नीचे दिए गए सभी Questions Bihar Board परीक्षा 2026 के लिए “Very Important Questions” (अत्यंत महत्वपूर्ण प्रश्न) हैं। इन सभी Class 12th के (Physics/भौतिकी ) = भौतिकी भाग-1 (Hindi Medium) Book Chapter-2 विद्युत विभव और धारिता का Questions का Solve का वीडियो Youtube और Website पर Upload किया गया है।

1. वायु के लिए परावैद्युत सामर्थ्य (Dielectric Strength) होता है : [BSEB, 2021 (A)]
(A) $3 \times 10^6$ V/m
(B) $4 \times 10^6$ V/m
(C) $5 \times 10^6$ V/m
(D) $10^6$ V/m
2. $10 \mu F$ धारिता वाले संधारित्र को $5 V$ तक आवेशित करने पर उस पर आवेश होगा : [BSEB Model Set]
(A) $50$ C
(B) $50 \times 10^{-6}$ C
(C) $5 \times 10^{-6}$ C
(D) $2$ C
3. निम्नलिखित में से धारिता का मात्रक कौन-सा होता है? [BSEB, 2025 (A)]
(A) कूलॉम
(B) ऐम्पियर
(C) वोल्ट
(D) कूलॉम/वोल्ट
4. धातु का परावैद्युतांक होता है : [BSEB, 2019 (C), 2024 (A)]
(A) $0$
(B) $\infty$
(C) $1$
(D) $-1$
5. 64 समरूप बूंदें जिनमें प्रत्येक की धारिता $5 \mu F$ है, मिलकर एक बड़ा बूंद बनाते हैं। बड़े बूंद की धारिता होगी : [BSEB, 2013, 2015, 2016, 2023]
(A) $4 \mu F$
(B) $20 \mu F$
(C) $25 \mu C$
(D) $164 \mu F$
6. विद्युतीय विभव (Electric Potential) की विमा होती है : [BSEB, 2020 (A)]
(A) $[ML^2T^{-3}A^{-1}]$
(B) $[ML^2T^{-3}A^1]$
(C) $[MLT^{-3}A^{-1}]$
(D) $[ML^2T^{-2}A^{-1}]$
7. एक वोल्ट बराबर होता है : [BSEB, 2020 (A)]
(A) $1 J$
(B) $1 J/C$
(C) $1 C/J$
(D) $1 JC$
8. विद्युत धारिता का मात्रक होता है : [BSEB, 2025 (A)]
(A) वोल्ट
(B) न्यूटन
(C) फैरड
(D) ऐम्पियर
9. विभव-प्रवणता बराबर होता है : [BSEB, 2021 (A)]
(A) $\frac{dx}{dV}$
(B) $dx \cdot dV$
(C) $\frac{dV}{dx}$
(D) इनमें से कोई नहीं
10. आवेशित संधारित्र पर संग्राहक पट्टिका और संघनक पट्टिका के आवेशों का योग होता है : [BSEB, 2020 (A)]
(A) शून्य
(B) $1 \mu C$
(C) $1 C$
(D) अनन्त
11. $R$ त्रिज्या की पृथ्वी की विद्युत-धारिता होती है : [BSEB, 2021 (A)]
(A) $\frac{R}{4 \pi \epsilon_0}$
(B) $4 \pi \epsilon_0 R$
(C) $\frac{4 \pi \epsilon_0}{R}$
(D) $4 \pi \epsilon_0 \cdot R^2$
12. विद्युत क्षेत्र रेखाओं से जानकारी प्राप्त होती है : [BSEB, 2023 (A)]
(A) क्षेत्र की शक्ति
(B) दिशा
(C) आवेश की प्रकृति
(D) इनमें से सभी
13. वान-डी-ग्राफ जनित्र एक ऐसी युक्ति है जो उत्पन्न करती है : [BSEB, 2023 (A)]
(A) प्रत्यावर्ती शक्ति
(B) उच्च आवृत्ति की धारा
(C) उच्च वोल्टता
(D) जल-विद्युत
14. एक समांतर पट्टिका संधारित्र की धारिता के लिए निम्नलिखित में कौन सही है? [BSEB, 2021 (A)]
(A) $\frac{\epsilon_0 A}{d}$
(B) $\frac{\epsilon_0 d}{A}$
(C) $\frac{d}{\epsilon_0 A}$
(D) $\frac{A}{\epsilon_0 d}$
15. यदि $100$ Volt तक आवेशित करने पर संधारित्र की संचित ऊर्जा $1 J$ हो, तो संधारित्र की धारिता होगी : [BSEB, 2019 (A)]
