नीचे दिए गए सभी Questions Bihar Board परीक्षा 2026 के लिए “Very Important Questions” (अत्यंत महत्वपूर्ण प्रश्न) हैं। इन सभी Class 12th के (Chemistry/रसायन विज्ञान) = रसायन विज्ञान भाग-1 (Hindi Medium) Book Chapter-6 तत्वों के निष्कर्षण के सिद्धांत एवं प्रक्रम का Questions का Solve का वीडियो Youtube और Website पर Upload किया गया है।

1. अर्द्ध-चालक (Semiconductor) के रूप में उपयोग के लिए जर्मेनियम का शोधन किस विधि द्वारा किया जाता है? [BSEB, 2017 A]
(A) प्रक्षेत्र शोधन (Zone Refining)
(B) क्युपलेशन
(C) पोलिंग
(D) निक्षालन
2. लोहे का मुख्य अयस्क है : [BSEB, 2019 A]
(A) मैग्नेटाइट
(B) सिडेराइट
(C) हेमाटाइट
(D) सभी
3. निम्नलिखित में से कौन-सा आयरन का अयस्क नहीं है? [BSEB, 2022 A]
(A) मैग्नेटाइट
(B) कैसिटेराइट
(C) लिमोनाइट
(D) हेमाटाइट
4. सल्फाइड अयस्कों का सांद्रण किया जाता है : [BSEB, 2015 A, 2017 A, 2021 A, 2022 A]
(A) फेन-उत्प्लावन विधि द्वारा
(B) वैद्युत-विच्छेदन विधि द्वारा
(C) भर्जन द्वारा
(D) इनमें से कोई नहीं
5. अमोनिया को सुखाया जा सकता है : [BSEB, 2025 A]
(A) $CaO$ द्वारा
(B) $P_{4}O_{10}$ द्वारा
(C) सान्द्र $H_{2}SO_{4}$ द्वारा
(D) अनार्द्र $CaCl_{2}$ द्वारा
6. कॉपर पाइराइट का सूत्र है : [BSEB, 2010 A, 2015 A, 2017 C, 2021 A]
(A) $CuFeS$
(B) $CuFeS_{2}$
(C) $Cu_{2}S$
(D) $Cu_{2}FeS_{2}$
7. समुद्री जल में पाया जाने वाला तत्व है : [BSEB, 2016 A]
(A) मैग्नीशियम
(B) सोडियम
(C) आयोडीन
(D) इनमें से सभी
8. स्पेल्टर है : [BSEB, 2016 C]
(A) शुद्ध जिंक
(B) अशुद्ध जिंक
(C) अशुद्ध एल्युमिनियम
(D) अशुद्ध पारा
9. मैलेकाइट अयस्क है : [BSEB, 2015 A, 2019 C]
(A) लोहा
(B) कॉपर
(C) सिल्वर
(D) जिंक
10. अयस्क में उपस्थित अशुद्धि को कहते हैं : [BSEB, 2009 A, 2025 A]
(A) फ्लक्स
(B) गैंग
(C) स्लैग
(D) मिश्रधातु
11. निम्नलिखित समीकरण द्वारा व्यक्त धातु शुद्धिकरण की विधि को कहा जाता है : [BSEB, 2025 A]
$Ti + 2I_{2} \xrightarrow{773 K} TiI_{4} \xrightarrow{1675 K} Ti + 2I_{2}$
(A) क्युपलेशन
(B) पोलिंग
(C) वैन आर्कल
(D) प्रक्षेत्र शोधन
12. ‘मैक-आर्थर फॉरेस्ट’ विधि (Mac-Arthur Forest Process) द्वारा किस धातु का निष्कर्षण किया जाता है? [BSEB, 2018 A]
(A) $Ag$ (सिल्वर)
(B) $Fe$ (लोहा)
(C) $Cu$ (ताँबा)
(D) $Na$ (सोडियम)
13. नीला थोथा का रासायनिक सूत्र है : [BSEB, 2016 C]
(A) $CuSO_{4}$
(B) $CuSO_{4} \cdot 5H_{2}O$
(C) $CaSO_{4} \cdot 2H_{2}O$
(D) इनमें से कोई नहीं
14. हूप की विधि के द्वारा निम्नलिखित में किस धातु का शोधन होता है? [BSEB, 2022 A]
(A) $Cu$
(B) $Al$
(C) $Fe$
(D) $Zn$
15. खनिज जिससे धातु का निष्कर्षण होता है, कहा जाता है : [BSEB, 2020 A]
(A) अयस्क
(B) गैंग
(C) स्लैग
(D) इनमें से कोई नहीं
16. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है? [BSEB, 2020 A, 2024 A]
(A) सभी अयस्क खनिज होते हैं
(B) सभी खनिज अयस्क होते हैं
(C) सभी क्षार भस्म नहीं हैं
(D) इनमें से सभी
17. सिनेबार कहा जाता है : [BSEB, 2016 A]
(A) $HgS$
(B) $PbS$
(C) $ZnS$
(D) $H_{2}S$
18. फफोलेदार ताँबा (Blister Copper) प्राप्त होता है :
(A) अशुद्धियों के कारण
(B) $SO_{2}$ गैस के निकलने के कारण
(C) $N_{2}$ गैस के कारण
(D) इनमें से कोई नहीं
19. वात्य भट्टी में निम्नलिखित में किस ऑक्साइड का अपचयन होता है? [BSEB, 2020 A]
(A) आयरन का ऑक्साइड
(B) कॉपर का ऑक्साइड
(C) सोडियम ऑक्साइड
(D) जिंक ऑक्साइड
20. हॉल-हेरॉल्ट (Hall-Heroult) विधि का उपयोग किसके निष्कर्षण में होता है? [BSEB, 2020 A]
(A) $Fe$
(B) $Al$
(C) $Cu$
(D) $Zn$
21. निम्नलिखित में कौन-सी धातु प्रकृति में मुक्त अवस्था में पाई जाती है?
