नीचे दिए गए सभी Questions Bihar Board परीक्षा 2026 के लिए “Very Important Questions” (अत्यंत महत्वपूर्ण प्रश्न) हैं। इन सभी Class 12th के (Physics/भौतिकी ) = भौतिकी भाग-1 (Hindi Medium) Book Chapter-10 तरंग प्रकाशिकी का Questions का Solve का वीडियो Youtube और Website पर Upload किया गया है।

1. यंग के प्रयोग में यदि प्रकाश की तरंगदैर्घ्य दुगुनी कर दी जाए, तो फ्रिज की चौड़ाई :
(A) वही रहेगी
(B) दुगुनी हो जाएगी
(C) आधी रह जाएगी
(D) चार गुनी हो जाएगी
2. बूस्टर (Brewster) का नियम प्रकाश के किस गुण से संबंधित है? [BSEB, 2017 (C)]
(A) व्यतिकरण
(B) विवर्तन
(C) ध्रुवण
(D) अपवर्तन
3. विवर्तन-फ्रिंजों की चौड़ाई व्यतिकरण फ्रिजों : [BSEB, 2023 (A)]
(A) के समान होती है
(B) के समान नहीं होती है
(C) जैसी होती है
(D) इनमें से कोई नहीं
4. प्रकाश के तरंग-गति सिद्धांत के अनुसार प्रकाश के वर्ण-निर्णायक हैं :
(A) आयाम
(B) तरंग की चाल
(C) आवृत्ति
(D) तरंगदैर्घ्य
5. निर्वात में प्रकाश का तरंगदैर्घ्य $6000 \text{ \AA}$ है। जल (अपवर्तनांक = 4/3) में इसका तरंगदैर्घ्य होगा : [BSEB, 2013 (C)]
(A) $4000 \text{ \AA}$
(B) $4500 \text{ \AA}$
(C) $8000 \text{ \AA}$
(D) $3000 \text{ \AA}$
6. ध्रुवित प्रकाश उत्पन्न करने के लिए किसको प्रयुक्त किया जाता है? [BSEB, 2023 (A)]
(A) फ्लिण्ट काँच का प्रिज्म
(B) NaCl का प्रिज्म
(C) निकोल प्रिज्म
(D) बाईप्रिज्म
7. विनाशकारी व्यतिकरण के लिए किसी बिन्दु पर तरंगों के बीच का कलान्तर (Phase difference) होना चाहिए : [BSEB, 2014 (A)]
(A) $\pi$ का सम गुणक
(B) $\pi$ का विषम गुणक
(C) $\pi/2$ का सम गुणक
(D) शून्य
8. निम्नलिखित में से कौन-सा प्रकाश के ‘कण’ प्रकृति को प्रदर्शित करता है?
(A) व्यतिकरण
(B) विवर्तन
(C) प्रकाश विद्युत प्रभाव
(D) ध्रुवण
9. हाइगेन्स के अनुसार प्रकाश की तरंगें होती हैं :
(A) यांत्रिक, अनुदैर्ध्य
(B) यांत्रिक, अनुप्रस्थ
(C) विद्युत-चुम्बकीय
(D) यांत्रिक, गोलीय
10. जीवाश्म की आयु पता की जाती है : [BSEB, 2017 (C)]
(A) कार्बन डेटिंग से
(B) X-ray से
(C) गामा किरण से
(D) लेजर
11. प्रकाश की अनुप्रस्थ तरंग प्रकृति को सिद्ध करने वाली घटना है : [BSEB, 2018 (C)]
(A) व्यतिकरण
(B) विवर्तन
(C) ध्रुवण
(D) परावर्तन
12. अवरोध के किनारे से प्रकाश का मुड़ना कहलाता है : [BSEB, 2022 (A)]
(A) अपवर्तन
(B) विवर्तन
(C) व्यतिकरण
(D) परावर्तन
13. प्रकाश किस प्रकार के कंपनों से बनता है?
