]

    (A) रजोधर्म

    (B) ल्यूटियल प्रावस्था

    (C) अंडोत्सर्ग प्रावस्था

    (D) पुटकीय प्रावस्था (Follicular phase)

  6. निम्नलिखित में मासिक चक्र अवधि के लिए कौन-सा सही कथन है? [2015A]

    (A) अंड का उत्सर्जन : 5वें दिन

    (B) एंडोमेट्रियम का पुनर्निर्माण : 5-10वें दिन

    (C) एंडोमेट्रियम द्वारा पोषक का निर्माण : 11-18वें दिन

    (D) प्रोजेस्टेरोन स्तर में वृद्धि : 1-15वें दिन

  7. परिपक्व ग्राफियन पुटिका सामान्यतः मादा अंडाशय में कब मौजूद होती है? [2012A]

    (A) मासिक चक्र के 5-8वें दिन में

    (B) मासिक चक्र के 11-17वें दिन में

    (C) मासिक चक्र के 18-23वें दिन में

    (D) मासिक चक्र के 24-28वें दिन में

VII. अंडोत्सर्ग (Ovulation)

  1. मानव मादा के अंडाशय से अंडों का निकलना क्या कहलाता है? [2021A]

    (A) रोपण

    (B) गर्भाधान

    (C) अंडोत्सर्ग

    (D) प्रसव

  2. अंडोत्सर्जन किस हार्मोन के प्रभाव से संभव है? [2015A]

    (A) LH

    (B) FSH

    (C) एस्ट्रोजन

    (D) प्रोजेस्टेरोन

  3. अंडोत्सर्ग व कॉर्पस ल्यूटियम के विकास के लिए उत्तरदायी हार्मोन है— [2014A]

    (A) FSH

    (B) LH

    (C) LTH

    (D) ICSH

  4. पुटिकाओं (Follicles) का फटना तथा अंडाणु का बाहर निकलना कहलाता है— [2010A]

    (A) मैथुन

    (B) संयुग्मन

    (C) अंडोत्सर्ग (Ovulation)

    (D) अंडजनन

  5. ग्राफियन पुटिका की वृद्धि तथा परिपक्वन किसके द्वारा नियंत्रित होता है? [2013A]

    (A) FSH-LH

    (B) FSH-LTH

    (C) ACTH-LH

    (D) GH-ADH

  6. अंडोत्सर्ग के पश्चात अंडाणु किस कोशिका समूह से घिरा होता है? [2024A]

    (A) कोरोना रेडिएटा

    (B) जोना पेलुसिडा

    (C) ग्रैनुलोसा कोशिकाएं

    (D) थीका परत

  7. पुटिका से अंडाणु का विमुक्तीकरण किस अवस्था में होता है? [2013A]

    (A) प्राथमिक अंडक कोशिका अवस्था में

    (B) द्वितीयक अंडक कोशिका अवस्था में

    (C) ओगोनियल अवस्था में

    (D) ‘A’ या ‘B’

  8. अंडोत्सर्जन के पश्चात पुटिका कोशिका का प्रतिगमन (regression) सर्वप्रथम किसमें होता है? [2013A]

    (A) कॉर्पस एट्रेसिया

    (B) कॉर्पस कैलोसम

    (C) कॉर्पस ल्यूटियम

    (D) कॉर्पस एल्बिकेंस

  9. अंडोत्सर्जन के बाद अंडाशय का कौन-सा भाग अंतःस्रावी ग्रंथि जैसा कार्य करता है? [2014A]

    (A) स्ट्रोमा

    (B) जनन उपकला

    (C) विटेलाइन झिल्ली

    (D) ग्राफियन पुटिका

  10. ‘कॉर्पस ल्यूटियम’ द्वारा स्रावित होने वाला मुख्य हार्मोन कौन-सा है? [2019A]

    (A) एस्ट्रोजन

    (B) प्रोजेस्टेरोन

    (C) टेस्टोस्टेरोन

    (D) hCG

  11. प्रोजेस्टेरोन हार्मोन का स्राव कहाँ से होता है? [2020A]

    (A) कॉर्पस कैलोसम से

    (B) कॉर्पस यूटेराई से

    (C) कॉर्पस ल्यूटियम से

    (D) कॉर्पस एल्बिकेंस से

  12. निम्नलिखित में से कौन भारी मात्रा में प्रोजेस्टेरोन स्रावित करता है? [2024A]

    (A) ग्राफियन पुटिका

    (B) श्वेत पिंड (White body)