(A) सोडियम
(B) लोहा
(C) जिंक
(D) प्लैटिनम
22. मैकाले विधि (Mond’s Process) का उपयोग किस धातु के शुद्धिकरण के लिए किया जाता है? [BSEB, 2022 A]
(A) $Cu$
(B) $Fe$
(C) $Ni$
(D) $Al$
23. कॉपर धातु का शोधन निम्नलिखित में से किस विधि द्वारा किया जाता है? [BSEB, 2019 A]
(A) वैद्युत अपघटनी शोधन
(B) मण्डल परिष्करण
(C) वर्णलेखिकी
(D) कोई नहीं
24. निम्नलिखित में कौन धातु सामान्यतः मुक्त अवस्था में पाया जाता है? [BSEB, 2024 A]
(A) $Cu$
(B) $Au$
(C) $Fe$
(D) $Mg$
25. लोहा का महत्वपूर्ण अयस्क है : [BSEB, 2021 A]
(A) सिडेराइट
(B) हेमाटाइट
(C) पाइराइट
(D) बॉक्साइट
26. कॉपर सल्फेट के घोल में अधिक $KI$ डालने पर उजला अवक्षेप प्राप्त होता है। यह उजला अवक्षेप है : [BSEB, 2018 A]
(A) $CuI_{2}$
(B) $Cu_{2}I_{2}$
(C) $Cu_{2}SO_{4}$
(D) $I_{2}$
27. जिंक ब्लेंड अयस्क का सान्द्रण किस विधि से होता है? [BSEB, 2017 C]
(A) गुरुत्व पृथक्करण विधि
(B) चुम्बकीय पृथक्करण विधि
(C) फेन उत्प्लावन विधि
(D) इनमें से कोई नहीं
28. पाइरोलुसाइट निम्नलिखित में से किसका अयस्क है? [BSEB, 2023 A]
(A) मैंगनीज
(B) मैग्नीशियम
(C) जिंक
(D) लोहा
29. डोलामाइड खनिज में पाया जाता है :
(A) $Mg$
(B) $Al$
(C) $Ca$
(D) $K$
30. $NaOH$ इनमें से किसे कहते हैं? [BSEB, 2016 C]
(A) कॉस्टिक सोडा
(B) धोबिया सोडा
(C) कॉस्टिक पोटाश
(D) इनमें सभी
31. निम्नलिखित में से कौन जिंक का अयस्क नहीं है? [BSEB, 2020 A, 2021 A]
(A) जिंक ब्लेंड
(B) कैलेमाइन
(C) जिंकाइट
(D) बॉक्साइट
32. सिल्वर युक्त अयस्क है :
(A) सिल्वर ग्लॉस
(B) डोलोमाइट
(C) लिमोनाइट
(D) मैग्नेटाइट
33. प्रगलन विधि में धातु के ऑक्साइड के अपचयन में प्रयुक्त होता है : [BSEB, 2021 A, 2025 A]
(A) $Al$
(B) $C$
(C) $Mg$
(D) $CO$
34. बॉक्साइट का शोधन किस विधि द्वारा किया जाता है? [BSEB, 2015 A]
(A) बेयर प्रक्रम (Bayer’s Process)
(B) सायनाइड विधि
(C) फेन उत्प्लावन विधि
(D) इनमें से कोई नहीं
35. कॉपर का मुख्य अयस्क है : [BSEB, 2019 C]
(A) कॉपर पाइराइट
(B) कॉपर ग्लॉस
(C) गैलेना
(D) सिडेराइट
36. हेमाटाइट से लोहा प्राप्त करने में चूना पत्थर का उपयोग किस रूप में किया जाता है? [BSEB, 2021 A]
(A) द्रावक
(B) धातुमल
(C) अवकारक
(D) ऑक्सीकारक
37. गैलेना किसका अयस्क है? [BSEB, 2021 A]
(A) $Sn$
(B) $Pb$
(C) $Si$
(D) $Ag$
38. ऐलुमिनोथर्मिक विधि में ऐलुमिनियम कार्य करता है :