(A) ईथर-कण
(B) वायु कण
(C) विद्युत व चुम्बकीय क्षेत्र
(D) इनमें से कोई नहीं
14. दो तरंगें जिनकी तीव्रताओं का अनुपात $9 : 1$ है, व्यतिकरण उत्पन्न करती हैं। अधिकतम तथा न्यूनतम तीव्रताओं का अनुपात होगा :
(A) $10 : 8$
(B) $9 : 1$
(C) $4 : 1$
(D) $2 : 1$
15. प्रकाश की अनुप्रस्थ तरंग प्रकृति पुष्टि करता है :
(A) व्यतिकरण
(B) परावर्तन
(C) ध्रुवण
(D) वर्ण विक्षेपण
16. ब्रूस्टर का नियम है : [BSEB, 2019 (C)]
(A) $\mu = \sin i_p$
(B) $\mu = \cos i_p$
(C) $\mu = \tan i_p$
(D) $\mu = \tan^2 i_p$
17. साबुन का बुलबुला सूर्य के प्रकाश में रंगीन दिखाई देता है। इसका कारण है : [BSEB, 2025 (A)]
(A) प्रकाश का वर्ण-विक्षेपण
(B) प्रकाश का प्रकीर्णन
(C) प्रकाश का व्यतिकरण
(D) प्रकाश का ध्रुवण
18. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है? [BSEB 2018 (C)]
(A) लॉयड मिरर एक्सपेरिमेंट में सेन्ट्रल ब्राइट फ्रिंज गायब होता है।
(B) इनकोहेरेंट स्रोतों से भी सस्टेन्ड इंटरफेरेंस प्राप्त किया जा सकता है।
(C) संपोषी व्यतिकरण के लिए पथान्तर $\lambda/2$ का विषम गुणक होना चाहिए।
(D) ऊपर के सभी कथन सत्य हैं।
19. विवर्तन फ्रिंजों की चमक (Intensity) :
(A) सभी फ्रिंजों की समान होती है
(B) केंद्रीय फ्रिंज से दूरी बढ़ने पर घटती है
(C) केंद्रीय फ्रिंज से दूरी बढ़ने पर बढ़ती है
(D) अनियमित होती है
20. द्वितीयक तरंगिकाओं की अवधारणा दी थी : [BSEB, 2023 (A)]
(A) फ्रेनेल ने
(B) न्यूटन ने
(C) हाइगेन्स ने
(D) मैक्सवेल ने
21. एक पतले फिल्म के रंग का कारण है : [BSEB, 2015 (A)]
(A) प्रकीर्णन
(B) व्यतिकरण
(C) वर्ण-विक्षेपण
(D) विवर्तन
22. जब प्रकाश स्रोत और पर्दे के बीच की दूरी बढ़ा दिया जाए तो फ्रिज की चौड़ाई : [BSEB, 2023 (A)]
(A) बढ़ती है
(B) घटती है
(C) अपरिवर्तित रहती है
(D) इनमें से कोई नहीं
23. व्यतिकरण की घटना का कारण है : [BSEB, 2023 (A)]
(A) कलान्तर
(B) आयाम परिवर्तन
(C) वेग परिवर्तन
(D) तीव्रता परिवर्तन
24. दो उन तरंगों के व्यतिकरण से उत्पन्न अधिकतम परिणामी आयाम का मान होगा, जिसे प्रकट किया जाता है : $y_1 = 4 \sin \omega t$, $y_2 = 3 \cos \omega t$ [BSEB 2018 (A), 2023 (A)]
(A) 7
(B) 5
(C) 1
(D) 25
25. निम्नलिखित में किस भौतिक राशि का पुनर्वितरण प्रकाश का व्यतिकरण होता है? [BSEB, 2021 (A)]
(A) आवृत्ति
(B) तीव्रता
(C) तरंगदैर्घ्य
(D) चाल
26. निर्वात से $6000 \text{ \AA}$ तरंगदैर्घ्य का एकवर्णीय प्रकाश 1.5 अपवर्तनांक वाले एक माध्यम में प्रवेश करता है। इस माध्यम में इसका तरंगदैर्घ्य होगा : [BSEB, 2012 (A)]
(A) $4000 \text{ \AA}$
(B) $4500 \text{ \AA}$
(C) $6000 \text{ \AA}$
(D) $9000 \text{ \AA}$
27. तीक्ष्ण सीधी कोर से प्राप्त विवर्तन फ्रिजें :
(A) समान चौड़ाई की होती हैं
