Class-10 Polity Ch-3 लोकतंत्र में प्रतिस्पर्धा एवं संघर्ष MCQs सामाजिक विज्ञान (Social Science)

💁 Study Raw

📅 13/01/2026

Class-10 Polity Ch-3 लोकतंत्र में प्रतिस्पर्धा एवं संघर्ष MCQs

नीचे दिए गए सभी Questions Bihar Board परीक्षा 2026 के लिए “Hot Questions” (अत्यंत महत्वपूर्ण प्रश्न) हैं। इन सभी Class 10th के Social Science (सामाजिक विज्ञान) = राजनीति विज्ञान (Political Science) Chapter-3 लोकतंत्र में प्रतिस्पर्धा एवं संघर्ष (Competition and Conflict in Democracy)  का Questions का Solve का  वीडियो Youtube और Website पर Upload किया गया है।

Class-10 Polity Ch-3 लोकतंत्र में प्रतिस्पर्धा एवं संघर्ष MCQs

  1. ‘ताड़ी विरोधी आंदोलन’ किस राज्य से शुरू किया गया? (2018 A, 2023 A)
    • (A) बिहार
    • (B) उत्तर प्रदेश
    • (C) आंध्र प्रदेश
    • (D) तमिलनाडु
  2. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना कब हुई? (23 A)
    • (A) 1880 ई० में
    • (B) 1882 ई० में
    • (C) 1884 ई० में
    • (D) 1885 ई० में
  3. गठबंधन की सरकार बनाने की महत्तम संभावना किस प्रकार की दलीय व्यवस्था में रहती है? (16 C, 18 A, 21 A, 24 A)
    • (A) एकदलीय व्यवस्था
    • (B) द्विदलीय व्यवस्था
    • (C) बहुदलीय व्यवस्था
    • (D) इनमें से कोई नहीं
  4. ‘सूचना का अधिकार’ संबंधी कानून कब बना? (BM, 19 A, 21 A, 22 A)
    • (A) 2004 ई० में
    • (B) 2005 ई० में
    • (C) 2006 ई० में
    • (D) 2007 ई० में
  5. बिहार में संपूर्ण क्रांति का नेतृत्व निम्नलिखित में से किसने किया? (BM, 17A, 20A, 21A)
    • (A) मोरारजी देसाई
    • (B) नीतीश कुमार
    • (C) इंदिरा गांधी
    • (D) जयप्रकाश नारायण
  6. निम्नलिखित में से कौन ‘भारतीय किसान यूनियन’ के प्रमुख नेता थे? (BM, 15 A)
    • (A) मोरारजी देसाई
    • (B) जयप्रकाश नारायण
    • (C) महेंद्र सिंह टिकैत
    • (D) चौधरी चरण सिंह
  7. राजनीतिक दलों की नींव सर्वप्रथम किस देश में पड़ी? (11 C, 16 A, 18 A, 18 C)
    • (A) ब्रिटेन में
    • (B) भारत में
    • (C) फ्रांस में
    • (D) संयुक्त राज्य अमेरिका में
  8. नर्मदा बचाओ आंदोलन किससे संबंधित है? (2021 A)
    • (A) पर्यावरण
    • (B) शिक्षा
    • (C) भ्रमण
    • (D) उर्वरक
  9. लोकतंत्र का प्राण किसे कहा गया है? (21 A, 22 A, 24 A)
    • (A) राजनीतिक दल को
    • (B) संविधान को
    • (C) न्यायपालिका को
    • (D) प्रेस को
  10. श्रीलंका कब आजाद हुआ? (22 A)
    • (A) 1947 ई० में
    • (B) 1948 ई० में
    • (C) 1949 ई० में
    • (D) 1950 ई० में
  11. बोलिविया में जनसंघर्ष का मुख्य कारण था— (19 A, 22 A, 23 A)
    • (A) पानी की कीमत में वृद्धि
    • (B) खाद्यान्न की कीमत में वृद्धि
    • (C) पेट्रोल की कीमत में वृद्धि
    • (D) जीवन रक्षक दवाओं की कीमतों में वृद्धि
  12. ‘चिपको आंदोलन’ की शुरुआत किस राज्य से हुई? (BM)
    • (A) गुजरात से
    • (B) उत्तराखंड से
    • (C) झारखंड से
    • (D) राजस्थान से
  13. भारतीय जनता पार्टी की स्थापना कब हुई? (19 A)
    • (A) 1979 ई० में
    • (B) 1980 ई० में
    • (C) 1981 ई० में
    • (D) इनमें से कोई नहीं
  14. दल-बदल कानून निम्नलिखित में से किस पर लागू होता है? (18 A)
    • (A) सांसदों एवं विधायकों पर
    • (B) राष्ट्रपति पर
    • (C) उपराष्ट्रपति पर
    • (D) उपर्युक्त सभी पर
  15. भारत में पहली बार गैर-कांग्रेसी सरकार कब बनी थी?