    (C) पीत पिंड (Corpus luteum)

    (D) प्राथमिक पुटिका

  13. किसमें एस्ट्रोजन का स्राव होता है? [2012A]

    (A) कॉर्पस ल्यूटियम

    (B) ग्राफियन पुटिका की मेंब्रेन ग्रैनुलोसा

    (C) अंडाशय की जनन उपकला

    (D) पीयूष ग्रंथि

  14. अंडे का जीवन-काल होता है— [2015A]

    (A) 48 घंटे

    (B) 12 घंटे

    (C) 24 घंटे

    (D) 8 घंटे

  15. अंडाशय से निकलने पर मानव अंडे में निहित होता है— [2013A]

    (A) एक Y-गुणसूत्र

    (B) दो X-गुणसूत्र

    (C) एक X-गुणसूत्र

    (D) XY गुणसूत्र

VIII. निषेचन (Fertilization)

  1. मानव में निषेचन (Fertilization) कहाँ होता है? [2021A]

    (A) गर्भाशय में

    (B) योनि में

    (C) अंडाशय में

    (D) फेलोपियन नलिका (एम्पुला) में

  2. निषेचन की क्रिया कहाँ संपन्न होती है? [2018A]

    (A) ग्रीवा में

    (B) गर्भाशय में

    (C) अंडवाहिनी के एम्पुला क्षेत्र में

    (D) अंडवाहिनी के किसी भी भाग में

  3. किस आयन की अनुपस्थिति में निषेचन नहीं हो सकता है? [2012A]

    (A) सोडियम

    (B) पोटेशियम

    (C) कैल्शियम

    (D) लौह

  4. कैपेसिटेश्न (Capacitation) एक प्राकृतिक क्रिया है, जो होती है— [2022A]

    (A) अधिवृषण में

    (B) मादा जनन मार्ग में

    (C) शुक्रवाहिनी में

    (D) वृषण जालिका में

  5. फर्टिलाइज़िन एक ग्लाइकोप्रोटीन है, जो पाया जाता है— [2011A]

    (A) अंडे की सतह पर

    (B) शुक्राणु की सतह पर

    (C) गर्भाशय की दीवार पर

    (D) शुक्राणु की पूँछ पर

  6. शुक्राणु अंडे के घेरे को घोलने के लिए एक एंजाइम युक्त पदार्थ उत्पन्न करता है, वह कहलाता है— [2013A]

    (A) हयालूरोनिक एसिड

    (B) हयालूरोनिडेज

    (C) एंड्रोगेमोन

    (D) डायस्टेज

  7. एक्रोसोम विहीन शुक्राणु के लिए क्या संभव नहीं होगा? [2014A]

    (A) यह भोजन नहीं ले सकता

    (B) यह गति नहीं कर सकता

    (C) यह सेमिनाल वेसिकल में प्रवेश नहीं कर सकता

    (D) यह अंडाणु को भेद नहीं सकता

  8. निषेचन के समय शुक्राणु की पूँछ का क्या होता है? [2013A]

    (A) अंडाणु के अंदर प्रवेश कर जाती है

    (B) अंडाणु के बाहर ही रह जाती है

    (C) अंडा की प्लाज्मा झिल्ली तक पहुँचती है

    (D) अंडा के कोशिकाद्रव्य तक पहुँचती है

  9. द्विगुणित (Diploid) संरचना इनमें से कौन है? [2017A, 2021A]

    (A) अंडाणु

    (B) शुक्राणु

    (C) युग्मनज (Zygote)

    (D) (A) और (B) दोनों

  10. निषेचन के बाद माता के मूत्र में कौन-सा हार्मोन पाया जाता है? [2014A]

    (A) LH

    (B) प्रोजेस्टेरोन

    (C) FSH

    (D) hCG

  11. मूत्र जाँच से गर्भधारण का निर्धारण किसकी उपस्थिति द्वारा किया जाता है? [2014A]

    (A) hCG

    (B) एस्ट्रोजन

    (C) प्रोजेस्टेरोन

    (D) LH

  12. निषेचन आंतरिक होता है— [2022A]

    (A) तारा मछलियों में

    (B) शार्क में

    (C) हड्डीदार मछलियों में

    (D) उभयचरों में

IX. विदलन और भ्रूणीय विकास (Cleavage & Embryo Dev.)

  1. मनुष्य में किस प्रकार का विदलन (Cleavage) पाया जाता है? [2022A]

    (A) होलोब्लास्टिक (पूर्णभंजी)

