Class 12 भौतिकी Ch-7 प्रत्यावर्ती धारा MCQs

💁 Study Raw

📅 26/01/2026

नीचे दिए गए सभी Questions Bihar Board परीक्षा 2026 के लिए “Very Important Questions” (अत्यंत महत्वपूर्ण प्रश्न) हैं। इन सभी Class 12th के (Physics/भौतिकी ) = भौतिकी भाग-1 (Hindi Medium) Book Chapter-7 प्रत्यावर्ती धारा का Questions का Solve का  वीडियो Youtube और Website पर Upload किया गया है।

Class 12 भौतिकी Ch-7 प्रत्यावर्ती धारा MCQs

1. किसी ट्रांसफॉर्मर में क्या संभव नहीं है? [BSEB, 2021 (A)]
(A) भँवर धारा
(B) दिष्ट धारा (DC)
(C) प्रत्यावर्ती धारा (AC)
(D) प्रेरित धारा

2. $\omega$ कोणीय आवृत्ति वाले प्रत्यावर्ती धारा परिपथ में $C$ धारिता वाले संधारित्र द्वारा उत्पन्न धारितीय प्रतिघात का मान होता है : [BSEB, 2022 (A)]
(A) $\omega C$
(B) $1 / \omega C$
(C) $\omega / C$
(D) $\omega^2 C$

3. स्व-प्रेरकत्व (Self-Inductance) का SI मात्रक है : [BSEB, 2016 (A), 2022 (A)]
(A) वेबर (Wb)
(B) ओम
(C) हेनरी (H)
(D) गौस (G)

4. L-C-R परिपथ में विद्युत अनुनाद होने के लिए आवश्यक है— [BSEB, 2020 (A)]
(A) $\omega L = 1 / \omega C$
(B) $\omega L = \omega C$
(C) $\omega = \omega C$
(D) कोई नहीं

5. एक हेनरी (1 H) बराबर होता है : [BSEB, 2021 (A)]
(A) $10^3$ mH
(B) $10^6$ mH
(C) $10^{-3}$ mH
(D) $10^{-6}$ mH

6. प्रत्यावर्ती धारा निम्न में से कौन-सा प्रभाव प्रदर्शित करती है?
(A) रासायनिक
(B) उष्मीय
(C) चुम्बकीय
(D) इनमें से सभी

7. यदि किसी प्रत्यावर्ती धारा का शिखर मान 10A है, तो उसका वर्ग माध्य मूल मान होगा : [BSEB, 2025 (A)]
(A) 5 A
(B) 7.07 A
(C) 10 A
(D) 14.14 A

8. ट्रांसफॉर्मर का क्रोड बनाने के लिए सबसे उपयुक्त पदार्थ है : [BSEB, 2023 (A)]
(A) नरम लोहा
(B) स्टील
(C) ताँबा
(D) एल्युमीनियम

9. एक उच्चायी (Step-up) ट्रांसफॉर्मर में $N_1$ और $N_2$ क्रमशः प्राथमिक और द्वितीयक कुंडली के फेरे हैं, तो : [BSEB, 2017 (A)]
(A) $N_1 > N_2$
(B) $N_2 > N_1$
(C) $N_1 = N_2$
(D) $N_1 = 0$

10. प्रेरणिक प्रतिघात ($X_L$) का मान होता है : [BSEB, 2024 (A)]
(A) $\omega L$
(B) $\omega / L$
(C) $1 / \omega L$
(D) $\omega^2 L$

11. शक्ति गुणांक के लिए निम्नलिखित में कौन संबंध सही है? [BSEB, 2021 (A), 2025 (A)]
(A) शक्ति गुणांक = यथार्थ माध्य शक्ति $\times$ आभासी माध्य शक्ति
(B) शक्ति गुणांक = आभासी माध्य शक्ति / यथार्थ माध्य शक्ति
(C) शक्ति गुणांक = यथार्थ माध्य शक्ति / आभासी माध्य शक्ति
(D) शक्ति गुणांक = 1/2 [यथार्थ माध्य शक्ति $\times$ आभासी माध्य शक्ति]