    • (A) 1977 ई० में
    • (B) 1980 ई० में
    • (C) 1993 ई० में
    • (D) 1999 ई० में
  16. ‘दलित पैंथर्स’ कार्यक्रम से निम्नलिखित में कौन संबंधित नहीं है?
    • (A) जाति प्रथा का उन्मूलन
    • (B) दलित सेना का गठन
    • (C) भूमिहीन गरीब किसान की उन्नति
    • (D) औद्योगिक मजदूरों के शोषण से मुक्ति
  17. वर्तमान में नेपाल की शासन-प्रणाली क्या है? (19 A)
    • (A) लोकतंत्र
    • (B) राजतंत्र
    • (C) सैनिकतंत्र
    • (D) इनमें से कोई नहीं
  18. 15वीं लोकसभा चुनाव से पूर्व लोकसभा में महिलाओं की भागीदारी थी— (12 A)
    • (A) 10 प्रतिशत
    • (B) 15 प्रतिशत
    • (C) 33 प्रतिशत
    • (D) 50 प्रतिशत
  19. भारतीय जनता पार्टी का चुनाव चिन्ह क्या है? (19 A)
    • (A) कमल का फूल
    • (B) लालटेन
    • (C) दीपक
    • (D) चक्र
  20. भारत में हुए 1977 ई० में आम चुनाव में किस पार्टी को बहुमत मिला था? (17 A, 19 A)
    • (A) कांग्रेस पार्टी को
    • (B) जनता पार्टी को
    • (C) कम्युनिस्ट पार्टी को
    • (D) किसी पार्टी को भी नहीं
  21. बिहार में छात्र आंदोलन का नेतृत्व किसने किया? (22 A)
    • (A) जयप्रकाश नारायण
    • (B) अनुग्रह नारायण सिन्हा
    • (C) जगजीवन राम
    • (D) योगेन्द्र शुक्ला
  22. ‘चिपको आंदोलन’ निम्नलिखित में से किससे संबंधित है? (18 A)
    • (A) पेड़ बचाने से
    • (B) आर्थिक शोषण की मुक्ति से
    • (C) शराबखोरी के विरुद्ध आवाज से
    • (D) कांग्रेस पार्टी के विरोध से
  23. ‘नर्मदा घाटी परियोजना’ किन राज्यों से संबंधित है? (18 A)
    • (A) बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश
    • (B) तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक
    • (C) प० बंगाल, उत्तर प्रदेश, पंजाब
    • (D) गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश
  24. ‘जनता दल यूनाइटेड’ (JDU) पार्टी का गठन कब हुआ? (BM, 15 A, 18 A, 20 A)
    • (A) 1992 ई० में
    • (B) 1999 ई० में
    • (C) 2000 ई० में
    • (D) 2004 ई० में
  25. भारत में राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा कब हुई थी? (22 A)
    • (A) 1975 ई० में
    • (B) 1980 ई० में
    • (C) 1985 ई० में
    • (D) 1990 ई० में
  26. राजनीतिक दलों की मान्यता और उसका चिह्न किसके द्वारा प्रदान किया जाता है? (18 C, 19 A, 21 A, 25 A)
    • (A) राष्ट्रपति सचिवालय
    • (B) प्रधानमंत्री सचिवालय
    • (C) निर्वाचन आयोग
    • (D) संसद
  27. ‘सूचना के अधिकार आंदोलन’ की शुरुआत कहाँ से हुई? (BM, 11 A, 16 A)
    • (A) राजस्थान
    • (B) दिल्ली
    • (C) तमिलनाडु
    • (D) बिहार
  28. किस देश में बहुदलीय व्यवस्था नहीं है? (BM, 11 C, 15 C)
    • (A) पाकिस्तान
    • (B) भारत
    • (C) बांग्लादेश
    • (D) ब्रिटेन
  29. गठबंधन सरकार की पकड़ प्रशासन पर होती है— (2012 A)
    • (A) मजबूत
    • (B) ढीली
    • (C) अति मजबूत
    • (D) कठोर
  30. ‘चिपको आंदोलन’ किस उद्देश्य से चलाया गया?