(A) ऑक्सीकारक का
(B) अवकारक का
(C) द्रावक का
(D) उत्प्रेरक का
39. निक्षालन द्वारा अयस्क का किया जाता है :
(A) ऑक्सीकरण
(B) सांद्रण
(C) अवकरण
(D) जारण
40. वैद्युत-अपघटन पर आधारित किसी अशुद्ध धातु के शोधन की प्रक्रिया कहलाती है—
(A) वैद्युतशोधन
(B) वैद्युत अवकरण
(C) स्व-अपचयन
(D) द्रवण
41. प्रबल विद्युतधनात्मक धातुओं को उनके द्रवित लवण का वैद्युत-अपघटन करके प्राप्त करना, कहलाता है—
(A) वैद्युतशोधन
(B) वैद्युत धातुकर्म
(C) निक्षालन
(D) इनमें कोई नहीं
42. निम्नलिखित में कौन धातु का निष्कर्षण विद्युत-विच्छेदन की क्रिया के द्वारा नहीं होता है? [BSEB, 2022 A]
(A) $Na$
(B) $Mg$
(C) $Al$
(D) $Fe$
43. निम्नलिखित धातुओं में किसके निष्कर्षण में वैद्युत धातुकर्म का उपयोग होता है? [BSEB, 2024 A]
(A) $Cu$
(B) $Au$
(C) $Al$
(D) $Fe$
44. जिसमें दो अलग-अलग धातु उपस्थित होते हैं, वह अयस्क है : [BSEB, 2024 A]
(A) लोहा
(B) लेड
(C) सिल्वर
(D) कॉपर पाइराइट
45. लोहे का मुख्य ऑक्साइड अयस्क है : [BSEB, 2023 A]
(A) मैग्नेटाइट
(B) हेमाटाइट
(C) सिडेराइट
(D) बॉक्साइट
46. धातु के ऑक्साइड को कार्बन या कार्बन मोनोक्साइड के द्वारा धातु में अवकृत करने की क्रिया कहलाती है : [BSEB, 2023 A]
(A) प्रगलन
(B) भर्जन
(C) निस्तापन
(D) निक्षालन
47. निम्नलिखित में से किस धातु के निष्कर्षण के लिए सायनाइड विधि का उपयोग होता है? [BSEB, 2023 A]
(A) $Cr$
(B) $Ag$
(C) $Cu$
(D) $Zn$
48. एल्युमिनियम का अयस्क है : [BSEB, 2015 A, 2016 C, 2019 C]
(A) बॉक्साइट
(B) हेमाटाइट
(C) डोलोमाइट
(D) इनमें से कोई नहीं
49. कौन-सी धातु को उनके लवण विलयन के विद्युत-अपघटन से प्राप्त नहीं किया जा सकता है?
(A) $Ag$
(B) $Al$
(C) $Cu$
(D) $Na$
50. निम्नलिखित में से कौन-सी धातु भू-पर्पटी में प्रचुरता से पायी जाती है : [BSEB, 2012 A, 2015 A, 2022 A]
(A) $Mg$
(B) $Na$
(C) $Al$
(D) $Fe$
51. पाइराइट को गर्म करके सल्फर का निष्कासन कहलाता है :
(A) प्रगलन
(B) निस्तापन
(C) द्रवीकरण
(D) भर्जन
52. सल्फाइड अयस्क से $Cu$ के निष्कर्ष में $Cu_{2}O$ के अपचयन से धातु का निर्माण किसके साथ होता है :
(A) $FeS$
(B) $CO$
(C) $Cu_{2}S$
(D) $SO_{2}$
53. निम्नलिखित में से कार्बोनेट अयस्क है : [BSEB, 2020 A, 2024 A]
(A) पाइरोल्यूसाइट
(B) मैलेकाइट
(C) डायस्पोर
(D) कैसिटेराइट
54. किसके धातुकर्म में स्वतः अपचयन प्रक्रम का प्रयोग नहीं किया जाता है?