(B) समान चौड़ाई की नहीं होती हैं
(C) ज्यामितीय छाया में बनती हैं
(D) इनमें से कोई भी कथन सत्य नहीं है
28. जिस घटना से प्रकाश-तरंगों की प्रकृति निर्विवाद रूप से अनुप्रस्थ सिद्ध होती है, वह है : [BSEB, 2017 (A)]
(A) व्यतिकरण
(B) विवर्तन
(C) ध्रुवण
(D) अपवर्तन
29. तरंगों के दो स्रोत कला-सम्बद्ध (coherent) कहे जाते हैं, यदि : [BSEB, 2024 (A)]
(A) दोनों से उत्पन्न तरंगाग्र समान आकृति के हों
(B) दोनों समान तरंगदैर्घ्य की तरंगें उत्पन्न करते हों
(C) दोनों समान वेग की तरंगें उत्पन्न करते हों
(D) वे समान तरंगदैर्घ्य की तरंगें जिनमें नियत कलान्तर रहता है, उत्पन्न करते हों
30. निम्नलिखित में कौन-सा कथन सही है? [BSEB, 2018 (C)]
(A) वेवफ्रन्ट समान कला में कंपित होने वाले बिंदुओं का लोकस है।
(B) तरंगदैर्घ्य समान कला में कंपित हो रहे दो कणों के बीच की दूरी है।
(C) दो स्रोतों को कोहेरेंट होने के लिए आवृत्तियाँ समान होनी चाहिए।
(D) ऊपर के सारे कथन सही हैं।
31. संपोषी व्यतिकरण (Constructive Interference) के लिए किसी बिन्दु पर तरंगों के बीच का पथान्तर होना चाहिए : [BSEB, 2021 (A)]
(A) $n\lambda$
(B) $(2n + 1)\lambda/2$
(C) $(n + 1)\lambda$
(D) $n\lambda/2$
32. प्रकाश की तरंग गति सिद्धांत के अनुसार, प्रकाश का वेग माध्यम के अपवर्तनांक के : [BSEB, 2016 (A)]
(A) अनुक्रमानुपाती होता है
(B) व्युत्क्रमानुपाती होता है
(C) के वर्ग के समानुपाती होता है
(D) स्वतंत्र होता है
33. जब प्रकाश की एक किरण काँच की सिल्ली (slab) में प्रवेश करती है, तो इसका तरंगदैर्घ्य : [BSEB, 2013 (A)]
(A) घटता है
(B) बढ़ता है
(C) अपरिवर्तित रहता है
(D) शून्य हो जाता है
34. फ्रेनैल दूरी $Z_F$ का मान होता है :
(A) $\frac{a}{\lambda}$
(B) $\frac{a^2}{\lambda}$
(C) $\frac{\lambda}{a}$
(D) $\frac{\lambda}{a^2}$
35. स्वस्थ आँख की विभेदन सीमा होती है :
(A) $1’$
(B) $1”$
(C) $1^\circ$
(D) $0.5^\circ$
36. व्यतिकरण फ्रिज की चौड़ाई होती है : [BSEB, 2020 (A)]
(A) $\beta = \frac{\lambda D}{d}$
(B) $\beta = \frac{d}{D\lambda}$
(C) $\beta = \frac{D \lambda}{d}$
(D) $\beta = d.D.\lambda$
37. प्रकाश के विवर्तन की घटना को दर्शाने के लिए अवरोध का आकार होना चाहिए :
(A) बहुत बड़ा
(B) बहुत छोटा
(C) प्रकाश के तरंगदैर्घ्य की कोटि का
(D) इनमें से कोई नहीं
38. तेल की पतली परत रंगीन दिखाई देने का कारण है : [BSEB, 2019 (A)]
(A) विवर्तन
(B) व्यतिकरण
(C) ध्रुवण
(D) प्रकीर्णन
39. विनाशी व्यतिकरण के लिए पथान्तर होना चाहिए : [BSEB, 2019 (C)]
(A) $n\lambda$
(B) $(2n+1)\lambda/2$
(C) शून्य
(D) अनन्त
40. उत्तल लेंस द्वारा निर्मित तरंगाग्र (Wavefront) किस प्रकार का होता है जब प्रकाश स्रोत फोकस पर हो?