(A) $2 \times 10^4$ F
(B) $2 \times 10^{-4}$ F
(C) $2 \times 10^2$ F
(D) $2 \times 10^{-2}$ F
16. प्रभावी धारिता $5 \mu F$ प्राप्त करने के लिए सिर्फ $2 \mu F$ के कम-से-कम कितने संधारित्र की आवश्यकता होगी? [BSEB, 2018 (A)]
(A) $4$
(B) $3$
(C) $5$
(D) $6$
17. किसी संधारित्र की धारिता निर्भर नहीं करती है : [BSEB, 2024 (A), 2025 (A)]
(A) प्लेटों की आकृति पर
(B) प्लेटों के आकार पर
(C) प्लेटों के आवेश पर
(D) प्लेटों के बीच अंतराल पर
18. विद्युतीय क्षेत्र में किसी विद्युत द्विध्रुव को घुमाने में किया गया कार्य होता है : [BSEB, 2020]
(A) $W = PE(1 – \cos \theta)$
(B) $W = PE \tan \theta$
(C) $W = PE \sec \theta$
(D) इनमें से कोई नहीं
19. इलेक्ट्रॉन-वोल्ट (eV) इकाई है : [BSEB, 2020 (A)]
(A) आवेश की
(B) विभवांतर की
(C) धारा की
(D) ऊर्जा की
20. $+10 \mu C$ एवं $-10 \mu C$ के दो बिन्दु आवेश वायु में परस्पर $40$ cm की दूरी पर रखे हैं। निकाय की वैद्युत स्थितिज ऊर्जा होगी : [BSEB, 2019 (A)]
(A) $2.25 J$
(B) $2.35 J$
(C) $-2.25 J$
(D) $-2.35 J$
21. संधारित्रों के समानांतर संयोजन में प्रत्येक संधारित्र के लिए कौन-सी राशि समान रहती है? [BSEB, 2025 (A)]
(A) आवेश
(B) ऊर्जा
(C) विभवांतर
(D) धारिता
22. परावैद्युतांक (Dielectric Constant) का मात्रक होता है : [BSEB, 2023 (A)]
(A) $C^2 N^{-1} m^{-2}$
(B) $Nm^2 C^{-2}$
(C) मात्रकहीन (Unitless)
(D) इनमें से कोई नहीं
23. आवेशित चालक की स्थितिज ऊर्जा होती है : [BSEB, 2021 (A)]
(A) $CV^2$
(B) $\frac{1}{2} CV^2$
(C) $\frac{1}{3} CV^2$
(D) $\frac{1}{4} CV^2$
24. एक फैराड (F) बराबर होता है : [BSEB, 2021 (A)]
(A) $1 CV$
(B) $1 CV^{-1}$
(C) $1 CV^{-2}$
(D) $1 C^2V$
25. तीन संधारित्र जिनमें प्रत्येक की धारिता $C$ है, श्रेणीक्रम में जुड़े हैं। उनकी तुल्य धारिता है : [BSEB, 2017 (A)]
(A) $3C$
(B) $3/C$
(C) $C/3$
(D) $1/3C$
26. विद्युतीय द्विध्रुव की अक्षीय स्थिति में किसी बिन्दु पर विद्युत विभव का व्यंजक होता है : [BSEB, 2022 (A)]
(A) $\frac{1}{4\pi\epsilon_0} \frac{p \cos \theta}{r^2}$
(B) $\frac{1}{4\pi\epsilon_0} \frac{p}{r^2}$
(C) शून्य
(D) इनमें से कोई नहीं
27. एक गोलीय चालक की धारिता $1.0 \mu F$ है। उसकी त्रिज्या होगी : [BSEB, 2024 (A)]
(A) $1.11$ मीटर
(B) $10$ मीटर
(C) $9$ किमी
(D) $1.11$ सेमी
28. यदि समरूप विद्युत क्षेत्र X-अक्ष की दिशा में विद्यमान है, तो सम-विभवी तल होगा : [BSEB, 2022 (A)]
(A) XY-तल
(B) XZ-तल
(C) YZ-तल
(D) कहीं भी
29. पिको फैराड मात्रक है : [BSEB, 2024 (A)]
(A) वैद्युत आवेश का
(B) वैद्युत विभव का
(C) वैद्युत धारिता का
(D) वैद्युत फ्लक्स का
30. विद्युत-विभव बराबर होता है : [BSEB, 2021 (A)]
(A) $\frac{q}{W}$
(B) $\frac{W}{q}$
(C) $Wq$
(D) $\sqrt{Wq}$
31. $5$ सेमी त्रिज्या वाले धातु के खोखले गोले के पृष्ठ पर विभव $10 V$ है। गोले के केन्द्र पर विभव होगा : [BSEB, 2024 (A)]