(A) $Hg$
(B) $Cu$
(C) $Pb$
(D) $Fe$
55. कैसिटेराइट अयस्क है :
(A) $Mn$ का
(B) $Ni$ का
(C) $Sb$ का
(D) $Sn$ का
56. विद्युतीय अवकरण प्रक्रिया निष्कर्षण में नहीं अपनाई जाती है :
(A) $Mg$
(B) $Al$
(C) $Ca$
(D) $Fe$
57. निम्न में से वह लवण जो खनिजों में सबसे कम पाया जाता है, है :
(A) क्लोराइड
(B) सल्फेट
(C) सल्फाइड
(D) नाइट्रेट
58. एल्युमिनो थर्मिक विधि द्वारा निष्कर्षित होता है :
(A) $Au$
(B) $Pb$
(C) $Fe$
(D) $Cr$
59. विद्युत-विच्छेदन विधि द्वारा शुद्ध किया जाता है :
(A) $Pb$
(B) $C$
(C) $Cu$
(D) $Si$
60. कॉपर पाइराइट अयस्क है :
(A) $Fe$ का
(B) $Na$ का
(C) $Al$ का
(D) $Cu$ का
61. गैंग और फ्लक्स मिलकर बनाता है :
(A) स्लैग
(B) अयस्क
(C) खनिज
(D) इनमें से कोई नहीं
62. सल्फाइड अयस्क से कॉपर के निष्कर्षण में अंत में कॉपर का अपचयन किसके द्वारा होता है? [BSEB, 2018 A]
(A) $FeS$
(B) $CO$
(C) $Cu_{2}S$
(D) $SO_{2}$
63. निम्न में से कौन-सी धातु का निष्कर्षण ‘सॉल्वे प्रक्रम’ द्वारा नहीं किया जा सकता है?
(A) $Na$
(B) $K$
(C) $Ca$
(D) $Mg$
64. भर्जन (Roasting) का मुख्य कार्य है :
(A) धातु को ऑक्सीकृत करना
(B) सल्फर जैसी अशुद्धियों को वाष्पशील ऑक्साइड के रूप में निकालना
(C) धातुमल (Slag) बनाना
(D) अयस्क को पिघलाना
65. कॉपर धातु के निष्कर्षण में बनने वाले धातुमल (Slag) का रासायनिक संगठन है : [BSEB, 2024 A]
(A) $CuFeS_{2}$
(B) $FeSiO_{3}$
(C) $Cu_{2}S$
(D) $CuSiO_{3}$
66. सिल्वर को इसके अयस्क से निष्कर्षित करने में किस यौगिक का उपयोग विलयन के रूप में किया जाता है?
(A) $NaCN$
(B) $NaCl$
(C) $AgNO_{3}$
(D) $Na_{2}SO_{4}$
67. सिनेबार ($HgS$) के भर्जन से कौन-सी धातु प्राप्त होती है?
(A) $S$
(B) $Hg$
(C) $Pb$
(D) $Zn$
68. विलेय अशुद्धियों को दूर करने के लिए अयस्क को वायु की अनुपस्थिति में इसके गलनांक से कम ताप पर गर्म करना कहलाता है : [BSEB, 2019 A]
(A) निस्तापन (Calcination)
(B) भर्जन (Roasting)
(C) प्रगलन (Smelting)
(D) शोधन
69. विद्युत अपघटनी शोधन (Electrolytic Refining) में अशुद्ध धातु को बनाया जाता है :
(A) एनोड (Anode)
(B) कैथोड (Cathode)
(C) विद्युत अपघट्य
(D) इनमें से कोई नहीं
70. मेलेकाइट ($Malachite$) अयस्क का सूत्र है : [BSEB, 2021 A]
(A) $CuFeS_{2}$
(B) $CuCO_{3} \cdot Cu(OH)_{2}$
(C) $Cu_{2}S$
(D) $Cu_{2}O$
71. जिंक ब्लेंड ($ZnS$) से जिंक का निष्कर्षण किस विधि द्वारा किया जाता है? [BSEB, 2017 A]
(A) विद्युत अपघटनी अपचयन
(B) कार्बन अपचयन विधि
(C) स्व-अपचयन विधि
(D) इनमें से कोई नहीं
72. एल्युमिनियम का निष्कर्षण किस अयस्क से किया जाता है? [BSEB, 2013 A]
(A) हेमाटाइट
(B) बॉक्साइट
(C) कैसिटेराइट
(D) इनमें से कोई नहीं
73. कॉपर पाइराइट का सांद्रण किया जाता है : [BSEB, 2015 A]
(A) फेन उत्प्लावन विधि द्वारा
(B) चुम्बकीय पृथक्करण विधि द्वारा
(C) गुरुत्वीय पृथक्करण विधि द्वारा
(D) इनमें से कोई नहीं
74. प्रगलन (Smelting) में भट्टी के अंदर बनने वाले तरल पदार्थ को क्या कहते हैं?
