Class 12 रसायन Ch-6 तत्वों के निष्कर्षण के सिद्धांत MCQs Exam 2027 New

💁 Ankit Raj

📅 26/02/2026

Class 12 रसायन Ch-6 तत्वों के निष्कर्षण के सिद्धांत MCQs Exam 2027

Class 12 रसायन विज्ञान Ch-6 तत्वों के निष्कर्षण के सिद्धांत MCQs Exam 2027Details: नीचे दिए गए सभी Questions Bihar Board परीक्षा 2027 के लिए “Very Very Important Multiple Choice Questions (MCQs) Objective” (अत्यंत महत्वपूर्ण प्रश्न) हैं। इन सभी Class 12th के (Chemistry /रसायन विज्ञान ) = रसायन विज्ञान भाग-1 (Hindi Medium) Book Chapter-6 तत्वों के निष्कर्षण के सिद्धांत का Questions का Solve का वीडियो Youtube और Website पर Upload किया है।

Class 12 रसायन Ch-6 तत्वों के निष्कर्षण के सिद्धांत MCQs Exam 2027

Chemistry Practice Set: तत्वों के निष्कर्षण के सामान्य सिद्धांत एवं प्रक्रम (100 MCQs)

टॉपिक 1: अयस्क एवं उनके प्रकार (Ores and their Types)

  1. खनिज जिससे धातु का निष्कर्षण होता है, कहा जाता है : [BSEB, 2020 A]

    (A) अयस्क

    (B) गैंग

    (C) स्लैग

    (D) इनमें से कोई नहीं

  2. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है? [BSEB, 2020 A, 2024 A]

    (A) सभी अयस्क खनिज होते हैं

    (B) सभी खनिज अयस्क होते हैं

    (C) सभी क्षार भस्म नहीं हैं

    (D) इनमें से सभी

  3. अयस्क में उपस्थित अशुद्धि को कहते हैं : [BSEB, 2009 A, 2025 A]

    (A) फ्लक्स

    (B) गैंग

    (C) स्लैग

    (D) मिश्रधातु

  4. लोहे का मुख्य अयस्क है : [BSEB, 2019 A]

    (A) मैग्नेटाइट

    (B) सिडेराइट

    (C) हेमाटाइट

    (D) सभी

  5. लोहा का महत्वपूर्ण अयस्क है : [BSEB, 2021 A]

    (A) सिडेराइट

    (B) हेमाटाइट

    (C) पाइराइट

    (D) बॉक्साइट

  6. लोहे का मुख्य ऑक्साइड अयस्क है : [BSEB, 2023 A]

    (A) मैग्नेटाइट

    (B) हेमाटाइट

    (C) सिडेराइट

    (D) बॉक्साइट

  7. निम्नलिखित में से कौन-सा आयरन का अयस्क नहीं है? [BSEB, 2022 A]

    (A) मैग्नेटाइट

    (B) कैसिटेराइट

    (C) लिमोनाइट

    (D) हेमाटाइट

  8. मैग्नेटाइट किसका अयस्क है? [Exam Year 2010]

    (A) $Fe$

    (B) $Mg$

    (C) $Cu$

    (D) $Al$

  9. कॉपर का मुख्य अयस्क है : [BSEB, 2019 C]

    (A) कॉपर पाइराइट

    (B) कॉपर ग्लॉस

    (C) गैलेना

    (D) सिडेराइट

  10. कॉपर पाइराइट का सूत्र है : [BSEB, 2010 A, 2015 A, 2017 C, 2021 A]

    (A) $CuFeS$

    (B) $CuFeS_{2}$

    (C) $Cu_{2}S$

    (D) $Cu_{2}FeS_{2}$

  11. मैलेकाइट अयस्क है : [BSEB, 2015 A, 2019 C]

    (A) लोहा

    (B) कॉपर

    (C) सिल्वर

    (D) जिंक

  12. मेलेकाइट (Malachite) अयस्क का सूत्र है : [BSEB, 2021 A]