(A) $0 V$
(B) $10 V$
(C) $5 V$
(D) $2 V$
32. आवेशित संधारित्र पर कुल आवेश होता है : [BSEB, 2023 (A)]
(A) शून्य
(B) $1 \mu C$
(C) $1 C$
(D) अनंत
33. वैद्युत द्विध्रुव की निरक्षीय स्थिति में विद्युतीय विभव का व्यंजक होता है : [BSEB, 2019, 2024]
(A) $\frac{1}{4 \pi \epsilon_0} \frac{p \cos \theta}{r^2}$
(B) $\frac{1}{4 \pi \epsilon_0} \frac{p}{r^2}$
(C) शून्य
(D) इनमें से कोई नहीं
34. किसी सूक्ष्म विद्युत द्विध्रुव के मध्य बिन्दु से बहुत दूर $r$ दूरी पर विद्युत विभव समानुपाती होता है : [BSEB, 2018 (A)]
(A) $r$
(B) $\frac{1}{r}$
(C) $\frac{1}{r^2}$
(D) $\frac{1}{r^3}$
35. $10 \mu F$ धारिता वाले एक संधारित्र को $5 V$ विभवांतर तक आवेशित किया जाता है, तो उस पर संचित ऊर्जा होगी : [BSEB, 2022 (A)]
(A) $1.25 \times 10^{-4} J$
(B) $2.5 \times 10^{-4} J$
(C) $1.25 \times 10^{-5} J$
(D) $1.25 \times 10^{-6} J$
36. गोलीय संधारित्र की धारिता होती है : [BSEB, 2022 (A)]
(A) $C = 4 \pi \epsilon_0 \left( \frac{R r}{R – r} \right)$
(B) $C = 4 \pi \epsilon_0 \left( \frac{r R}{r + R} \right)$
(C) $C = 4 \pi \epsilon_0 \left( \frac{r^2}{R – r} \right)$
(D) $C = 4 \pi \epsilon_0 \left( \frac{r R^2}{R – r} \right)$
37. यदि समान धारिता $C_1$ के $n$ संधारित्र समान्तर क्रम में जोड़े जाएँ तो तुल्य धारिता होगी : [BSEB, 2022 (A)]
(A) $C = \frac{n}{C_1}$
(B) $C = \frac{C_1}{n}$
(C) $C = n C_1$
(D) $C = n^2 C_1$
38. निम्नलिखित में किस राशि का मात्रक $V/m$ होता है? [BSEB, 2020 (A)]
(A) विद्युतीय-फ्लक्स
(B) विद्युतीय-विभव
(C) विद्युत-धारिता
(D) विद्युतीय-क्षेत्र
39. बिन्दु आवेश के कारण $r$ दूरी पर विद्युत विभव का मान है : [BSEB, 2023 (A)]
(A) $r$ के अनुक्रमानुपाती होता है
(B) $r$ के व्युत्क्रमानुपाती होता है
(C) $r^2$ के अनुक्रमानुपाती होता है
(D) $r^2$ के व्युत्क्रमानुपाती होता है
40. $100 \mu F$ धारिता वाले संधारित्र को $100$ वोल्ट तक आवेशित करने पर उसमें संचित ऊर्जा होगी : [BSEB, 2025 (A)]
(A) $0.5$ जूल
(B) $5$ जूल
(C) $50$ जूल
(D) $100$ जूल
41. सम-विभवी पृष्ठ पर एक इलेक्ट्रॉन को एक बिन्दु से दूसरे बिन्दु तक विस्थापित करने में : [BSEB, 2012]
(A) कार्य इलेक्ट्रॉन पर होता है
(B) कार्य इलेक्ट्रॉन द्वारा होता है
(C) कार्य नहीं होता है
(D) कार्य अनन्त होता है
42. पृथ्वी का विद्युत विभव माना जाता है : [BSEB, 2015]
(A) धनात्मक
(B) ऋणात्मक
(C) शून्य
(D) अनन्त
43. साबुन के एक बुलबुले को जब आवेशित किया जाता है, तो उसकी त्रिज्या : [BSEB, 2021 (A)]
(A) बढ़ती है
(B) घटती है
(C) अपरिवर्तित रहती है
(D) शून्य हो जाती है
44. वायु में गोलीय चालक की धारिता अनुक्रमानुपाती होती है : [BSEB, 2014]
(A) गोले के द्रव्यमान के
(B) गोले की त्रिज्या के
(C) गोले के आयतन के
(D) गोले के पृष्ठ-क्षेत्रफल के