    • (A) सुशासन
    • (B) पर्यावरण संरक्षण
    • (C) नशाबंदी
    • (D) इनमें से कोई नहीं
  31. राजनीतिक दल का आशय है— (21 A, 22 A, 24 A)
    • (A) अफसरों के समूह से
    • (B) सेनाओं के समूह से
    • (C) व्यक्तियों के समूह से
    • (D) किसानों के समूह से
  32. निम्न में से कौन राष्ट्रीय दल नहीं है? (22 A)
    • (A) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
    • (B) लोक जनशक्ति पार्टी
    • (C) बहुजन समाज पार्टी
    • (D) भारतीय जनता पार्टी
  33. भारत में जयप्रकाश नारायण के नेतृत्व में ‘सम्पूर्ण क्रांति’ आंदोलन कब चलाया गया?
    • (A) 1971 ई० में
    • (B) 1972 ई० में
    • (C) 1973 ई० में
    • (D) 1974 ई० में
  34. बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कौन थे? (22 A)
    • (A) कांशीराम
    • (B) मायावती
    • (C) रामविलास पासवान
    • (D) अम्बेडकर
  35. समता पार्टी का विलय किस राजनीतिक दल में हुआ? (22 A)
    • (A) राष्ट्रीय जनता दल
    • (B) बहुजन समाज पार्टी
    • (C) जनता दल यूनाइटेड
    • (D) भारतीय जनता पार्टी
  36. बेल्जियम के किस शहर के स्कूलों में फ्रेंच बोलने पर रोक लगा दी गई है?
    • (A) नामूर
    • (B) ब्रुसेल्स
    • (C) मर्चटेम
    • (D) मोन्स
  37. नेपाल में ‘सप्तदलीय गठबंधन’ क्यों किया गया? (2021 A)
    • (A) लोकतंत्र की स्थापना हेतु
    • (B) राजतंत्र की स्थापना हेतु
    • (C) सैनिक शासन की स्थापना हेतु
    • (D) इनमें से कोई नहीं
  38. म्यांमार में लोकतंत्र की वापसी का संघर्ष किसके नेतृत्व में चलाया गया?
    • (A) मिशेल बेशेले
    • (B) आंग-सान-सू-ची
    • (C) राजा ज्ञानेन्द्र
    • (D) इनमें से कोई नहीं
  39. भारतीय जनता पार्टी के प्रथम अध्यक्ष कौन थे? (22 A)
    • (A) लालकृष्ण आडवाणी
    • (B) अटल बिहारी वाजपेयी
    • (C) कांशीराम
    • (D) कल्याण सिंह
  40. भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में कितनी भाषाओं को स्थान दिया गया है? (21 A)
    • (A) 21
    • (B) 22
    • (C) 18
    • (D) 20
  41. वर्ष 1975 भारतीय राजनीति में किसलिए जाना जाता है? (18 A, 21 A)
    • (A) इस वर्ष आम चुनाव हुए थे।
    • (B) श्रीमती इंदिरा गांधी प्रधानमंत्री बनी थीं।
    • (C) देश के अंदर आपातकाल लागू हुआ था।
    • (D) जनता पार्टी की सरकार बनी थी।
  42. भारत में कौन-सी दलीय व्यवस्था है?
    • (A) एकदलीय
    • (B) द्विदलीय
    • (C) त्रिदलीय
    • (D) बहुदलीय
  43. नर्मदा घाटी परियोजना किससे संबंधित है?