12. विद्युत-चुम्बकीय प्रेरण की घटना के खोजकर्ता थे : [BSEB, 2013 (A), 2021 (A)]
(A) फैराडे
(B) फ्लेमिंग
(C) लेंज
(D) रूमकॉर्फ

13. तप्त तार एमीटर मापता है प्रत्यावर्ती धारा का : [BSEB, 2016 (A), 2020 (A), 2024 (A)]
(A) उच्चतम मान
(B) औसत मान
(C) मूल औसत वर्ग मान
(D) इनमें से कोई नहीं

14. केवल धारिता युक्त प्रत्यावर्ती धारा परिपथ में धारा एवं वोल्टता के बीच कलान्तर होता है : [BSEB, 2023 (A)]
(A) 0°
(B) 90°
(C) 180°
(D) 45°

15. यांत्रिक ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में बदलने वाला यंत्र कहलाता है : [BSEB, 2019 (C)]
(A) ट्रान्सफॉर्मर
(B) डायनेमो
(C) मोटर
(D) प्रेरण कुण्डली

16. लेंज का नियम किस संरक्षण सिद्धांत से संबंधित है? [BSEB, 2015, 2020 (A), 2024 (A)]
(A) आवेश
(B) द्रव्यमान
(C) ऊर्जा
(D) संवेग

17. दिष्ट धारा के लिए प्रेरणिक प्रतिघात होता है : [BSEB, 2022 (A)]
(A) शून्य
(B) अनन्त
(C) $\omega L$
(D) $1 / \omega L$

18. एक पूरे चक्र में प्रत्यावर्ती धारा का माध्य मान होता है : [BSEB, 2024 (A)]
(A) शून्य
(B) $i/2$
(C) $i$
(D) $2i$

19. एक $0.05 \Omega$ प्रतिरोध वाले एमीटर को 1.5 V वि. वा. बल के सेल से जोड़ा जाता है। अगर 2.0 A की धारा परिपथ में बहती है, तो सेल का आंतरिक प्रतिरोध है : [BSEB, 2010 (A)]
(A) $1.0 \Omega$
(B) $0.9 \Omega$
(C) $0.8 \Omega$
(D) $0.7 \Omega$

20. आधे चक्र में प्रत्यावर्ती धारा का माध्य मान होता है :
(A) शून्य
(B) $2I_0 / \pi$
(C) $I_0 / \sqrt{2}$
(D) $\pi I_0 / 2$

21. एक प्रत्यावर्ती धारा की शिखर वोल्टता 440 V है। इसकी आभासी वोल्टता है : [BSEB, 2012 (A)]
(A) 220 V
(B) 440 V
(C) $220\sqrt{2}$ V
(D) $440\sqrt{2}$ V

22. L-C परिपथ की आवृत्ति होती है :
(A) $f = 1 / \sqrt{LC}$
(B) $f = 1 / (2\pi \sqrt{LC})$
(C) $f = (1 / 2\pi) \sqrt{L/C}$
(D) $f = 2\pi \sqrt{C/L}$

23. ट्रान्सफॉर्मर में परिणमन अनुपात होता है : [BSEB, 2022 (A)]
(A) $V_s / V_p$
(B) $V_p / V_s$
(C) $I_s / I_p$
(D) $1 / (I_s I_p)$

24. शुद्ध प्रेरकिय परिपथ में शक्ति गुणांक का मान होता है : [BSEB, 2025 (A)]
(A) 0
(B) 1
(C) 0.5
(D) अनंत

25. हेनरी मात्रक होता है : [BSEB, 2018 (C)]
(A) प्रतिघात
(B) प्रेरकत्व
(C) प्रतिरोध
(D) कोई नहीं

26. किसी कुंडली का स्व-प्रेरकत्व (Self-Inductance) माप होती है : [BSEB, 2015 (A)]
(A) विद्युतीय जड़त्व की
(B) विद्युतीय घर्षण की
(C) प्रेरित वि.वा. बल की
(D) इनमें से कोई नहीं