(A) बेलनाकार
(B) समतल
(C) गोलाकार
(D) इनमें से कोई नहीं
41. समतल ध्रुवित प्रकाश में कंपन होते हैं :
(A) सभी दिशाओं में समान
(B) केवल एक दिशा में
(C) परस्पर लम्बवत् दिशा में
(D) इनमें से कोई नहीं
42. काँच की एक पट्टिका पर प्रकाश-किरण $60^\circ$ के कोण पर आपतित होती है। यदि परावर्तित तथा अपवर्तित किरणें परस्पर लम्बवत् हों, तो पदार्थ का अपवर्तनांक है :
(A) $\frac{\sqrt{3}}{2}$
(B) $\sqrt{3}$
(C) $\frac{1}{\sqrt{3}}$
(D) $\frac{1}{2}$
43. यंग के द्विछिद प्रयोग में छिद्रों की चौड़ाई तथा पर्दे से छिद्रों की दूरी दोनों दुगुनी कर दी जाती है, तो फ्रिज की चौड़ाई : [BSEB 2018 (C)]
(A) बढ़ जायेगी
(B) घट जायेगी
(C) अपरिवर्तित रहेगी
(D) इनमें से कोई नहीं
44. प्रकाश किरण के तीखे कोर पर से मुड़ने की घटना को कहते हैं :
(A) अपवर्तन
(B) विवर्तन
(C) व्यतिकरण
(D) ध्रुवण
45. निम्नलिखित में किसका अपवर्तनांक सबसे अधिक होता है? [BSEB, 2019 (A)]
(A) काँच
(B) पानी
(C) लोहा
(D) हीरा
46. लेजर क्रिया के लिए आवश्यक है : [BSEB, 2023 (A)]
(A) उच्च ताप
(B) अर्धचालक
(C) उच्च दाब
(D) संख्या परिवर्तन
47. प्रकाश के कणिका सिद्धांत के प्रतिपादक थे :
(A) हाइगेन्स
(B) न्यूटन
(C) फ्रेनल
(D) मैक्सवेल
48. किसी बिन्दुवत स्रोत से परिमित दूरी पर तरंगाग्र होता है : [BSEB, 2019 (A)]
(A) गोलाकार
(B) बेलनाकार
(C) समतल
(D) वृत्ताकार
49. तरंग का कलान्तर $\phi$ का पथान्तर $\Delta x$ से संबंध है : [BSEB 2018 (A)]
(A) $\frac{\lambda}{\pi} \phi$
(B) $\frac{\pi}{\lambda} \phi$
(C) $\frac{\lambda}{2\pi} \phi$
(D) $\frac{2\pi}{\lambda} \phi$
50. सूक्ष्मदर्शी की विभेदन क्षमता बढ़ाने के लिए :
(A) माध्यम का अपवर्तनांक कम होना चाहिए
(B) माध्यम का अपवर्तनांक अधिक होना चाहिए
(C) अपवर्तनांक पर निर्भर नहीं करता है
(D) इनमें से कोई नहीं
51. हाइगेन्स के द्वितीयक तरंगिकाओं के सिद्धांत का उपयोग होता है : [BSEB, 2020 (A)]
(A) प्रकाश की चाल ज्ञात करने में
(B) तरंगाग्र के नये स्थान प्राप्त करने में
(C) व्यतिकरण की व्याख्या करने में
(D) इनमें से कोई नहीं
52. जब प्रकाश एक माध्यम से दूसरे माध्यम में प्रवेश करता है, तो कौन-सी राशि अपरिवर्तित रहती है? [BSEB, 2021 (A)]
(A) वेग
(B) तरंगदैर्घ्य
(C) आवृत्ति
(D) आयाम
53. न्यूटन के अनुसार प्रकाश का वेग :
(A) वायु की अपेक्षा जल में अधिक होता है
(B) वायु की अपेक्षा जल में कम होता है
(C) वायु तथा जल दोनों में समान होता है
(D) जल की अपेक्षा निर्वात में अधिक होता है
54. दो स्रोतों को कला-सम्बद्ध तब कहा जाता है, जब :
(A) उनके कलान्तर में बराबर परिवर्तन हो रहा है
(B) उनका कलान्तर नियत है