    • (A) जमीन से
    • (B) जल से
    • (C) जंगल से
    • (D) मरुभूमि से
  44. भारत में पहली गैर-कांग्रेसी सरकार का नेतृत्व किसने किया था? (22 A)
    • (A) चौधरी चरण सिंह ने
    • (B) मोरारजी देसाई ने
    • (C) जगजीवन राम ने
    • (D) चन्द्रशेखर ने
  45. 16वीं लोकसभा का चुनाव किस वर्ष हुआ? (2014 A, 2019 A)
    • (A) 2012
    • (B) 2013
    • (C) 2014
    • (D) 2015
  46. ‘लोक जनशक्ति पार्टी’ (LJP) का चुनाव चिन्ह क्या है? (2021 A)
    • (A) साइकिल
    • (B) तीर
    • (C) बंगला
    • (D) लालटेन
  47. राजनीतिक दल का प्रमुख उद्देश्य प्राय: क्या होता है?
    • (A) सत्ता प्राप्त करना
    • (B) सरकारी पदों को प्राप्त करना
    • (C) चुनाव लड़ना
    • (D) इनमें से कोई नहीं
  48. किसी भी देश में राजनीतिक स्थायित्व के लिए क्या आवश्यक नहीं है?
    • (A) सभी दलों द्वारा सरकार को रचनात्मक सहयोग देना
    • (B) किसी भी ढंग से सरकार को अपदस्थ करना
    • (C) निर्णय प्रक्रिया में सरकार द्वारा सबकी सहमति लेना
    • (D) सरकार द्वारा विरोधी दलों को नजरबंद करना
  49. भारतीय लोकतंत्र में सत्ता के विरुद्ध जन-आक्रोश किस दशक से प्रारंभ हुआ? (18 A)
    • (A) 1960 के दशक से
    • (B) 1970 के दशक से
    • (C) 1980 के दशक से
    • (D) 1990 के दशक से
  50. लोकतंत्र की सफलता निर्भर करती है— (19 A)
    • (A) नागरिकों की उदासीनता पर
    • (B) नागरिकों की गैर-कानूनी कार्रवाई पर
    • (C) नागरिकों की विवेकपूर्ण सहभागिता पर
    • (D) इनमें से कोई नहीं
  51. महाराष्ट्र में दलित युवाओं ने ‘दलित पैंथर्स’ नामक संगठन कब बनाया?
    • (A) 1970 ई० में
    • (B) 1971 ई० में
    • (C) 1972 ई० में
    • (D) 1973 ई० में
  52. नेपाल में लोकतंत्र की वापसी कब हुई?
    • (A) 2003 ई० में
    • (B) 2004 ई० में
    • (C) 2005 ई० में
    • (D) 2006 ई० में
  53. ‘राष्ट्रीय पुनर्वास नीति’ को कब स्वीकृति मिली?
    • (A) 2001 ई० में
    • (B) 2002 ई० में
    • (C) 2003 ई० में
    • (D) 2004 ई० में
  54. ‘नर्मदा बचाओ आंदोलन’ संगठित रूप से कब मुखर हुआ?
    • (A) 1987-88 ई० में
    • (B) 1988-89 ई० में
    • (C) 1989-90 ई० में
    • (D) 1990-91 ई० में
  55. राजीव गांधी-लोंगेवाल समझौता कब हुआ?
    • (A) 1980 ई० में
    • (B) 1985 ई० में
    • (C) 1990 ई० में
    • (D) 1995 ई० में
  56. निम्नलिखित में से कौन-सा कार्य राजनीतिक दल नहीं करता है?
    • (A) चुनाव लड़ना
    • (B) सरकार की आलोचना करना
    • (C) प्राकृतिक आपदा में राहत
    • (D) अफसरों की बहाली संबंधी कार्य
  57. मिशेल बेशेले चिली की राष्ट्रपति कब निर्वाचित हुईं?
    • (A) 2004 ई० में
    • (B) 2005 ई० में
    • (C) 2006 ई० में
    • (D) 2007 ई० में
  58. ‘ताड़ी-विरोधी आंदोलन’ में नेल्लोर में कितने गाँवों की महिलाओं ने भाग लिया?