27. $1 / L\omega$ की इकाई है : [BSEB, 2017 (C)]
(A) $R$ की इकाई
(B) $L\omega$ की इकाई
(C) दोनों की इकाई
(D) किसी की नहीं

28. एक प्रत्यावर्ती विद्युत धारा का समीकरण $i = 60 \sin 100 \pi t$ में माध्य वर्ग का मान होगा : [BSEB, 2024 (A)]
(A) $60 / \sqrt{2}$
(B) 30
(C) 100
(D) शून्य

29. डायनेमो के कार्य का सिद्धांत आधारित है : [BSEB, 2015, 2021 (A)]
(A) धारा के ऊष्मीय प्रभाव पर
(B) विद्युत-चुम्बकीय प्रेरण पर
(C) प्रेरित चुम्बकत्व पर
(D) प्रेरित विद्युत पर

30. प्रत्यावर्ती धारा परिपथ में यथार्थ माध्य शक्ति का व्यंजक होता है : [BSEB, 2022 (A)]
(A) $P_{av} = E_{rms} \cos \phi$
(B) $P_{av} = I_{rms} \cos \phi$
(C) $P_{av} = E_{rms} I_{rms} \sin \phi$
(D) $P_{av} = E_{rms} I_{rms} \cos \phi$

31. प्रेरित विद्युत धारा की दिशा प्राप्त होती है : [BSEB, 2019 (A)]
(A) फ्लेमिंग के बाएँ हाथ के नियम से
(B) लेंज के नियम से
(C) मैक्सवेल के नियम से
(D) एम्पियर के नियम से

32. (L – R) परिपथ में कलान्तर होता है : [BSEB, 2022 (A)]
(A) $\sin^{-1} ( \omega L / R )$
(B) $\cos^{-1} ( \omega L / R )$
(C) $\tan^{-1} ( \omega L / R )$
(D) $\tan^{-1} ( R / \omega L )$

33. एक प्रत्यावर्ती धारा परिपथ में विभवान्तर का वर्ग-माध्य-मूल मान 220 V है, तो इसके शिखर मान होगा : [BSEB, 2025 (A)]
(A) $220\sqrt{2}$ V
(B) 220 V
(C) 110 V
(D) 440 V

34. चुम्बकीय फ्लक्स (Magnetic Flux) का SI मात्रक होता है : [BSEB, 2022 (A)]
(A) टेस्ला (T)
(B) वेबर (Wb)
(C) एम्पियर (A)
(D) हेनरी (H)

35. एक प्रत्यावर्ती विद्युत धारा का समीकरण $i = 60 \sin 100 \pi t$ है। धारा का वर्ग माध्य मूल मान तथा आवृत्ति होगी : [BSEB, 2015 (A), 2017 (A)]
(A) $60/\sqrt{2}$ A, 50 Hz
(B) $30\sqrt{2}$ A, 50 Hz
(C) 30 A, 50 Hz
(D) $60\sqrt{2}$ A, 100 Hz

36. प्रत्यावर्ती धारा परिपथ में यदि केवल शुद्ध प्रेरकत्व (L) हो, तो शक्ति गुणांक (Power Factor) होगा : [BSEB, 2024 (A)]
(A) 0
(B) 1
(C) 0.5
(D) -1

37. L-R परिपथ की प्रतिबाधा (इम्पीडेंस) होती है : [BSEB, 2016 (A), 2018 (C), 2020 (A), 2023 (A)]
(A) $R + \omega L$
(B) $R^2 + \omega^2 L^2$
(C) $\sqrt{R + \omega L}$
(D) $\sqrt{R^2 + \omega^2 L^2}$

38. चोक कुंडली (Choke Coil) का कार्य सिद्धांत आधारित है : [BSEB, 2016 (A)]
(A) कोणीय संवेग संरक्षण पर
(B) स्व-प्रेरण पर
(C) अन्योन्य प्रेरण पर
(D) संवेग संरक्षण पर

39. $L / R$ की विमा निम्नलिखित में से किसके समान है? [BSEB, 2023 (A)]
(A) $RC$
(B) $\sqrt{RC}$
(C) $1 / RC$
(D) $(RC)^2$