    (A) $CuFeS_{2}$

    (B) $CuCO_{3} \cdot Cu(OH)_{2}$

    (C) $Cu_{2}S$

    (D) $Cu_{2}O$

  13. मैलेकाइट का संगठन है : [Exam Year 2020]

    (A) $CuCO_3 \cdot Cu(OH)_2$

    (B) $CuFeS_2$

    (C) $Cu_2O$

    (D) $Cu_2S$

  14. एल्युमिनियम का अयस्क है : [BSEB, 2015 A, 2016 C, 2019 C]

    (A) बॉक्साइट

    (B) हेमाटाइट

    (C) डोलोमाइट

    (D) इनमें से कोई नहीं

  15. जिंक का अयस्क नहीं है? [BSEB, 2020 A, 2021 A]

    (A) जिंक ब्लेंड

    (B) कैलेमाइन

    (C) जिंकाइट

    (D) बॉक्साइट

  16. कैलेमाइन किसका अयस्क है? [BSEB, 2021 A]

    (A) $Zn$

    (B) $Fe$

    (C) $Al$

    (D) $Cu$

  17. कैलेमाइन का सूत्र है : [Exam Year 2023]

    (A) $ZnCO_3$

    (B) $ZnO$

    (C) $ZnS$

    (D) $ZnSO_4$

  18. सिनेबार कहा जाता है : [BSEB, 2016 A]

    (A) $HgS$

    (B) $PbS$

    (C) $ZnS$

    (D) $H_{2}S$

  19. गैलेना किसका अयस्क है? [BSEB, 2021 A]

    (A) $Sn$

    (B) $Pb$

    (C) $Si$

    (D) $Ag$

  20. कैसिटेराइट अयस्क है : [Exam Year 2018]

    (A) $Mn$ का

    (B) $Ni$ का

    (C) $Sb$ का

    (D) $Sn$ का

  21. पाइरोलुसाइट निम्नलिखित में से किसका अयस्क है? [BSEB, 2023 A]

    (A) मैंगनीज

    (B) मैग्नीशियम

    (C) जिंक

    (D) लोहा

  22. पाइरोलुसाइट है एक : [BSEB, 2023 A]

    (A) ऑक्साइड अयस्क

    (B) सल्फाइड अयस्क

    (C) कार्बोनेट अयस्क

    (D) क्लोराइड अयस्क

  23. डोलामाइड खनिज में पाया जाता है : [Exam Year 2017]

    (A) $Mg$

    (B) $Al$

    (C) $Ca$

    (D) $K$

  24. सिल्वर युक्त अयस्क है : [Exam Year 2019]

    (A) सिल्वर ग्लॉस

    (B) डोलोमाइट

    (C) लिमोनाइट

    (D) मैग्नेटाइट

  25. सिल्वर ग्लॉस किसका अयस्क है? [Exam Year 2019]

    (A) $Ag$

    (B) $Au$

    (C) $Cu$

    (D) $Pb$

  26. हड्डियों का मुख्य घटक है: [Exam Year 2016]

    (A) $CaCO_{3}$

    (B) $Ca_{3}(PO_{4})_{2}$

    (C) $CaSO_{4}$

    (D) $CaF_{2}$

  27. समुद्री जल में पाया जाने वाला तत्व है : [BSEB, 2016 A]

    (A) मैग्नीशियम

    (B) सोडियम

    (C) आयोडीन

    (D) इनमें से सभी

  28. निम्नलिखित में से कौन-सी धातु भू-पर्पटी में प्रचुरता से पायी जाती है : [BSEB, 2012 A, 2015 A, 2022 A]

    (A) $Mg$

    (B) $Na$

    (C) $Al$

    (D) $Fe$

  29. निम्नलिखित में से कौन धातु सामान्यतः मुक्त अवस्था में पाया जाता है? [BSEB, 2024 A]

