Class 12 भौतिकी Ch-4 विद्युत धारा का चुंबकीय प्रभाव MCQs

💁 Study Raw

📅 26/01/2026

नीचे दिए गए सभी Questions Bihar Board परीक्षा 2026 के लिए “Very Important Questions” (अत्यंत महत्वपूर्ण प्रश्न) हैं। इन सभी Class 12th के (Physics/भौतिकी ) = भौतिकी भाग-1 (Hindi Medium) Book Chapter-4 विद्युत धारा का चुंबकीय प्रभाव MCQs का Questions का Solve का  वीडियो Youtube और Website पर Upload किया गया है।

Class 12 भौतिकी Ch-4 विद्युत धारा का चुंबकीय प्रभाव MCQs

1. किसी एम-मीटर (Ammeter) का प्रतिरोध $G$ और उसकी माप सीमा $I$ है। इसकी माप सीमा $nI$ करने के लिए समानांतर क्रम में जोड़े जाने वाले प्रतिरोध का मान होगा:
(A) $G/(n-1)$
(B) $G/n$
(C) $G(n-1)$
(D) $nG$

2. विषुवत रेखा पर चुम्बकीय नमन कोण (Dip angle) का मान होता है:
(A) $0^\circ$
(B) $45^\circ$
(C) $90^\circ$
(D) $180^\circ$

3. चुम्बकीय क्षेत्र $\vec{B}$ में $\vec{v}$ वेग से गतिशील आवेश ($q$) पर लगने वाले बल का व्यंजक है:
(A) $\vec{F}_m = q(\vec{v} \times \vec{B})$
(B) $\vec{F}_m = q(\vec{B} \times \vec{v})$
(C) $\vec{F}_m = \frac{q}{(\vec{v} \times \vec{B})}$
(D) $\vec{F}_m = \frac{1}{q}(\vec{v} \times \vec{B})$

4. साइक्लोट्रॉन किस कण को उच्च ऊर्जा तक त्वरित करने के लिए उपयुक्त नहीं है:
(A) प्रोटॉन
(B) इलेक्ट्रॉन
(C) ड्यूट्रॉन
(D) $\alpha$-कण

5. एक टेसला (1 T) बराबर होता है:
(A) $1\text{ Weber/meter}^2$
(B) $10^8\text{ Weber/meter}^2$
(C) $10^{-4}\text{ Weber/meter}^2$
(D) $10^4\text{ Weber/meter}^2$

6. निम्नलिखित में से कौन चुम्बकीय क्षेत्र की तीव्रता का मात्रक नहीं है?
(A) टेसला
(B) वेबर/मीटर$^2$
(C) न्यूटन/ऐम्पियर-मीटर
(D) न्यूटन/ऐम्पियर$^2$

7. 1 mA परास तथा $1.0\ \Omega$ प्रतिरोध वाले मिली-ऐमीटर को 10 V परास वाले वोल्टमापी में बदलने के लिए उसके साथ कितना व किस क्रम में प्रतिरोध जोड़ना होगा:
(A) $999\ \Omega$ श्रेणीक्रम में
(B) $999\ \Omega$ समान्तर क्रम में
(C) $9999\ \Omega$ श्रेणीक्रम में
(D) $9999\ \Omega$ समान्तर क्रम में

8. चुम्बकीय क्षेत्र $\vec{B}$ का ऊर्जा घनत्व होता है:
(A) $\frac{B^2}{\mu_0}$
(B) $\frac{B^2}{2\mu_0}$
(C) $\frac{B^2}{3\mu_0}$
(D) $\frac{B^2}{4\mu_0}$

9. धारावाही वृत्तीय कुंडली के केन्द्र पर उत्पन्न चुम्बकीय क्षेत्र रहता है:
(A) कुण्डली के तल में
(B) कुण्डली के तल के लंबवत्
(C) कुण्डली के तल से $45^\circ$ पर
(D) कुण्डली के तल से $180^\circ$ पर