45. एक इलेक्ट्रॉन तथा एक प्रोटॉन एक-दूसरे के समीप आ रहे हैं। इस निकाय की स्थितिज ऊर्जा : [BSEB, 2018]
(A) घट रही है
(B) बढ़ रही है
(C) अपरिवर्तित रहती है
(D) अनिश्चित है
46. आवेश के पुनर्वितरण (Redistribution of Charge) में किसका क्षय होता है? [BSEB, 2024]
(A) आवेश का
(B) ऊर्जा का
(C) संवेग का
(D) इनमें से कोई नहीं
47. द्विध्रुव आघूर्ण (Dipole Moment) की दिशा होती है : [BSEB, 2020]
(A) धनावेश से ऋणावेश की ओर
(B) ऋणावेश से धनावेश की ओर
(C) लम्बवत ऊपर की ओर
(D) इनमें से कोई नहीं
48. किसी विलगित (isolated) चालक के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा अनुपात अचर (constant) होता है? [BSEB, 2024]
(A) कुल आवेश / विभव
(B) दिया गया आवेश / विभवांतर
(C) कुल आवेश / (विभव)$^2$
(D) इनमें से कोई नहीं
49. एक धनावेश को निम्न विभव के क्षेत्र से उच्च विभव के क्षेत्र में ले जाया जाता है। आवेश की स्थितिज ऊर्जा : [BSEB, 2017]
(A) बढ़ेगी
(B) घटती है
(C) अपरिवर्तित रहती है
(D) अनिश्चित
50. एक बंद पृष्ठ के भीतर $n$ वैद्युत द्विध्रुव स्थित हैं। बंद पृष्ठ से निर्गत कुल वैद्युत फ्लक्स होगा : [BSEB, 2025 (A)]
(A) $\frac{q}{\epsilon_0}$
(B) शून्य
(C) $\frac{nq}{\epsilon_0}$
(D) $\frac{2q}{\epsilon_0}$
51. यदि दो सुचालक गोले अलग-अलग आवेशित करने के बाद परस्पर जोड़ दिए जाए तो : [BSEB, 2015]
(A) दोनों गोलों की ऊर्जा संरक्षित रहेगी
(B) दोनों का आवेश संरक्षित रहता है
(C) ऊर्जा और आवेश दोनों संरक्षित रहते हैं
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं
52. $C_1$ व $C_2$ धारिता से दो धात्विक गोलों पर कुछ आवेश है। उन्हें परस्पर स्पर्श करके हटा दिया जाता है। उन पर अंतिम $q_1$ व $q_2$ इस प्रकार होंगे : [BSEB, 2016]
(A) $\frac{q_1}{q_2} < \frac{C_1}{C_2}$
(B) $\frac{q_1}{q_2} = \frac{C_1}{C_2}$
(C) $\frac{q_1}{q_2} > \frac{C_1}{C_2}$
(D) $\frac{q_1}{q_2} = \frac{C_2}{C_1}$
53. दो आवेशित वस्तुओं को जोड़ने पर उनके बीच विद्युत धारा प्रवाहित नहीं होती, यदि उनके : [BSEB, 2013]
(A) आवेश समान हैं
(B) धारिताएँ समान हैं
(C) विभव समान हैं
(D) प्रतिरोध समान हैं
54. यदि शीशे की एक पट्टी को वायु-संधारित्र की प्लेटों के बीच खिसकाया जाए, तो इसकी धारिता : [BSEB, 2025]
(A) बढ़ेगी
(B) घटती है
(C) स्थिर रहेगी
(D) शून्य होगी
55. $2 \mu F$ तथा $4 \mu F$ के दो संधारित्र श्रेणीबद्ध हैं। इस संयोजन के सिरों पर $1200$ V का विभवान्तर आरोपित किया गया है। $2 \mu F$ वाले संधारित्र पर विभवान्तर है : [BSEB, 2022]
(A) $400$ V
(B) $600$ V
(C) $800$ V
(D) $900$ V
56. $r$ दूरी पर रखे दो वैद्युत द्विध्रुवों से बने निकाय की वैद्युत स्थितिज ऊर्जा अनुक्रमानुपाती होती है : [BSEB, 2024 (A)]
(A) $r^3$
(B) $r^{-3}$
(C) $r^4$
(D) $r^{-4}$
57. विद्युत धारिता की विमा है : [BSEB, 2021 (A)]
(A) $[M^{-1}L^{-2}T^4A^2]$
(B) $[M^1L^2T^{-4}A^{-2}]$