    (A) $Cu$

    (B) $Au$

    (C) $Fe$

    (D) $Mg$

  30. निम्नलिखित में कौन-सी धातु प्रकृति में मुक्त अवस्था में पाई जाती है? [Exam Year 2012]

    (A) सोडियम

    (B) लोहा

    (C) जिंक

    (D) प्लैटिनम

  31. जिसमें दो अलग-अलग धातु उपस्थित होते हैं, वह अयस्क है : [BSEB, 2024 A]

    (A) लोहा

    (B) लेड

    (C) सिल्वर

    (D) कॉपर पाइराइट

  32. निम्नलिखित में से कार्बोनेट अयस्क है : [BSEB, 2020 A, 2024 A]

    (A) पाइरोल्यूसाइट

    (B) मैलेकाइट

    (C) डायस्पोर

    (D) कैसिटेराइट

  33. निम्न में से वह लवण जो खनिजों में सबसे कम पाया जाता है, है : [Exam Year 2022]

    (A) क्लोराइड

    (B) सल्फेट

    (C) सल्फाइड

    (D) नाइट्रेट

टॉपिक 2: अयस्कों का सांद्रण (Concentration of Ores)

  1. सल्फाइड अयस्कों का सांद्रण किया जाता है : [BSEB, 2015 A, 2017 A, 2021 A, 2022 A]

    (A) फेन-उत्प्लावन विधि द्वारा

    (B) वैद्युत-विच्छेदन विधि द्वारा

    (C) भर्जन द्वारा

    (D) इनमें से कोई नहीं

  2. जिंक ब्लेंड अयस्क का सान्द्रण किस विधि से होता है? [BSEB, 2017 C]

    (A) गुरुत्व पृथक्करण विधि

    (B) चुम्बकीय पृथक्करण विधि

    (C) फेन उत्प्लावन विधि

    (D) इनमें से कोई नहीं

  3. कॉपर पाइराइट का सांद्रण किया जाता है : [BSEB, 2015 A]

    (A) फेन उत्प्लावन विधि द्वारा

    (B) चुम्बकीय पृथक्करण विधि द्वारा

    (C) गुरुत्वीय पृथक्करण विधि द्वारा

    (D) इनमें से कोई नहीं

  4. निक्षालन (Leaching) द्वारा अयस्क का किया जाता है : [Exam Year 2021]

    (A) ऑक्सीकरण

    (B) सांद्रण

    (C) अवकरण

    (D) जारण

  5. निम्नलिखित में से किस धातु का निष्कर्षण अयस्क को तनु सायनाइड घोल के साथ निक्षालन करके किया जाता है? [Exam Year 2023]

    (A) चांदी (Silver)

    (B) टाइटेनियम

    (C) वैनेडियम

    (D) जस्ता (Zinc)

  6. बॉक्साइट में उपस्थित मुख्य अशुद्धि है : [Exam Year 2013]

    (A) $Fe_2O_3$

    (B) $SiO_2$

    (C) दोनों (A) और (B)

    (D) $P_2O_5$

टॉपिक 3: जारण, निस्तापन एवं प्रगलन (Roasting, Calcination & Smelting)

  1. विलेय अशुद्धियों को दूर करने के लिए अयस्क को वायु की अनुपस्थिति में गर्म करना कहलाता है : [BSEB, 2019 A]

    (A) निस्तापन (Calcination)

    (B) भर्जन (Roasting)

    (C) प्रगलन (Smelting)

    (D) शोधन

  2. निस्तापन (Calcination) का उपयोग किया जाता है : [Exam Year 2015]

    (A) कार्बोनेट अयस्कों के लिए

    (B) सल्फाइड अयस्कों के लिए

    (C) क्लोराइड अयस्कों के लिए

    (D) कोई नहीं

  3. भर्जन (Roasting) का उपयोग किया जाता है : [Exam Year 2016]