10. $L$ लम्बाई, $l$ धारा तथा $N$ फेरों वाली परिनालिका के मध्य चुम्बकीय क्षेत्र का व्यंजक होता है:
(A) $\frac{\mu_0 Ni}{4\pi \cdot L}$
(B) $\mu_0 NLi$
(C) $\frac{\mu_0 \cdot NLi}{4\pi}$
(D) $\mu_0 Ni / L$

11. निर्वात की चुम्बकशीलता ($\mu_0$) का मान होता है:
(A) $4\pi \times 10^{-7} \text{ Henry/m}$
(B) $4\pi \times 10^{7} \text{ Henry/m}$
(C) $4\pi \times 10^{-11} \text{ Henry/m}$
(D) $4\pi \times 10^{11} \text{ Henry/m}$

12. विद्युत धारा के चुम्बकीय प्रभाव की खोज निम्न में से किस वैज्ञानिक ने की:
(A) फ्लेमिंग
(B) ऐम्पियर
(C) ओरस्टेड
(D) फैराडे

13. चुम्बकीय क्षेत्र के फ्लक्स की S.I. इकाई होती है:
(A) टेसला
(B) हेनरी
(C) वेबर
(D) जूल सेकेण्ड

14. एक वृत्तीय धारावाही लूप की त्रिज्या दोगुनी तथा धारा आधी कर दी जाती है। इसका चुम्बकीय आघूर्ण हो जाएगा:
(A) आधा
(B) दोगुना
(C) चौगुना
(D) इनमें से कोई नहीं

15. आदर्श वोल्टमीटर का प्रतिरोध होता है:
(A) शून्य
(B) अति लघु
(C) अति वृहद
(D) अनन्त

16. $\vec{B}$ चुम्बकीय क्षेत्र में $\vec{M}$ चुम्बकीय आघूर्ण वाले चुम्बक को क्षेत्र की दिशा से $90^\circ$ से घुमाने में किया गया कार्य होगा:
(A) $0$
(B) $MB/2$
(C) $MB$
(D) $2MB$

17. किसी कुंडली के स्व-प्रेरकत्व की माप होती है:
(A) विद्युतीय जड़त्व की
(B) विद्युतीय घर्षण की
(C) प्रेरित धारा की
(D) प्रेरित वोल्टेज की

18. बायो-सावर्ट नियम के अनुसार, किसी अल्प अल्पांश $d\vec{l}$ के कारण किसी बिन्दु पर चुम्बकीय क्षेत्र $d\vec{B}$ समानुपाती होता है:
(A) $1/r^2$ के
(B) $1/r$ के
(C) $r^2$ के
(D) $r$ के

19. लॉरेंज बल की दिशा ज्ञात करने का नियम है:
(A) फ्लेमिंग के बाये हाथ का नियम
(B) फ्लेमिंग के दाये हाथ का नियम
(C) ऐम्पियर के तैरने का नियम
(D) मैक्सवेल के दाये हाथ के पेंच का नियम

20. पृथ्वी के पृष्ठ पर $\vec{B}$ का मान होता है:
(A) $10^{-1}$ टेसला
(B) $10^{-2}$ टेसला
(C) $10^{-3}$ टेसला
(D) $10^{-5}$ टेसला

21. एक गैल्वेनोमीटर का प्रतिरोध $G$ है। मुख्य धारा का $1\%$ ही गैल्वेनोमीटर से प्रवाहित हो, इसके लिए शंट का मान होना चाहिए:
(A) $G/99$
(B) $G/100$
(C) $G/101$
(D) $99G$

22. वोल्टमीटर से क्या मापा जाता है?
(A) धारा
(B) विभवांतर
(C) प्रतिरोध
(D) आवेश

23. समान दिशा में समान वेग से गतिमान इलेक्ट्रॉन किरण पुंज की प्रकृति होगी:
(A) अभिसारी
(B) अपसारी
(C) समानांतर
(D) इनमें से कोई नहीं

24. एक आवेशित कण को स्थायी व समरूप विद्युत व चुम्बकीय क्षेत्रों में जो परस्पर समानांतर हैं, विरामावस्था से छोड़ा जाता है। कण गति करेगा:
(A) सरल रेखा में
(B) वृत्त में
(C) कुण्डलिनी में
(D) चक्रज में