    (B) मेरोब्लास्टिक

    (C) सतही (Superficial)

    (D) इनमें से कोई नहीं

  2. मानव मादा के भ्रूण में किस प्रकार का विदलन होता है? [2014A]

    (A) होलोब्लास्टिक एवं समान

    (B) मेरोब्लास्टिक

    (C) होलोब्लास्टिक एवं असमान

    (D) डिप्लोब्लास्टिक

  3. स्तनधारी के अंडे में विदलन होता है— [2011A]

    (A) मेरोब्लास्टिक

    (B) होलोब्लास्टिक

    (C) असमान

    (D) सर्पिल

  4. विदलन के लिए क्या सही कथन है? [2012A]

    (A) भ्रूण का आकार बढ़ता है

    (B) कोशिकाओं का आकार घटता है

    (C) कोशिकाओं का आकार बढ़ता है

    (D) भ्रूण का आकार घटता है

  5. विखंडन (विदलन) सम-सूत्री विभाजन से अलग होता है, किस मायने में? [2013A]

    (A) यह शरीर की सभी कोशिकाओं में होता है

    (B) यह युग्मनज (Zygote) में होता है

    (C) इससे समान पुत्री कोशिकाएं बनती हैं

    (D) यह केवल अकशेरुकी में होता है

  6. भ्रूण की 16 कोशिकीय अवस्था क्या कहलाती है? [2024A]

    (A) ब्लास्टुला

    (B) गैस्ट्रुला

    (C) मोरुला

    (D) ब्लास्टोवियर

  7. निम्नलिखित में से कौन गर्भाशय के अस्तर में प्रत्यारोपित होता है? [2022A]

    (A) मोरुला

    (B) गैस्ट्रुला

    (C) युग्मनज

    (D) ब्लास्टोसिस्ट

  8. प्रत्यारोपण के बाद ट्रोफोब्लास्ट में अंगुलीनुमा उभार दिखते हैं, जिन्हें कहते हैं— [2020A]

    (A) कोरियोनिक प्रकौर (Chorionic villi)

    (B) आंत्रीय प्रकौर

    (C) अंतरा प्रकौर

    (D) उपरोक्त सभी

  9. किसी मादा में ब्लास्टोसिस्ट के लिए क्या सही है? [2015A]

    (A) यह रोपण से पहले प्लेसेंटा बनाता है

    (B) अंडोत्सर्जन के तीन दिन बाद रोपित होता है

    (C) रोपण के बाद गर्भाशय की दीवार से पोषक पदार्थ लेता है

    (D) एंडोमेट्रियम के साथ ट्रोफोब्लास्ट कोशिका द्वारा रोपित होता है

  10. कोरियोनिक विलाई (Chorionic villi) किसमें विकसित होते हैं? [2024A]

    (A) अंतःस्तर में

    (B) ट्रोफोब्लास्ट में

    (C) एक्टोडर्म में

    (D) इन सभी में

  11. मादा (स्त्री) में निषेचित अंडे का प्रतिस्थापन गर्भाशय में कब होता है? [2010A]

    (A) निषेचन के दो महीने के बाद

    (B) निषेचन के तीन सप्ताह के बाद

    (C) निषेचन के सात दिन बाद

    (D) निषेचन के एक महीने के बाद

  12. रोपण (Implantation) से पहले भ्रूण को पोषण मिलता है— [2011A]

    (A) अंडाशय से

    (B) अंडवाहिनी से

    (C) गर्भाशय के स्राव से

    (D) अपने ही पीतक से

  13. आंतरिक कोशिका समूह (Inner cell mass) किसका पूर्वगामी है? [2012A]

    (A) बाह्य स्तर का

    (B) मध्य स्तर का

    (C) अंतः स्तर का

    (D) संपूर्ण भ्रूण का

  14. गैस्ट्रुला अवस्था में एंडोडर्म कोशिका को यदि हटा दिया जाए तो नए जीव में क्या नहीं बनेगा? [2012A]

    (A) आँख

    (B) हृदय

    (C) आंतरिक अंग

    (D) आँख एवं मस्तिष्क

  15. किस जनन परत (Germ layer) से हृदय का निर्माण होता है? [2018A]

    (A) एक्टोडर्म

    (B) मेसोडर्म

    (C) एंडोडर्म

    (D) एक्टो-एंडोडर्म

  16. किस जनन परत से रक्त तथा परिवहन तंत्र का उद्भव होता है? [2020A]