    (A) सल्फाइड अयस्कों के लिए

    (B) ऑक्साइड अयस्कों के लिए

    (C) कार्बोनेट अयस्कों के लिए

    (D) कोई नहीं

  4. सल्फाइड अयस्कों का भर्जन (Roasting) सामान्यतः किया जाता है : [Exam Year 2018]

    (A) ऑक्साइड में बदलने के लिए

    (B) अशुद्धियों को दूर करने के लिए

    (C) धातु प्राप्त करने के लिए

    (D) (A) और (B) दोनों

  5. पाइराइट को गर्म करके सल्फर का निष्कासन कहलाता है : [Exam Year 2015]

    (A) प्रगलन

    (B) निस्तापन

    (C) द्रवीकरण

    (D) भर्जन

  6. भर्जन (Roasting) का मुख्य कार्य है : [Exam Year 2020]

    (A) धातु को ऑक्सीकृत करना

    (B) सल्फर जैसी अशुद्धियों को वाष्पशील ऑक्साइड के रूप में निकालना

    (C) धातुमल (Slag) बनाना

    (D) अयस्क को पिघलाना

  7. प्रगलन (Smelting) विधि में धातु के ऑक्साइड के अपचयन में प्रयुक्त होता है : [BSEB, 2021 A, 2025 A]

    (A) $Al$

    (B) $C$

    (C) $Mg$

    (D) $CO$

  8. धातु के ऑक्साइड को कार्बन या कार्बन मोनोक्साइड के द्वारा धातु में अवकृत करने की क्रिया कहलाती है : [BSEB, 2023 A]

    (A) प्रगलन

    (B) भर्जन

    (C) निस्तापन

    (D) निक्षालन

  9. प्रगलन (Smelting) में भट्टी के अंदर बनने वाले तरल पदार्थ को क्या कहते हैं? [Exam Year 2022]

    (A) अयस्क

    (B) गैंग

    (C) धातुमल (Slag)

    (D) फ्लक्स

  10. गैंग और फ्लक्स मिलकर बनाता है : [Exam Year 2019]

    (A) स्लैग

    (B) अयस्क

    (C) खनिज

    (D) इनमें से कोई नहीं

  11. प्रगलन में प्रयुक्त ‘फ्लक्स’ (Flux) का कार्य है : [Exam Year 2019]

    (A) अयस्क को पिघलाना

    (B) गैंग के साथ क्रिया कर धातुमल बनाना

    (C) धातु का ऑक्सीकरण करना

    (D) कोई नहीं

  12. धातुमल (Slag) का गलनांक होता है : [Exam Year 2021]

    (A) धातु से कम

    (B) धातु से अधिक

    (C) अयस्क के बराबर

    (D) कोई नहीं

  13. कार्बन अपचयन विधि से निष्कर्षित की जाने वाली धातु है : [Exam Year 2017]

    (A) $Fe$

    (B) $Al$

    (C) $Na$

    (D) $Mg$

टॉपिक 4: धातुओं का विशिष्ट निष्कर्षण (Extraction of Specific Metals)

  1. वात्य भट्टी में निम्नलिखित में किस ऑक्साइड का अपचयन होता है? [BSEB, 2020 A]

    (A) आयरन का ऑक्साइड

    (B) कॉपर का ऑक्साइड

    (C) सोडियम ऑक्साइड

    (D) जिंक ऑक्साइड

  2. लोहे के निष्कर्षण में कौन सी मुख्य भट्टी का प्रयोग होता है? [Exam Year 2017]

    (A) वात्य भट्टी (Blast Furnace)

    (B) मफल भट्टी

    (C) विद्युत भट्टी

    (D) इनमें से कोई नहीं

  3. हेमाटाइट से लोहा प्राप्त करने में चूना पत्थर का उपयोग किस रूप में किया जाता है? [BSEB, 2021 A]

    (A) द्रावक (Flux)

    (B) धातुमल

    (C) अवकारक

    (D) ऑक्सीकारक

  4. वात्य भट्टी में चूना पत्थर ($CaCO_3$) किसका कार्य करता है? [Exam Year 2015]