    • (A) लगभग 5 हजार गाँवों की
    • (B) लगभग 6 हजार गाँवों की
    • (C) लगभग 7 हजार गाँवों की
    • (D) लगभग 8 हजार गाँवों की
  59. ‘चिपको आंदोलन’ निम्नलिखित में से किससे संबंधित नहीं है?
    • (A) अंगूर के पेड़ काटने की अनुमति से
    • (B) आर्थिक शोषण से मुक्ति से
    • (C) शराबखोरी के विरुद्ध आवाज से
    • (D) कांग्रेस पार्टी के विरोध से
  60. नेपाल में किस राजा ने 2002 ई० में संसद को भंग कर पूर्ण राजशाही की घोषणा की?
    • (A) राजा ज्ञानेन्द्र
    • (B) राजा महेन्द्र
    • (C) राजा वीरेन्द्र विक्रम
    • (D) इनमें से कोई नहीं
  61. निम्नलिखित राजनीतिक दलों में कौन क्षेत्रीय दल है? (BM)
    • (A) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
    • (B) तृणमूल कांग्रेस
    • (C) भारतीय जनता पार्टी
    • (D) भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी
  62. लोकतंत्र की सफलता की एक आवश्यक शर्त क्या है?
    • (A) लोकतंत्र में आस्था
    • (B) शिक्षा का अभाव
    • (C) मतदान का दुरुपयोग
    • (D) बेरोजगारी
  63. निम्नलिखित में किस देश में एकदलीय व्यवस्था है?
    • (A) चीन में
    • (B) ब्रिटेन में
    • (C) पाकिस्तान में
    • (D) भारत में
  64. ‘बोलीविया’ किस महादेश का हिस्सा है? (2023 A)
    • (A) अफ्रीका
    • (B) यूरोप
    • (C) दक्षिण अमेरिका
    • (D) एशिया
  65. किस प्रदेश के दलितों के सामाजिक-आर्थिक बदलावों से ‘दलित पैंथर्स’ संबंधित है?
    • (A) महाराष्ट्र के
    • (B) बिहार के
    • (C) उत्तर प्रदेश के
    • (D) गुजरात के
  66. नेपाल में गिरिजा प्रसाद कोइराला को प्रधानमंत्री पद की शपथ कब दिलाई गई?
    • (A) 30 अप्रैल, 2005 को
    • (B) 30 अप्रैल, 2006 को
    • (C) 30 अप्रैल, 2007 को
    • (D) 30 अप्रैल, 2008 को
  67. किस लोकसभा चुनाव के बाद महिलाओं की भागीदारी 10 प्रतिशत से अधिक हो गई? (BM)
    • (A) 10वीं
    • (B) 15वीं
    • (C) 17वीं
    • (D) 20वीं
  68. ‘ताड़ी-विरोधी आंदोलन’ में व्यापक पैमाने पर किस प्रदेश की महिलाओं ने भाग लिया?
    • (A) बिहार
    • (B) उत्तर प्रदेश
    • (C) मध्य प्रदेश
    • (D) आंध्र प्रदेश
  69. ‘चिपको आंदोलन’ के प्रणेता कौन हैं? (2021 A)
    • (A) मेधा पाटेकर
    • (B) सुंदरलाल बहुगुणा
    • (C) संदीप पांडे
    • (D) महात्मा गांधी
  70. भारतीय जनता पार्टी का मुख्य प्रेरक सिद्धान्त क्या है?
    • (A) आधुनिकता
    • (B) साम्प्रदायिकता
    • (C) तानाशाही
    • (D) सांस्कृतिक राष्ट्रवाद
  71. सूचना का अधिकार किस प्रकार का अधिकार है? (2022 A)
    • (A) वैधानिक
    • (B) गैर-कानूनी
    • (C) धार्मिक
    • (D) परंपरागत
  72. ‘बोलीविया’ में जन-संघर्ष का मुख्य कारण क्या था? (2019 A, 2022 A)
    • (A) पानी की कीमत में वृद्धि
    • (B) खाद्यान्न की कीमत में वृद्धि
    • (C) पेट्रोल की कीमत में वृद्धि
    • (D) इनमें से कोई नहीं
  73. 2014 की 16वीं लोकसभा चुनाव में किस दल को स्पष्ट बहुमत मिला? (2019 A)
    • (A) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
    • (B) भारतीय जनता पार्टी
    • (C) जनता दल यूनाइटेड
    • (D) इनमें से कोई नहीं
  74. नेपाल में सप्तदलीय गठबंधन का मुख्य उद्देश्य क्या है?