25. धारावाही कुंडली का चुम्बकीय द्विध्रुव आघूर्ण ($M$) होता है:
(A) $M = NIA$
(B) $M = N/IA$
(C) $M = NI/A$
(D) $M = A/NI$

26. समरूप वेग से चलायमान आवेश उत्पन्न करता है:
(A) केवल विद्युत क्षेत्र
(B) केवल चुम्बकीय क्षेत्र
(C) विद्युत चुम्बकीय क्षेत्र
(D) इनमें से कोई नहीं

27. यदि साइक्लोट्रॉन में आवेशित कण का आवर्तकाल $T$ एवं महत्तम चाल $V$ हो तो:
(A) $T \propto V$
(B) $T \propto V^2$
(C) $T \propto \frac{1}{V}$
(D) $T \propto \frac{1}{V^2}$

28. एक इलेक्ट्रॉन क्षैतिज तल में पूरब दिशा में गति कर रहा है। एक चुम्बकीय क्षेत्र उदग्रतः नीचे की दिशा में विद्यमान है। इस चुम्बकीय क्षेत्र द्वारा इलेक्ट्रॉन पर बल लगाया जायेगा:
(A) दक्षिण दिशा में
(B) पूरब दिशा में
(C) पश्चिम दिशा में
(D) उत्तर दिशा में

29. यदि किसी चल कुण्डली गैल्वेनोमीटर में फेरों की संख्या बढ़ा दी जाय तो इसकी सुग्राहिता (संवेदनशीलता):
(A) बढ़ जाती है
(B) घट जाती है
(C) अपरिवर्तित रहती है
(D) बढ़ सकती है या घट सकती है

30. चुम्बकीय क्षेत्र $\vec{B}$ में स्थित $\vec{M}$ चुम्बकीय आघूर्ण वाले पाश द्वारा अनुभूत बल-आघूर्ण ($\vec{\tau}$) का मान होता है:
(A) $\vec{\tau} = \vec{M} \times \vec{B}$
(B) $\vec{\tau} = \vec{B} \times \vec{M}$
(C) $\vec{\tau} = \vec{M} \cdot \vec{B}$
(D) $\vec{\tau} = \frac{\vec{M}}{\vec{B}}$

31. अनन्त लम्बाई के एक सीधे तार में 1 A धारा प्रवाहित हो रही है। इससे 1 मीटर दूर बिन्दु पर चुम्बकीय क्षेत्र है:
(A) $2 \times 10^{-7} \text{ T}$
(B) $0.2 \text{ T}$
(C) $2 \times 10^{-3} \text{ T}$
(D) $2\pi \times 10^{-6} \text{ T}$

32. एक गैल्वेनोमीटर को वोल्टमीटर में परिवर्तित किया जा सकता है, जोड़कर:
(A) समान्तर क्रम में उच्च प्रतिरोध
(B) श्रेणीक्रम में उच्च प्रतिरोध
(C) श्रेणीक्रम में निम्न प्रतिरोध
(D) समान्तर क्रम में निम्न प्रतिरोध

33. $A$ क्षेत्रफल के वृत्तीय पाश के केंद्र पर चुम्बकीय क्षेत्र $B$ है, तो उस पाश का चुम्बकीय आघूर्ण होगा:
(A) $\frac{BA^2}{\mu_0 \pi}$
(B) $\frac{BA^{3/2}}{\mu_0}$
(C) $\frac{BA^{3/2}}{\mu_0 \pi}$
(D) $\frac{2BA^{3/2}}{\mu_0 \sqrt{\pi}}$

34. चुम्बकीय क्षेत्र में गतिमान आवेशित कण पर लगने वाले चुम्बकीय बल का सूत्र है:
(A) $F = qvB$
(B) $F = qvB \sin \theta$
(C) $F = q/vB$
(D) $F = \frac{vB \sin \theta}{q}$