    (A) फ्लक्स

    (B) स्लैग

    (C) अयस्क

    (D) अवकारक

  5. हॉल-हेरॉल्ट (Hall-Heroult) विधि का उपयोग किसके निष्कर्षण में होता है? [BSEB, 2020 A]

    (A) $Fe$

    (B) $Al$

    (C) $Cu$

    (D) $Zn$

  6. एल्युमिनियम का निष्कर्षण किस अयस्क से किया जाता है? [BSEB, 2013 A]

    (A) हेमाटाइट

    (B) बॉक्साइट

    (C) कैसिटेराइट

    (D) इनमें से कोई नहीं

  7. बॉक्साइट का शोधन किस विधि द्वारा किया जाता है? [BSEB, 2015 A]

    (A) बेयर प्रक्रम (Bayer’s Process)

    (B) सायनााइड विधि

    (C) फेन उत्प्लावन विधि

    (D) इनमें से कोई नहीं

  8. ऐलुमिनोथर्मिक विधि में ऐलुमिनियम कार्य करता है : [Exam Year 2014]

    (A) ऑक्सीकारक का

    (B) अवकारक का

    (C) द्रावक का

    (D) उत्प्रेरक का

  9. एल्युमिनो थर्मिक विधि द्वारा निष्कर्षित होता है : [Exam Year 2018]

    (A) $Au$

    (B) $Pb$

    (C) $Fe$

    (D) $Cr$

  10. थर्माइट प्रक्रिया में अपचायक (Reducing agent) है: [Exam Year 2016]

    (A) C

    (B) Zn

    (C) Na

    (D) Al

  11. कॉपर धातु के निष्कर्षण में बनने वाले धातुमल (Slag) का रासायनिक संगठन है : [BSEB, 2024 A]

    (A) $CuFeS_{2}$

    (B) $FeSiO_{3}$

    (C) $Cu_{2}S$

    (D) $CuSiO_{3}$

  12. कॉपर मेट (Copper Matte) में मुख्य रूप से होता है : [Exam Year 2024]

    (A) $Cu_2S$ और $FeS$

    (B) $Cu_2S$ और $Cu_2O$

    (C) $FeS$ और $SiO_2$

    (D) $Cu_2S$ और $FeO$

  13. सल्फाइड अयस्क से कॉपर के निष्कर्षण में अंत में कॉपर का अपचयन किसके द्वारा होता है? [BSEB, 2018 A]

    (A) $FeS$

    (B) $CO$

    (C) $Cu_{2}S$

    (D) $SO_{2}$

  14. फफोलेदार ताँबा (Blister Copper) प्राप्त होता है : [Exam Year 2015]

    (A) अशुद्धियों के कारण

    (B) $SO_{2}$ गैस के निकलने के कारण

    (C) $N_{2}$ गैस के कारण

    (D) इनमें से कोई नहीं

  15. जिंक ब्लेंड ($ZnS$) से जिंक का निष्कर्षण किस विधि द्वारा किया जाता है? [BSEB, 2017 A]

    (A) विद्युत अपघटनी अपचयन

    (B) कार्बन अपचयन विधि

    (C) स्व-अपचयन विधि

    (D) इनमें से कोई नहीं

  16. जिंक ब्लेंड का भर्जन करने पर प्राप्त होता है : [Exam Year 2014]

    (A) $Zn$

    (B) $ZnO$

    (C) $ZnSO_4$

    (D) $ZnCO_3$

  17. ‘मैक-आर्थर फॉरेस्ट’ विधि द्वारा किस धातु का निष्कर्षण किया जाता है? [BSEB, 2018 A]

    (A) $Ag$ (सिल्वर)

    (B) $Fe$ (लोहा)

    (C) $Cu$ (ताँबा)

    (D) $Na$ (सोडियम)

  18. निम्नलिखित में से किस धातु के निष्कर्षण के लिए सायनाइड विधि का उपयोग होता है? [BSEB, 2023 A]