(C) उनके कलान्तर में आवर्ती परिवर्तन होता है
(D) उनके कलान्तर में अनियमित परिवर्तन होता है
55. निम्नलिखित में कौन संबंध द्रव्यमान और ऊर्जा के लिए सही है? [BSEB, 2022 (A)]
(A) $m = E$
(B) $m^2 = E$
(C) $mc^2 = E$
(D) $m = \sqrt{\frac{E}{2}}$
56. निम्नलिखित में किसे ध्रुवित नहीं किया जा सकता है? [BSEB, 2025 (A)]
(A) ध्वनि तरंगें
(B) प्रकाश तरंगें
(C) रेडियो तरंगें
(D) एक्स-रे
57. ध्रुवित प्रकाश में कम्पन तल एवं ध्रुवण तल के बीच कोण है : [BSEB, 2025 (A)]
(A) $0^\circ$
(B) $45^\circ$
(C) $90^\circ$
(D) $180^\circ$
58. समान आयाम एवं समान तरंगदैर्घ्य की दो प्रकाश तरंगें आरोपित की जाती हैं। परिणामी तरंग का आयाम महत्तम होगा जब उनके बीच कलान्तर है : [BSEB, 2025 (A)]
(A) शून्य
(B) $\pi/4$
(C) $\pi/2$
(D) $\pi$
59. दो कला-सम्बद्ध स्रोतों के कारण प्रकाश के व्यतिकरण में फ्रिज की चौड़ाई होती है : [BSEB, 2024 (A)]
(A) तरंगदैर्घ्य के अनुक्रमानुपाती
(B) तरंगदैर्घ्य के व्युत्क्रमानुपाती
(C) तरंगदैर्घ्य के वर्ग के अनुक्रमानुपाती
(D) तरंगदैर्घ्य के वर्ग के व्युत्क्रमानुपाती
60. यंग के द्विक रेखा-छिद्र प्रयोग में स्लिटों के बीच अन्तराल आधा एवं स्लिट व पर्दे के बीच की दूरी दुनी करने पर फ्रिजों की चौड़ाई :
(A) वही रहेगी
(B) आधी हो जाएगी
(C) दुगुनी हो जाएगी
(D) चार गुनी हो जाएगी
61. एकवर्णीय प्रकाश के दो स्रोत ‘कला-सम्बद्ध’ तब कहे जाते हैं, जब उनकी : [BSEB, 2015 (C)]
(A) तीव्रताएँ समान हों
(B) आयाम समान हों
(C) कलाएँ समान हों
(D) कलांतर नियत हो
62. तरंग का आयाम दुगुना करने पर उसकी तीव्रता :
(A) दुगुनी हो जाती है
(B) चार गुनी हो जाती है
(C) आधी रह जाती है
(D) अपरिवर्तित रहती है
63. यंग के प्रयोग में यदि स्लिटों के बीच की दूरी $d$ और तरंगदैर्घ्य $\lambda$ हो, तो कोणीय चौड़ाई होगी :
(A) $d/\lambda$
(B) $\lambda/d$
(C) $\lambda \cdot d$
(D) $1/\lambda d$
64. जल और काँच के अपवर्तनांक क्रमशः 4/3 और 3/2 हैं। जल का काँच के सापेक्ष अपवर्तनांक होगा : [BSEB, 2019 (C)]
(A) 2
(B) 1/2
(C) 9/8
(D) 8/9
65. दो तरंगों $y_1 = a_1 \sin \omega t$ and $y_2 = a_2 \cos \omega t$ के बीच कलान्तर है :
(A) $\pi/2$
(B) $\pi$
(C) 0
(D) $2\pi$
66. प्रकाश के तरंग सिद्धांत द्वारा किसकी व्याख्या नहीं की जा सकती है? [BSEB, 2018 (A)]
(A) परावर्तन
(B) अपवर्तन
(C) फोटो-इलेक्ट्रिक प्रभाव
(D) ध्रुवण
67. यंग के द्वि-स्लिट प्रयोग में महत्तम तीव्रता $I_0$ है। यदि एक स्लिट को बंद कर दिया जाए, तो तीव्रता हो जाएगी :
(A) $I_0$
(B) $I_0 / 2$
(C) $I_0 / 4$
(D) शून्य
68. फ्रनेल विवर्तन (Fresnel Diffraction) में प्रकाश स्रोत अवरोध से कितनी दूरी पर होता है?