35. एक धारामापी $2\ A$ की धारा से पूर्ण विक्षेप देता है। धारामापी का प्रतिरोध $12\ \Omega$ है। धारामापी की परास $5\ A$ करने के लिए निम्न प्रतिरोध संयोजित करना होगा:
(A) $8\ \Omega$ श्रेणीक्रम में
(B) $18\ \Omega$ श्रेणीक्रम में
(C) $8\ \Omega$ समान्तर क्रम में
(D) $18\ \Omega$ समान्तर क्रम में

36. किसी चुम्बकीय क्षेत्र $B$ में $v$ वेग से गतिशील आवेश $q$ पर लगने वाला लॉरेंज बल यदि शून्य हो, तो $v$ और $B$ के बीच का कोण होगा:
(A) $0^\circ$ अथवा $180^\circ$
(B) $90^\circ$
(C) $45^\circ$
(D) इनमें से कोई नहीं

37. लॉरेंज बल का परिकलन करने के लिए सूत्र है:
(A) $\vec{F} = q(\vec{E} + \vec{v} \times \vec{B})$
(B) $\vec{F} = q(\vec{E} – \vec{v} \times \vec{B})$
(C) $\vec{F} = q(\vec{E} + \vec{v} \cdot \vec{B})$
(D) $\vec{F} = q(\vec{E} \times \vec{B} – \vec{v})$

38. एक आवेशित कण $v$ वेग से $B$ चुम्बकीय क्षेत्र में गतिमान है। कण पर लगने वाला बल अधिकतम होगा, जब:
(A) $v$ और $B$ एक ही दिशा में हों
(B) $v$ और $B$ परस्पर लम्बवत् हों
(C) $v$ और $B$ एक-दूसरे के विपरीत हों
(D) $v$ और $B$ परस्पर $45^\circ$ के कोण पर हों

39. चुम्बकीय क्षेत्र का मान आधा करने पर आवेशित कण के वृत्तीय पथ की त्रिज्या हो जाएगी:
(A) आधी
(B) दोगुनी
(C) अपरिवर्तित
(D) चार गुनी

40. चल कुण्डल धारामापी की सुग्राहिता बढ़ाई जा सकती है:
(A) कुण्डली में फेरों की संख्या घटाकर
(B) चुम्बकीय फ्लक्स बढ़ाकर
(C) कुण्डली का क्षेत्रफल घटाकर
(D) प्रति एकांक ऐंठन को बढ़ाकर

41. एक गतिमान स्वतंत्र आवेश उत्पन्न करता है:
(A) केवल स्थिर विद्युत क्षेत्र
(B) केवल चुम्बकीय क्षेत्र
(C) स्थिर विद्युत क्षेत्र और चुम्बकीय क्षेत्र दोनों
(D) इनमें से कोई नहीं

42. $M$ चुम्बकीय आघूर्ण वाले चुम्बक को दो समान टुकड़ों में तोड़ने पर प्रत्येक नए टुकड़े का चुम्बकीय आघूर्ण होगा:
(A) $M$
(B) $M/2$
(C) $2M$
(D) शून्य

43. चुम्बकन क्षेत्र की तीव्रता ($H$) के बराबर होता है:
(A) $\frac{B_0}{\mu_0}$
(B) $\frac{\mu_0}{B_0}$
(C) $B_0 \mu_0$
(D) $\sqrt{B_0 \mu_0}$

44. जब किसी आमीटर को शंट किया जाता है, तो इसकी माप सीमा (Range):
(A) बढ़ती है
(B) घटती है
(C) स्थिर रहती है
(D) शून्य हो जाती है

45. एक सीधे चालक में 10 A की धारा प्रवाहित हो रही है। इससे 2 cm की दूरी पर चुम्बकीय क्षेत्र की तीव्रता होगी:
(A) $10^{-4}$ टेसला
(B) $2 \times 10^{-4}$ टेसला
(C) $10^{-5}$ टेसला
(D) $2 \times 10^{-5}$ टेसला

46. चल कुंडली गैल्वेनोमीटर में प्राप्त धारा का मान समानुपाती है:
(A) विक्षेप ($\theta$) के
(B) प्रतिरोध ($R$) के
(C) चुम्बकीय क्षेत्र ($B$) के
(D) इनमें से कोई नहीं