    (A) $Cr$

    (B) $Ag$

    (C) $Cu$

    (D) $Zn$

  19. सिल्वर को इसके अयस्क से निष्कर्षित करने में किस यौगिक का उपयोग विलयन के रूप में किया जाता है? [Exam Year 2021]

    (A) $NaCN$

    (B) $NaCl$

    (C) $AgNO_{3}$

    (D) $Na_{2}SO_{4}$

  20. स्वर्ण ($Au$) का निष्कर्षण किस विधि से होता है? [Exam Year 2018]

    (A) सायनाइड विधि

    (B) फेन उत्प्लावन विधि

    (C) भर्जन

    (D) कोई नहीं

  21. साइनाइड विधि द्वारा निष्कर्षित धातु है : [Exam Year 2023]

    (A) $Ag$

    (B) $Cu$

    (C) $Fe$

    (D) $Zn$

  22. सिनेबार ($HgS$) के भर्जन से कौन-सी धातु प्राप्त होती है? [Exam Year 2019]

    (A) $S$

    (B) $Hg$

    (C) $Pb$

    (D) $Zn$

  23. किसके धातुकर्म में स्वतः अपचयन प्रक्रम का प्रयोग नहीं किया जाता है? [Exam Year 2022]

    (A) $Hg$

    (B) $Cu$

    (C) $Pb$

    (D) $Fe$

  24. विद्युत धातुकर्म (Electrometallurgy) का उपयोग किसके निष्कर्षण में होता है? [BSEB, 2024 A]

    (A) $Cu$

    (B) $Au$

    (C) $Al$

    (D) $Fe$

  25. निम्नलिखित में कौन धातु का निष्कर्षण विद्युत-विच्छेदन की क्रिया के द्वारा नहीं होता है? [BSEB, 2022 A]

    (A) $Na$

    (B) $Mg$

    (C) $Al$

    (D) $Fe$

  26. प्रबल विद्युतधनात्मक धातुओं को उनके द्रवित लवण का वैद्युत-अपघटन करके प्राप्त करना, कहलाता है— [Exam Year 2020]

    (A) वैद्युतशोधन

    (B) वैद्युत धातुकर्म

    (C) निक्षालन

    (D) इनमें कोई नहीं

  27. विद्युतीय अवकरण प्रक्रिया निष्कर्षण में नहीं अपनाई जाती है : [Exam Year 2021]

    (A) $Mg$

    (B) $Al$

    (C) $Ca$

    (D) $Fe$

  28. कौन-सी धातु को उनके लवण विलयन के विद्युत-अपघटन से प्राप्त नहीं किया जा सकता है? [Exam Year 2023]

    (A) $Ag$

    (B) $Al$

    (C) $Cu$

    (D) $Na$

  29. कोन-सी धातु का निष्कर्षण ‘सॉल्वे प्रक्रम’ द्वारा नहीं किया जा सकता है? [Exam Year 2017]

    (A) $Na$

    (B) $K$

    (C) $Ca$

    (D) $Mg$

टॉपिक 5: धातुओं का शोधन (Refining of Metals)

  1. अर्द्ध-चालक के रूप में उपयोग के लिए जर्मेनियम का शोधन किस विधि द्वारा किया जाता है? [BSEB, 2017 A]

    (A) प्रक्षेत्र शोधन (Zone Refining)

    (B) क्युपलेशन

    (C) पोलिंग

    (D) निक्षालन

  2. मंडल परिष्करण (Zone Refining) द्वारा कौन-सी धातु शुद्ध की जाती है? [Exam Year 2020]

    (A) $Si$

    (B) $Ge$

    (C) $Ga$

    (D) ये सभी

  3. अति शुद्ध बोरॉन और सिलिकॉन किसके द्वारा प्राप्त होते हैं? [Exam Year 2018]

    (A) प्रक्षेत्र शोधन (Zone Refining)