    (A) एक्टोडर्म

    (B) मेसोडर्म

    (C) एंडोडर्म

    (D) इनमें से कोई नहीं

  17. पाचनतंत्र, यकृत एवं श्वसननली किससे बनते हैं? [2011A]

    (A) आर्केंटेरोन से

    (B) ब्लास्टोसील से

    (C) एंडोडर्म से

    (D) एक्टोडर्म से

X. प्लेसेंटा (अपरा/Placenta)

  1. मनुष्य में अपरा (Placenta) का निर्माण होता है— [2022A]

    (A) एम्नियन द्वारा

    (B) एलांटोइस द्वारा

    (C) कोरियोन द्वारा

    (D) कोरियोन तथा एलांटोइस द्वारा

  2. मानव में किस तरह का अपरा (Placenta) पाया जाता है? [2015A]

    (A) कोरियोनिक

    (B) हीमोकोरियल

    (C) मेटाडिस्कॉइडल

    (D) इनमें से सभी

  3. हीमोकोरियल अपरा निम्नलिखित में से किसमें पाया जाता है? [2023A]

    (A) बिल्ली में

    (B) कुत्तों में

    (C) मानव में

    (D) घोड़ों में

  4. गर्भस्थ शिशु पोषण तथा श्वसन किसके द्वारा लेता है? [2012A]

    (A) एलांटोइस

    (B) अपरा (Placenta)

    (C) पीतक कोष (Yolk sac)

    (D) कोरियोन

  5. स्तनधारी के भ्रूण में, नाभि रज्जु में रक्त प्रवाह होता है— [2013A]

    (A) 50% मातृ एवं 50% भ्रूणीय

    (B) 100% भ्रूणीय

    (C) 100% मातृ

    (D) 75% मातृ एवं 25% भ्रूणीय

  6. निम्नलिखित में कौन-सा भ्रूण स्तर भ्रूण के अपरा को कोरियोन द्वारा जोड़ने में मदद करता है? [2010A]

    (A) एम्नियन

    (B) कोरियोन

    (C) एलांटोइस

    (D) पीतक कोष

XI. गर्भावस्था एवं प्रसव (Pregnancy & Parturition)

  1. मानव मादा में गर्भकाल (Gestation period) कितना होता है? [2017A]

    (A) 30 दिन

    (B) 90 दिन

    (C) 9 माह

    (D) 7 माह

  2. मनुष्य में गर्भधारण की अवधि दिनों में कितनी है? [2014A]

    (A) 200

    (B) 250

    (C) 260

    (D) 270

  3. गर्भधारण अवधि क्या है? [2012A]

    (A) जन्म एवं यौवनारंभ के बीच का समय

    (B) भ्रूण निर्माण एवं गर्भधारण के बीच का समय

    (C) निषेचन एवं शिशु जन्म के बीच का समय

    (D) निषेचन एवं रोपण के बीच का समय

  4. गर्भावस्था के किस महीने में गर्भस्थ शिशु गतिशील होता है तथा सिर पर बाल उग आते हैं? [2012A]

    (A) चौथा महीना

    (B) पाँचवा महीना

    (C) छठा महीना

    (D) तीसरा महीना

  5. सगर्भता के कितने माह के बाद, भ्रूण के पाद एवं अंगुलियाँ विकसित होती हैं? [2024A]

    (A) 2 माह

    (B) 3 माह

    (C) 1 माह

    (D) 6 माह

  6. मानव भ्रूण किसमें सुरक्षित रहता है? [2022A]

    (A) एलांटोइस में

    (B) एम्नियोटिक गुहा में

    (C) फुफ्फुस गुहा में

    (D) पेरिटोनियल गुहा में

  7. प्रसव (Parturition) का क्या तात्पर्य है? [2010A]

    (A) भ्रूण का अलग होना

    (B) भ्रूण का विकास

    (C) जन्म की क्रिया

    (D) गर्भाशय का सिकुड़ना

  8. प्रसव (Parturition) के लिए जिम्मेदार मुख्य हार्मोन कौन-सा है? [2023A]

    (A) ऑक्सीटोसिन

    (B) इंसुलिन

    (C) थायरोक्सिन

    (D) एड्रिनेलिन

  9. प्रसव को प्रेरित करने हेतु चिकित्सक क्या इंजेक्ट करते हैं? [2019A]

    (A) ऑक्सीटोसिन

    (B) प्रोजेस्टेरोन

    (C) LH

    (D) FSH

  10. प्रसव (Parturition) के लिए संकेत कहाँ से शुरू होता है? [2015A]