(A) अनन्त
(B) सीमित दूरी
(C) बहुत अधिक दूरी
(D) इनमें से कोई नहीं
69. फ्रौनहोफर विवर्तन (Fraunhofer Diffraction) में तरंगाग्र होता है :
(A) गोलाकार
(B) बेलनाकार
(C) समतल
(D) इनमें से कोई नहीं
70. पोलरॉइड का उपयोग किया जाता है :
(A) प्रकाश की तीव्रता बढ़ाने के लिए
(B) प्रकाश के ध्रुवण के लिए
(C) चश्मों में चकाचौंध कम करने के लिए
(D) (B) और (C) दोनों
71. द्वि-प्रिज्म (Biprism) के प्रयोग में यदि प्रकाश का तरंगदैर्घ्य बढ़ाया जाए, तो फ्रिज की चौड़ाई :
(A) बढ़ेगी
(B) घटेगी
(C) वही रहेगी
(D) शून्य हो जाएगी
72. जब प्रकाश की किरण एक अवरोधक के किनारों से मुड़ती है, तो यह क्रिया कहलाती है :
(A) अपवर्तन
(B) विवर्तन
(C) व्यतिकरण
(D) ध्रुवण
73. दो कला-सम्बद्ध, एकवर्णी प्रकाश-पुंज जिनकी तीव्रताओं का अनुपात $4 : 1$ है, एक-दूसरे पर अध्यारोपित हैं। महत्तम और न्यूनतम तीव्रताओं का अनुपात है :
(A) $5 : 1$
(B) $5 : 3$
(C) $3 : 1$
(D) $9 : 1$
74. इनमें कौन चयनात्मक अवशोषण द्वारा समतल ध्रुवित प्रकाश देता है?
(A) क्वार्ट्ज़ क्रिस्टल
(B) पोलैरॉइड
(C) ‘A’ और ‘B’ दोनों
(D) कोई नहीं
75. जब प्रकाश की किरण एक माध्यम से दूसरे माध्यम में जाती है, तो उसका वेग :
(A) बढ़ता है
(B) घटता है
(C) माध्यम के घनत्व पर निर्भर करता है
(D) अपरिवर्तित रहता है
| Q. No. | Ans. | Q. No. | Ans. | Q. No. | Ans. | Q. No. | Ans. | Q. No. | Ans. | Q. No. | Ans. |
| 1 | (B) | 14 | (C) | 27 | (B) | 40 | (B) | 53 | (A) | 66 | (C) |
| 2 | (C) | 15 | (C) | 28 | (C) | 41 | (B) | 54 | (B) | 67 | (C) |
| 3 | (B) | 16 | (C) | 29 | (D) | 42 | (B) | 55 | (C) | 68 | (B) |
| 4 | (C) | 17 | (C) | 30 | (D) | 43 | (C) | 56 | (A) | 69 | (C) |
| 5 | (B) | 18 | (A) | 31 | (A) | 44 | (B) | 57 | (C) | 70 | (D) |
| 6 | (C) | 19 | (B) | 32 | (B) | 45 | (D) | 58 | (A) | 71 | (A) |
| 7 | (B) | 20 | (C) | 33 | (A) | 46 | (D) | 59 | (A) | 72 | (B) |
| 8 | (C) | 21 | (B) | 34 | (B) | 47 | (B) | 60 | (D) | 73 | (D) |
| 9 | (A) | 22 | (A) | 35 | (A) | 48 | (A) | 61 | (D) | 74 | (B) |
| 10 | (A) | 23 | (A) | 36 | (A) | 49 | (C) | 62 | (B) | 75 | (C) |
| 11 | (C) | 24 | (B) | 37 | (C) | 50 | (B) | 63 | (B) | ||
| 12 | (B) | 25 | (B) | 38 | (B) | 51 | (B) | 64 | (D) | ||
| 13 | (C) | 26 | (A) | 39 | (B) | 52 | (C) | 65 | (A) |
Study Raw: Education World of India आप सभी Students के सहूलियत के लिए Social Media पर भी सारे Students को Bihar के सारे News से Updated रखते है। आपलोग नीचे दिए किसी भी Social Media से जुर सकते हैं। Follow us with following link mentioned below.
| University Name | Syllabus |
|---|---|
| BRABU Universit BA BSc BCom Syllabus | Syllabus |
| LNMU Universit BA BSc BCom Syllabus | Syllabus |
| TMBU Universit BA BSc BCom Syllabus | Syllabus |
| VKSU Universit BA BSc BCom Syllabus | Syllabus |
| BNMU Universit BA BSc BCom Syllabus | Syllabus |
| Jai Prakash Universit BA BSc BCom Syllabus | Syllabus |
| Patliputra University BA BSc BCom Syllabus | Syllabus |
| Purnea University BA BSc BCom Syllabus | Syllabus |
| Magadh University BA BSc BCom Syllabus | Syllabus |
| Munger University BA BSc BCom Syllabus | Syllabus |
| Patna University BA BSc BCom Syllabus | Syllabus |
Leave a Reply