    • (A) राजा को देश छोड़ने पर मजबूर करना।
    • (B) लोकतंत्र की स्थापना करना।
    • (C) भारत-नेपाल के बीच संबंधों को और बेहतर बनाना।
    • (D) सर्वदलीय सरकार की स्थापना करना।
  75. डॉ. मेधा पाटेकर घनिष्ठ रूप से जुड़ी हैं— (2018 A)
    • (A) गंगा बचाओ आंदोलन से
    • (B) दून घाटी आंदोलन से
    • (C) नर्मदा बचाओ आंदोलन से
    • (D) साइलेंट घाटी आंदोलन से
  76. ‘जनता दल यूनाइटेड’ (JDU) का चुनाव चिन्ह क्या है? (2019 A)
    • (A) लालटेन
    • (B) तीर
    • (C) चक्र
    • (D) बंगला
  77. निम्नलिखित में से कौन-सी चुनौती राजनीतिक दलों की नहीं है?
    • (A) सांगठनिक चुनाव नहीं होना।
    • (B) युवाओं और महिलाओं को प्रतिनिधित्व नहीं मिलना।
    • (C) विपरीत सिद्धांत रखने वाले दलों से गठबंधन करना।
    • (D) समस्याओं को सरकार के पास रखना।
  78. नर्मदा बचाओ आंदोलन में ‘नर्मदा’ क्या है?
    • (A) घाटी
    • (B) नदी
    • (C) जंगल
    • (D) पहाड़
  79. ‘सप्तदलीय गठबंधन’ का संबंध किस देश से है? (2021 A)
    • (A) भारत
    • (B) नेपाल
    • (C) म्यांमार
    • (D) बेल्जियम
  80. भारतीय किसान यूनियन के प्रमुख नेता कौन थे? (BM, 15 A)
    • (A) मोरारजी देसाई
    • (B) जयप्रकाश नारायण
    • (C) महेंद्र सिंह टिकैत
    • (D) चौधरी चरण सिंह
  81. 15वीं लोकसभा चुनाव कब हुआ था? (BM)
    • (A) 2007
    • (B) 2008
    • (C) 2009
    • (D) 2010
  82. निम्न में से कौन सा दल राष्ट्रीय दल नहीं है? (14 A, 18 A, 23 A)
    • (A) भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी
    • (B) कांग्रेस
    • (C) लोक जनशक्ति पार्टी
    • (D) भाजपा
  83. आधुनिक युग में प्रत्यक्ष लोकतंत्र कहाँ है?
    • (A) ब्रिटेन में
    • (B) फ्रांस में
    • (C) भारत में
    • (D) स्विट्जरलैंड में
  84. वर्तमान में भारत में कुल कितने राष्ट्रीय दल हैं?
    • (A) 3
    • (B) 6
    • (C) 9
    • (D) 12
  85. ‘स्वतंत्र भारत’ में पहली बार गैर-कांग्रेसी सरकार कब बनी? (22 A)
    • (A) 1977
    • (B) 1980
    • (C) 1985
    • (D) 1990
  86. किस देश में राजशाही शासन व्यवस्था है?
    • (A) भारत
    • (B) अमेरिका
    • (C) सऊदी अरब
    • (D) कनाडा
  87. लोकतंत्र में जनता किसे अपना प्रतिनिधि चुनती है?
    • (A) शासक को
    • (B) राजा को
    • (C) सांसद/विधायक को
    • (D) कर्मचारी को
  88. बिहार के किस नेता ने ‘संपूर्ण क्रांति’ का नारा दिया था? (BM, 17 A, 21 A)
    • (A) नीतीश कुमार
    • (B) लालू यादव
    • (C) जयप्रकाश नारायण
    • (D) कर्पूरी ठाकुर
  89. राजनीतिक दलों का कार्य क्या है?