(A) अयस्क
(B) गैंग
(C) धातुमल (Slag)
(D) फ्लक्स
75. निम्नलिखित में से कौन-सा तत्व सिलिकॉन के साथ डोपिंग करके अर्द्धचालक बनाने में प्रयोग होता है? [BSEB, 2019 A]
(A) $Al$
(B) $B$
(C) $P$
(D) उपर्युक्त सभी
76. सल्फाइड अयस्कों का भर्जन (Roasting) सामान्यतः किया जाता है :
(A) ऑक्साइड में बदलने के लिए
(B) अशुद्धियों को दूर करने के लिए
(C) धातु प्राप्त करने के लिए
(D) (A) और (B) दोनों
77. सिल्वर की शुद्धता की जाँच के लिए कौन-सी विधि अपनाई जाती है?
(A) क्युपलेशन
(B) पोलिंग
(C) आसवन
(D) इनमें से कोई नहीं
78. लोहे के निष्कर्षण में कौन सी मुख्य भट्टी का प्रयोग होता है?
(A) वात्य भट्टी (Blast Furnace)
(B) मफल भट्टी
(C) विद्युत भट्टी
(D) इनमें से कोई नहीं
| Q. No. | Ans. | Q. No. | Ans. | Q. No. | Ans. | Q. No. | Ans. | Q. No. | Ans. | Q. No. | Ans. |
| 1 | (A) | 14 | (B) | 27 | (C) | 40 | (A) | 53 | (B) | 66 | (A) |
| 2 | (D) | 15 | (A) | 28 | (A) | 41 | (B) | 54 | (D) | 67 | (B) |
| 3 | (B) | 16 | (A) | 29 | (A) | 42 | (D) | 55 | (D) | 68 | (A) |
| 4 | (A) | 17 | (A) | 30 | (A) | 43 | (C) | 56 | (D) | 69 | (A) |
| 5 | (A) | 18 | (B) | 31 | (D) | 44 | (D) | 57 | (D) | 70 | (B) |
| 6 | (B) | 19 | (A) | 32 | (A) | 45 | (B) | 58 | (D) | 71 | (B) |
| 7 | (C) | 20 | (B) | 33 | (B) | 46 | (A) | 59 | (C) | 72 | (B) |
| 8 | (B) | 21 | (D) | 34 | (A) | 47 | (B) | 60 | (D) | 73 | (A) |
| 9 | (B) | 22 | (C) | 35 | (A) | 48 | (A) | 61 | (A) | 74 | (C) |
| 10 | (B) | 23 | (A) | 36 | (A) | 49 | (D) | 62 | (C) | 75 | (D) |
| 11 | (C) | 24 | (B) | 37 | (B) | 50 | (C) | 63 | (B) | 76 | (D) |
| 12 | (A) | 25 | (B) | 38 | (B) | 51 | (D) | 64 | (B) | 77 | (A) |
| 13 | (B) | 26 | (B) | 39 | (B) | 52 | (C) | 65 | (B) | 78 | (A) |
Study Raw: Education World of India आप सभी Students के सहूलियत के लिए Social Media पर भी सारे Students को Bihar के सारे News से Updated रखते है। आपलोग नीचे दिए किसी भी Social Media से जुर सकते हैं। Follow us with following link mentioned below.
| University Name | Syllabus |
|---|---|
| BRABU Universit BA BSc BCom Syllabus | Syllabus |
| LNMU Universit BA BSc BCom Syllabus | Syllabus |
| TMBU Universit BA BSc BCom Syllabus | Syllabus |
| VKSU Universit BA BSc BCom Syllabus | Syllabus |
| BNMU Universit BA BSc BCom Syllabus | Syllabus |
| Jai Prakash Universit BA BSc BCom Syllabus | Syllabus |
| Patliputra University BA BSc BCom Syllabus | Syllabus |
| Purnea University BA BSc BCom Syllabus | Syllabus |
| Magadh University BA BSc BCom Syllabus | Syllabus |
| Munger University BA BSc BCom Syllabus | Syllabus |
| Patna University BA BSc BCom Syllabus | Syllabus |
Leave a Reply