47. धारा-वहन करने वाले परिनालिका के अंदर चुम्बकीय क्षेत्र की दिशा होती है:
(A) वृत्ताकार
(B) अक्ष के समानांतर
(C) अक्ष के लंबवत्
(D) अनियमित

48. 50,000 ओम प्रतिरोध का वोल्टमापी किसी परिपथ में वोल्टता मापने के लिए प्रयुक्त किया जाता है। इसकी मापन सीमा तीन गुना करने के लिए इसके श्रेणीक्रम में अतिरिक्त प्रतिरोध लगाना पड़ेगा:
(A) $10^5 \Omega$
(B) $150 \text{ k}\Omega$
(C) $900 \text{ k}\Omega$
(D) $9 \times 10^6 \Omega$

49. एक तार जिसका चुम्बकीय द्विध्रुव आघूर्ण $M$ तथा लम्बाई $L$ है, को त्रिज्या $r$ के अर्धवृत्त के आकार में मोड़ा जाता है। नया द्विध्रुव आघूर्ण क्या होगा?
(A) $M$
(B) $\frac{M}{2\pi}$
(C) $\frac{M}{\pi}$
(D) $\frac{2M}{\pi}$

50. एक गैल्वेनोमीटर को आमीटर में बदलने में जोड़ा जाता है:
(A) समानांतर में निम्न प्रतिरोध
(B) श्रेणी में उच्च प्रतिरोध
(C) श्रेणी में निम्न प्रतिरोध
(D) समानांतर में उच्च प्रतिरोध

51. शंट के प्रयोग में धारामापी की सुग्राहिता (Sensitivity):
(A) घट जाती है
(B) बढ़ जाती है
(C) समान रहती है
(D) शून्य हो जाती है

52. किसी परिपथ में कुल धारा की 5% धारा गैल्वेनोमीटर में से प्रवाहित की जाती है। यदि गैल्वेनोमीटर का प्रतिरोध $G$ हो, तो शंट का मान होगा:
(A) $19G$
(B) $20G$
(C) $G/20$
(D) $G/19$

53. $\frac{\mu_0}{\epsilon_0}$ का मात्रक है:
(A) न्यूटन/ऐम्पियर
(B) ओम ($\Omega$)
(C) वेबर
(D) फैराड

54. साइक्लोट्रॉन में किसी आवेशित कण का अधिकतम वेग होता है:
(A) $v_{max} = \frac{qBR}{m}$
(B) $v_{max} = \frac{qB}{mR}$
(C) $v_{max} = \frac{mR}{qB}$
(D) $v_{max} = \frac{qR}{mB}$

55. $R$ त्रिज्या की वृत्ताकार कुण्डली में धारा प्रवाहित हो रही है। कुण्डली के केन्द्र पर चुम्बकीय क्षेत्र $B_0$ है। कुण्डली की अक्ष पर इसके केन्द्र से कितनी दूरी पर चुम्बकीय क्षेत्र का मान $B_0/8$ होगा?
(A) $\sqrt{7}R$
(B) $\sqrt{3}R$
(C) $2R$
(D) $8R$

56. चुम्बकीय क्षेत्र में गतिमान कण का अपरिवर्तित रहता है:
(A) वेग
(B) केवल चाल
(C) केवल गतिज ऊर्जा
(D) चाल और गतिज ऊर्जा दोनों

57. चुम्बकीय प्रेरण की समय के साथ परिवर्तन की दर क्या कहलाती है?
(A) विद्युत वाहक बल
(B) धारा
(C) प्रेरित विद्युत क्षेत्र
(D) इनमें से कोई नहीं

58. गैल्वेनोमीटर में शंट का उपयोग किया जाता है:
(A) उसकी सुग्राहिता बढ़ाने के लिए
(B) उसका प्रतिरोध बढ़ाने के लिए
(C) उच्च धारा से उसकी सुरक्षा के लिए
(D) उसे वोल्टमापी में बदलने के लिए

59. दो समांतर चालक जिनमें धारा एक ही दिशा में प्रवाहित हो रही है, वे एक-दूसरे को:
(A) आकर्षित करते हैं
(B) प्रतिकर्षित करते हैं
(C) न तो आकर्षित करते हैं, न ही प्रतिकर्षित
(D) इनमें से कोई नहीं