40. एक प्रत्यावर्ती विद्युत धारा का समीकरण $i = 50 \sin(100 \pi t)$ है। इसकी आवृत्ति (Frequency) होगी : [BSEB, 2023 (A)]
(A) 50 Hz
(B) 100 Hz
(C) 25 Hz
(D) $100 \pi$ Hz

41. प्रतिबाधा का मात्रक होता है : [BSEB, 2024 (A)]
(A) हेनरी
(B) ओम
(C) टेसला
(D) इनमें से कोई नहीं

42. किसी प्रत्यावर्ती परिपथ में धारा $i = 5 \cos \omega t$ एम्पियर तथा विभव $V = 200 \sin \omega t$ वोल्ट है। परिपथ में शक्ति हानि है : [BSEB, 2018 (A)]
(A) 20 W
(B) 40 W
(C) 1000 W
(D) Zero

43. कोणीय आवृत्ति $\omega$ वाले प्रत्यावर्ती धारा परिपथ में L प्रेरकत्व वाले प्रेरक द्वारा उत्पन्न प्रेरणिक प्रतिघात का मान है : [BSEB, 2021 (A)]
(A) $\omega / L$
(B) $\omega \cdot L$
(C) $1 / (\omega \cdot L)$
(D) $L \cdot \omega$

44. एक गर्म तार एमीटर मापता है :
(A) प्रत्यावर्ती धारा का औसत मान
(B) प्रत्यावर्ती धारा का मूल माध्य वर्ग मान
(C) प्रत्यावर्ती धारा का तात्कालिक मान
(D) प्रत्यावर्ती धारा का शिखर मान

45. किसी L-C-R परिपथ में अनुनाद की स्थिति में आरोपित वोल्टेज तथा धारा के बीच कलान्तर होता है : [BSEB, 2023 (A)]
(A) $\pi$
(B) $\pi / 2$
(C) $\pi / 4$
(D) शून्य

46. अन्योन्य प्रेरण (Mutual Induction) का S.I. मात्रक है : [BSEB, 2024 (A)]
(A) वेबर
(B) ओम
(C) हेनरी
(D) टेस्ला

47. प्रेरणिक प्रतिघात होता है : [BSEB, 2022 (A)]
(A) $X_L = 2\pi f L$
(B) $X_L = 2\pi f^2 L$
(C) $X_L = 2\pi f / L$
(D) $X_L = 2\pi f / L^2$

48. तप्त तार एमीटर और तप्त तार वोल्टमीटर आधारित हैं धारा के : [BSEB, 2024 (A)]
(A) चुम्बकीय प्रभाव पर
(B) रासायनिक प्रभाव पर
(C) ऊष्मीय प्रभाव पर
(D) विद्युत-चुम्बकीय प्रभाव पर

49. यदि $L$ प्रेरकत्व, $R$ प्रतिरोध तथा $C$ धारिता हो, तो $L/R$ एवं $RC$ का विमीय सूत्र है : [BSEB, 2021 (A)]
(A) $[M^0L^0T^{-1}], [M^0L^0T^{-1}]$
(B) $[M^0L^0T], [M^0L^0T]$
(C) $[M^0L^0T], [M^0L^0T^{-1}]$
(D) $[M^0L^0T^0], [M^0L^0T^0]$

50. धारितीय प्रतिघात होता है : [BSEB, 2021 (A)]
(A) $\omega / c$
(B) $c / \omega$
(C) $\omega \cdot c$
(D) $1 / \omega c$

51. प्रेरित विद्युत वाहक बल की प्रकृति होती है :
(A) कंजर्वेटिव (संरक्षी)
(B) नॉन-कंजर्वेटिव (असंरक्षी)
(C) शून्य
(D) इनमें से कोई नहीं

52. L-C-R परिपथ में महत्तम धारा के लिए :
(A) $\omega^2 = LC$
(B) $\omega^2 = 1 / LC$
(C) $\omega = 1 / LC$
(D) $\omega = \sqrt{LC}$