(C) $[ML^2T^3A^1]$
(D) $[M^{-1}L^{-2}T^3A^1]$
58. एक समान्तर पट्ट वायु संधारित्र की धारिता $15 \mu F$ है। इसकी प्लेटों के बीच अन्तराल $6$ mm है। दोनों प्लेटों के बीच $3$ mm की ताँबे की प्लेट डाली जाती है। अब धारिता होगी : [BSEB, 2018]
(A) $5 \mu F$
(B) $7.5 \mu F$
(C) $22.5 \mu F$
(D) $30 \mu F$
59. समान त्रिज्या तथा समान आवेश की पारे की $8$ बूँदें एक-दूसरे से मिलकर एक बड़ी बूँद बनाती है। बड़ी बूँद की धारिता छोटी बूँद की धारिता की तुलना में है : [BSEB, 2014]
(A) दोगुनी
(B) चार गुनी
(C) आठ गुनी
(D) सोलह गुनी
60. दो समान संधारित्रों में से प्रत्येक की धारिता $C$ है। उनके ऋणात्मक सिरों को एक साथ तथा धनात्मक सिरों को भी परस्पर जोड़ा जाता है। सम्पूर्ण तंत्र की ऊर्जा में ह्रास होगा : [BSEB, 2019]
(A) $\frac{1}{4}C(V_1^2 – V_2^2)$
(B) $\frac{1}{4}C(V_1^2 + V_2^2)$
(C) $\frac{1}{4}C(V_1 – V_2)^2$
(D) $\frac{1}{4}C(V_1 + V_2)^2$
61. $125$ एक समान बूँदों में से प्रत्येक को $50$ V विभव तक आवेशित किया गया है। इन्हें जोड़कर नई बनी बूँद का विभव होगा : [BSEB, 2016]
(A) $50$ V
(B) $250$ V
(C) $500$ V
(D) $1250$ V
62. समान धारिता के तीन संधारित्रों को श्रेणीक्रम में जोड़ने पर तुल्यधारिता $6 \mu F$ होती है। यदि उन्हें समान्तर क्रम में जोड़ा जाए, तो धारिता होगी : [BSEB, 2021]
(A) $18 \mu F$
(B) $2 \mu F$
(C) $54 \mu F$
(D) $3 \mu F$
63. समान धारिता के N संधारित्रों को पहले समान्तर क्रम में तथा फिर श्रेणीक्रम में जोड़ा जाता है। दोनों अवस्थाओं में तुल्य धारिता अनुपात है : [BSEB, 2022]
(A) $N:1$
(B) $N^2:1$
(C) $1:N$
(D) $1:N^2$
64. C धारिता के संधारित्र को $q$ आवेश देने पर उस पर संचित ऊर्जा $U$ है। यदि आवेश बढ़ाकर $2q$ कर दिया जाए तो संचित ऊर्जा होगी : [BSEB, 2015]
(A) $2U$
(B) $\frac{1}{2}U$
(C) $4U$
(D) $\frac{1}{4}U$
65. किसी समानान्तर पट्टिका संधारित्र के दोनों प्लेटों के बीच एकांक आयतन में संचित ऊर्जा का मान होता है : [BSEB, 2021]
(A) $\frac{1}{2} \epsilon_0 E^2$
(B) $\frac{1}{2} \epsilon_0^2 E$
(C) $\frac{1}{2} \epsilon_0^2 E^2$
(D) $\frac{1}{2} \epsilon_0 E$
66. एक समांतर प्लेट संधारित्र की धारिता C है। यदि इनके प्लेटों के बीच की दूरी आधी कर देते हैं तो धारिता का मान : [BSEB, 2023]
(A) $4C$
(B) $2C$
(C) $\frac{C}{2}$
(D) $\frac{C}{4}$
67. निम्नलिखित में कौन एक संधारित्र द्वारा अवरुद्ध है? [BSEB, 2022]
(A) AC
(B) DC
(C) AC और DC दोनों
(D) न तो AC और न ही DC
68. आवेश का परिमाणीकरण दर्शाता है कि : [BSEB, 2023 (A)]
(A) आवेश जो एक इलेक्ट्रॉन पर आवेश का एक अंश है, संभव नहीं है
(B) एक आवेश को नष्ट नहीं किया जा सकता है
(C) कणों पर आवेश होता है
(D) एक कण पर न्यूनतम अनुमेय आवेश होता है
69. सम-विभवी तल और विद्युत क्षेत्र रेखाओं के बीच का कोण होता है : [BSEB, 2022]
(A) $0^\circ$
(B) $90^\circ$
(C) $180^\circ$