60. जब कोई आवेशित कण एक ऐसे क्षेत्र में गति करता है, जहाँ चुम्बकीय क्षेत्र विद्यमान हो, तब:
(A) कण के वेग का परिमाण बदलता रहता है
(B) वेग अचर रहता है
(C) संवेग की दिशा बदलती रहती है
(D) कण की गतिज ऊर्जा बदलती रहती है

61. निम्नलिखित में कौन बायो-सावर्ट नियम के सदिश समीकरण का सही रूप है?
(A) $d\vec{B} = \frac{\mu_0 I(d\vec{l} \times \vec{r})}{4\pi r^2}$
(B) $d\vec{B} = \frac{\mu_0 I(d\vec{l})}{4\pi r^2}$
(C) $d\vec{B} = \frac{\mu_0 I(d\vec{l} \times \vec{r})}{4\pi r^3}$
(D) $d\vec{B} = \frac{\mu_0 I \vec{r}}{4\pi r^2}$

62. समान लम्बाई के तीन अलग-अलग चुम्बकों के अनुप्रस्थ काट का क्षेत्रफल क्रमशः $A$, $2A$ तथा $6A$ है। उनके चुम्बकीय आघूर्ण का अनुपात होगा:
(A) $6:2:1$
(B) $1:2:6$
(C) $2:6:1$
(D) $1:1:1$

63. एक समान चुम्बकीय क्षेत्र $B$ में बल रेखाओं के समानांतर एक इलेक्ट्रॉन जिसका आवेश $e$ है, वेग $v$ से चलता है। इलेक्ट्रॉन पर लगने वाला बल है:
(A) $evB$
(B) $\frac{ev}{B}$
(C) शून्य
(D) $\frac{Bv}{e}$

64. एक लम्बी परिनालिका में प्रति सेमी 200 फेरे हैं और उसमें 2.5 A की धारा बह रही है। परिनालिका के केन्द्र पर चुम्बकीय क्षेत्र का मान होगा:
(A) $3.14 \times 10^{-2}$ वेबर/मीटर$^2$
(B) $6.28 \times 10^{-2}$ वेबर/मीटर$^2$
(C) $9.42 \times 10^{-2}$ वेबर/मीटर$^2$
(D) $12.56 \times 10^{-1}$ वेबर/मीटर$^2$

65. दो समान्तर तारों में परस्पर विपरीत दिशाओं में धाराएं प्रवाहित हो रही हैं। वे:
(A) एक-दूसरे को प्रतिकर्षित करते हैं
(B) एक-दूसरे को आकर्षित करते हैं
(C) एक-दूसरे पर कोई बल नहीं लगाते
(D) एक-दूसरे की धाराओं को नष्ट करते हैं

66. चुम्बकीय प्रेरण (Magnetic Induction) की विमा है:
(A) $[ML^0T^{-2}I^{-1}]$
(B) $[MLT^{-2}I^0]$
(C) $[MI]$
(D) $[M^{-1}L^{-1}T^{-2}I]$

67. किसी नल कुण्डल धारामापी के विक्षेप $\theta$ और उसमें प्रवाहित धारा में संबंध है:
(A) $i \propto \tan \theta$
(B) $i \propto \theta$
(C) $i \propto \theta^2$
(D) $i \propto 1/\theta$

68. लम्बे सीधे चालक से $I$ ऐम्पियर धारा प्रवाहित होने से इसके $r$ दूरी पर चुम्बकीय क्षेत्र होता है:
(A) $\frac{\mu_0 \cdot 2I}{4\pi \cdot r}$
(B) $\frac{\mu_0 \cdot I}{4\pi \cdot r}$
(C) $\frac{1}{4\pi \epsilon_0} \cdot \frac{I}{r}$
(D) $\frac{4\pi}{3\mu_0 \cdot I}$