    (A) अपरा (Placenta) से

    (B) अपरा तथा पूर्ण विकसित गर्भस्थ शिशु से

    (C) माता के पीयूष ग्रंथि से स्रावित ऑक्सीटोसिन द्वारा

    (D) पूर्ण विकसित गर्भस्थ शिशु द्वारा

  11. गर्भाशय से डेसिडुआ (Decidua) बाहर कब आता है? [2010A]

    (A) शिशु के जन्म के साथ

    (B) शिशु के जन्म के बाद

    (C) शिशु के जन्म से पहले

    (D) मासिक स्राव के समय

  12. जन्म के बाद माता से प्रथम दुग्ध स्राव को ‘कोलोस्ट्रम’ कहते हैं। इसमें क्या निहित है? [2013A]

    (A) IgA

    (B) IgD

    (C) IgE

    (D) IgG

XII. अतिरिक्त एवं महत्वपूर्ण प्रश्न (Mixed Topics)

  1. ‘सहेली’, जो कि मादा गर्भनिरोधक गोली है, प्रयोग की जाती है— [2018A]

    (A) रोजाना

    (B) साप्ताहिक

    (C) तिमाही

    (D) मासिक

  2. स्त्री में किस हार्मोन की प्रतिक्रिया के कारण द्वितीयक लैंगिक लक्षण विकसित होते हैं? [2016A]

    (A) रिलैक्सिन

    (B) प्रोजेस्टेरोन

    (C) एस्ट्रोजन

    (D) गोनैडोट्रॉपिन

  3. गर्भाशय में, एंडोमेट्रियम किसकी प्रतिक्रिया में मोटाई में वृद्धि करती है? [2014A]

    (A) ऑक्सीटोसिन

    (B) एस्ट्रोजन

    (C) LH

    (D) रिलैक्सिन

  4. जनन छिद्र (Germ pore) वह स्थान है जहाँ— [2016A]

    (A) बाह्यचोल (Exine) पतला होता है

    (B) बाह्यचोल अनुपस्थित होता है

    (C) अंतःचोल (Intine) मोटा होता है

    (D) इनमें से कोई नहीं

  5. इनमें से कौन नर युग्मक से संयोजन करके भ्रूणपोष (Endosperm) बनाता है? [2011A]

    (A) अनिषेचित अंड

    (B) सहायक कोशिका

    (C) प्रतिव्यासांत कोशिकाएं (Antipodals)

    (D) द्वितीयक केंद्रक

  6. निम्नलिखित में से कौन-सी कोशिका अगुणित (Haploid) है? [2024A]

    (A) अंडजननी (Oogonia)

    (B) प्राथमिक अंडक

    (C) द्वितीयक अंडक

    (D) युग्मनज

  7. गर्भावस्था के दौरान निम्नलिखित में से कौन-सा अपरा हार्मोन उत्पन्न होता है? [2026]

    (A) hCG

    (B) hPL

    (C) रिलैक्सिन (Relaxin)

    (D) ये सभी

  8. शुक्राणु की किस संरचना में वे एंजाइम मौजूद होते हैं जो अंडाणु के निषेचन में मदद करते हैं? [2026]

    (A) मध्य भाग

    (B) ग्रीवा (Neck)

    (C) केंद्रक

    (D) एक्रोसोम

  9. आठ से अधिक ब्लास्टोमीयर वाले भ्रूण को विकास के लिए गर्भाशय में स्थानांतरित करना क्या कहलाता है? [2026]

    (A) IVF

    (B) अंतर्गर्भाशयी स्थानांतरण (Intrauterine Transfer)

    (C) युग्मनज अंतः फेलोपियन स्थानांतरण (ZIFT)

    (D) ICSI

  10. निम्नलिखित में से कौन-सा सबसे प्रतिरोधी कार्बनिक पदार्थ है? [2026]

    (A) पेक्टिन

    (B) सेलूलोज

    (C) स्पोरोपोलिनिन

    (D) काइटिन

  11. आवृत्तबीजी पौधों के परागकण में निम्नलिखित में से कौन-सी कोशिका मौजूद होती है? [2026]

    (A) कायिक कोशिका (Vegetative cell)

    (B) जनन कोशिका (Generative cell)

    (C) प्रतिव्यासांत कोशिका

    (D) (A) और (B) दोनों

  12. निम्नलिखित में से किस बीज में पेरिस्पर्म (Perisperm) नहीं पाया जाता है? [2026]