(D) $45^\circ$
70. एक प्रोटॉन को $1$ वोल्ट विभवान्तर से त्वरित किया जाता है। इसके द्वारा ग्रहण की गई ऊर्जा होगी : [BSEB, 2019]
(A) $0$
(B) $1 eV$
(C) $2 eV$
(D) $4 eV$
71. R त्रिज्या के एक गोलाकार चालक को Q आवेश दिया गया है। $q$ आवेश वाले कण को इसके केन्द्र से पृष्ठ तक ले जाने में किया गया कार्य होगा : [BSEB, 2018]
(A) $0$
(B) $\frac{1}{4 \pi \epsilon_0} \frac{Qq}{R}$
(C) $\frac{1}{4 \pi \epsilon_0} \frac{Q}{R}$
(D) $\frac{1}{4 \pi \epsilon_0} \frac{q}{R}$
72. जब एक परीक्षण आवेश को अनन्त से किसी विद्युत द्विध्रुव के लम्ब-अर्द्धक के अनुदिश लाया जाता है, तब किया गया कार्य होता है : [BSEB, 2020]
(A) धनात्मक
(B) ऋणात्मक
(C) शून्य
(D) अनिश्चित
73. $\vec{E}$ तीव्रता के समरूप विद्युत क्षेत्र में $\vec{p}$ द्विध्रुव आघूर्ण वाला एक विद्युत द्विध्रुव क्षेत्र की दिशा से लम्बवत् स्थित है। इसे इस स्थिति से $180^\circ$ घुमाने में किया गया कार्य होगा : [BSEB, 2017]
(A) $pE$
(B) $2pE$
(C) $-2pE$
(D) शून्य
74. $+8 \mu C$ तथा $+12 \mu C$ के दो बिन्दु आवेश वायु में $10$ सेमी की दूरी पर स्थित हैं। इन्हें $4$ सेमी निकट खिसकाने में कृत कार्य है : [BSEB, 2016]
(A) शून्य
(B) $3.8$ जूल
(C) $4.8$ जूल
(D) $5.8$ जूल
75. एक इलेक्ट्रॉन को दूसरे इलेक्ट्रॉन की ओर लाने पर निकाय की स्थितिज ऊर्जा : [BSEB, 2023]
(A) घटती है
(B) बढ़ती है
(C) अपरिवर्तित रहती है
(D) शून्य हो जाती है
76. निम्नलिखित में कौन सदिश राशि है? [BSEB, 2023 (A)]
(A) विद्युत विभव
(B) विद्युत क्षेत्र की तीव्रता
(C) विद्युत आवेश
(D) आवेश का पृष्ठ-घनत्व
77. विरामावस्था से $100$ वोल्ट विभवान्तर पर एक इलेक्ट्रॉन तथा एक $\alpha$-कण को त्वरित करने पर इनके संवेगों का अनुपात है : [BSEB, 2014]
(A) $1$
(B) $\sqrt{\frac{2 m_e}{m_\alpha}}$
(C) $\sqrt{\frac{m_e}{m_\alpha}}$
(D) $\sqrt{\frac{m_e}{2 m_\alpha}}$
78. $m$ द्रव्यमान तथा $e$ आवेश का एक इलेक्ट्रॉन विरामावस्था से $V$ विभवान्तर पर त्वरित होता है। इलेक्ट्रॉन का अन्तिम वेग होगा : [BSEB, 2012]
(A) $\sqrt{\frac{2eV}{m}}$
(B) $\sqrt{\frac{eV}{m}}$
(C) $\frac{eV}{2m}$
(D) $\frac{eV}{m}$
79. $1 \mu F$ धारिता के दो संधारित्र समान्तर क्रम में जुड़े हैं। इनके श्रेणीक्रम में $0.5 \mu F$ का एक तीसरा संधारित्र जुड़ा है। परिणामी होगी : [BSEB, 2018]
(A) $16 \mu F$
(B) $12 \mu F$
(C) $10 \mu F$
(D) $0.4 \mu F$
80. A तथा B के बीच समतुल्य धारिता होगी : [BSEB, 2013 (A), 2018 (C)]
(A) $20/9 \mu F$
(B) $9 \mu F$
(C) $1 \mu F$
(D) $1/9 \mu F$
81. वायु में स्थित स्थिर इकाई धनावेश से निकलने वाली सम्पूर्ण विद्युत फ्लक्स का मान होता है : [BSEB, 2021 (A)]
(A) $\epsilon_0$
(B) $\epsilon_0^{-1}$
(C) $(4 \pi \epsilon_0)^{-1}$
(D) $4 \pi \epsilon_0$
82. किसी चालक की धारिता $C$ का व्यंजक होता है : [BSEB, 2022 (A)]
(A) $C = \frac{Q}{V}$