69. यदि $L$ प्रेरकत्व, $R$ प्रतिरोध एवं $C$ संधारित्र की धारिता हो, तो $\frac{L}{R}$ एवं $RC$ का विभिन सूत्र है:
(A) $M^0L^0T^{-1}, ML^0T^{-1}$
(B) $M^0L^0T, MLT^0$
(C) $M^0L^0T, M^0L^0T$
(D) $M^0L^0T, M^0L^0T$

70. एक गैल्वेनोमीटर की धारा सुग्राहिता (Current Sensitivity) बढ़ाई जा सकती है:
(A) चुम्बकीय फ्लक्स को घटाकर
(B) कुंडली के क्षेत्रफल को बढ़ाकर
(C) प्रति एकांक ऐंठन को बढ़ाकर
(D) फेरों की संख्या को घटाकर

71. एक आवेशित कण को स्थायी व समरूप विद्युत व चुम्बकीय क्षेत्रों में जो परस्पर समानांतर हैं, विरामावस्था से छोड़ा जाता है। कण गति करेगा:
(A) सरल रेखा में
(B) वृत्त में
(C) कुण्डलिनी में
(D) चक्रज में

Advertisements

Bihar Board Class 12th के (Physics/भौतिकी ) = भौतिकी भाग-1 (Hindi Medium) Book Chapter-4 विद्युत धारा का चुंबकीय प्रभाव के Exam 2026 MCQs Questions Answer Key

Q.NoAnsQ.NoAnsQ.NoAnsQ.NoAnsQ.NoAnsQ.NoAns
1(A)13(C)25(A)37(A)49(D)61(C)
2(A)14(B)26(C)38(B)50(A)62(B)
3(A)15(D)27(C)39(B)51(A)63(C)
4(B)16(C)28(D)40(B)52(D)64(B)
5(A)17(A)29(A)41(C)53(B)65(A)
6(D)18(A)30(A)42(B)54(A)66(A)
7(C)19(A)31(A)43(A)55(B)67(B)
8(B)20(D)32(B)44(A)56(D)68(A)
9(B)21(A)33(D)45(A)57(C)69(D)
10(D)22(B)34(B)46(A)58(C)70(B)
11(A)23(B)35(C)47(B)59(A)71(A)
12(C)24(A)36(A)48(A)60(C)
Advertisements
Advertisements

Study Raw Bihar News Social Media Links:

Study Raw: Education World of India आप सभी Students के सहूलियत के लिए Social Media पर भी सारे Students को Bihar के सारे News से Updated रखते है। आपलोग नीचे दिए किसी भी Social Media से जुर सकते हैं। Follow us with following link mentioned below.

Android AppPlay Store
YouTube ChannelSubscribe
What's AppFollow
Telegram PageFollow
Facebook PageFollow
Twitter PageFollow
Linked-InFollow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Bihar मे 4-Year Graduation का पूरा Syllabus सभी University के लिए Download करे नीचे दिए Link से

University NameSyllabus
BRABU Universit BA BSc BCom SyllabusSyllabus
LNMU Universit BA BSc BCom SyllabusSyllabus
TMBU Universit BA BSc BCom SyllabusSyllabus
VKSU Universit BA BSc BCom SyllabusSyllabus
BNMU Universit BA BSc BCom SyllabusSyllabus
Jai Prakash Universit BA BSc BCom SyllabusSyllabus
Patliputra University BA BSc BCom SyllabusSyllabus
Purnea University BA BSc BCom SyllabusSyllabus
Magadh University BA BSc BCom SyllabusSyllabus
Munger University BA BSc BCom SyllabusSyllabus
Patna University BA BSc BCom SyllabusSyllabus
Disclaimer: Some content is used under fair use for Educational Purposes. Copyright Disclaimer under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for "fair use" for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing. Non-profit, educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
This website will not be responsible at all in case of minor or major mistakes or inaccuracy. I hereby declare that all the information provided by this website is true and accurate according to the news papers and official notices or advertisement or information brochure etc. But sometimes might be happened mistakes by website owner by any means just as typing error or eye deception or other or from recruiter side. Our effort and intention is to provide correct details as much as possible, before taking any action please look into the news papes, official notice or advertisement or portal. "I Hope You Will Understand Our Word".