53. यदि किसी उच्चायी ट्रान्सफॉर्मर के प्राथमिक एवं द्वितीयक कुण्डली में क्रमशः $N_1$ तथा $N_2$ लपेटे हैं, तो : [BSEB, 2019 (A), 2019 (C)]
(A) $N_1 > N_2$
(B) $N_2 > N_1$
(C) $N_1 = N_2$
(D) $N_1 = 0$

54. अपचायी ट्रान्सफॉर्मर में कौन-सी राशि घटती है? [BSEB, 2020 (A)]
(A) धारा
(B) वोल्टेज
(C) शक्ति
(D) आवृत्ति

55. प्रत्यावर्ती धारा का r.m.s. मान ($I_{rms}$) और प्रत्यावर्ती धारा का शिखर मान ($I_0$) के बीच संबंध होता है : [BSEB, 2021 (A)]
(A) $I_{rms} = 0.505 I_0$
(B) $I_{rms} = 0.606 I_0$
(C) $I_{rms} = 0.707 I_0$
(D) $I_{rms} = 0.808 I_0$

56. AC परिपथ में शक्ति केवल व्यय होती है : [BSEB, 2024 (A)]
(A) प्रतिरोध में
(B) प्रेरकत्व में
(C) धारित्र में
(D) इनमें से सभी

57. एक उच्चायी ट्रान्सफॉर्मर की द्वितीयक कुण्डली में धारा का मान प्राथमिक कुण्डली की तुलना में होता है : [BSEB, 2023 (A), 2025 (A)]
(A) बराबर
(B) कम
(C) अधिक
(D) इनमें से कोई नहीं

58. एक प्रतिरोधक के आर-पार प्रत्यावर्ती धारा का वोल्टेज मापा जा सकता है :
(A) एक विभवमापी द्वारा
(B) एक तप्त तार वोल्टमीटर के प्रयोग द्वारा
(C) एक चल कुण्डली गैल्वेनोमीटर के प्रयोग द्वारा
(D) एक चल चुम्बक गैल्वेनोमीटर के प्रयोग द्वारा

59. प्रत्यावर्ती धारा के मूल-माध्य-वर्ग मान और इसके शिखर मान का अनुपात होता है : [BSEB, 2019 (A)]
(A) $\sqrt{2}$
(B) $1 / \sqrt{2}$
(C) $1 / 2$
(D) $2\sqrt{2}$

60. उच्चायी ट्रान्सफॉर्मर से प्राप्त होता है :
(A) उच्च विभव और निम्न धारा
(B) निम्न विभव और उच्च धारा
(C) निम्न विभव और निम्न धारा
(D) उच्च विभव और उच्च धारा

61. ट्रान्सफॉर्मर एक युक्ति है : [BSEB, 2021 (A)]
(A) a.c. को d.c. में बदलने के लिए
(B) d.c. को a.c. में बदलने के लिए
(C) d.c. वोल्टता बढ़ाने या घटाने के लिए
(D) a.c. वोल्टता बढ़ाने या घटाने के लिए

62. यदि प्रत्यावर्ती धारा और वि. वा. बल के बीच $\phi$ कोण का कालान्तर हो, तो शक्ति गुणांक का मान होता है : [BSEB, 2015 (A), 2017 (C), 2024 (A)]
(A) $\tan \phi$
(B) $\sin \phi$
(C) $\cos^2 \phi$
(D) $\cos \phi$

63. ट्रान्सफॉर्मर के कोर को परतदार बनाया जाता है, ताकि :
(A) उच्च धारा प्रवाहित हो सके
(B) उच्च विभव प्राप्त हो सके
(C) भँवर धाराओं द्वारा होनेवाली हानि कम की जा सके
(D) अधिक ऊर्जा प्राप्त किया जा सके

64. प्रत्यावर्ती धारा परिपथ में अनुनाद की अवस्था में धारा और वि. वा. बल के बीच कलान्तर होता है :
(A) $\pi / 2$
(B) $\pi / 4$
(C) $\pi$
(D) शून्य

65. आभासी धारा होती है : [BSEB, 2017 (A)]
(A) $\sqrt{2} \times$ शिखर धारा
(B) शिखर धारा / 2
(C) शिखर धारा / $\sqrt{2}$
(D) औसत धारा / $\sqrt{2}$