(B) $C = \frac{V}{Q}$
(C) $C = QV$
(D) $C = \frac{V^2}{Q}$
83. यदि कई संधारित्र उपलब्ध हों, तो उनके समूहन से ‘उच्चतम धारिता’ प्राप्त करने के लिए उन्हें जोड़ना चाहिए : [BSEB, 2014]
(A) श्रेणीक्रम में
(B) समान्तर क्रम में
(C) मिश्रित क्रम में
(D) इनमें से कोई नहीं
84. $5 \mu F$ धारिता के एक संधारित्र को $20$ kV तक आवेशित करने में आवश्यक ऊर्जा का मान है : [BSEB Model Paper]
(A) $1$ kJ
(B) $10$ kJ
(C) $100$ kJ
(D) $5$ kJ
85. $100 \mu F$ धारिता वाले एक संधारित्र को $10$ V तक आवेशित करने पर उसमें संचित ऊर्जा होगी : [BSEB, 2019 (A)]
(A) $5 \times 10^{-3} J$
(B) $0.5 \times 10^{-3} J$
(C) $0.5 J$
(D) $5 J$
86. एक समान्तर पट्टिका संधारित्र की पट्टियों के बीच अभ्रक (Mica) की एक पतली प्लेट रख दी जाए, तो उसकी धारिता : [BSEB, 2018]
(A) बढ़ेगी
(B) घटेगी
(C) समान रहेगी
(D) शून्य हो जाएगी
87. द्विध्रुव आघूर्ण (Dipole Moment) की दिशा होती है : [BSEB, 2019]
(A) धनावेश से ऋणावेश की ओर
(B) ऋणावेश से धनावेश की ओर
(C) लम्बवत
(D) इनमें से कोई नहीं
88. वान-डी-ग्राफ जनित्र एक मशीन है जो उत्पन्न करता है : [BSEB, 2016, 2023 (A)]
(A) केवल अल्प धारा
(B) केवल उच्च वोल्टेज
(C) उच्च धारा एवं उच्च वोल्टेज दोनों
(D) केवल अल्प वोल्टेज
89. दो संधारित्र जिनमें प्रत्येक की धारिता $C$ है, समान्तर क्रम में जुड़े हैं। उनकी तुल्य धारिता होगी : [BSEB, 2012, 2021 (A)]
(A) $2C$
(B) $C/2$
(C) $C$
(D) $1/2C$
90. किसी संधारित्र पर आवेश की स्थितिज ऊर्जा का व्यंजक है : [BSEB, 2019 (A)]
(A) $E = \frac{1}{2} CV^2$
(B) $E = CV^2$
(C) $E = \frac{1}{2} C^2V$
(D) $E = \frac{1}{2} CV$
91. विद्युतीय द्विध्रुव की अक्षीय स्थिति में किसी बिन्दु पर विद्युत विभव का व्यंजक होता है : [BSEB, 2022 (A)]
(A) $\frac{1}{4\pi\epsilon_0} \frac{p \cos \theta}{r^2}$
(B) $\frac{1}{4\pi\epsilon_0} \frac{p}{r^2}$
(C) $\frac{1}{4\pi\epsilon_0} \frac{p}{r}$
(D) शून्य
92. $10 \mu F$ धारिता वाले एक संधारित्र को $5 V$ विभवांतर तक आवेशित किया जाता है, तो उस पर संचित ऊर्जा होगी : [BSEB, 2022 (A)]
(A) $1.25 \times 10^{-4} J$
(B) $2.5 \times 10^{-4} J$
(C) $1.25 \times 10^{-5} J$
(D) $1.25 \times 10^{-6} J$
93. एक धनावेश को निम्न विभव के क्षेत्र से उच्च विभव के क्षेत्र में ले जाया जाता है। आवेश की स्थितिज ऊर्जा : [BSEB, 2017]
(A) बढ़ेगी
(B) घटेगी
(C) अपरिवर्तित रहेगी
(D) अनिश्चित
94. साबुन के एक बुलबुले को जब आवेशित किया जाता है, तो उसकी त्रिज्या : [BSEB, 2021 (A)]
(A) बढ़ती है
(B) घटती है
(C) अपरिवर्तित रहती है
(D) शून्य हो जाती है
95. वायु में स्थित स्थिर इकाई धनावेश से निकलने वाली सम्पूर्ण विद्युत फ्लक्स का मान होता है : [BSEB, 2021 (A)]
(A) $\epsilon_0$
(B) $\epsilon_0^{-1}$
(C) $(4 \pi \epsilon_0)^{-1}$
(D) $4 \pi \epsilon_0$