    • (A) जनमत का निर्माण करना
    • (B) शासन चलाना
    • (C) चुनाव लड़ना
    • (D) उपर्युक्त सभी
  90. गठबंधन की सरकार में सत्ता किसके बीच साझा होती है?
    • (A) एक दल के बीच
    • (B) दो या दो से अधिक दलों के बीच
    • (C) सरकार और न्यायपालिका के बीच
    • (D) इनमें से कोई नहीं
  91. भारत में दलीय व्यवस्था का स्वरूप कैसा है?
    • (A) एकदलीय
    • (B) द्विदलीय
    • (C) बहुदलीय
    • (D) निर्दलीय
  92. 16वीं लोकसभा चुनाव के समय भारत के प्रधानमंत्री कौन बने? (2014)
    • (A) मनमोहन सिंह
    • (B) अटल बिहारी वाजपेयी
    • (C) नरेंद्र मोदी
    • (D) इंदिरा गांधी

Bihar Board Class 10th के Social Science (सामाजिक विज्ञान) = राजनीति विज्ञान (Political Science) Chapter-3 लोकतंत्र में प्रतिस्पर्धा एवं संघर्ष (Competition and Conflict in Democracy) के Exam 2026 MCQs Questions Answer Key

Q.Ans.Q.Ans.Q.Ans.Q.Ans.Q.Ans.Q.Ans.Q.Ans.Q.Ans.
1(C)13(B)25(A)37(A)49(B)61(B)73(B)85(A)
2(D)14(A)26(C)38(B)50(C)62(A)74(B)86(C)
3(C)15(A)27(A)39(B)51(C)63(A)75(C)87(C)
4(B)16(B)28(D)40(B)52(D)64(C)76(B)88(C)
5(D)17(A)29(B)41(C)53(C)65(A)77(D)89(D)
6(C)18(A)30(B)42(D)54(B)66(B)78(B)90(B)
7(A)19(A)31(C)43(B)55(B)67(B)79(B)91(C)
8(A)20(B)32(B)44(B)56(D)68(D)80(C)92(C)
9(A)21(A)33(D)45(D)57(C)69(B)81(C)
10(B)22(A)34(A)46(C)58(A)70(D)82(C)
11(A)23(D)35(C)47(A)59(D)71(A)83(D)
12(B)24(B)36(C)48(D)60(A)72(A)84(B)

Study Raw Bihar News Social Media Links:

Study Raw: Education World of India आप सभी Students के सहूलियत के लिए Social Media पर भी सारे Students को Bihar के सारे News से Updated रखते है। आपलोग नीचे दिए किसी भी Social Media से जुर सकते हैं। Follow us with following link mentioned below.

Android AppPlay Store
YouTube ChannelSubscribe
What's AppFollow
Telegram PageFollow
Facebook PageFollow
Twitter PageFollow
Linked-InFollow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Bihar मे 4-Year Graduation का पूरा Syllabus सभी University के लिए Download करे नीचे दिए Link से

University NameSyllabus
BRABU Universit BA BSc BCom SyllabusSyllabus
LNMU Universit BA BSc BCom SyllabusSyllabus
TMBU Universit BA BSc BCom SyllabusSyllabus
VKSU Universit BA BSc BCom SyllabusSyllabus
BNMU Universit BA BSc BCom SyllabusSyllabus
Jai Prakash Universit BA BSc BCom SyllabusSyllabus
Patliputra University BA BSc BCom SyllabusSyllabus
Purnea University BA BSc BCom SyllabusSyllabus
Magadh University BA BSc BCom SyllabusSyllabus
Munger University BA BSc BCom SyllabusSyllabus
Patna University BA BSc BCom SyllabusSyllabus
Disclaimer: Some content is used under fair use for Educational Purposes. Copyright Disclaimer under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for "fair use" for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing. Non-profit, educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
This website will not be responsible at all in case of minor or major mistakes or inaccuracy. I hereby declare that all the information provided by this website is true and accurate according to the news papers and official notices or advertisement or information brochure etc. But sometimes might be happened mistakes by website owner by any means just as typing error or eye deception or other or from recruiter side. Our effort and intention is to provide correct details as much as possible, before taking any action please look into the news papes, official notice or advertisement or portal. "I Hope You Will Understand Our Word".