66. एक प्रत्यावर्ती विद्युत धारा का समीकरण $i = 0.6 \sin 100 \pi t$ से निरूपित होता है। विद्युत धारा की आवृत्ति है : [BSEB, 2015 (A), 2017 (A), 2024 (A)]
(A) $50 \pi$
(B) 50
(C) $100 \pi$
(D) 100

67. भँवर धाराओं (Eddy Currents) की दिशा किस नियम से ज्ञात की जा सकती है? [BSEB, 2020 (A)]
(A) फ्लेमिंग के नियम से
(B) लेंज के नियम से
(C) मैक्सवेल के नियम से
(D) एम्पियर के नियम से

68. प्रतिघात (रिएक्टेन्स) का मात्रक है : [BSEB, 2016 (A), 2017 (A), 2018 (C)]
(A) ओम
(B) महो
(C) फैराड
(D) एम्पियर

69. प्रत्यावर्ती धारा परिपथ में यदि धारा $I$ एवं वोल्टेज के बीच कलान्तर $\phi$ हो, तो धारा वाटहीन घटक होगा : [BSEB, 2019 (A)]
(A) $I \cos \phi$
(B) $I \tan \phi$
(C) $I \sin \phi$
(D) $I \cos^2 \phi$

70. LCR श्रेणी क्रम परिपथ में $\omega$ कोणीय आवृत्ति का एक A.C. स्रोत जुड़ा है। धारा का शिखर मान महत्तम होगा, यदि : [BSEB, 2010 (A)]
(A) $\omega < 1 / \sqrt{LC}$ (B) $\omega > \sqrt{LC}$
(C) $\omega = 1 / \sqrt{LC}$
(D) $\omega > 1 / \sqrt{LC}$

71. ट्रान्सफॉर्मर में विद्युत ऊर्जा का ऊष्मा का रूपांतरण को कहा जाता है : [BSEB, 2018 (A)]
(A) ताम्र क्षय
(B) लौह क्षय
(C) शैथिल्य क्षय
(D) इनमें से कोई नहीं

72. L-R परिपथ का शक्ति गुणांक होता है : [BSEB, 2019 (A)]
(A) $R^2 + \omega L$
(B) $\omega L / R$
(C) $R / \sqrt{R^2 + (\omega L)^2}$
(D) $R \cdot \sqrt{R^2 + \omega^2 L^2}$

73. निम्नलिखित में कौन-सा उपकरण विद्युत चुम्बकीय प्रेरण के सिद्धांत पर आधारित है? [BSEB, 2025 (A)]
(A) वोल्टमीटर
(B) विद्युत मोटर
(C) विद्युत जेनरेटर
(D) एमीटर

74. विद्युत लेपन में व्यवहार आनेवाले धारा होती है : [BSEB, 2024 (A)]
(A) DC
(B) AC
(C) DC तथा AC दोनों
(D) इनमें से कोई नहीं

75. गैल्वेनोमीटर को वोल्टमीटर बनाने में जरूरत है : [BSEB, 2017 (C), 2022 (A)]
(A) उच्च प्रतिरोध का
(B) निम्न प्रतिरोध का
(C) संधारित्र का
(D) प्रेरण कुंडली का

76. केवल धारिता युक्त प्रत्यावर्ती धारा परिपथ में धारा एवं वोल्टेज के बीच कलान्तर होता है : [BSEB, 2025 (A)]
(A) 0°
(B) 90°
(C) 180°
(D) 45°

77. R.C. का विमीय सूत्र होता है : [BSEB, 2022 (A)]
(A) $M^0 L^0 T^{-1}$
(B) $M^0 L^0 T$
(C) $M^0 L^0 T^0$
(D) $M L T^2$

78. प्रत्यावर्ती धारा परिपथ में शक्ति व्यय होती है : [BSEB, 2024 (A)]
(A) केवल प्रतिरोध में
(B) केवल धारिता में
(C) केवल प्रेरकत्व में
(D) इनमें से सभी में