    (B) वैन आर्कल विधि

    (C) मोंड विधि

    (D) द्रवण

  4. मोंड विधि (Mond’s Process) का उपयोग किस धातु के शोधन के लिए किया जाता है? [BSEB, 2022 A]

    (A) $Cu$

    (B) $Fe$

    (C) $Ni$

    (D) $Al$

  5. निम्नलिखित समीकरण द्वारा व्यक्त धातु शुद्धिकरण की विधि को कहा जाता है : [BSEB, 2025 A]

    $Ti + 2I_{2} \to TiI_{4} \to Ti + 2I_{2}$

    (A) क्युपलेशन

    (B) पोलिंग

    (C) वैन आर्कल

    (D) प्रक्षेत्र शोधन

  6. कॉपर धातु का शोधन निम्नलिखित में से किस विधि द्वारा किया जाता है? [BSEB, 2019 A]

    (A) वैद्युत अपघटनी शोधन

    (B) मण्डल परिष्करण

    (C) वर्णलेखिकी

    (D) कोई नहीं

  7. हूप की विधि के द्वारा निम्नलिखित में किस धातु का शोधन होता है? [BSEB, 2022 A]

    (A) $Cu$

    (B) $Al$

    (C) $Fe$

    (D) $Zn$

  8. विद्युत अपघटनी शोधन (Electrolytic Refining) में अशुद्ध धातु को बनाया जाता है : [Exam Year 2015]

    (A) एनोड (Anode)

    (B) कैथोड (Cathode)

    (C) विद्युत अपघट्य

    (D) इनमें से कोई नहीं

  9. वैद्युत-अपघटन पर आधारित किसी अशुद्ध धातु के शोधन की प्रक्रिया कहलाती है— [Exam Year 2018]

    (A) वैद्युतशोधन

    (B) वैद्युत अवकरण

    (C) स्व-अपचयन

    (D) द्रवण

  10. विद्युत-विच्छेदन विधि द्वारा शुद्ध किया जाता है : [Exam Year 2020]

    (A) $Pb$

    (B) $C$

    (C) $Cu$

    (D) $Si$

  11. सिल्वर की शुद्धता की जाँच के लिए कौन-सी विधि अपनाई जाती है? [Exam Year 2016]

    (A) क्युपलेशन

    (B) पोलिंग

    (C) आसवन

    (D) इनमें से कोई नहीं

टॉपिक 6: विविध एवं अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न (Miscellaneous)

  1. स्पेल्टर है : [BSEB, 2016 C]

    (A) शुद्ध जिंक

    (B) अशुद्ध जिंक

    (C) अशुद्ध एल्युमिनियम

    (D) अशुद्ध पारा

  2. नीला थोथा का रासायनिक सूत्र है : [BSEB, 2016 C]

    (A) $CuSO_{4}$

    (B) $CuSO_{4} \cdot 5H_{2}O$

    (C) $CaSO_{4} \cdot 2H_{2}O$

    (D) इनमें से कोई नहीं

  3. $NaOH$ इनमें से किसे कहते हैं? [BSEB, 2016 C]

    (A) कॉस्टिक सोडा

    (B) धोबिया सोडा

    (C) कॉस्टिक पोटाश

    (D) इनमें सभी

  4. कॉपर सल्फेट के घोल में अधिक $KI$ डालने पर उजला अवक्षेप प्राप्त होता है। यह है : [BSEB, 2018 A]

    (A) $CuI_{2}$

    (B) $Cu_{2}I_{2}$

    (C) $Cu_{2}SO_{4}$

    (D) $I_{2}$

  5. अमलगम किसका मिश्रधातु है? [Exam Year 2016]

    (A) पारा ($Hg$)

    (B) लोहा ($Fe$)

    (C) तांबा ($Cu$)

    (D) सीसा ($Pb$)

  6. निम्नलिखित में कौन-सा ऑक्साइड क्षारीय है? [Exam Year 2022]