    (A) चुकंदर

    (B) काली मिर्च

    (C) गेहूँ

    (D) (A) और (B) दोनों

  13. निम्नलिखित में से किस बीज में एक से अधिक भ्रूण होते हैं? [2026]

    (A) नींबू (Citrus)

    (B) आम

    (C) संतरा

    (D) ये सभी

  14. त्रिसंलयन (Triple fusion) के बाद भ्रूणकोश की कौन-सी कोशिका प्राथमिक भ्रूणपोष कोशिका बन जाती है? [2026]

    (A) केंद्रीय कोशिका (Central cell)

    (B) सहायक कोशिकाएं

    (C) प्रतिव्यासांत कोशिकाएं

    (D) अंड कोशिका

  15. पराग नलिका को सहायक कोशिकाओं में निर्देशित करने में निम्नलिखित में से कौन महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है? [2026]

    (A) प्रतिव्यासांत कोशिकाएं

    (B) फिलीफॉर्म उपकरण (Filiform apparatus)

    (C) केंद्रीय कोशिका

    (D) बीजांडद्वार (Micropyle)

  16. घास परिवार में बीजपत्र (Cotyledon) को क्या कहा जाता है? [2026]

    (A) प्रांकुर (Plumule)

    (B) मूलांकुर (Radicle)

    (C) बीजपत्राधार

    (D) स्कुटेलम (Scutellum)

  17. प्रोस्टाग्लैंडिन (Prostalglandin) क्या है? [2013A]

    (A) प्रोटीन

    (B) कार्बोहाइड्रेट

    (C) लिपिड

    (D) असंतृप्त वसीय अम्ल

  18. सेमिनाल वेसिकल के स्राव द्वारा फ्रुक्टोज की उपस्थिति फोरेंसिक जाँच में क्या प्रदर्शित करती है? [2015A]

    (A) सिफलिस

    (B) एड्स

    (C) बलात्कार

    (D) हेपेटाइटिस

  19. एक स्पर्मेटिड से कितने शुक्राणु बनते हैं? [2017A]

    (A) 1

    (B) 2

    (C) 4

    (D) कोई नहीं

  20. स्पर्मेटिड से शुक्राणु बनने की प्रक्रिया को क्या कहते हैं? [2021A]

    (A) शुक्राणु जनन

    (B) स्पर्मियोजेनेसिस

    (C) स्पर्मिएशन

    (D) उपरोक्त सभी

  21. किसके भ्रूण में परजीवी की तरह पोषण होता है? [2011A]

    (A) पक्षी में

    (B) उभयचर में

    (C) सरीसृप में

    (D) स्तनधारी में

  22. मानव शुक्राणु के एक्रोसोम का निर्माण किसके द्वारा होता है? [2022A]

    (A) केंद्रक

    (B) लाइसोसोम

    (C) गॉल्जी काय

    (D) अंतःप्रद्रव्यी जालिका

  23. मानव मादा के भ्रूण में किस प्रकार का विदलन होता है? [2014A]

    (A) होलोब्लास्टिक एवं समान

    (B) मेरोब्लास्टिक

    (C) होलोब्लास्टिक एवं असमान

    (D) डिप्लोब्लास्टिक

  24. कॉर्पस ल्यूटियम द्वारा स्रावित प्रोजेस्टेरोन की बड़ी मात्रा की मुख्य भूमिका क्या है? [2026]

    (A) गर्भाशय के एंडोमेट्रियम का रखरखाव

    (B) गर्भाशय के पेरीमेट्रियम का रखरखाव

    (C) गर्भाशय के मायोमेट्रियम का रखरखाव

    (D) इनमें से कोई नहीं

  25. निम्नलिखित में से कौन-सी कोशिका अगुणित (Haploid) है? [2026]

    (A) अंडजननी

    (B) प्राथमिक अंडक

    (C) द्वितीयक अंडक

    (D) ये सभी

  26. गर्भाशय किस तंत्र से संबंधित है? [2019A]

    (A) नर जनन तंत्र

    (B) मादा जनन तंत्र

    (C) पादप जनन तंत्र

    (D) इन सभी से

  27. मानव में निषेचन कहाँ संपन्न होता है? [2021A]

    (A) गर्भाशय

    (B) योनि

    (C) अंडाशय

    (D) फेलोपियन नलिका (एम्पुला)

  28. गर्भावस्था के किस महीने में शिशु के सिर पर बाल उग आते हैं? [2012A]

    (A) तीसरे महीने में

    (B) चौथे महीने में

    (C) पाँचवें महीने में

    (D) छठे महीने में

  29. शुक्राणु-जनन की स्वतः गतिशीलता वीर्य में शुक्राणुओं की कमी का घट जाना— [2010A]

    (A) एस्ट्रोजन

    (B) L.H.