79. निम्नलिखित में कौन उच्चायी ट्रान्सफॉर्मर के लिए सही है? [BSEB, 2022 (A)]
(A) $V_s < V_p$ (B) $V_s > V_p$
(C) $V_s \ll V_p$
(D) $V_s = V_p$

80. किसी प्रत्यावर्ती धारा परिपथ में धारा $i = i_0 \sin \omega t$ एवं विभवान्तर $V = V_0 \sin (\omega t + \pi/2)$ है, तो शक्ति व्यय होगी : [BSEB, 2018 (A)]
(A) $V_0 i_0$
(B) $V_0 i_0 / 2$
(C) $V_0 i_0 / \sqrt{2}$
(D) शून्य

81. एक प्रत्यावर्ती विद्युत धारा का समीकरण $i = 60 \sin 100 \pi t$ में माध्य वर्ग का मान होगा : [BSEB, 2024 (A)]
(A) $60 / \sqrt{2}$
(B) 30
(C) 100
(D) शून्य

Advertisements

Bihar Board Class 12th के (Physics/भौतिकी ) = भौतिकी भाग-1 (Hindi Medium) BookChapter-7 प्रत्यावर्ती धारा के Exam 2026 MCQs Questions Answer Key

Q.No.Ans.Q.No.Ans.Q.No.Ans.Q.No.Ans.Q.No.Ans.Q.No.Ans.
1(B)2(B)3(C)4(A)5(A)6(B)
7(B)8(A)9(B)10(A)11(C)12(A)
13(C)14(B)15(B)16(C)17(A)18(A)
19(D)20(B)21(C)22(B)23(A)24(A)
25(B)26(A)27(D)28(B)29(B)30(D)
31(B)32(C)33(A)34(B)35(B)36(A)
37(D)38(B)39(A)40(A)41(B)42(D)
43(B)44(B)45(D)46(C)47(A)48(C)
49(B)50(D)51(B)52(B)53(B)54(B)
55(C)56(A)57(B)58(B)59(B)60(A)
61(D)62(D)63(C)64(D)65(C)66(B)
67(B)68(A)69(C)70(C)71(A)72(C)
73(C)74(A)75(A)76(B)77(D)78(A)
79(B)80(D)81(B)
Advertisements
Advertisements

Study Raw Bihar News Social Media Links:

Study Raw: Education World of India आप सभी Students के सहूलियत के लिए Social Media पर भी सारे Students को Bihar के सारे News से Updated रखते है। आपलोग नीचे दिए किसी भी Social Media से जुर सकते हैं। Follow us with following link mentioned below.

Android AppPlay Store
YouTube ChannelSubscribe
What's AppFollow
Telegram PageFollow
Facebook PageFollow
Twitter PageFollow
Linked-InFollow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Bihar मे 4-Year Graduation का पूरा Syllabus सभी University के लिए Download करे नीचे दिए Link से

University NameSyllabus
BRABU Universit BA BSc BCom SyllabusSyllabus
LNMU Universit BA BSc BCom SyllabusSyllabus
TMBU Universit BA BSc BCom SyllabusSyllabus
VKSU Universit BA BSc BCom SyllabusSyllabus
BNMU Universit BA BSc BCom SyllabusSyllabus
Jai Prakash Universit BA BSc BCom SyllabusSyllabus
Patliputra University BA BSc BCom SyllabusSyllabus
Purnea University BA BSc BCom SyllabusSyllabus
Magadh University BA BSc BCom SyllabusSyllabus
Munger University BA BSc BCom SyllabusSyllabus
Patna University BA BSc BCom SyllabusSyllabus
Disclaimer: Some content is used under fair use for Educational Purposes. Copyright Disclaimer under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for "fair use" for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing. Non-profit, educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
This website will not be responsible at all in case of minor or major mistakes or inaccuracy. I hereby declare that all the information provided by this website is true and accurate according to the news papers and official notices or advertisement or information brochure etc. But sometimes might be happened mistakes by website owner by any means just as typing error or eye deception or other or from recruiter side. Our effort and intention is to provide correct details as much as possible, before taking any action please look into the news papes, official notice or advertisement or portal. "I Hope You Will Understand Our Word".