96. किसी सूक्ष्म विद्युत द्विध्रुव के मध्य बिन्दु से बहुत दूर $r$ दूरी पर विद्युत विभव समानुपाती होता है : [BSEB, 2018 (A)]
(A) $r$
(B) $\frac{1}{r}$
(C) $\frac{1}{r^2}$
(D) $\frac{1}{r^3}$
97. विद्युत धारिता की विमा है : [BSEB, 2021 (A)]
(A) $[M^{-1}L^{-2}T^4A^2]$
(B) $[M^1L^2T^{-4}A^{-2}]$
(C) $[ML^2T^3A^1]$
(D) $[M^{-1}L^{-2}T^3A^1]$
98. सम-विभवी तल और विद्युत क्षेत्र रेखाओं के बीच का कोण होता है : [BSEB, 2022]
(A) $0^\circ$
(B) $90^\circ$
(C) $180^\circ$
(D) $45^\circ$
| Q.No. | Ans | Q.No. | Ans | Q.No. | Ans | Q.No. | Ans | Q.No. | Ans | Q.No. | Ans |
| 1 | (A) | 2 | (B) | 3 | (D) | 4 | (B) | 5 | (B) | 6 | (A) |
| 7 | (B) | 8 | (C) | 9 | (C) | 10 | (A) | 11 | (B) | 12 | (D) |
| 13 | (C) | 14 | (A) | 15 | (B) | 16 | (A) | 17 | (C) | 18 | (A) |
| 19 | (D) | 20 | (C) | 21 | (C) | 22 | (C) | 23 | (B) | 24 | (B) |
| 25 | (C) | 26 | (B) | 27 | (C) | 28 | (C) | 29 | (C) | 30 | (B) |
| 31 | (B) | 32 | (A) | 33 | (C) | 34 | (C) | 35 | (A) | 36 | (A) |
| 37 | (C) | 38 | (D) | 39 | (B) | 40 | (A) | 41 | (C) | 42 | (C) |
| 43 | (A) | 44 | (B) | 45 | (A) | 46 | (B) | 47 | (B) | 48 | (A) |
| 49 | (A) | 50 | (B) | 51 | (B) | 52 | (B) | 53 | (C) | 54 | (A) |
| 55 | (C) | 56 | (B) | 57 | (A) | 58 | (D) | 59 | (A) | 60 | (C) |
| 61 | (D) | 62 | (C) | 63 | (B) | 64 | (C) | 65 | (A) | 66 | (B) |
| 67 | (B) | 68 | (A) | 69 | (B) | 70 | (B) | 71 | (A) | 72 | (C) |
| 73 | (A) | 74 | (D) | 75 | (B) | 76 | (B) | 77 | (D) | 78 | (A) |
| 79 | (D) | 80 | (B) | 81 | (B) | 82 | (A) | 83 | (B) | 84 | (A) |
| 85 | (A) | 86 | (A) | 87 | (B) | 88 | (B) | 89 | (A) | 90 | (A) |
| 91 | (B) | 92 | (A) | 93 | (A) | 94 | (A) | 95 | (B) | 96 | (C) |
| 97 | (A) | 98 | (B) |
Study Raw: Education World of India आप सभी Students के सहूलियत के लिए Social Media पर भी सारे Students को Bihar के सारे News से Updated रखते है। आपलोग नीचे दिए किसी भी Social Media से जुर सकते हैं। Follow us with following link mentioned below.
| University Name | Syllabus |
|---|---|
| BRABU Universit BA BSc BCom Syllabus | Syllabus |
| LNMU Universit BA BSc BCom Syllabus | Syllabus |
| TMBU Universit BA BSc BCom Syllabus | Syllabus |
| VKSU Universit BA BSc BCom Syllabus | Syllabus |
| BNMU Universit BA BSc BCom Syllabus | Syllabus |
| Jai Prakash Universit BA BSc BCom Syllabus | Syllabus |
| Patliputra University BA BSc BCom Syllabus | Syllabus |
| Purnea University BA BSc BCom Syllabus | Syllabus |
| Magadh University BA BSc BCom Syllabus | Syllabus |
| Munger University BA BSc BCom Syllabus | Syllabus |
| Patna University BA BSc BCom Syllabus | Syllabus |
Leave a Reply