    (A) $Na_2O$

    (B) $SO_2$

    (C) $Cl_2O_7$

    (D) $P_2O_5$

  7. धातुओं के निष्कर्षण का विज्ञान कहलाता है : [Exam Year 2010]

    (A) धातुकर्म (Metallurgy)

    (B) रसायन विज्ञान

    (C) भौतिकी

    (D) जीव विज्ञान

  8. एल्युमिनियम धातु का शोधन किस विधि द्वारा किया जाता है? [Exam Year 2021]

    (A) हूप की विधि

    (B) बेयर विधि

    (C) हॉल विधि

    (D) कोई नहीं

Bihar Board Class 12th के (Chemistry /रसायन विज्ञान ) = रसायन विज्ञान ‘भाग-1 (Hindi Medium) Book Chapter-6 तत्वों के निष्कर्षण के सिद्धांत के Exam 2027 MCQs Questions Answer Key

Q. No.AnsQ. No.AnsQ. No.AnsQ. No.Ans
1(A)26(B)51(A)76(C)
2(A)27(D)52(A)77(D)
3(B)28(C)53(A)78(B)
4(C)29(B)54(A)79(D)
5(B)30(D)55(A)80(B)
6(B)31(D)56(A)81(B)
7(B)32(B)57(B)82(A)
8(A)33(D)58(B)83(D)
9(A)34(A)59(A)84(A)
10(B)35(C)60(B)85(C)
11(B)36(A)61(D)86(C)
12(B)37(B)62(D)87(A)
13(A)38(A)63(B)88(B)
14(A)39(C)64(A)89(A)
15(D)40(A)65(C)90(A)
16(A)41(A)66(B)91(C)
17(A)42(A)67(B)92(A)
18(A)43(A)68(B)93(B)
19(B)44(D)69(A)94(B)
20(D)45(B)70(B)95(A)
21(A)46(B)71(A)96(B)
22(A)47(A)72(A)97(A)
23(A)48(C)73(A)98(A)
24(A)49(A)74(B)99(A)
25(A)50(B)75(D)100(A)

Study Raw Bihar News Social Media Links:

Study Raw: Education World of India आप सभी Students के सहूलियत के लिए Social Media पर भी सारे Students को Bihar के सारे News से Updated रखते है। आपलोग नीचे दिए किसी भी Social Media से जुर सकते हैं। Follow us with following link mentioned below.

Android AppPlay Store
YouTube ChannelSubscribe
What's AppFollow
Telegram PageFollow
Facebook PageFollow
Twitter PageFollow
Linked-InFollow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Bihar मे 4-Year Graduation का पूरा Syllabus सभी University के लिए Download करे नीचे दिए Link से

University NameSyllabus
BRABU Universit BA BSc BCom SyllabusSyllabus
LNMU Universit BA BSc BCom SyllabusSyllabus
TMBU Universit BA BSc BCom SyllabusSyllabus
VKSU Universit BA BSc BCom SyllabusSyllabus
BNMU Universit BA BSc BCom SyllabusSyllabus
Jai Prakash Universit BA BSc BCom SyllabusSyllabus
Patliputra University BA BSc BCom SyllabusSyllabus
Purnea University BA BSc BCom SyllabusSyllabus
Magadh University BA BSc BCom SyllabusSyllabus
Munger University BA BSc BCom SyllabusSyllabus
Patna University BA BSc BCom SyllabusSyllabus
Disclaimer: Some content is used under fair use for Educational Purposes. Copyright Disclaimer under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for "fair use" for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing. Non-profit, educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
This website will not be responsible at all in case of minor or major mistakes or inaccuracy. I hereby declare that all the information provided by this website is true and accurate according to the news papers and official notices or advertisement or information brochure etc. But sometimes might be happened mistakes by website owner by any means just as typing error or eye deception or other or from recruiter side. Our effort and intention is to provide correct details as much as possible, before taking any action please look into the news papes, official notice or advertisement or portal. "I Hope You Will Understand Our Word".