    (C) एंड्रोजन

    (D) इनमें से कोई नहीं

  30. एक प्राथमिक शुक्राणु कोशिका (Primary spermatocyte) होती है— [2015A]

    (A) द्विगुणित

    (B) अगुणित

    (C) त्रिगुणित

    (D) बहुगुणित

  31. एक्रोसोम का निर्माण किससे होता है? [2012A]

    (A) सेंट्रीओल

    (B) गॉल्जी काय

    (C) माइटोकॉन्ड्रिया

    (D) केंद्रक

  32. स्पर्मेटिड का स्पर्मेटोजोआ में रूपांतरण कहलाता है— [2013A]

    (A) स्पर्मेटोजेनेसिस

    (B) स्पर्मियोजेनेसिस

    (C) स्पर्मेटोसाइटोजेनेसिस

    (D) गैमेटोजेनेसिस

  33. लेडिग कोशिकाएं कहाँ पाई जाती हैं? [2015A]

    (A) यकृत में

    (B) वृषण में

    (C) वृक्क में

    (D) आंत में

  34. मानव वीर्य (Semen) का pH मान कितना होता है? [2012A]

    (A) 4.5-5.5

    (B) 6.5-6.8

    (C) 7.3-7.5

    (D) 8.2-8.5

  35. मादा में भगशेफ (Clitoris) किसके समजात है? [2012A]

    (A) नर के शिश्न के

    (B) नर के शिश्न के समरूप (Analogous)

    (C) अवशेषी अंग

    (D) प्रोस्टेट के समजात

  36. एक प्राथमिक अंडक (Primary oocyte) से कितने अंडाणु का निर्माण होगा? [2015A]

    (A) एक

    (B) दो

    (C) चार

    (D) आठ

  37. एंट्रम (Antrum) किसकी गुहा है? [2012A]

    (A) अंडाशय की

    (B) ग्राफियन पुटिका की

    (C) ब्लास्टुला की

    (D) गैस्ट्रुला की

  38. गर्भाशय की दीवार के आंतरिक स्तर को क्या कहा जाता है? [2022A]

    (A) मायोमेट्रियम

    (B) एंडोमेट्रियम

    (C) पेरीमेट्रियम

    (D) एपिसोम

  39. प्रसव के लिए जिम्मेदार मुख्य हार्मोन कौन-सा है? [2023A]

    (A) ऑक्सीटोसिन

    (B) इंसुलिन

    (C) थायरोक्सिन

    (D) एड्रिनेलिन

  40. अंडोत्सर्ग किस हार्मोन द्वारा प्रेरित होता है? [2015A]

    (A) LH

    (B) FSH

    (C) एस्ट्रोजन

    (D) प्रोजेस्टेरोन

  41. सर्टोली कोशिकाएं किस हार्मोन द्वारा नियंत्रित होती हैं? [2012A]

    (A) LH

    (B) FSH

    (C) GH

    (D) प्रोलैक्टिन

  42. मनुष्य में शुक्रवाहिका (Vas deferens) किससे निकलती है? [2012A]

    (A) कौडा एपिडिडिमिस

    (B) कैपपुट एपिडिडिमिस

    (C) कॉर्पोरा केवरनोसा

    (D) ग्लोमस मेजर

  43. निम्नलिखित में से कौन-सी कोशिका अगुणित (Haploid) है? [2026]

    (A) अंडजननी (Oogonia)

    (B) प्राथमिक अंडक (Primary oocyte)

    (C) द्वितीयक अंडक (Secondary oocyte)

    (D) ये सभी

  44. घास परिवार के बीज में बीजपत्र को क्या कहते हैं? [2026]

    (A) प्रांकुर

    (B) मूलांकुर

    (C) बीजपत्राधार

    (D) स्कुटेलम

  45. निम्नलिखित में से किस बीज में पेरिस्पर्म नहीं पाया जाता है? [2026]

    (A) चुकंदर

    (B) काली मिर्च

    (C) गेहूँ

    (D) (A) और (B) दोनों

  46. पराग नलिका को सहायक कोशिका में प्रवेश के लिए कौन निर्देशित करता है? [2026]

    (A) प्रतिव्यासांत कोशिकाएं

    (B) फिलीफॉर्म उपकरण

    (C) केंद्रीय कोशिका

    (D) बीजांडद्वार

  47. गर्भावस्था के कितने महीनों के बाद भ्रूण के अंग और अंगुलियां विकसित होती हैं? [2026]

    (A) एक महीना

    (B) दो महीने

    (C) तीन महीने

    (D) छह महीने

Bihar Board Class 12th के (Biology /जीवविज्ञान ) = जीवविज्ञान ‘भाग-1 (Hindi Medium) Book Chapter-3 मानव जनन के Exam 2027 MCQs Questions Answer Key

Q. No.AnsQ. No.AnsQ. No.AnsQ. No.Ans
1(B)45(C)89(B)133(D)
2(A)46(B)90(C)134(C)
3(C)47(C)91(D)135(D)
4(A)48(B)92(A)136(D)
5(D)49(B)93(B)137(B)
6(B)50(D)94(A)138(C)
7(D)51(B)95(A)139(D)
8(A)52(D)96(B)140(C)
9(C)53(B)97(B)141(D)
10(B)54(B)98(B)142(A)
11(B)55(C)99(C)143(B)
12(C)56(D)100(D)144(D)
13(C)57(B)101(A)145(D)
14(C)58(B)102(D)146(C)
15(C)59(D)103(B)147(A)
16(A)60(D)104(C)148(B)
17(D)61(D)105(C)149(D)
18(C)62(B)106(D)150(C)
19(C)63(D)107(C)151(A)
20(B)64(D)108(B)152(A)
21(B)65(B)109(B)153(C)
22(C)66(B)110(C)154(B)
23(C)67(C)111(D)155(D)
24(B)68(A)112(D)156(C)
25(C)69(B)113(C)157(D)
26(A)70(C)114(B)158(A)
27(A)71(A)115(B)159(B)
28(A)72(A)116(C)160(B)
29(D)73(B)117(C)161(B)
30(A)74(C)118(D)162(C)
31(A)75(D)119(C)163(A)
32(A)76(B)120(B)164(A)
33(A)77(C)121(B)165(B)
34(B)78(C)122(B)166(B)
35(C)79(B)123(C)167(A)
36(C)80(C)124(A)168(A)
37(A)81(C)125(A)169(B)
38(B)82(D)126(B)170(A)
39(B)83(C)127(B)171(C)
40(A)84(C)128(A)172(D)
41(B)85(B)129(B)173(C)
42(D)86(A)130(C)174(B)
43(A)87(B)131(B)175(B)
44(A)88(D)132(B)

Study Raw Bihar News Social Media Links:

Study Raw: Education World of India आप सभी Students के सहूलियत के लिए Social Media पर भी सारे Students को Bihar के सारे News से Updated रखते है। आपलोग नीचे दिए किसी भी Social Media से जुर सकते हैं। Follow us with following link mentioned below.

Android AppPlay Store
YouTube ChannelSubscribe
What's AppFollow
Telegram PageFollow
Facebook PageFollow
Twitter PageFollow
Linked-InFollow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Bihar मे 4-Year Graduation का पूरा Syllabus सभी University के लिए Download करे नीचे दिए Link से

University NameSyllabus
BRABU Universit BA BSc BCom SyllabusSyllabus
LNMU Universit BA BSc BCom SyllabusSyllabus
TMBU Universit BA BSc BCom SyllabusSyllabus
VKSU Universit BA BSc BCom SyllabusSyllabus
BNMU Universit BA BSc BCom SyllabusSyllabus
Jai Prakash Universit BA BSc BCom SyllabusSyllabus
Patliputra University BA BSc BCom SyllabusSyllabus
Purnea University BA BSc BCom SyllabusSyllabus
Magadh University BA BSc BCom SyllabusSyllabus
Munger University BA BSc BCom SyllabusSyllabus
Patna University BA BSc BCom SyllabusSyllabus
Disclaimer: Some content is used under fair use for Educational Purposes. Copyright Disclaimer under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for "fair use" for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing. Non-profit, educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
This website will not be responsible at all in case of minor or major mistakes or inaccuracy. I hereby declare that all the information provided by this website is true and accurate according to the news papers and official notices or advertisement or information brochure etc. But sometimes might be happened mistakes by website owner by any means just as typing error or eye deception or other or from recruiter side. Our effort and intention is to provide correct details as much as possible, before taking any action please look into the news papes, official notice or advertisement or portal. "I Hope You Will Understand Our Word".